Showing posts with label Dhanbad. Show all posts
Showing posts with label Dhanbad. Show all posts

Thursday, March 21, 2024

सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची शोभा की स्थिति बिगड़ी, रिम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रही है



गिरिडीह।

कहते हैं कि अयोग्य चिकित्सकों के कारण समाज के गरीब तबके ही अधिकतर शिकार होते हैं।ये कथित डॉक्टर अर्थिकोपार्जन की लालसा में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करते कहे जाता हैं।लेकिन जब सरकारी अस्पताल की स्थिति इतनी बद्तर हो जाएगी कि ऑपरेशन में किसी मरीज के इंटेस्टाइन जो मानव शरीर
के प्राकृतिक संरचना का मनुष्य के जीवंत रहने के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा है,उसे ही काट दिया जाए तो सहज ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मरीज की क्या हालत हो रही होगी।जी हां,ऐसा हुआ है और ये बिल्कुल सत्य है।मामला झारखंड के गिरिडीह जिले की है।

सरकार रेफरल अस्पताल डुमरी के एक चिकित्सक की लापरवाही के कारण अस्पताल में बंध्याकरण का आपरेशन कराने गई एक महिला रिम्स अस्पताल में  जिदंगी और मौत से जूझ रही है।

महिला की बिगड़ती हालत को देखकर बुधवार को महिला के ससुराल और मायके वाले डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से इलाज के आस लगाए बैठे हैं। सूचना पर सूबे के पूर्व मंत्री लालचंद महतो डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रबंधक से मुआवजे को मांग करते हुए महिला का समुचित इलाज करवाने की बात कही। 

बताया जाता है कि 16 फरवरी को प्रखंड के चैनपुर पंचायत के भेलावाटुगरी  निवासी दुरलचंद महतो की पत्नी शोभा कुमारी गांव की सहिया बुधेश्वरी देवी के साथ बंध्याकरण का ऑपरेशन करवाने डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंची थी। ऑपरेशन अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक आशीष कुमार ने किया। ऑपरेशन के बाद महिला अपने घर चली गई। लेकिन दो दिन के बाद महिला का पेट फूलने लगा। जिसे देख महिला के परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। तब चिकित्सको की इस बात की जानकारी हुई कि ऑपरेशन के क्रम में महिला की लैट्रिन की नाली और पेशाब की नाली कट गए हैं। इस समय चिकित्सको ने महिला का सम्पूर्ण इलाज के करवाने की बात कहते हुए महिला को धनबाद के एसएनएम एमसीएच रेफर कर दिया।महिला की स्थिति बिगड़ती देखकर धनबाद से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। 

जहां महिला जिंदगी और मौत से लड़ रही है। महिला के परिवार की स्थिति दयनीय होने के कारण महिला के परिवार वाले बुधवार को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगते हुए महिला के समुचित इलाज की मांग करने लगे। इसके बाद अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री श्री महतो ने भी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा कि विगत एक माह पूर्व अस्पताल के सर्जन के द्वारा बाध्यकरण कर दौरान महिला का पेशाब और लेट्रिन का नस काट दिया गया था। जिस कारण आज महिला अपने जीवन और मौत की लड़ाई से रोज रुबरु हो रही है। उसकी स्थिति दयनीय बन गई है। 


पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक प्रभारी राजेश महतो से बात कर महिला का समुचित उपचार करवाने की मांग करते हुए उसके बच्चो का इंसुरेस करवाने सहित बच्चे के खान पान में होने वाले खर्च को वहन दोषी डॉक्टर को उठाने की मांग की।पूर्व मंत्री ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी ने स्वीकारा कि ऑपरेशन के दौरान गलती हुई है। जिसके लिए हम सभी महिला का इलाज करवाने के लिए कुछ सहयोग राशि देंगे। इसके अलावा सरकारी प्रवधान के तहत जो भी मुआवजा होगा उसे महिला को दिलाया जायेगा। इन सभी बातों के बाद महिला के परिजन और नेता अस्पताल से चले गए। 

