Showing posts with label LS Elections2019. Show all posts
Showing posts with label LS Elections2019. Show all posts

Monday, April 1, 2019

चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका; हेमा मालिनी पहुंची खेत में गेहूं काटने, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उनके चर्चा में आने का कारण उनका मथुरा में अनोखे ढंग से शुरू किया गया चुनाव प्रचार है. सोशल मीडिया पर उनकी हाथ में गेहं की बाली लिए तस्वीर काफी वायरल हो रही है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उनके चर्चा में आने का कारण उनका मथुरा में अनोखे ढंग से शुरू किया गया चुनाव प्रचार है. हेमा मालिना रविवार को चुनाव प्रचार के लिए मथुरा के गोवर्धन इलाके में गईं और वहां खेत में जाकर पहले गेहूं काटा और इसके बाद बालियों को अपने हाथ से उठाकर दूसरी जगह रखा.


हेमा मालिनी के इस अनोखे चुनाव प्रचार अभियान पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी हाथ में गेहूं की बाली लिए उनकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है.



इससे पहले मथुरा में एक सभा के दौरान भी अभिनेत्री हेमा मालिनी बिगड़ गईं. उन्होंने मंच पर मौजूद एक महिला पर बरसते हुए उन्हें मंच से उतरने को कह दिया. इसके बाद वहां मौजूद पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया भी उस महिला को फटकारते हैं. नेताओं की डांट खाने के बाद महिला फौरन मंच से उतर जाती हैं.

मथुरा में लोकसभा का चुनाव दूसरा चरण में 18 अप्रैल को है. मथुरा के साथ इस दिन यूपी के कुल 8 लोकसभा सीटों- नगीना (सु.), अमरोहा, बुलंदशहर (सु.), अलीगढ़, हाथरस (सु.), मथुरा, आगरा (सु.) और फतेहपुर सीकरी पर चुनाव होगा.


मथुरा लोकसभा सीट यूपी के हॉट सीटों में एक मानी जा रही है. यहां पर इस बार हेमा मालिनी की टक्कर एसपी-बीएसपी गठबंधन के उम्मीदवार कुवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक से है. यहां सभी प्रत्याशी जोर-शोर से जनता के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं.

Friday, March 29, 2019

बड़ी खबर: हार्दिक पटेल अब नहीं लड़ सकेंगे लोक सभा चुनाव, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

अहमदाबाद,पाटीदार नेता और हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हार्दिक पटेल को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक पटेल को गुजरात की जामनगर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया जाना था लेकिन अब कोर्ट ने साफ तौर पर हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी ।


गौरतलब है कि साल 2018 में कोर्ट ने हार्दिक पटेल को बीजेपी विधायक के कार्यालय पर तोड़फोड़ और दंगा मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद हार्दिक पटेल ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। अब जल्द ही हार्दिक पटेल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Tuesday, March 26, 2019

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी है. तोड़-गठजोड़ भी जारी है. राजनीतिक पार्टियां सिंगर सपना से लेकर बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों तक को चुनावी मैदान में उतारना चाहती हैं. अब ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.


खबरों के मुताबिक कांग्रेस इस अभिनेत्री को North Mumbai सीट पर अपना उम्मीदवार बना सकती है. उम्मीदवारी मिलते ही उर्मिता मातोंडकर तुरंत पार्टी में शामिल होंगी. इसी सीट से मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी है.


मुम्बई नार्थ वेस्ट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरुपम के मुताबिक जिस उत्तर मुंबई सीट को उन्होंने छोड़ा है वहां से कोई कांग्रेस का नेता चुनांव लड़ने को तैयार नहीं. पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे. यही वजह है कि इस बार कांग्रेस यहां से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतारने के लिए उन्हें मना रही है.


मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरुपम और मुंबई कांग्रेस प्रेसीडेंट मिलिंद देवरा ने इस बात की पुष्टि की है. संजय निरुपम ने बताया, ''हमने उनसे मुलाकात की है. हमने उनसे अनुरोध किया है कि वो नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें.''


कांग्रेस नेताओं को लगता है कि उर्मिला मातोंडकर उनका ये प्रपोजल स्वीकार कर लेंगी और इस सीट पर उन्हें भारी मतों से जीत मिलेगी.


अभी इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं. उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है.


इस सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. गोविंदा ने 2004 को लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था. 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने. इसके बाद 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई

Monday, March 25, 2019

तमिलनाडु के 111 किसानों ने लोक सभा चुनाव 2019 में वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ेंगे !

