Saturday, June 22, 2019

अब मॉनसून की रफ्तार हुई तेज, बिहार, झारखंड के बाद अब इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी



अगले 48 से 72 घंटे में मॉनसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम राजस्थान से एक ट्रॉफ लाइन उत्तरी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. 

बिहार, झारखंड और ओडिशा में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, मॉनसून की दस्तक के बाद महाराष्ट्र के करीब सभी हिस्सों और गोवा में झमाझम बारिश हो रही है. अगले 48 से 72 घंटे में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम राजस्थान से एक ट्रॉफ लाइन उत्तरी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. इससे पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. इससे ट्रॉफ लाइन के आसपास के इलाके में बारिश के आसार बने हैं. आपको बता दें कि देश के 36 सब-डिविजन में से 22 में अब तक सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश हुई है. इसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, पंजाब और हरियाणा शामिल है.

Friday, June 21, 2019

दुमका : वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

 

दुमका:  सरैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए एक युवक और एक नाबालिग लड़की का अर्द्धनग्न अवस्था घुमाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई किया जाएगा.

अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाकर कर दिया गया था वायरल

बता दे गुरुवार कि सुबह सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को पकड़ लिया था. उसके बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में दोनों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था.12 घंटे तक नाबालिग के घर में ही दोनों को बंधक बनाकर रखा गया. पुलिस ने प्रेमी बाबूडीह गांव के शादीशुदा मोहन मंडल को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा दिया था. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की रिश्तेदार की बुधवार को बरात आने वाली थी. वहां निमंत्रण पर बाबूडीह गांव का मोहन भी आया था. देर रात किशोरी को लेकर मोहन बगल के ईख के खेत में ले गया.इसे कुछ युवकों ने देख लिया और अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी.ग्रामीण भी खेत में घुस गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद उन दोनों को एक कमरे में बंद कर बांध दिया था.

छह महीने से नाबालिग का कर रहा था यौन शोषण

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपित करीब छह महीने से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था. बुधवार की रात शादी समारोह में वह आया था.वह उसे बहला फुसलाकर ईख के खेत में ले गया एवं दुष्कर्म किया.शादी करने को कहा तो इन्कार कर दिया. हल्ला मचाने पर ग्रामीण दौड़कर आए और  दोनों को पकड़कर ले गए.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार: एसपी

इस मामले में दुमका एसपी वाईएस रमेश से बात करने पर उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की का अर्धनग्न अवस्था में वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में जरमुंडी एसडीपीओ के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष जानकारी दी जाएगी.                       Courtesy: Jharkhand News

योग दिवस के लिए राँची को ही क्यों चुना? PM मोदी ने गिनाईं 3 वजहें



राँची में योग दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजनों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं. दुनियाभर में योग के प्रसार के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं. झारखंड में योग दिवस के लिए आना बहुत सुखद अनुभव है.

PM मोदी ने तीन ऐसे कारण गिनाएं जिनकी वजह से उन्होंने इस बार रांची में ही योग दिवस मनाने का निर्णय किया.

1.    ये राज्य प्रकृति के करीब है, यही कारण है कि उन्होंने यहां पर योग दिवस मनाने का निर्णय़ किया.

2.    इसके अलावा हमारी सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत भी रांची से ही की थी, इसलिए यहां पर योग दिवस मनाना लाजमी था.

3.    रांची और स्वास्थ्य का रिश्ता इतिहास में दर्ज है. अब हमें योग को एक अलग स्थान पर ले जाना है. अब हमें गरीबों के घर तक योग को पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, झारखंड में भी नृत्य के जरिए इसे किया जाता है. जो शरीर को बल देता है. अब हमें आधुनिक योग की यात्रा को शहर से गांव की तरफ पहुंचाना है, ताकि आदिवासी के जीवन में भी ये अभिन्न हिस्सा बने.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग योग जीवन का हिस्सा होगा, तो बीमारी कम होगी. सिर्फ दवाईयों के जरिए जीवन नहीं जिया जाना चाहिए, हमें illness से ज्यादा wellness पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज योग दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से पुरस्कार भी दिया जा रहा है.

रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि इस बार हर किसी का फोकस दिल की बीमारी को लेकर है, यही इस बार की थीम है. उन्होंने कहा कि भारत में दिल की बीमारियों से जुड़े मामले बढ़ें हैं. उत्तम स्वास्थ्य के लिए कि पानी, पोषण, पर्यावरण और परिश्रम करना जरूरी है.

आपको बता दें कि जल्द ही झारखंड में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने इसी वजह से रांची को चुना है. इससे पहले जब उत्तर प्रदेश में चुनाव था उससे पहले पीएम ने लखनऊ में योग दिवस मनाया था.

Thursday, June 20, 2019

लातेहार : आदिम जनजाति की एक आठ वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या


*आदिम जनजाति की एक आठ वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या।*


*आठ वर्ष की आदिम जनजाति की मासूम बच्ची को चैनपूर ग्राम के रहने वाले माइकेल तिर्की ने अपने यंहा कार्य करने के लिए रखा था।*


*महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली  को मासूम बच्ची की हत्या करने वाली को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।*


 *देवानन्द प्रसाद/महुआडांड* 


महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चैनपूर में गुरूवार को आदिम जनजाति की एक आठ वर्ष की मासूम बच्ची का हत्या कर नदी किनारे फेंक दिये जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक बच्ची अंजिता हेम्ब्रोम पिता लेदेन कोरवा उम्र 8 वर्ष महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ग्वालखांड़ की रहने वाली थी। हालाँकि वह लगभग तीन सप्ताह पूर्व ही चैनपूर ग्राम के रहने वाले माइकेल तिर्की के घर रहकर घर का काम करती थी व साथ ही पढ़ाई भी करती थी। घटना के संबंध में महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की है। बुधवार को दिन के लगभग दस बजे मृतका अंजिता हेम्ब्रोम चैनपूर ग्राम की ही रहने वाली इस्तेला तिर्की पति गोलेमान तिर्की उम्र 35 वर्ष के साथ चैनपूर ग्राम के ही समीप बहने वाली बेरा नदी स्नान करने गई हुई थी। नहाने के क्रम में इस्तेला तिर्की को न जाने क्या हुआ अपनी पीठ से मैल छुड़ाने के बहाने अपने समीप बुलाकर बच्ची अंजिता हेम्ब्रोम का गला घोंटकर व पानी में डुबोकर हत्या कर दी। जब काफी देर तक बच्ची घर नही लौटी तो माइकेल तिर्की व गांव वाले बच्ची को खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद देर रात बेरा नदी किनारे बच्ची का लाश खोजने में ग्रामीण सफल हुए। घटना की सूचना लोगों ने मृतका के पिता व थाना में दी। घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया वहीं छानबीन के दौरान हत्यारे का पता चलने पर महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने हत्यारी इस्तेला तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना चाहे जैसे भी घटित हो आदिम जनजाति की एक आठ वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या से पुरे महुआडांड प्रखण्ड में लोग मर्माहित हैं वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 30 की मौत, 25 घायल


 हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 30 की मौत, 25 घायल

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 60 लोग सवार थे. बस की छत पर भी लोग बैठे हुए थे.

 हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिले में गहरी खाई में यात्रियों से भरी बस गिर जाने से 30 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्‍य घायल हो गए. कुल्‍लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया, बस में करीब 60 लोग सवाल थे और यह बनजार इलाके के पास खाई में गिर गई. अभी तक 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 25 अन्‍य घायल हैं. बचाव अभियान जारी है.

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड के प्रत्येक नागरिक से 21 जून को योग करने की अपील की



★अपने दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना से करें


रांची ၊

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि योग और प्रार्थना से दिन की शुरुआत करें. मैं भी अपना दिन योग और प्रार्थना से ही शुरू करता हूँ। योग की शक्ति से रोग और परेशानियां भी दूर होती हैं. योग हमारे ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि हमारे मन और बुद्धि के लिए भी काफी फायदेमंद है. योग एक विज्ञान है. योग कल्याण का विज्ञान, निरोगी काया का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज झारखंड मंत्रालय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं.


