Saturday, February 1, 2020

धनबाद रेल पुलिस ने 18 पिस्टल सहित 36 मैगजीन के साथ गंगा दामोदर एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


*धनबाद स्टेशन पर हथियारों का जखीरा बरामद, एक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी जीआरपी*



बैग में 18 पिस्टल और 36 मैगजीन रखे हुए थे। रेल पुलिस श्याम कुमार गप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ...


धनबाद।

धनबाद रेलवे स्टेशन से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। ये हथियार एक बैग में रख बिहार के मुंगेर भेजे जा रहे थे। रेल पुलिस ने हथियारों के साथ श्याम कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 



बैग में 18 पिस्टल और 36 मैगजीन रखे हुए थे। रेल पुलिस श्याम कुमार गप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


*धनबाद रेल पुलिस ने 18 पिस्टल सहित 36 मैगजीन के साथ गंगा दामोदर एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

धनबाद । धनबाद रेल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक प्रथम के  नेतृत्व में पुलिस टीम को भेज कर धनबाद स्टेशन में औचक जांच आरंभ किया जिसमें संदेह के आधार पर गंगा दामोदर एक्सप्रेस की बोगी संख्या b1 के पास दो लड़का अपना अपना बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा था जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका लड़कों ने बताया कि उस बैग में शराब है पुलिस को शक हुआ और बैग को उठाया तो बैग काफी भारी मिला तो पुलिस ने बैग खोलकर जैसे ही जांच करना शुरू किया और पुलिस को जब पिस्टल दिखा तो पुलिस लड़कों को पकड़ने का आदेश दिया वैसे ही एक लड़का भीड़ का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा लेकिन दूसरा श्याम गुप्ता 35 वर्ष पिता अशोक गुप्ता रिफ्यूजी कॉलोनी पूर्व सराय थाना कोतवाली जिला मुंगेर बिहार का रहने वाला को पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस ने पूरे बैग को चेक किया तो उसमें अट्ठारह देसी निर्मित 111 चक्र का पिस्टल एवं पिस्टल का 36 मैगजीन एक नोकिया का मोबाइल सिम सहित एक काला रंग का बैग नगद राशि ₹1000 और पकड़े गए लड़के के पास से पैन कार्ड एवं आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार बेसरा प्रथम सहायक अवर निरीक्षक अरविंद सिंह रेल थाना धनबाद सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र नाथ सिंह सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार हवलदार सुरेश यादव हवलदार मंटू तिग्गा एवं आरक्षी 347 कुलदीप कुमार मुख्य रूप से शामिल थे। पुलिस अधीक्षक रेल ने बताया कि इस टीम में जितने भी लोग शामिल थे उन को पुरस्कृत किया जाएगा और इसके आगे जो भी इस तरह का उपलब्धि हासिल करेंगे उन्हें भी भविष्य में पुरस्कृत करेंगे।

*धनबाद रेल पुलिस ने 18 पिस्टल सहित 36 मैगजीन के साथ गंगा दामोदर एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


*धनबाद स्टेशन पर हथियारों का जखीरा बरामद, एक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी जीआरपी*



बैग में 18 पिस्टल और 36 मैगजीन रखे हुए थे। रेल पुलिस श्याम कुमार गप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ...


धनबाद।

धनबाद रेलवे स्टेशन से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। ये हथियार एक बैग में रख बिहार के मुंगेर भेजे जा रहे थे। रेल पुलिस ने हथियारों के साथ श्याम कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 



बैग में 18 पिस्टल और 36 मैगजीन रखे हुए थे। रेल पुलिस श्याम कुमार गप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


*धनबाद रेल पुलिस ने 18 पिस्टल सहित 36 मैगजीन के साथ गंगा दामोदर एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

