Saturday, March 7, 2020
ब्रेकिंग : चीन में बड़ा हादसा, कोरोना वायरस से पीड़ित 70 मरीजों से भरी इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देश में कोराना के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 34, शनिवार को 3 नए मामले आए सामने
Friday, March 6, 2020
पंचायत चुनाव को लेकर विष्णुगढ़ में सुगबुगाहट शुरू, लाखों की लागत की पांडे डीह पंचायत भवन बना कूड़े का ढेर
शैलेंद्र पाठक#हजारीबाग।झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का दूसरी टर्म की समाप्ति और तीसरे टर्म की शुरुआत होने वाली है। इसे लेकर ग्राम पंचायतों मे गुटबंदी और राजनीति की सुगबुगाहट भी शुरू गयी है। पिछले पंचायत चुनाव मे अपना किस्मत आजमा चुके इस वर्ष के आखिरी मे होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अपनी पुरानी खटाश को भुला कर पंचायत चुनाव मे अपने खोटे सिक्के को भुन्नाने के लिए जुगलबंदी भी शुरु कर दी है।
विडंबना यह है कि इतने दिनों बाद भी बिष्णुगढ़ प्रखंड के गैड़ा पंचायत के पण्डेडीह मे बने लाखों की लागत का पंचायत भवन कूड़े और झाड़ियों से भरा है। सूत्रों की माने तो निर्माण के समय से ही दो गुटों के विवेधात्मक नीति और रस्सा कस्सी के वजह से पंचायत भवन निर्माण के बाद भी निष्क्रिय है। सूत्रों की माने तो पांडेयडीह मे पंचायत भवन के निर्माण के बाद से आज तक भवन का ताला तक नहीं खुला है। सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत मे पंचायती राज व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पादन के लिए लाखों की लागत से पंचायत सचिवालय बनाया गया है।भवन मे सोलर प्लेट, पानी टंकी, मोटर, बिजली, हॉल के साथ प्रत्येक कमरे मे पंखा, महँगी-महंगी और मोटी मोटी गद्देदार कुर्सीयां, दर्जनों प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल, डेस्क, आदि सारी सुविधा प्रदत है ।किन्तु यहां का पंचायत भवन ईट पत्थरों के अलावे कूड़े कचरे और झाड़ियों से लैस है। जहाँ से आम जनता और ग्राम पंचायतों के विकास की बातें होनी थी आज वहां चारों और से झाड़ियों और कूड़े कचरे मे तब्दील है l
यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिहं की बेटियों को स्कूल से निकाला
Thursday, March 5, 2020
कोरोना वायरस से कैसे निजात पाया जाए, इसको लेकर सरकार चिंतित... हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
*रांची:झारखंड के डॉक्टर ने बताया कैसे बचें Coronavirus से, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
छब्बीस अक्षर अंगरेजिया नाम अल्फाबेट लागे रे की असलियत,काम किसी और का नाम किसी अन्य का
सोशल मीडिया में वायरल कोई बात किस कदर फैलती है इसका एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ၊ हाल ही में खोरठा भाषा में कर्णप्रिय गीत के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी सिखाने वाले शिक्षक की बॉलीवुड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तथा प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने प्रशंसा की थी ၊ कई टीवी चैनलों ने आपाधापी में इसे मुख्य खबर तक बनाया ၊ लेकिन आपको बता दें कि इस गीत के रचयिता उक्त युवा शिक्षक नहीं बल्कि डुमरी निवासी सेवानिवृत पैंसठ वर्षीय शिक्षक राम किशुन सोनार हैं ၊ वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेगड़ो (डुमरी-2 ,गिरिडीह ) से सेवा निवृत शिक्षक है व फिलहाल ग्राम जामतारा, थाना व अनुमंडल डुमरी, जिला गिरिडीह के निवासी हैं। यह पेशा से शिक्षक के अलावा कवि , गीतकार व रेडियो लोक गीत गायक कलाकार भी हैं । इनके खोरठा में लिखे सौ से भी अधिक गीत 'दुनिया हो गइले वीरान ,करलह बसंत चितचोरी , जे पियवा खातीर , उमड़ल बदरिया ,देश हो ले आजाद आदि कई पत्र पत्रिकाओं शशांक , सेवाति , नभाटा आदि में पूर्व में प्रकाशित हो चुके हैं ၊ उन्होंने बताया कि एक बार गिरिडीह डीएसइ के कार्यक्रम में आमंत्रण मिलने पर इन्होंने छब्बीस अक्षर अंग्रेजिया की रचना की थी ၊ इनका कहना है कि सेवाकाल के दौरान सर्व शिक्षा अभियान के तहत जहाँ कहीं प्रशिक्षण या कार्यक्रम हुआ करता था वे सक्रियता से सम्मिलित होते रहे हैं। यहाँ तक कि सेवा निवृति के बाद भी इन्हें उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय असुरबांध (डुमरी) गिरिडीह में डीईएलएड के प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया था।