वर्तमान समय में योग पूरे विश्व की रगों में प्रवाहित हो रहा है

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि योग जिसे कुछ वर्षों पहले ऋषि मुनियों की साधना और स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता था. आज के वर्तमान समय में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की रगों में योग प्रवाहित हो रहा है.


*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया*

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवक को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया. प्रधानमंत्री ने योग को विश्व भर में नया आयाम दिया है. पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले श्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. इस फैसले का समर्थन विश्व के 177 से भी अधिक देशों ने किया था.


झारखंड वासियों के लिए 21 जून ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि 21 जून का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है जहां प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान विरसा की धरती से पूरी दुनिया को योग का संदेश देंगे.


*आयोजन की हुई है बेहतरीन तैयारी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचवी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है. 21 जून को झारखंड की धरती से पूरी दुनिया के लोग प्रधानमंत्री और झारखंड के योग प्रेमियों को देखेंगे यह झारखंड के लिए गौरव की बात है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है. पार्लियामेंट चलते हुए भी प्रधानमंत्री ने योग की महत्ता को समझा और महत्वपूर्ण समय निकालकर झारखंड में योग में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. राज्य सरकार ने इस आयोजन को बेहतरीन करने के लिए सारी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त तरीके से की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तैयारियों को लेकर मैं खुद तैयारी का जायजा करने गया था. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केंद्रीय आयुष विभाग के अधिकारी अच्छी तैयारी की है. रांची के साथ-साथ राज्य के सभी प्रखंड और जिला स्तर पर भी हमारे पदाधिकारियों द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री ने प्रत्येक नागरिक से योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की

मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रत्येक नागरिक से अपने अपने स्तर से योग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी महती भूमिका निभाने की अपील की है.


योग डे : इस बार रांची कराएगी दुनिया को योग;आज रात 3 बजे से ही इंट्री, बिना पास नो-इंट्री



कल योग दिवस, आज रात 10:40 पर रांची पहुंचेंगे मोदी, कल सुबह 6:30 पर पहुंचेंगे प्रभात तारा मैदान


योग के लिए 30 हजार लोगोें ने कराया रजिस्ट्रेशन


रांची.5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभात तारा मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी गुरुवार रात 10:40 बजे रांची एयरपाेर्ट पहुंचेंगे। वे शुक्रवार काे प्रभात तारा मैदान में याेग कार्यक्रम में भाग लेंगे। 30 हजार से अधिक लोगों ने पीएम के साथ योग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।


*गुरुवार रात 3 से 5 बजे तक प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल में इंट्री करेंगे।* तैयारियों का जायजा लेने बुधवार सुबह 11 बजे सीएम रघुवर दास प्रभात तारा मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योग से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उनका सपना है कि पूरी दुनिया योग करे और निरोग रहे।


*गुरुवार रात 11:05 बजे राजभवन जाएंगे।* यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह 6:10 बजे सड़क मार्ग से प्रभात तारा मैदान जाएंगे।

सुबह 6:30 से 7:35  तक याेग कार्यक्रम में  भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना हाे जाएंगे।

10 इंट्री प्वाइंट, पास में दर्ज गेट नंबर से ही इंट्री : कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए कुल 10 इंट्री प्वाइंट हैं। जिन्हें पास जारी किए जा रहे हैं, उस पास में गेट नंबर व सेक्टर दर्ज होगी। उसी अनुसार प्रवेश मिलेगा। लोगों को चिह्नित ब्लॉक तक पहुंचाने में जिला प्रशासन व पुलिस अफसर मदद करेंगे।


*कहां मिल रहा है पास*

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों काे प्रभात तारा मैदान में ही पास दिया गया। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले योग संस्थानों को बल्क में पास दिया जाएगा। संस्थान द्वारा ही संबंधित प्रतिभागी को पास दिया जाएगा। गुरुवार तक पास पूरी तरह वितरण कर दिया जाएगा।


*कार्यक्रम स्थल के आसपास आज से धारा-144 :* प्रभात तारा मैदान के 200 मीटर की परिधि में सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने गुरुवार शाम 6 बजे से धारा-144 लागू कर दी है, जो 21 जून सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दाैरान 5 या इससे अधिक व्यक्तियों का एक जगह पर जमा होने पर रोक रहेगी।