राजधानी दिल्ली में बीते काफ़ी समय से अलग-अलग ढंग से विरोध प्रदर्शन करने के बाद तमिलनाडु के 111 किसानों ने आगामी आम चुनाव 2019 में वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में वाराणसी और वड़ोदरा से चुनाव लड़कर दोनों जगहों से जीत प्राप्त की थी। 2019 के आगामी आम चुनाव में भी मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं। किसानों के नेता पी. अय्याकन्नू ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि वह वाराणसी के लोगों को दिखाना चाहते हैं कि देश के किसान किस स्थिति में अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं, हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में उनके मुद्दों को शामिल करने का आश्वासन दिया तो वे अपने फ़ैसले को टाल देंगे।

आपको बता दें कि तमिलनाडु से वाराणसी आकर चुनाव लड़ने का फ़ैसला करने वाले 111 किसानों के दल के नेता पी. अय्याकन्नू ने कहा, "मैं नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटर लिंकिंग फार्मर असोशिएसन का प्रदेश अध्यक्ष हूं। हम 400 किसानों ने दिल्ली जाकर 140 दिनों तक खेती से जुड़े उत्पादों के लिए मुनाफ़े वाली क़ीमत की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।" "हमारी मांगों में किसानों की क़र्ज़ माफ़ी की मांग भी शामिल थी। 2014 के चुनाव के दौरान हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह खेती से जुड़े उत्पादों को दुगनी क़ीमत देंगे।"

उल्लेखनीय है कि भारत की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने प्रदर्शन के दौरान इन किसानों ने विरोध की कई अलग-अलग शैलियों का प्रयोग किया था। सबसे पहले मोदी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नर खोपड़ियों के साथ प्रदर्शन किया और प्रदर्शनाकरियों ने दावा किया था कि  प्रदर्शन में शामिल सभी खोपड़ियां आत्महत्या करने वाले किसानों की हैं। फिर इन किसानों ने एक दिन अर्द्ध-नग्न होकर भी प्रदर्शन किया था और उसके बाद भीषण गर्मी में किसानों ने सड़क पर लेट कर अपना विरोध दर्ज कराया था और फिर प्रदर्शनारी किसानों ने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ कटाकर भी प्रदर्शन किया था। लेकिन इन सबके बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन किसानों से मुलाक़ात तक नहीं की थी।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कहीं झूठ तो नहीं बोल रही है !

 Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने और नही होंने को लेकर राजनीतिक गलियारों में नाटकीय घटनाक्रम चल रहा है। सपना ने इनकार किया तो कांग्रेस ने सबूत लाकर दे दिए।

 Lok Sabha Election 2019 से ठीक पहले हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वॉइन करने की खबरों पर बवाल मचा हुआ है। एक तरफ सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से साफ इनकार कर दिया तो दूसरी तरफ शनिवार (23 मार्च) को उनके कांग्रेस में शामिल होने के सबूत वायरल हो रहे हैं। नाटकीय घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने भी पार्टी की तरफ से बयान जारी करते हुए सबूत दिए हैं। एएनआई ने भी सपना के बयान के ठीक बाद दो तस्वीरें जारी की हैं जिनमें सपना के कांग्रेस से जुड़ने का दावा किया जा रहा है।

 

क्या है इन तस्वीरों मेंः                                  एएनआई की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में कांग्रेस की सदस्यता के लिए कथित तौर पर सपना की तरफ से जमा किए गए आवेदन फॉर्म और उसके बदले मिली रसीद दिखाई गई है। रसीद पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिखा है।

इस पर सपना चौधरी का नाम, पता और कथित तौर पर उनके हस्ताक्षर भी हैं। हालांकि इससे पहले सपना ने खुद मीडिया में आकर यह साफ कर दिया है कि न तो उन्होंने राज बब्बर से मुलाकात की, न कांग्रेस ज्वॉइन की और ना ही वे कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।

Sunday, March 24, 2019

भाजपा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट,

पा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट*

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्‍य प्रदेश, गोवा, गुजरात, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसके लिस्‍ट में 48 उम्‍मीदवारों का नाम है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिस्‍ट जारी करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में ज्यादातर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया है। इसी प्रकार कर्नाटक में पार्टी ने मांड्या सीट से पूर्व कांग्रेस नेता अम्‍बरीश की पत्‍नी सुमनलता को समर्थन दिया है। वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने अभी तक 285 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने चार सांसदों के टिकट काटे हैं। इनमें भिंड से भागीरथ प्रसाद, उज्जैन से चिंतामण मालवीय, बैतूल से ज्योति धुर्वेऔर शहडोल से ज्ञान सिंह। वहीं हिमाचल प्रदेश में दो वर्तमान सांसदों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। इनमें कांगड़ा से शांता कुमार और शिमला से वीरेंद्र कश्‍यप का नाम शामिल है।

मध्य प्रदेश में मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर, रीवा से जनार्दन मिश्रा, जबलपुर से राकेश सिंह, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक, दामोह से प्रह्लाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, सिधी रीती पाठक, शहडोल हिमाद्रि सिंह, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद राव उदय प्रताप सिंह, भींड से संध्या राय, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, खांडवा से नंदकुमार सिंह चौहान, बेतुल से दुर्गादास उईके को टिकट दिया गया है।