बताया जाता है कि महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं और उसका पति मजदूरी का काम करता है। परिवार वालो का कहना था कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वो पीड़िता का इलाज करवाने में सक्षम नहीं है, डॉक्टर ने गलती के बाद कहा था कि इलाज के दौरान होने वाले खर्च को वहन किया जाएगा। लेकिन आज तक डॉक्टरों ने किसी तरह का खर्च नही दिया। आज पीड़िता रिम्स में  मौत की सैया पर पड़ी है, महिला का पेट पूरी तरह से खुल गया है, अब महिला के बच्चे और परिवार इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधक की ओर आस लगाए हुए हैं।

Saturday, September 24, 2022

आइपीएल मैच में हार के रुपयों के लिए दोस्तों ने कर दी हर्षित की हत्या

 

File Photo....

धनबाद।

महुदा रेलवे कालोनी निवासी रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार यादव की हत्या कर उसके दो साथियो ने शव को दफना दिया था। देर रात महुदा पुलिस ने उसका शव ब्लॉक दो के जमुनिया समीप एक गडढे से बरामद किया। बताया जाता कि आइपीएल मैच में हर्षित ने सट्टा लगाया था, जिसमें वह चालीस हजार रुपया हार गया था। उसी पैसे के लिए उसकी हत्या की गयी थी। इस संबंध में विंध्याचल यादव ने कल  शाम महुदा थाना में एक आवेदन देकर अपने पुत्र के अपहरण की आंशका जतायी थी। उसने संदेह के आधार पर दो युवको के नाम पुलिस को बताया था। पुलिस उन दोनो युवको को थाना लाकर पुछताछ कर रही थी। पुलिस द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने पर दोनो ने रूपयो के लिए हर्षित की हत्या कर शव को दफना दिये जाने की बात कबूल की। उन दोनो की निशानदेही पर पुलिस ने हर्षित के शव को देर रात ही बरामद कर लिया।
 दोनो युवक खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन चौहान पट्टी के रहने वाले बताये जाते हैं।

Wednesday, December 1, 2021

अचानक जोरदार आवाज के साथ हुई मस्जिद जमींदोज ,लोगों में आक्रोश




धनबाद।
बीसीसीएल के सिजुआ एरिया 5 के अंतर्गत 22 12 बस्ती स्थित एक मस्जिद आज शाम 6:30 बजे के आसपास जमींदोज हो गया. गनीमत यही रही कि मस्जिद में 15 मिनट पहले लोग नमाज अदा कर निकले ही थे कि अचानक जोरदार आवाज के साथ मस्जिद जमींदोज हो गई . मस्जिद के जमींदोज होने से कोई हताहत नहीं हुआ है. जमींदोज होते ही आसपास के ग्रामीण मस्जिद के पास इकट्ठा हो गए एवं आउटसोर्सिंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग आउटसोर्सिंग बंद कराने निकल पड़े इस जोगता थाना प्रभारी चंदन कुमार की मुलाकात ग्रामीणों से हो गई जहां ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता अशोक लाल ने जोगता थाना प्रभारी से बातचीत की. जोगता प्रभारी ने ग्रामीणों को आउटसोर्सिंग नहीं बंद कराने की अपील की . मस्जिद जमींदोज होने के बाद ग्रामीणों में भयंकर रोष देखा जा रहा है। प्रबंधन और प्रशासन ने समय रहते अगर कोई इंतजाम नहीं किया तो यहां कभी भी स्थिति विस्फोटक होने की बताई जा रही है.