Wednesday, June 19, 2019

महाराष्ट्र: एक हैरतअंगेज घटना में प्राइवेट डाक्टर ने 4605 महिलाओं के गर्भाशय निकाले



शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने कहा कि बेहद अजीब है कि प्राइवेट डॉक्‍टर ने इतनी बड़ी संख्‍या में और हल्‍की बीमारी में भी महिलाओं का गर्भाशय निकाल दिए, सभी महिलाएं गन्‍ना तोड़ने वाली मजदूर हैं, सरकार ने जांच के समिति बनाई ၊

 महाराष्‍ट्र के बीड में 4605 महिलाओं का गर्भाशय निकालने का गोरखधंधा सामने आया है. विधानसभा में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से दी गई इस जानकारी के बाद अब विधान परिषद में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. शिवसेना की नेता नीलम गोर्हे ने विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाते हुए इसे एक बेहद खतरनाक मामला बताया.


नीलम गोर्हे ने कहा कि बेहद अजीब है कि प्राइवेट डॉक्‍टर ने इतनी बड़ी संख्‍या में और हल्‍की बीमारी में भी महिलाओं का गर्भाशय निकाल दिया. ये सभी गन्‍ना तोड़ने वाली मजदूर हैं. यह कोई साजिश भी हो सकती है. आशंका है कि कॉन्‍ट्रेक्‍टर और डॉक्‍टर की मिली भगत से ऐसा किया गया हो. इसके पीछे यह भी वजह हो सकती है कि महिलाओं को उनके पीरियड के चलते और गर्भवती महिलाओं को छुट्टी देनी पड़ती है. जिससे छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया ၊

बिहारः लीची के शहर मुजफ्फरपुर में मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा 138 पहुँचा ,असंवेदनशीलता का भयानक मंजर


बिहार में एन्सेफ़लाइटिस से मासूमों की मौत का सिलसिला जारी है. अब तक मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 138 पहुंच गया है. 
बिहार सरकार के लाख दावों के बावजूद बच्चों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एन्सेफ़लाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मुज़फ़्फ़रपुर है जहां पर अब तक 112 मासूम बच्चे मौत की नींद सो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की आंख अभी नहीं खुली है ၊

Monday, June 17, 2019

झारखंड: 6 माओवादियों ने किया सरेंडर, इनमें से चार एसपी बलिहार हत्याकांड में रहे हैं शामिल


पुलिस के साथ सरेंडर करने वाले नक्सली

भगत सिंह किस्कू और प्रेमशीला देवी।



प्रीशीला देवी और सुखलाल देहरी।



*सरेंडर नीति के तहत सभी को दी जाएगी सभी को दिए एक-एक लाख रुपए* 

दुमका. दुमका. पुलिस का लगातार पड़ता दबाव व झारखंड सरकार की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर पांच लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली पीसी दी उर्फ प्रिसिला उर्फ सावड़ी देवी समेत छह नक्सलियों ने सोमवार को डीआईजी राजकुमार लकडा के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया। सरेंडर करने वालों में तीन महिला व तीन पुरूष नक्सली शामिल है।आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली दुमका एवं संथाल परगना के अन्य जिलों में सक्रिय रहे हैं। ये सबजोनल कमांडर ताला दाउर्फ सहदेव राय (13 जनवरी 2019 को मुठभेड़ में मारा गया) के दस्ता के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। सुखलाल देहरी एवं प्रेमशीला देवी को छोड़कर अन्य सभी नक्सली दो जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना क्षेत्र में पाकुड़ के एसपी शहीद अमरजीत बलिहार हत्याकांड में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ दुमका में कई मामले दर्ज हैं।