झारखंड में राजमहल से हेमालाल मुर्मू, दुम्का से सुनील सोरेने, गोड्डा से निषिकांत दुबे, धनबाद से पशुपति नाथ सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरूण महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलूवा, कुंती से अर्जुन मुंडा, लोहारदगा से सुंदर शाह भागवत, पलामू से विष्णु गया राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा।

गुजरात में कच्छ से विनोद चावड़ा, साबरकाटा दीपसिंह राठौड़, अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी, सुरेंद्रनगर से महेंद्र मुंजपारा, राजकोट से मोहन कुंदरिया, जामनगर से पूनमबेन मैडम, अमरेली से नारनभाई कछाड़िया, भावनगर से भरतबेन शियाल, खेड़ा से देवसिंह चौहान, दाहोद से जशवंतसिंह भाभोर, वडोदरा से रंजनबेन भट्ट, भरुच से मनसुखभाई वसावा, बारडोली से प्रभुभाई वसावा, नवसारी से सीआर पाटिल, वलसाड से केसी पटेल को टिकट दिया गया है।

Saturday, March 23, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा

पटना: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार महागठबंधन में सीटों बंटवारा हो गया. बिहार में राजद  20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, कांग्रेस  को 9 सीटें दी गई है. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा  की पार्टी RLSP को 5, जीतनराम मांझी  की पार्टी 'हम' पार्टी को 3 और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की वीआईपी (VIP) को 3 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा सीपीआई माले को राजद के कोटे से एक सीट दी गई है. इसके अलावा पहले दौर के उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि शरद यादव आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के भी चुनाव लड़ने की बात कही गई है. जीतनराम मांझी गया से चुनाव लड़ेंगे. 

Wednesday, March 20, 2019

LS Elections2019:डुमरी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की समीक्षात्मक बैठक

डुमरी:आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को ले डुमरी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की एक समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में उपायुक्त गिरिडीह राजेश पाठक एवं उपायुक्त बोकारो शैलेश चौरसिया संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठकमें उपस्थित डुमरी,नावाडीह एवं चन्द्रपुरा प्रखंड के सभीसेक्टर मजिस्ट्रेटों से कलस्टरों में व्याप्त सुविधाओं एवं मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली गई।प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बताया गया कि आपकी जिमेदारी चुनाव में महत्त्वपूर्ण है।मतदान केंद्र तक पोलिंग पार्टी को पहुचाना एवं मतदान के दौरान मतदाताओं की सुविधाओं की व्यवस्था की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट पर होगी।बताया गया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।लगभग दो घंटे तक चली समीक्षात्मक बैठक में मतदान एवं उसके तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई ၊ साथ ही कई दिशानिर्देश दिए गए।

                                                           बैठक में डीडीसी, गिरिडीह, मुकुन्द दास, एसपी गिरिडीह सुरेन्द्र झा, एसपी, बोकारो, पी मुरूगन, एएसपी अभियान, गिरिडीह दीपक कुमार, डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह,डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, सीओ डुमरी रवि भूषण प्रसाद, इंस्पेक्टर डुमरी दिनेश सिंह, बीडीओ चन्द्रपुरा, सीओ नावाडीह आदि उपस्थित थे।

यह खबर भाजपा टिकट दावेदारों के धड़कनों को तेज कर देगी, छ्त्तीसगढ़ के किसी भी सिटींग एमपी को टिकट नहीं!!

 

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सभी 10 सांसदों के लिए एक बुरी खबर है। यह खबर झारखण्ड सहित सभी प्रदेशों के दावेदारों की धड़कने तेज कर देगी ၊ पार्टी इस बार सूबे में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी। छत्तीसगढ़ बीजेपी के इंचार्ज और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने कहा है कि सभी 10 सांसदों को बदला जाएगा। अनिल जैन के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।

 फिलहाल बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की कोई भी सूची जारी नहीं की है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह भी राजनांदगांव सीट से वर्तमान सांसद हैं। अगर सभी सांसदों का टिकट काटा जाता है तो उनपर भी गाज गिर सकती है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि अभिषेक की जगह पर उनके पिता रमन सिंह को टिकट देकर उन्हें केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है। 


विधानसभा चुनाव में हार के बाद नई रणनीति? 

कहा जा रहा है कि सांसदों को लेकर ऐंटी इन्कंबेंसी और 2018 के विधानसभा चुनावों के परिणाम को देखते हुए पार्टी सभी सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को मौका देने की रणनीति अपनाएगी। पार्टी नेता अनिल जैन ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं, कांग्रेस ने 11 में से 5 आरक्षित सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...