वहां भी इन्होंने अपने बरसो पुराने गीत - "छब्बीस अक्षर अंगरेजिया नाम अल्फाबेट लागे रे" को प्रशिक्षण के दौरान प्रस्तुत किया था जिसे कई प्रशिक्षु युवकों ने अपने स्मार्ट मोबाइल फोन द्वारा रिकॉर्ड किया था। बाद में वही गीत इन दिनों वाट्सएप व यूट्यूब पर काफी चर्चित हो रहा है। हालांकि इस बात को लेकर इन्हें काफी खुशी है कि इनके द्वारा रचित गीत खूब सराहे जा रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात को लेकर काफी दुख व एतराज भी है कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर सुर्खियां बटोरने वाले परमेश्वर यादव ने प्रस्तुति के क्रम में रचनाकार के रूप में उनके नाम का जिक्र नहीं किया, जिस पर इन्होंने आपत्ति प्रकट की है । उधर युट्यूब व ट्वीटर के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त श्री यादव ने इस संवाददाता को पूर्व में तो बताया कि उक्त गीत उन्हीं की रचना है ၊ जब उनसे पूछा गया तो आगे कहा कि जब वे मध्य विद्यालय में छात्र थे तभी 2006 में लिखा था ၊ किन्तु 2008 में मैट्रिक पास श्री यादव ने पुनः भूल सुधार करने की कोशिश की ၊
ईरान के उपराष्ट्रपति में दिखा संक्रमण,कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2922 हुए
ईरानी अस्पताल में कोरोनोवायरस बॉडी बैग्स दिखाने का दावा करते हुए फुटेज सामने आया है - जैसा कि देश का पहला उपराष्ट्रपति 'संक्रमित है', बीमारी 8% सांसदों को प्रभावित कर चुकी है और 54,000 मतदाताओं को अभी छोड़ दिया जाता है। बीमारी फैलने से रोकें
रांची: रांची के दंपति में दिखे कोरोना के लक्षण, खिलाड़ियों का नॉनवेज रोका, हर हाथ में नींबू
रांची। कोरोना वायरस को लेकर झारखंड में भी धीरे-धीरे लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है। रांची के रिम्स में कोरोना के चार संदिग्ध भर्ती किए जाने के बाद अब हर जगह कोरोना वायरस के बारे में बातें होने लगी हैं। इन संदिग्धों में दो रांची, एक धनबाद और एक पलामू का युवक है। इन सभी का आइसोलेशन वार्ड में इलाज रहा है। कहा जा रहा है कि फिलहाल चारों संदिग्धों में कोरोना के लक्षण देखे गए हैैं। इनका सैंपल जांच को कोलकाता भेजा गया है। बुधवार को इन चारों मरीजों का सैंपल जांच के लिए कोलकाता के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कोलरा एंड इंटेरिक डिजीज लैब भेजा गया है। जिन संदिग्धों का सैंपल लिया गया है उनमें से रांची के एक दंपती के अलावा पलामू और धनबाद के एक-एक संदिग्ध हैैं।
यूपी के प्रयाग राज में युवक ने मंदिर में दो प्रेमिकाओं की भरी मांग, दोनों युवतियों को पहनाया मंगलसूत्र
WHO का कहना है कि जानलेवा कोरोनोवायरस की मृत्यु दर पहले की तुलना में अधिक है: ली ब्राउन
जिलाधिकारी ने बहादुरगंज प्रखंड और अंचल के कार्यों का औचक निरीक्षण किया
Wednesday, March 4, 2020
ओमान में फंसे 11 भारतीय मजदूरों का दल लौटा वतन,परिजनों के खिल उठे चेहरे
अशोक कुमार।#गिरिडीह। रोजी रोटी की तलाश और परिवार के लिए कुछ बेहतर करने की चाह रख कर नौजवान तबका प्रदेश की रुख करता है।अच्छी कमाई और बेहतर जीवन की तलाश में गिरिडीह,हजारीबाग,बोकारो व कोडरमा जिले के 30 मजदूर तीन वर्ष पूर्व ओमान की सफर पर बड़ी ही उम्मीद और जोश के साथ आंखों में एक सपना लिए रवाना हुए थे।मगर ओमान की राजधानी मसकट पहुंचने के बाद इन मजदूरों के साथ जो हुआ, उससे उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए।आखिरकार बंधक सी जिंदगी गुजार रहे मजदूरों को वतन की याद सताने लगी और मजदूरों ने सोशल मीडिया प्रवासी ग्रुप के एडमिन सिकन्दर अली के माध्यम से लोगों से वतन वापसी में मदद की गुहार लगाई।