*2019 में अबतक 10 नक्सली कर चुके हैं सरेंडर*


*नक्सलियों में सबजोनल कमांडर पांच लाख इनामी पीसी दी (एके 47 के साथ), एक लाख इनामी सिधो मरांडी (इंसास रायफल के साथ), सबजोनल कमांडर किरण दी (कार्बाइन के साथ), एक लाख इनामी प्रेमशिला देवी, सुखलालदेहरी (पिस्तौल के साथ), भगत सिंह किस्कू ने (रायफल के साथ) सरेंडर किया।* गौरतलब है कि वर्ष 2019 में अबतक कुल 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में शामिल किरण दी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारेगए नक्सली ताला दा की पत्नी है। किरण के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पीसी दी के पति सुखलाल देहरी ने भी सरेंडर किया। इस दौरान संथाल परगना क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसएसबी के डीआईजी, दुमका के एसपी, दुमका विजयपुर स्थित एसएसबी 35वीं वाहिनी कैंप के कमांडेंट, दुमका अपर पुलिस अधीक्षक अभियान एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


*सरेंडर नीति के तहत एक-एक लाख रुपए दिए*

सरेंडर करने वाले उग्रवादियों को झारखंड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुर्नवास योजना के अंतर्गत पुलिस अनुदान स्वरुप तत्काल एक-एक लाख रुपए दिए गए। साथ ही सरेंडर नीति के तहत अन्य सुविधाएं दी जाएगी। इसके अलावा नक्सलियों केखिलाफ लंबित अपराधिक मामलों में मुकदमा लड़ने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क वकील की व्यवस्था की जाएगी।


*आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में ये हैं शामिल*


सुखलाल देहरी उर्फ कंदरा देहरी, निवासी- काठीकुंड, दुमका।

पीसी दी उर्फ प्रीशिला देवी उर्फ सावड़ी सिंह, निवासी- काठीकुंड, दुमका।

प्रेमशीला उर्फ होपन, निवासी- शिकारीपाड़ा, दुमका।

किरण टुडू उर्फ पक्कू टुडू उर्फ उषा उर्फ फुलीन टुडू, निवासी- पाकुड़िया, पाकुड़।

भगत सिंह उर्फ भगत सिंह हेम्ब्रम उर्फ बाबूराम हेम्ब्रम, निवासी- शिकारीपाड़ा, दुमका।

सिद्धो मरांडी उर्फ कन्हू, निवासी- शिकारीपाड़ा, दुमका।

*सरेंडर करने वालों में चार इनामी नक्सली*


पीसी दी उर्फ प्रीशिला देवी उर्फ सावड़ी सिंह- पांच लाख रुपए की इनामी।

किरण टुडू उर्फ पक्कू टुडू उर्फ उषा उर्फ फुलीन टुडू- पांच लाख रुपए की इनामी।

सिद्धो मरांडी उर्फ कन्हू- एक लाख रुपए का इनामी।

प्रेमशीला उर्फ होपन, एक लाख रुपए की इनामी।

9 army soldiers injured in Pulwama IED blast,Additional reinforcement of govt forces reached blast site, massive search operation launched


       (file Photo)

JB SINGH.

Srinagar, June 17. At least nine army men were injured in an IED blast at Aarihal village in Pulwama district of south Kashmir on Monday evening.



A police official said that around 06:00 pm militants triggered an IED planted on road side at Aarihal when the vehicle of 44 RR was crossing the area, causing injuries to at least nine soldiers.


Soon after the blast, militants fired upon the vehicle, the official said, adding that forces also returned the fire. “Initial reports reveal that the vehicle suffered extensive damage,” the official added.


The injured army men, according to the official, were immediately rushed to Army’s 92 base hospital in Srinagar. Three among the injured soldiers are stated to be serious, sources said.


Local residents of the area said that they heard a loud sound of the blast followed by firing which triggered panic in the area.


Soon after the incident, additional reinforcement of army, police and SOG was rushed to the spot and launched a massive search operation to nab the attackers.

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय बैठक की; कहा - नक्सलवाद से कड़ाई से निपटा जाएगा



मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में नक्सलवाद पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त करने में झारखंड ने पिछले साढ़े चार साल में उल्लेखनीय काम किया है। राज्य में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग, राज्य सरकार के दृढ़ निश्चय, पुलिस और सुरक्षा बलों के शौर्य के कारण यह झारखंड की बड़ी उपलब्धि रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार करते हुए इसे राज्य से पूरी तरह से समाप्त करना है।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजीपी श्री कमल नयन चौबे, एडीजी श्री मुरारी लाल मीणा, आइजी अभियान श्री आशीष बत्रा, डीआइजी श्री साकेत कुमार सिंह समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे ၊