धनबाद । धनबाद रेल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक प्रथम के  नेतृत्व में पुलिस टीम को भेज कर धनबाद स्टेशन में औचक जांच आरंभ किया जिसमें संदेह के आधार पर गंगा दामोदर एक्सप्रेस की बोगी संख्या b1 के पास दो लड़का अपना अपना बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा था जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका लड़कों ने बताया कि उस बैग में शराब है पुलिस को शक हुआ और बैग को उठाया तो बैग काफी भारी मिला तो पुलिस ने बैग खोलकर जैसे ही जांच करना शुरू किया और पुलिस को जब पिस्टल दिखा तो पुलिस लड़कों को पकड़ने का आदेश दिया वैसे ही एक लड़का भीड़ का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा लेकिन दूसरा श्याम गुप्ता 35 वर्ष पिता अशोक गुप्ता रिफ्यूजी कॉलोनी पूर्व सराय थाना कोतवाली जिला मुंगेर बिहार का रहने वाला को पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस ने पूरे बैग को चेक किया तो उसमें अट्ठारह देसी निर्मित 111 चक्र का पिस्टल एवं पिस्टल का 36 मैगजीन एक नोकिया का मोबाइल सिम सहित एक काला रंग का बैग नगद राशि ₹1000 और पकड़े गए लड़के के पास से पैन कार्ड एवं आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार बेसरा प्रथम सहायक अवर निरीक्षक अरविंद सिंह रेल थाना धनबाद सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र नाथ सिंह सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार हवलदार सुरेश यादव हवलदार मंटू तिग्गा एवं आरक्षी 347 कुलदीप कुमार मुख्य रूप से शामिल थे। पुलिस अधीक्षक रेल ने बताया कि इस टीम में जितने भी लोग शामिल थे उन को पुरस्कृत किया जाएगा और इसके आगे जो भी इस तरह का उपलब्धि हासिल करेंगे उन्हें भी भविष्य में पुरस्कृत करेंगे।

Thursday, January 30, 2020

संयुक्त रुप से विश्व व्यापी जागरुकता अभियान की शुरुआत की


शशिकांत झा।# किशनगंज (बिहार) । एन टी डी को लेकर राहत और ग्लोवल हेल्थ स्टरजी ने संयुक्त रुप से विश्व व्यापी जागरुकता अभियान की शुरुआत एक मदरसे से की ।जिसमें सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा.देवेन्द्र कुमार ने भाग लेकर इस कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार रुप से प्रकाश डाला ।                           बिहार में पहली बार 30 जनवरी से 07 फरवरी तक चलने बाले इस अभियान की शुरुआत "मदरसा जामिया हुसैनियां ,फरिंगगोला (किशनगंज) से राहत के परियोजना निदेशक निहाल अख्तर ने ग्लोवल हेल्थ स्टरजी के साथ मिलकर की ।इस कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के बीच  में डी एस डा. देवेंद्र कुमार ने अल्सर ,चगास ,डेंगू ,चिकनगुनियां ,फीता कृमि ,कुष्ठ ,लसोका ,फायलेरिया एवं कई खतरनाक और असाध्य बीमारियों के लक्षणों एवं इससे बचने और इसके इलाज के बारे में विस्तार से बताया।
इलाके में फैलने बाली खतरनाक बीमारियों से बचाव के तरिकों को जन जन तक ले जाने के लिए सबों को जागरूक करना होगा ।इसे जागरूक करने के लिए  मदरसा के छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की ।हस्ताक्षर अभियान की मुहिम को लेकर छात्रों ने संकल्प लिया और वायदा किया कि ,इस जागरुकता अभियान को लेकर हमलोग क्षेत्र में जाऐंगे ।इस मौके पर मदरसा जामियां हुसेनियां के हेड मदारिस मौलाना ग्यासुद्दीन ,सहायक मौलाना एबरार ,रियाजुद्दीन ,दिलनवाज ,अंसार ,आरिफ ,सलमान ,अब्दुल रज्जाक मौजूद थे ।

Wednesday, January 29, 2020

क्यूबा और जमैका के बीच शक्तिशाली 7.7 तीव्रता का भूकंप




 जमैका और पूर्वी क्यूबा के बीच कैरिबियन सागर में मंगलवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने मैक्सिको से फ्लोरिडा और उससे आगे तक के एक विशाल क्षेत्र को हिला दिया, लेकिन किसी के हताहत होने या भारी नुकसान की कोई खबर नहीं थी।  अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मोंटेगो बे, जमैका के उत्तर-पश्चिम में 140 किलोमीटर और Niquero, Cuba के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 140 किलोमीटर (87 मील) उत्तर में केंद्रित था।  यह दोपहर 2:10 बजे मारा गया।  (1910 GMT) और उपरिकेंद्र सतह के नीचे अपेक्षाकृत उथला 10 किलोमीटर (6 मील) था।