जिसके बाद यह मामला मिडिया के माध्यम से तूल पकड़ा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सौरेन ने इस मामले में पहल करते हुए ट्वीटर से विदेश मंत्रालय को अवगत कराया । लेकिन विदेश में फंसे इन भारतीय मजदूरों को कोई मदद नहीं मिल पायी।काफी कोशिशों के बाद हारकर परिवार वालो ने टिकट का पैसा भेजावाकर इनकी वतन वापसी करायी।मजदूरों के घर वापसी पर पूरे इलाके में खुशी की लहर है। वही घरवालों के चेहरे पर खुशी है।वापस आये मजदूरों में बगोदर प्रखंड के महुरी के खुबलाल पासवान,बेको के चंद्रीक महतो,टेकलाल महतो,मुंडरो के सोहनलाल महतो,प्रदीप महतो डुमरडेली के डुमरचंद महतो,तुकतुको के निर्मल महतो,सोहन महतो व कोडरमा के महेन्द्र सिंह शामिल हैं।जबकि 5 फरवरी गुरूवार दोपहर को बगोदर प्रखंड के बेको के संतोष कुमार महतो व अजय कुमार महतो बिष्णुगढ प्रखंड के बलकमका के रामचंद्र महतो व उदयपुर के जगदीश महतो की वतन वापसी होगी।गौरतलब कि 2017 में गिरिडीह, हज़ारीबाग़ बोकारो व कोडरमा जिले के 30 मजदूर एक एजेंसी के माध्यम से ओमान गए थे।वहाँ पर मजदूरों के साथ ना तो अच्छा व्यवहार किया जा रहा था और न ही उन्हें सात महीने से कोई वेतन दिया जा रहा था।एक लंबा अरसा गुजरने के बाद जब मजदूरों की स्थिति जस की तस बनी रही तो मजदूरों को अपने देश के मिट्टी की याद सताने लगी थी।
उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक धन्धेबाज के साथ बोलेरो वाहन मे लदा भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
Tuesday, March 3, 2020
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- बरती जा रही हर सावधानी
*कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- बरती जा रही हर सावधानी
केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने देश के सभी मुख्य सचिवों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग, कोरोना वायरस से सतर्कता को लेकर दी हिदायत और राज्यों की तैयारी का जाना हाल
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का पहला 2020-21का बजट 86,370 करोड़ का हुआ पेश
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का पहला 2020-21का बजट 86,370 करोड़ का पेश हुआ। किसानों की कर्ज माफी के लिए 2,000 करोड़ का प्रावधान, 100 यूनिट बिजली फ्री, 300 यूनिट से कम खर्च करने पर एपीएल परिवारों को भी अब मिलेगा 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ। प्रति व्यक्ति आय में होगी वृद्धि, रसोईया एवं सहायिका के मानदेय में 2000 की वृद्धि प्रतिमाह पर्यटन के क्षेत्र में 50,000 रोजगार एवं स्वरोजगार मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की होगी शुरुआत। जिसमें सभी समाज एवं समुदाय के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी जनजातीय विश्वविद्यालय की होगी स्थापना लूंगी धोती साड़ी योजना का फिर से होगा शुभारंभ। बाबासाहेब अंबेडकर योजना के तहत 5000 आवासों का निर्माण।युवाओं के लिए 5000 से 7000 बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान ।डिजिटल शिक्षा से सरकारी विद्यालयों को जोड़ा जाएगा। ₹5 दाल भात मुख्यमंत्री कैंटीन योजना का शुरुआत। प्रत्येक पंचायत में 5 चापाकल/कुआं का निर्माण साथ ही सैकड़ों जनहित में कल्याणकारी योजनाओं का घोषणा सरकार की ओर से बजट पेश वृत्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव जी ने किया।
उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल का परीक्षण
दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्रालय ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने कम से कम एक मिसाइल का परीक्षण किया है।
Virology from Michael Okpara University of Agriculture in Umudike, Maduike Ezeibe has said that he has discovered a cure for COVID-19 (coronavirus)
gathered that Ezeibe who expressed confidence that this therapy could also cure HIV/AIDS in a statement said coronavirus would be a thing of the past with his solution.