Monday, November 8, 2021

आस्था के महापर्व छठ में कुमारधुबी के बच्चों ने किया अनोखा पहल, लोगों ने की सराहना




धनबाद।

धनबाद के कुमारधुबी बाघाकुड़ी के बच्चों ने छठ महापर्व पर  एक अनोखी पहल करते हुए अपने अपने गुल्लक में जमा की गई राशि से कद्दू खरीदकर छठ व्रतधारियों के बीच कद्दू का वितरण किया। 
जिसे देखकर लोगों ने इस पवित्र कार्य की काफी सराहना की। बच्चों ने बताया कि उन्हें अचानक मन मे ख्याल आया कि छठ महापर्व में कुछ किया जाय। वे अपने-अपने गुल्लक को तोड़कर छ: हजार रुपये निकाले। जिससे उनलोगों ने बाजार से 2 क्विंटल कद्दू खरीद कर छठ व्रतधारियों के बीच वितरण किया।इस अवसर पर बच्चों में अमन गुप्ता, गोपी य इरफान अहमद खान, बबली वर्मा, अजय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Thursday, April 8, 2021

कोरोना से बिगाड़ी माली हालत, एक और व्यक्ति ने कर ली अवसाद में आत्महत्या





धनबाद में निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. कोरोनाकाल में उसका ठेकेदारी का काम बंद होने से वह डिप्रेशन में था.


धनबाद: निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक व्यक्ति का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है. वह एमबीई कंपनी में ठेकेदारी करता था, लेकिन कोरोना काल से ही उसका कामकाज ठप था. इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया था.


मृतक की बेटी ने बताया कि कोरोना काल में कामकाज ठप होने से घर की माली हालत खराब हो गई थी. खाने के लाले पड़ गए थे. उसके पिता डिप्रेशन में थे. जबकि भाई सुमित और अमित कम उम्र में ही पेट के भूख मिटाने के लिए काम पर लगना पड़ा था. इस बीच यह घटना हो गई. सूचना पर बुधवार देर रात कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची.
ना जाने क्या हो गया

बता दें कि मृतक अशोक सिंह के दो बेटा एवं तीन बेटी हैं. पत्नी का अरसे पहले निधन हो गया था. अशोक ने तीनों बेटी का विवाह कर दिया था, जबकि दोनों बेटे छोटे थी. इधर जानकारी मिलने पर बड़ी बेटी ससुराल से अपने पिता के घर पहुंची थी. मृतक के बड़े बेटे सुमित कुमार ने बताया कि छोटा भाई काम पर गया था और हम बाजार सब्जी लाने गए थे. जब घर आए तो देखा पापा ने खुदकुशी कर ली थी. इससे पहले दोपहर तक वे ठीकठाक थे. शाम को अचानक ना जाने क्या हो गया. घटने के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Wednesday, March 10, 2021

धनबाद के शंकर रवानी होंगे राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित घरेलू हिंसा वीडियो कॉन्फ्रेंस में पैनलिस्ट




धनबाद।
 राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली द्वारा 12 मार्च 2021 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में  महिला हिंसा रोक पर कार्यरत संस्था झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी को पैनलिस्ट सदस्य के रूप में आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार के संयुक्त सचिव ए अशोली चलाई ने पत्र देकर श्री रवानी को दी है।पत्र में श्री चलाई ने कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने घरेलु हिंसा ,महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, इस संबंध में आयोग द्वारा 18 जनवरी 2021 बैठक के दौरान आये बिन्दुओ पर चर्चा प्रारम्भ किया है, 12 मार्च को आयोजित कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कानून की स्थिति की समीक्षा और विश्लेषण करना है और व्यवहार संशोधन के लिए समेकित रिपोर्ट तैयार करना है,ताकि घरेलु हिंसा रोक पर कानून प्रभावी ढंग से काम कर सके।झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट पिछले दस वर्षों से धनबाद जिला में घरेलू हिंसा एवं महिला हिंसा रोक पर काम कर रही है।

Saturday, February 20, 2021

साइबर ठगी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, 9 लाख नगद, कार, मोबाइल, एटीएम, पासबुक बरामद




धनबाद।
 साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है. पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 9 लाख नकद समेत कार, मोबाइल व अन्य समान पुलिस ने बरामद की है.

साइबर डीएसपी सौरभ लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर अपराधी पंकज दा और भागीरथ दत्ता दोनों मिलकर साइबर ठगी के जरिए अर्जित पैसों को उनके ठिकाने तक पहुंचाया करते थे. पुलिस पिछले कई दिनों से इनकी छानबीन में लगी थी.

