गौरव पाल ,बहरागोड़ा ၊
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत NH33 याथा/जाथा से भुरसानी तक के रास्ते की मरम्मत कार्य का शुभारंभ के लिए आज लोकप्रिय जिला पार्षद शिवचरण हांसदा ने भूमि पूजन कर किया । कुछ महीने पहले लोकप्रिय *युवा विधायक कुणाल षाड़ंगी जी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे, और आज इसका नतीजा सबके सामने है। विधायक जी की अनुसंशा से यह रास्ता बनेगा । निर्माण कार्य कंस्ट्रक्शन कम्पनी स्वाति सुमन एंटरप्राइज को मिली है ၊ इस कार्य का कुल प्राक्कलित राशि - ₹6900000/- है ၊
विधायक के इस अथक प्रयास को सलाम
_मौके पर दासो हेम्ब्रम,डोमन मांझी,मोहन मिश्र,अर्जुन टुडू,रामचंद्र हांसदा,शक्तिपद राणा,सुभाष चंद्र महतो,जादुनाथ माण्डी,बिराम हांसदा,ह्मबीर टुडू,धनीराम हांसदा,मोतीलाल किस्कु,गोपाल टुडू,दिवाकर मंगराज,श्रीराम मूर्मू,आदि मौजूद थे।_