Tuesday, January 28, 2020

किशनगंज में कोचाधामन के धनपुरा चौकी प्रभारी को मिला 71 वें गणतंत्र दिवस पर नागरिक सम्मान


Shashi K Jha. #किशनगंज (बिहार) । मन -कर्म -वचन को लेकर गणतंत्रता दिवस पर पुलिस चौकी प्रभारी को लोगों ने सम्मानित किया ।जहाँ पुलिस पब्लिक मैत्री का एक उत्कृष्ट उदाहरण यहां लोगों को देखने के लिए मिला ।                                          जैसा कि बीते 03 अगस्त '19 को किशनगंज के एसपी कुमार आशिष ने सरकार के आदेश पर कोचाधामन थाना के पूर्वी भाग धनपूरा में एक पुलिस चौंकी की स्थापना को हरी झंडी दिखा कर इसका शुभारंभ किया ।जहाँ कोचाधामन थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार ने 15 सितंबर को इस चौंकी की कमान ए एस आई वीर प्रताप सिंह को सौंपी ।जहाँ तब से लेकर अब तक चौंकी प्रभारी ने यहां अपराध नियंत्रण ,सघन वाहन चेकिंग ,शराबवंदी एवं पुलिस पब्लिक समन्वय को मजबूती से लागू किया ।फलतः 71वें गणतंत्र दिवस पर कन्हेयाबाड़ी जनता हाट में "जनता की आवाज 'कार्यक्रम में यहां के वुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा चौकी प्रभारी वी पी सिंह को लोगों ने नागरिक सम्मान दिया ।जो पुलिस पब्लिक मित्रता की अनूठी मिशाल कायम कर रही है ।

बिहार राज्य में किशनगंज जिले के कोचाधामन पुलिस की शराब बंदी मुहिम में ठोस कार्यवाही


 Shashi K Jha. #किशनगंज (बिहार) ।पूर्ण शराबवंदी के लिए एस पी किशनगंज कुमार आशिष के द्वारा चलाये गये बिशेष अभियान के तहत कोचाधामन पुलिस निरीक्षक इरशाद आलम और पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रंजन कुमार  ने छापेमारी कर कई गांवों में अवैध चुल्लू शराब के भठ्ठियों को ध्वस्त किया है ।जहाँ बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए रखे जावे और बर्तनों को जमींदोज करा दिया है ।।                         

  मिली जानकारियों के मुताबिक आज दोपहर बाद महानंदा पुल से सटे बस्ताकोला गांव में कोचाधामन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बनाने के कई भठ्ठियों को नेस्तनाबूद कर दिया ।भारी संख्याओं में आये पुलिसबल को देखकर गांव के गांव खाली हो गये ।जहाँ बच्चों के अलावे कहीं कोई नजर नहीं आ रहे थे ।हलांकि कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजन कुमार शराब और शराबियों के शख्त खिलाफ बताये जाते हैं ।जो कोचाधामन थाना आते हीं मिली सूचनाओं पर कई शराब के शौकीनों को जेल का दरवाजा दिखा चुके हैं ।रंजन कुमार इस जिले के बहादुरगंज में पुलिस निरीक्षक ,ठाकुरगंज थानाध्यक्ष और जिले के प्राचीप्रवर (सार्जेंट मेजर )की जिम्मेदारियों के अतिरिक्त एस पी के आदेश पर कई महकमों में अपनी पहचान बना चुके हैं ।वहीं पुलिस निरीक्षक इरशाद आलम ने बहादुरगंज थाने में थानाध्यक्ष के रुप में शराब और शराबियों के पसीने उतारने में अव्वल दर्जे के पुलिस पदाधिकारी सावित हो चुके हैं ।ऐसे में वतौर  एक करैला दूजे नीम की कहाबत आज अवैध रुप से चोरी छुपे शराब बनाकर बेचने बालों के लिए कहर साबित हो चुका है ।गौरतलब है कि शराब तस्करी और अवैध निर्माण को लेकर किशनगंज पुलिस ने पूरे जिले में सघन अभियान चला रखी  है ।जहाँ पोलियो मिटाओ की तर्ज पर पूर्ण नशाबंदी को लागू करने के लिए चिन्हित घरों में सघन छापेमारी चलती रहने की सूचना है ।