पुलिस की टीम ने पंकज दा को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड से गिरफ्तार किया है. जीटी रोड स्थित एक एटीएम से इसके द्वारा पैसे की निकासी की जा रही थी. पंकज दा की निशानदेही पर पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने भागीरथ दत्ता को गिरफ्तार किया है

भागीरथ ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि वह जामताड़ा के सोनवाद के रहने वाले नितेश के पास पैसे पहुंचाया करता था. पुलिस ने नीतेश के आवास पर भी छापेमारी की. इस दौरान नितेश मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने यहां से 9 लाख रुपए बरामद किये हैं.

नितेश के पिता शंकर दा पैसे से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दी, जिसके बाद पुलिस रुपये जब्त कर थाना ले आई है. पुलिस ने नगदी के साथ-साथ एक कार, एक बाइक के अलावे पासबुक व एटीएम भी इन दोनों के पास से बरामद की है.

Monday, February 8, 2021

दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बालिग होने तक अलग रहने पर हुईं राजी





धनबाद।
धनबाद में दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली है. इसमें से एक की उम्र 14 साल और दूसरी की उम्र 13 साल है. इनमें से एक लड़की ने लड़के की तरह दूसरी की मांग में सिंदूर भरा और शादी करने की बात कही.

धनबाद: शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दो नाबालिग सहेलियों ने मंदिर जाकर आपस में शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठान ली. इनकी उम्र मजह 14 साल और दूसरी 13 साल की है. पुलिस ने फिलहाल इन दोनों को अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है.

जानकारी देते एएसआई
दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में रचाई शादी
दोनों में लड़कियों में एक न सिर्फ लड़कों की तरह हेयर स्टाइल रखती है बल्कि कपड़े भी लड़कों की तरह की पहनती है. इनका कहना है कि दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं और एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकती हैं. लड़कियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इन्होंने घर से भागकर एक मंदिर में शादी रचा ली और पास के ही एक झोपड़ी में रहने लगीं. इस बीच दोनों अपने एक फ्रेंड से भी मदद लेना चाहती थी, लेकिन ऐसा मामला देख उसके फ्रेंड ने मदद करने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों अपने-अपने घर वापस आ गईं

इनकी हरकत से परेशान परिजन
जब लड़की के परिजनों ने उसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद तत्काल दोनों परिवार के लोग उन्हें लेकर सरायढेला थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को धनबाद महिला थाना के हवाले कर दिया. थाने में बैठी 14 वर्षीय लड़की मीडिया के हर सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहती है, 'अभी वह दोनों नाबालिग हैं, जब बालिग हो जाएंगी तो वह अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएगी और अपने साथ ही रखेगी. इस बीच अगर उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाएगी. लड़कियों के परिजन दोनों की हरकत से हतप्रभ हैं और इनके इस रिश्ते को किसी भी कीमत पर अपनाने को तैयार नहीं हैं.

Thursday, November 26, 2020

चोरों ने ट्रक से खाली कर दी 350 लीटर डीजल, सोते रह गए चालक और खलासी






धनबाद
लोयाबाद पंजाबी मोरड डायवर्सन के पास राब खराब कोयला लदी ट्रक से बुधवार की रात डीजल चोरों ने करीब 350 लीटर डीजल की चोरी कर ली चालक शकील शाह द्वारा इस संबंध में लोयाबाद थाने में शिकायत की है हालांकि लोयाबाद थानेदार ने शिकायत करने की बात से इंकार की है डीजल चोरों द्वारा जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस समय चालक व खलासी ट्रक के केबिन में ही सो रहे थे चालक ने बताया कि रानीगंज में 400 लीटर डीजल टंकी में भरा कर चला था बांसजोड़ा कोलावरी से शाम को कोयला लोड कर बहराइच यूपी के लिए निकला डायवर्सन पर पहुंचते ही ट्रक का  सॉफ्ट टूट गया ट्रक वही खड़ा हो गया रात हो जाने के कारण व ठंड के कारण चालक और खलासी ट्रक में ही सो गए जब सुबह उठा तो देखा कि टंकी का ढक्कन खुला हुआ है और टंकी से पूरा डीजल गायब है चालक ने ट्रक मालिक को खबर की और उसकी जानकारी पुलिस को भी दी।
बताया जाता है कि इन दिनों लोयाबाद थाना क्षेत्र में डीजल चोर सक्रिय हैं।

