एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वेश तिवारी ने किया झारखण्ड से प्रतिनिधित्व
पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अग्रसर छत्तीसगढ़ सरकार से शीघ्र पहल की अपील
पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अपनी मांग पर अड़े देश भर के पत्रकार
गिरिडीह।
देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर देश भर के पत्रकारों के साथ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति लगातार संघर्षशील रहा है।संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिसम्बर में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में देश के कई राज्यो के पत्रकार शामिल होंगे।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडीया ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर 2022 में दिल्ली में एक महाआंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में 22 राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया।अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर छत्तीसगढ़ में हो रहे संघर्ष एव देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए सामूहिक रूप से चर्चा की गई।


कहा कि संगठन के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यो से कोरोना वॉरियर्स पत्रकारो का सम्मान करते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द यदि सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदेश में लागू नही किया गया तो आने वाले दिनों में राजधानी में प्रदेश ही नही देश भर के पत्रकार एकत्रित होकर महाआंदोलन करेंगे ।


अधिवेशन में महाराष्ट्र के नागपुर से पहुंचे किसान नेता अविनाश भाऊ काकड़े ने पत्रकारों के पक्ष में बात करते हुए मोदी सरकार के साथ भूपेश सरकार को कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून देश एव छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द लागू करे।साथ ही पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार अभी जाग जाये और एकत्रित हो जाये आने वाला दौर आपके लिए और कठिन होने वाला है, क्योंकि सरकार नही चाहती है कि आप सच्चाई को जनता तक पहुँचाए ।


अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भुपेश सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल आने वाले दिनों में मुलाकात करेगा और प्रदेश में जल्द से जल्द सुरक्षा कानून लागू करने की पुरजोर अपील करेगा।
मौके पर बिलासपुर में पत्रकार कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह के साथ एकता ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों ने स्वेक्षापूर्वक रक्त दान किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शंकर पांडेय के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अविनाश भाऊ काकड़े, किसान नेता,हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके केशरवानी, सचिव राकेश पांडेय,डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह गौतम ,सचिव रवि पांडेय,अधिवक्ता आलोक गुप्ता जी के साथ बिहार,उत्तरप्रदेश,गुजरात, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्यप्रदेश,के अलावा प्रदेश के जिलों से भारी संख्या में पत्रकार शामिल हुए ।
सम्मान समारोह में कोरोना के कारण मृत पत्रकार साथियों के साथ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान,भरत सिंह जाला, योगेश शाह,सलीम भवानी, योगेश व्यास,गुजरात से जुड़े पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकार साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पत्रकार कोरोना वेरियर्स सम्मान समारोह में आये बहुत से पत्रकारो ने रक्त दान शिविर में रक्त दान किया जिनको समिति ने आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया इसमे सहयोग कर रही संस्था एकता ब्लड बैंक का भी आभार व्यक्त किया गया ।
समारोह में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर चर्चा में राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिद्याभूषण जी,महासचिव राकेश परिहार,रत्नाकर त्रिपाठी,अजय परमार,सरोज जोशी,शहनाज मकल,मनोज सिंह,शेख रईस, अमन खान,सर्वेश तिवारी,मकसूद आलम,नितिन सिन्हा के साथ अन्य प्रदेश के पत्रकारो ने अपने विचार रखे।समारोह का संचालन राष्ट्रीय महासचिव राकेश प्रताप सिंह परिहार ने किया।