गिरिडीह के डुमरी विधायक जगरनाथ महतो द्वारा मंत्री पद के शपथ ग्रहण पर लगी बधाईयों की झड़ी


बासु बिहारी महतो।
#गिरिडीह। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो,सचिव सोनाराम हेम्ब्रम,युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो,किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार प्रसाद, आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह के अध्यक्ष बासुदेव शर्मा, देवदूत सेवा संस्थान भेण्डरा के अध्यक्ष नरेश कुमार विश्वकर्मा,  नावाडीह पंंचायत की मुखिया ललिता देवी, पंसस किरण देवी,भोला राम महतो,तारो महतो, देवी महतो स्मारक इंटर कालेज के सचिव गिरिधारी राम महतो, प्राचार्य दिनेश प्रसाद,प्रस्तावित  डिग्री कालेज के प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद, अखिल भारतीय प्रेस सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, उपाध्यक्ष श्री प्रसाद सोनी, अनुशासन समिति के उपाध्यक्ष बासुबिहारी आदि ने डुमरी विधायक जगरनाथ महतो द्वारा मंत्री पद का  शपथग्रहण किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

खतरनाक कोरोना वायरस चीन से आया और धीरे-धीरे दुनिया भर में फैल रहा है, जान लें इसके प्रारंभिक लक्षण...




#मुंबई। कोरोना वायरस चीन से आया है और धीरे-धीरे दुनिया भर में फैल रहा है।  हालाँकि, यह भारत के लिए राहत की बात है कि इस वायरस ने अभी तक देश में दस्तक नहीं दी है।  सभी चार संदिग्ध नमूने नकारात्मक हो गए हैं।  चीन में 5 जनवरी, 2020 को कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  वायरस के तेजी से प्रसार के कारण, भारत सरकार ने एहतियात के तौर पर थर्मल स्कैनर के माध्यम से चीन से आने वाले पर्यटकों की जांच के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता हवाई अड्डों को निर्देशित किया था।  इधर, डब्ल्यूएचओ ने संभावना व्यक्त की है कि कोरोना वायरस बहुत निकट संपर्क में दो मनुष्यों के बीच संक्रमित हो सकता है।

 कोरोना वायरस क्या है?

 कोरोना वायरस के बारे में कई गलत धारणाएँ भी फैल रही हैं!  डब्ल्यूएचओ ने इस तेजी से फैलने वाले वायरस को सीफूड से जोड़ा है।  कोरोना वायरस से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि वायरस का एक समूह है जिसका सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ सकता है!  वायरस ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ सहित कई जानवरों में भी फैल रहा है।  इसके संक्रमण से बुखार, ठंड, सांस की तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं होती हैं।  इससे निमोनिया भी हो सकता है।  इसकी स्थिति मध्य पूर्व रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) से काफी मिलती-जुलती है।

 कोरोना वायरस के लक्षण -

 कोरोना वायरस के लक्षणों में बहती नाक, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द और बुखार शामिल हैं, जो कुछ दिनों तक रह सकता है।  यह कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों के लिए घातक है।  बुजुर्ग और बच्चे इसके आसान शिकार हैं।  निमोनिया, फेफड़ों में सूजन, छींक आना, अस्थमा का बिगड़ना भी इसके लक्षण हैं।  इस वायरस से मरने वालों की औसत आयु 73 वर्ष है।  मृतकों में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 89 वर्ष का था जबकि सबसे छोटा 48 वर्ष का था।