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी व बच्चे की छत से गिरकर मौत पर शोक संतप्त परिवार से मिले


पलामू ၊

आज दिनांक 17:6: 2019 को स्वच्छता अभियान पलामू प्रमंडल के प्रभारी एवं पाकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता  डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय लेस्लीगंज प्रखंड के मुरमूसी गांव मे राजेश्वर साव के घर पहुंचे ၊ राजेश्वर साव के लड़का बबलू साव के पत्नी 2 दिन पहले रात्रि में छत से गिर गई थी ၊ जिनका इलाज रांची के अस्पताल में चल रहा था, उनका देहांत हो गया ၊ इस दुखद घटना को सुनकर भाजपा नेता डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए ၊ भाजपा नेता डॉक्टर अमित प्रकाश उपाध्याय  के साथ विनोद उपाध्याय आलोक पांडे, गुड्डू तिवारी, आलोक कुजुर, अंतिम संस्कार में पहुंचे ၊  डब्लू साह बेचू साव, दिलेश्वर साव, रवि श्रीवास्तव ,भानु साव, शिवपूजन साव नागेश्वर साव, महावीर साव, नेपाली साव,प्रमोद साव, राकेश कुमार , सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए ၊

Sunday, June 16, 2019

पाकुड़ :कुपोषण की शिकार 10 वर्षीया बामनी को है किसी मसीहा का इंतजार अपनी समुचित इलाज के लिए

 इस बच्चे को यथाशीघ्र पाकुड़ सदर अस्पताल लाने हेतु संवेदनशील व्यक्ति प्रयास करें । आपके प्रयास से किसी की जिंदगी बच सकती है......

बामिनी की जान खतरे में मदद के लिए लगाई गुहार



पाकुड़ ၊  एक तरफ जहां कुपोषित बच्चों को खोज कर लाया जाता है और सदर अस्पताल में उसकी पूरी व्यवस्था है ၊ वहीं दूसरी ओर 10 वर्षीय बच्ची बामनी अपनी समुचित इलाज के लिए किसी मसीहा की बाट जोह रही है। लगभग अचेत अवस्था में पड़ी बामणी की परिस्थिति बहुत गंभीर है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिमजन जाति पहाड़िया बच्ची बामनी पहाड़िन ।पिछले लगभग एक माह से बीमारी की मार झेल रही है ၊ अब वह इलाज के अभाव में मौत की कगार पर पहुंच गई है । बीमार बामनी की उम्र लगभग दस से बारह बर्ष की होगी ।बामनी के माता पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं ।बामनी पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड़ के सिंगारसी पंचायत के गांव गौरपाड़ा स्थित मध्य बिद्धालय के पास अपने दादा बमना पहाड़िया के साथ रहती है ।बिमार बामनी के दादा की स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह वे अपनी बीमार पोती का इलाज कराने में असर्मथ हैं । आसपास के लोग कम पढ़े लिखे होने के कारण उसकी कोई मदद नहीं कर सक रहे हैं। यदि एंबुलेंस भेजकर उसकी इलाज शुरू किया जाए तो उनकी जीवन रक्षा की जा सकती है। आवश्यकता है समाज के ऐसे प्रतिष्ठित लोग या संस्था , या मसीहा की जो उसकी सहयोग कर सकें।

बिहार में अत्यधिक तापमान से लू ने ली 60 के प्राण , सौ से अधिक इलाजरत


पटना ၊ 
बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से शनिवार को 66 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 30, गया में 25 और राजधानी पटना में तीन लोगों की जान गई। लू के थपेड़ोंं से बेहाल मरीज शरीर में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते रहे। अस्पतालों में करीब 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकार ने अस्पतालों को हाईअलर्ट पर रखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को सलाह देता हूं कि जब तक गर्मी से राहत न मिले, बाहर जाने से परहेज करें।                                                          
औरंगाबाद के सिविल सर्जनडॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने जिले में लू की चपेट में आए30 लोगों की मौत की पुष्टि की। 25 से अधिक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ा, यहां 70 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उधर, पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने 35 साल के अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि युवक की मौत लू लगने से हुई।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...