Friday, October 16, 2020

धनबाद:मटकुरिया मामला - रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह ने अपनो को ही मारी गोली, चाची की मौत, दो जख्मी





धनबाद।
शुक्रवार की अहले सुबह जब धनबाद के ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे। उसी वक्त मटकुरिया का न्यू रेलवे कॉलोनी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि इस अंधाधुंध गोलीबारी में एक महिला की जान चली गई है, तो वहीं दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए है। यह गोलीबारी अपने ही परिवार के लोगों के ऊपर आपसी रंजिश में की गई है।


जानकारी के अनुसार न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी उपेंद्र सिंह जो पेशे से एक रिकवरी एजेंट है उनका अपने ही चचेरे भाइयों से रिकवरी एजेंटी को लेकर कोई विवाद चल रहा था। आज सुबह इसी विवाद को लेकर आरोपी उपेंद्र सिंह का अपनी ही चाची मीरा देवी से विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते उपेंद्र सिंह और उसकी चाची के बीच हाथापाई शुरू हो गई। यह देख उपेंद्र सिंह के चचेरे भाई पिंटू सिंह और सिंटू सिंह बीच बचाव को वहाँ पहुंचे। जिसके बाद अपने आपको कमजोर पड़ता देख उपेंद्र सिंह ने अपने पास रखे बंदूक से अपनी चाची और दोनों चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ 9 राउंड गोली फायर कर दी। जिससे तीनों वहीं घायल होकर गिर पड़े। जबकि आरोपी उपेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से तत्काल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ से मीरा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

Friday, March 29, 2019

धनबाद में धड़ल्ले से हो रही है विलुप्त पक्षी गोरैया की बिक्री, 150 पक्षियों के साथ एक गिरफ्त में

*

धनबाद : विलुप्त होने के कगार पर गौरैया पक्षी  बिक्री धनबाद में धड्ड्ले से हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब धनबाद में एनीमल वेलफेयर के सदस्य ने एक व्यक्ति को बगेरी के नाम पर गौरैया पक्षी को बेचते हुए पाया। एनिमल वेलफेयर संगठन के सदस्य राणा घोष ने बताया की उन्हें गुप्त सुचना मिली की एक व्यक्ति बाबूडीह में गौरैया को बेरहमी के साथ मारकाट कर बेच रहा है। इसके बाद उन्होंने इसे ट्रेस किया लेकिन वह बाबूडीह से निकल गया था।
फिर उसे इन्होने सिटी सेंटर के पास पकड़ा लेकिन कुछ लोग इस व्यक्तो को गरीब बताकर इसके पक्ष से बात करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए। फिर उन्होंने लोगो को समझाया की यह चिड़िया विलुत होने की कगार पर है और इसकी खरीद बिक्री करना वन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। तब लोग शांत हुए। राणा घोष ने सुचना वन विभाग के अधिकारियो को देकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की ၊

Wednesday, March 20, 2019

धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने की छात्रा की अस्मत लूटने की कोशिश, शिकायत बाद भूमिगत


धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पर एक छात्रा की इज्जत लूटने की कोशिश का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत के बाद वह भूमिगत हो गए हैं। 