 बचने के तरीके -

 - अपने हाथों को साबुन और पानी या अल्कोहल से रगड़ कर साफ करें।
 - खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को किसी ऊतक या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
 - जिन लोगों को सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हैं, उनके साथ निकट संपर्क बनाने से बचें।
 - मीट और अंडे को अच्छे से पकाएं।
 - जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

 उपचार -

 अभी तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है।  कोरोना वायरस या 2019-nCoV के लिए कोई टीका नहीं है।  इससे बचने का एक ही तरीका है कि सावधानी बरती जाए।  एक बीमार, ठंड, निमोनिया पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।  नकाब पहनिए।  अपनी आंख, नाक और मुंह को न छुएं।  हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।

हजारीबाग के बरही था क्षेत्र के कोनार बायपास जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक की मौत



हजारीबाग।बरही थाना अंतर्गत कोनरा बायपास मोड़ जीटी रोड़ पर सड़क हादसे में बरही शिवपुर गांव के तीन युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतकों में शिवपुर ग्राम निवासी  पिंटू पासवान, टिंकू कुमार, राजेश यादव की पहचान की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शवों को कब्जे में लेते बरही थाना ले जाया गया बताया जाता है कि उक्त तीनों युवक अपनी बाइक से वापस शिवपुर गांव जा रहे थे, इसी दौरान बायपास मोड़ पर धनबाद से बरही की ओर आ रहे गैस टेंकर की चपेट में आ गए।

हेमंत सोरेन का कैबिनेट विस्तार मंगलवार को, 8 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ




#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्‍तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्‍यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू से समय मांगा है। बताया गया है कि राज्‍य में हालिया दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं से व्‍यथित सीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राज्‍यपाल से मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए 28 जनवरी की तिथि तय करने का आग्रह किया है। इस दिन राजभवन में झामुमो और कांग्रेस कोटे के कुल आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 24 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्रिमंडल के विस्तार की अनुमति मिली थी। लेकिन, चाईबासा में मारे गए सात आदिवासी युवकों के परिजनसे मिलकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम:


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडेय, झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जोबा मांझी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ व मथुरा प्रसाद महतो के नाम की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बार हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के खाके पर अंतिम सहमति बना ली है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस से कितने मंत्री बनेंगे और उन्हें कौन-कौन से पद मिलेंगे।

Monday, January 27, 2020

बिहार राज्य के किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज पुलिस की कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप


Shashi K Jha.किशनगंज
 (बिहार) जिले के बहादुरगंज  पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध लगातार किए जा रहे हैं छापेमारी अभियान से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप ।जहां लगातार चौथे दिन की छापेमारी में एक सौ लीटर शराब बनाने के जावा सहित इसके उपयोग के लिए रखे बर्तनों को भी नष्ट किया जा चुका है ।               
 जैसा कि आज शाम लगभग 4.00 बजे पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने पुलिसदल के साथ प्रखंड के चोरकट्टा कुढ़ेला ,बेंतबाड़ी और डोहर वार्ड नं. चार के आदिवासी टोलों में छापेमारी की ।जिससे इन टोलों में पुलिसदल की छापेमारी से लोग घरों से भाग खड़े हुए ।गौरतलव है कि किशनगंज एस पी कुमार आशिष के द्वारा निर्देशित शराब और शराबियों के विरुद्ध चलाये जा रहे समकालीन अभियान के तहत उक्त छापेमारी का बहादुरगंज पुलिस का यह चौथा अभियान है ।जहां अब तक हजारों लीटर चुल्लू शराब बनाने के लिए रखे जावाओं को नष्ट किया जा चुका है ।वहीं मिली गुप्त सूचना पर डोहर वार्ड नं.04 के बबलू टुड्ड पिता जोहन टुडू के घरों में छापेमारी कर शराब बनाने के तमाम सामानों को नष्ट कर दिया ।सनद रहे कि बहादुरगंज पुलिस द्वारा किये जारहे छापेमारी से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है ।

बिहार के किशनगंज जिले में "राहत" के बढ़ते कदमों से महिला सशक्तिकरण ,स्कील डेवलपमेंट और समाजिक कार्यक्रमों में बढ़ी शाख