Daily Post in a report identified the chemical equation of the therapy as (AI4(SiO4)32AI2Mg3(SiO4)3) and according to the report, the equation was “a mechanism for curing Covid -19 and Lassa fever”.
Ezeibe appealed to countries affected by the deadly virus to adopt his therapy for clinical trials on patients.
He said; “Electrostatic attraction would make electrically charged medicines mop pathogens which have opposite charges, is a known scientific fact and that viruses and abnormal (infected /tumor) cells are electrically charged is now known.”Covid-19 virus and Lassa fever virus (DNA viruses) are negatively charged.
“Small sizes of viruses enable them infect cells, inaccessible to big molecules. So, existing antiviral medicines need immunity to complement their effects but some viruses cause immune deficiency.”As a silicate, AMS also normalises immunity and as a stabilizing agent it enhances efficacy of antimicrobials to achieve effective treatment secondary infections.
“Effective treatment of secondary infections would cure any viral /abnormal cell diseases including Covid -19 and Lassa fever “
Monday, March 2, 2020
मुंबई के चांदिवली विधान सभा मे किया गया सैकड़ो ब्राम्हणो का सम्मान
कार्यक्रम में आमदार दिलीप लांडे ने सभी ब्राम्हणो को गमछी ओढ़ाया बड़े पुत्र प्रणव ने ब्राम्हणो का पैर पोछे व छोटे पुत्र प्रयाग लांडे ने तिलक लगाकर सम्मान देते हुवे खुद सह परिवार आशीर्वाद लिया। उत्तरभारतीय ब्राम्हणो के सम्मान का आयोजन और आमदार के पूरे परिवार की निम्रता की चर्चा पूरे कुर्ला साकीनाका,चांदिवली विधान सभा मे है। पवनकुमार पाठक।
*चांदिवली विधान सभा मे किया गया सैकड़ो ब्राम्हणो का सम्मान
कार्यक्रम में आमदार दिलीप लांडे ने सभी ब्राम्हणो को गमछी ओढ़ाया बड़े पुत्र प्रणव ने ब्राम्हणो का पैर पोछे व छोटे पुत्र प्रयाग लांडे ने तिलक लगाकर सम्मान देते हुवे खुद सह परिवार आशीर्वाद लिया। उत्तरभारतीय ब्राम्हणो के सम्मान का आयोजन और आमदार के पूरे परिवार की निम्रता की चर्चा पूरे कुर्ला साकीनाका,चांदिवली विधान सभा मे है। पवनकुमार पाठक।
जुवेरिया नुसरत द्वारा मिसेज, मिस्टर, मिस व मिस्टीक इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन
Sunday, March 1, 2020
Murderous attack on Journalist JB Singh at Poonch in J&K
अगर भारत पर हुआ हमला तो हम घर में घुसकर मारेंगे : शाह
*
कोलकाता// पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के नये दफ्तर का उद्घाटन किया। इस दौरान गृह मंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम दुनिया में शांति चाहते हैं लेकिन अगर भारत पर हमला होगा तो भारत भी घर में घुसकर मारेगा, अब भारत चुप नहीं बैठेगा। शाह ने कहा कि हमला करने वाले अपनी मौत पहले से ही लिखवाकर लाते हैं।उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमेरिका-इजराइल घर में घुस कर मारते थे।अब भारत का नाम भी घर में घुसकर मारने वालों में शामिल हो गया है।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...


