क्या है मामलाः मनोज सिंह धनबाद के मनोरम नगर स्थित अपने आवास में हॉस्टल का संचालन करते हैं। आरोप लगाने वाली छात्रा हॉस्टल में रहती है। धनबाद के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। वह प. बंगाल की रहने वाली है। होली की छुट्टी के कारण ज्यादातर लड़कियां हॉस्टल से अपने घर चली गईं हैं। मंगलवार की रात तीन लड़कियां हॉस्टल में थीं। धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की का कहना है कि वह अपने कमरे में अकेले थी। आधी रात को मनोज सिंह ने उसके कमरे की खिड़की से नोट का बंडल फेंका। वह डर गई। किसी तरह का रिस्पांस नहीं देने मनोज ने दरवाजा खोलने को कहा। वह जोर-जोर से दरवाजा पीट रहे थे। छात्रा का कहना है कि उसने हिम्मत कर शोर मचाया। शोर सुन हॉस्टल की दो अन्य छात्राएं भी चिल्लाने लगी। इसके बाद मनोज सिंह भाग गए। 


मनोज सिंह के लड़के से पूछताछः                       घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने पीडि़ता से मुलाकात की। छात्रा को लेकर शिकायत दर्ज कराने धनबाद थाना पहुंचे। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मनोज सिंह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मनोज उनके घर पहुंची तो वह गायब थे। पुलिस उनके लड़के को लेकर धनबाद थाना पहुंची। पूछताछ करने के बाद लड़के को थाने से छोड़ दिया गया। 

शिकायत बाद छात्रा घर चली गईः                           छात्रा बुधवार को दिनभर धनबाद महिला थाने में बैठी रही। उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शाम को वह अपने घर प. बंगाल चली गई। 

छात्रा ने कांग्रेस नेता मनोज सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस मनोज सिंह के घर पर गई थी वह नहीं मिले। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  उपरोक्त जानकारी एम गुड़िया, थाना प्रभारी, धनबाद महिला थाना ने मीडिया को दी ၊

Monday, January 21, 2019

धनबाद:पुलिस बनकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार समेत दबोचा

धनबाद ၊

पुलिस बनकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को धनबाद के सुदामडीह पुलिस ने देसी सिक्सर और तीन जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने जेवरात और कई अन्य सामान भी बरामद किए । गिरफ्तारी की पुष्टि आज सिटी एसपी पियूष पांडे ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की,जहां उन्होंने गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों और उनके पास से बरामद किए गए हथियार को मीडिया के सामने पेश किया।                        घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गत 7 जनवरी को सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार न्यू काली मंदिर के पीछे भोला साहू के आवास पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां अपराध कर्मियों ने पुलिस के नाम पर घर का दरवाजा खुलवाया और उसके बाद डकैती की घटना को अंजाम देने का काम किया था। रविवार 20 जनवरी को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था ၊ इसी दौरान TVS अपाची जिस पर सवार दो लोग को पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो पाया कि उनके कमर में एक देशी सिक्सर और तीन गोलियां छुपाई हुई है हालांकि पुलिस को देखकर दोनों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने  दौड़ाकर दोनो को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान आनंद वर्मा और रवि सिंह के रूप में की गई है।

Saturday, December 22, 2018

धनबाद : कतरास को भारत रत्न वाजपेयी के जन्म दिन पर मेमू की साैगात देंगे मोदी

धनबाद ၊ कतरास से निचितपुर के बीच लिंक लाइन पर 25 दिसंबर से मेमू सेवा शुरू होगी। 25 को क्रिसमस यानी बड़ा दिन होने के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भी है। प्रधानमंत्री उस दिन कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कतरास से निचितपुर लिंक लाइन से होकर रांची तक चलने वाली मेमू को भी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।                                                                                                                        रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 दिसंबर को रांची से कतरास तक मेमू टे्रन सेवा शुरू करने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

रेल सेवा शुरू होने को लेकर शुक्रवार को वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने जनरल टिकट (यूटीएस) सेवा शुरू करने की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली। यानी 25 से ही कतरास स्टेशन पर जनरल टिकट की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।

लिंक लाइन पर मेमू का परिचालन इंटरसिटी के तर्ज पर होगा। कतरास से मेमू सुबह खुलकर दोपहर तक राँची पहुंचेगी और राँची से शाम में खुलने वाली ट्रेन रात में कतरास पहुंचाएगा।