Shashi K Jha.  किशनगंज (बिहार ) /"राहत संस्था "के क्रियाकलापों को लेकर किशनगंज की बेटी पूरे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रही है किशनगंज का नाम ।संस्था की सचिव डा. फरजाना बेगम ने बीजिंग (चायना)के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर किशनगंज को एक नई पहचान दिला चुकी है ।वहीं संस्था आज अपनी सबसे ऊंची मुकाम को हांसिल कर , अनेक राष्ट्रीय संस्थानों के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी अपनी हिस्सेदारियां निभा रही है । 
       .                                         जैसाकि "राहत " और डा. कलाम कृषि महाविद्यालय ,अर्राबाड़ी (पोठिया )के द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम "22 एक्सपोजर विजीट कम ट्रेनिंग आन आर्गेनिक एग्रीकल्चर "में भाग लेकर ,कृषि महाविद्यालय को किसानों के लिए वरदान बताया ।जहाँ स्वरोजगार के लिए युवा और बेरोजगारों के लिए यह कृषि महाविद्यालय एक वहुमूल्य रास्ता है ।जो सीमांचल के पूर्णियां ,कटिहार ,अररिया सहित किशनगंज के लिए काफी महत्वपूर्ण बन चुका है ।उक्त बातें राहत संस्था की सचिव डा.फरजाना ने इस कार्यक्रम में अपने बिचारों को रखते हुए कही ।वहीं महाविद्यालय के प्रसिद्ध शिक्षाविद डा. बी बी झा ने कहा कि -अशिक्षा के कारण हीं यहाँ गरीबी में शोषण होता है ।कृषि विद्यालय में रोजगार की अपार संभावनाएं व्याप्त है ।जहाँ से रोजगार तलाशे जा सकते हैं ।खासकर कम पढ़े लिखे ग्रामीणों के लिए यहाँ माली प्रशिक्षण की व्यवस्था है ।जहां 45 दिनों के प्रशिक्षण से रोजगार पाया जा सकता है ।साथ हीं मछली पालन ,रेशम कीट प्रशिक्षण ,एवं अन्य तरहों के प्रशिक्षण से रोजगार की असीम संभावनाओं को भी राह दिखाई जाती है ।इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. हरिओम ,एवं डा.शमीम ने मौजूद राहत के 65 सदस्यों को सम्वोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला ।यहां बताना लाजमी होगा कि डा. बी बी झा जो इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी कर रहे थे ,इस कृषि कालेज को रोजगार के लिए सहज और सरल रास्ता बताया ।जहाँ रोजगार के लिए लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाता है ।इस कार्यक्रम के अलावे राहत की सचिव डा.फरजाना ने चीन की राजधानी विजींग की यात्रा कर महिला सशक्तिकरण में भारत का प्रतिनिधित्व किया था ,जहाँ इसके महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का पक्ष रखते हुए महिलाओं के लिए किये जा रहे सकारात्मक पहलुओं को यहाँ रख चुकी है ।
अब डा.फरजाना राहत की ओर से 31 जनवरी 2020 को "महिला आयोग "भारत सरकार ,नई दिल्ली के आमंत्रण पर वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है ।इस तरह से अगर देखा जाय तो  डा.फरजाना "राहत 'से राहत के लिए दिन रात एक करने में जुटी हैं ।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्र में हुआ क्रैश बोइंग जेट प्लेन, क्रू मेम्बर समेत 83 लोग थे सवार


#न्यूज़ डेस्क।अफगानिस्तान के गजनवी प्रांत में सोमवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें क्रू समेत 83 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अरियाना अफगान एयरलाइंस का यह विमान कंधार से काबुल आ रहा था। विमान तालिबान के नियंत्रण वाले दहक जिले में गिरा है। रेस्क्यू के लिए स्पेशल फोर्स मौके पर भेजी गई।

अरियाना अफगानिस्तान की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737-400 जेट है, जो करीब 30 साल पुराना है। गजनी प्रांत के अफसरों के मुताबिक, विमान तकनीकी कारणों से क्रैश हुआ। इसने गिरते ही आग पकड़ ली। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति सरवर दानिश ने हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई।