Tuesday, December 18, 2018

धनबाद: PNB के कैश काउंटर निकट से लगभग 5 लाख नगद की लूट

Dhanbad: पंजाब नेशनल बैंक की बैंक मोड़ शाखा के काउंटर पर खड़े आदमी से बदमाशों ने 4 लाख 87 हजार रुपये लूट लिये. लूट की ये रकम बस्ताकोला पेट्रोल पंप की थी. इस रकम को एक बैग में लेकर पंप के मैनेजर रमेश शर्मा आये थे. वह बैंक के काउंटर पर लाइन में लगे थे.

कैसे हुई लूट की घटना

लाइन में रमेश शर्मा के पीछे ही बदमाश खड़े थे. लूट में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर रही है. रमेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने बैंक के फर्श पर 40-50 रुपये फेंक दिये. लूटेरों ने रमेश से पूछा कि क्‍या यह आपके पैसे हैं? रमेश ने कहा, नहीं. तब बदमाश ने कहा- इसे बैंक मैनेजर को जमा करा दीजिये. यह सुन अधेड़ रमेश अपना बैग काउंटर पर छोड़कर बैंक मैनेजर के पास चले गये. लौटकर आये तो उनका रुपयों से भरा बैग गायब था. रमेश ने दो घंटे तक बदमाशों की हर तरफ तलाश की. बैग नहीं मिलने पर पेट्रोल पंप के मालिक अपूर्वा गुप्ता को सूचना दी. इसके बाद बैंक मोड़ थाने को सूचना दी गयी. थाना प्रभारी बुधराम भगत ने कहा कि वास्तविकता का पता लगाने के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. (श्रोत: न्यूज विंग)

Saturday, December 15, 2018

धनबाद: Face Book पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया


धनबाद ၊ सोशल मीडिया Facebook  में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और महिला मुखिया के विरूद्ध अभद्र पोस्ट करने को ले एक युवक के विरुद्ध IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया ၊ धनबाद जिले के मैथन  थाना अंतर्गत गोगना निवासी अनिल राय पिता कान्ता राय द्वारा दिनाक 14 दिसम्बर को दोपहर 11:42 को पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता एवं भाजपा नेत्री सह मुखिया अनिता गोराई के खिलाफ अभद्र टिपण्णी किए जाने के विरुद्ध निरसा थाना में भाजपा कार्यकर्ता संजय महतो एवं मैथन थाना में भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंह द्वारा लिखित आवेदन अनिल राय के खिलाफ दिया गया हैं।वही निरसा थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय हैं, अनिल राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाऐगी।मैथन थाना प्रभारी दशरथ यादव ने कहा कि अनिल राय के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका हैं जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही की जाऐगी

Wednesday, December 12, 2018

धनबाद:कांग्रेस के जीत की जश्न में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाली

धनबाद। पुटकी में महिला कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का जश्न केंदुआ नगर अध्यक्ष जोहरा खातून उर्फ मुस्कान के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाली और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 2019 में आने की झलक है। देश की जनता भाजपा के झूठ और सपने बेचने की बात को पहचान गई है और देश के विकास के लिए कांग्रेस व राहुल गांधी पर आस्था जता रही है।

 सीता राणा ने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को उपज मूल्य, व्यापारियों को बाजार का झूठा सपना दिखाया और धोखा दिया जिसका नतीजा चुनावों में दिख रहा है। केंदुआ नगर अध्यक्ष जोहरा खातून उर्फ मुस्कान ने कहा कि भाजपा सरकार का 2019 में जाना तय है, झारखंड में भी भाजपा अपने अहंकार और वादाखिलाफी के कारण सत्ता से जाएगी और कांग्रेस की सरकार होगी। जनता का कांग्रेस और राहुल गांधी पर भरोसा बढ़ा है और 2019 में कांग्रेस की वापसी के लिए जीजान से महिला कांग्रेस काम करेगी।

मौके पर अजमेरी खातून, लक्ष्मी देवी, सोनी कौर, दिलीप कौर, अनिता कुमारी, कुसमी देवी, पमिया देवी, बसंती देवी, बिंदु देवी आदि शामिल थी।

Thursday, December 6, 2018

धनबाद:महिला कांग्रेस कमिटि जिलाध्यक्ष ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित की

धनबाद । भूली अम्बेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित की और मौके पर कहा कि मानवीय मूल्यों और संवेदनाऔ की रक्षा का अधिकार हमें हमारा संविधान देता है। स्वतंत्र भारत में 1950 को संविधान लागू हुआ और हमें अपने जीवन रक्षा और समृद्धता को लेकर अधिकार मिला। संविधान रचना में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की अहम भूमिका थी। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी, और समाज को संगठित रहने, होने का आह्वान किया। वर्तमान दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के विचारों से समाज शिक्षित, संगठित, शान्ति, सौहार्द के बीच विकसित होगा। सीता राणा ने वर्तमान सरकार द्वारा समाज को बांटने , दुराग्रह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लूट में व्यस्त है और वोट के लिए समाज मे दुराग्रह फैला कर समाज को बांटने का काम कर रही है।

मौके पर सुधीरा देवी, हुस्ना बानो, रीता सिंह, अनिता कुमारी सावित्री कोडा, मालती देवी, जमुनिया देवी, कुसमी देवी, शाहिना बानो आदि मौजूद थी।

Friday, November 30, 2018

धनबाद: पूर्व डिप्टी मेयर रंजय सिंह हत्याकांड में हर्ष सिंह समेत पाँच ने किया सरेंडर

धनबाद ၊ रंजय सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे हर्ष सिंह ने सरेंडर कर दिया है। उनके साथ राजू खान लोदना, भुटाली सिंह बरवाअड्डा, विनय यादव झरिया व लक्ष्मण भूली ने भी सरेंडर किया है हर्ष ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। हर्ष सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह का भाई है। बता दें कि 29 जनवरी 2017 को रंजय सिंह की दिन दहाड़े सरायढेला में रघुकुल के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के भाई हर्ष के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करते समय सैकड़ों समर्थक उनके साथ मौजूद थे। परिसर में पहुंचते ही वह दौड़कर सीजेएम कोर्ट के अंदर चले गए,आइओ निरंजन तिवारी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे. बताया जा रहा है कि समर्थकों के विरोध के कारण हर्ष ने दौड़कर कोर्ट में प्रवेश किया। डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह भी वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे၊इधर सीजेएम राजीव रंजन के कोर्ट ने हर्ष सिंह का जमानत रद्द कर दिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता समर श्रीवास्तव ने कोर्ट में दलील दी कि अब तक एक भी गवाह पुलिस नहीं ला पायी है।

Thursday, November 29, 2018

धनबाद: 'सांसद तथा विधायक पर लगे महिला उत्पीड़न के आरोप पर सरकार मौन क्यो' -सीता राणा

धनबाद । आज दिनांक 29/11/2018 को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भुली ई ब्लाक में चौपाल का आयोजन किया। मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा से ही विकास सम्भव है। आज भाजपा सरकार कांग्रेस के योजनाओं का उद्घाटन कर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार व्यापम और राफेल विमान घोटाला में लिप्त है। भाजपा सरकार में महिलाओं से लेकर दूधमुही बच्ची तक सुरक्षित नहीं है। भाजपा योजनाओं के मामले में पूरी तरह से विफल रही है। सीता राणा ने कहा कि धनबाद में भाजपा विधायक और एक भाजपा सांसद पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगा मगर भाजपा सरकार मौन साधे हुए है।

मौके पर मुस्कान खातुन, सोनी कौर, हुस्ना बानो, जुली सिंह, सावित्री देवी, गीता सिंह, खैरू निशा, सावित्री कोडा, मिना प्रजापति, अजमेरी खातुन, कुसमी देवी आदि मौजूद थी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...