डुमरी में गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई, शान से फहरा राष्ट्र ध्वज


डुमरी(गिरिडीह) :  डुमरी  में   गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डुमरी अनुमंडल परिसर में एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्र जीत जायसवाल समेत  कई पदाधिकारी मौजूद थे।   वहीं डुमरी प्रखंड मुख्यालय में डुमरी प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही उन्होंने डुमरी के चिरियामोड़ में आजसू पार्टी के डुमरी प्रखंड  कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया । मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो,प्रखण्ड अध्यक्ष काशी महतो,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दुलारचंद महतो सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।  जबकि वन कार्यालय में रेंजर राजीव रंजन ने झंडा फहराया । वहीं निमियाघाट थाना में थाना प्रभारी विकास पासवान, डुमरी थाना में थाना प्रभारी उपेंद्र राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 निबंधन कार्यालय में सीओ रवि भूषण रेफरल अस्पताल में प्रभारी 
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अजय कुमार प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में
प्राचार्य सुनैना रानी पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष अभय
जैन, झारखण्ड
इंटर व डिग्री तथा पीएन इंटर व डिग्री महाविद्यालय में कॉलेज के शासी 
निकाय अध्यक्ष सह विधायक जगरनाथ महतो, अपना कोचिंग सेंटर डुमरी में
संचालक जितेन्द्र सिन्हा  एजुकेशन प्वाइंट में वरीय अधिवक्ता 
इन्द्रजीत जायसवाल राष्ट्रीय
एकता कार्यालय में महेन्द्र बिंद , वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल ,डीएवी सेन्ट्रल स्कूल व शिवाय: नेटवर्क्स प्रा लि में सर्वेश तिवारी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। लायन्स क्लब इसरी डुमरी में अध्यक्ष राम किशोर शरण,
जामतारा पंचायत भवन में उप मुखिया आरती देवी , ग्रामीण जलापूर्ति प्लांट डुमरी में समिति के अध्यक्ष फलजीत महतो, कुलगो  दक्षिणी में मुखिया रुकसाना खातून, असुरबाँध पंचायत में मुखिया खुशबू देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरे प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वहीं डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने दो मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

Sunday, January 26, 2020

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर आम जनता से झारखंड के प्रतीक चिन्ह (लोगो) के लिए मांगे सुझाव



मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर आम जनता से झारखंड के प्रतीक चिन्ह (LOGO) लोगो के लिए मांगे-- सुझाव 11 फरवरी पर दे सकते हैं अपने सुझाव

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आज अहले सुबह झारखंड की जनता से यह अपील किया कि वे झारखंड के प्रतीक चिन्ह (LOGO) लोगो के लिए अपने सुझाव दें। आम जनता अपने सुझाव 11 फरवरी तक ईमेल
jharkhandstatelogo@gmail.com के माध्यम से दे सकते हैं। 

मंत्रिपरिषद ने पहली बैठक में राज्य के नए लोगो (Logo) के निर्माण का निर्णय लिया था

मुख्यमंत्री ने यह कहा कि हमारा झारखण्ड एक नये राह की ओर है। सबकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी मंत्रिपरिषद ने पहली बैठक में राज्य के नए लोगो (Logo) के निर्माण का निर्णय लिया था जो हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतिबिंब हो। यह लोगो (Logo) हम झारखण्डवासियों का पहचान होगा। इसलिए इसके निर्माण में आपकी भागीदारी सबसे अहम् है।

आईये नये झारखण्ड के निर्माण में सहयोग दे

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज गणतंत्र दिवस के दिन हम आपसे आह्वाहन करते हैं आईये नये झारखण्ड के निर्माण में सहयोग दें।

सुझाव निम्नरूप में भेजे----
उद्देश्य---
सुझाव---
डिजायन--

नाम --
पता --
फ़ोन --
ईमेल--

सुझाव भेजने की अंतिम तारीख- 11 फरवरी 2020

अपने सुझाव निम्न पर ईमेल करें--
jharkhandstatelogo@gmail.com

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...