Showing posts with label Bokaro. Show all posts
Showing posts with label Bokaro. Show all posts

Saturday, October 1, 2022

एक ऐसा मंदिर जहां महिलाएं नही कर सकती हैं पूजा...



बोकारो।

झारखंड के बोकारो जिले में एक ऐसा देवी मंदिर है, जहां महिलाओ का प्रवेश वर्जित किया गया है। शारदीय नवरात्र मे जहां एक ओर देश भर में नारीशक्ति की पूजा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओ का पूजा के लिए प्रवेश वर्जित किया जाना एक अनबुझ पहेली बनी हुई है। इस संबंध में महिला श्रद्धालु ने बताया है कि दूर से भी जो मन्नत मांगते है वो पू lरा तो हो जाता है,लेकिन मंदिर में घुसकर पूजा करने की इच्छा होती है। लेकिन जो मान्यताएं हैं और जो घटनायें पूर्व मे घट चुकी हैं, उसके कारण डर लगता है। क्योंकि इस मंदिर मे पहले जो महिला घुसी थी, वहां अब पूजा नही होती है। भगवान ने सपने मे पुजारी को स्थान परिवर्तन करने को कहा और कहा कि यहां महिलाएं प्रवेश न करे। तब से बगल मे ही एक और मंदिर का निर्माण हुआ और वहीं पूजा अर्चना होने लगी है। माँ को सिन्दूर बहुत पसन्द है इसलिए सिन्दूर से माँ पूरी तरह से ढकी हुई रहती है।


महिलाएं 100 फुट दूर से ही मां दुर्गा की पूजा करती है। इतनी ही दूरी पर अगरबत्ती जलाकर एक सीमांकन किया हुआ है जहां से महिलाओ को एक कदम भी आगे नही जाना है। महिलाएं और लड़कियां श्रद्धालुओं के प्रसाद व अन्य पूजन सामग्री पुजारी आकर उस सीमांकन से ले जाते है। ऐसा नहीं है कि इन महिलाओं को अछूत मानकर या पुरूष वर्चस्व के कारण मंदिर के बाहर दूर से पूजा करना पड़ता है, बल्कि इसके पीछे 100 वर्ष पुरानी मान्यता और महिलाओं में अनहोनी होने का भय व्याप्त बताया जाता है। जिस कारण ही महिलाएं दूर से मां दुर्गा की उपासना व पूजा अर्चना करती हैं। मान्यता है कि जब कभी भी कोई महिला मंदिर के अंदर जा कर पूजा करती हैं, तो किसी अनहोनी का शिकार हो जाती हैं। गांव की सैंकडो महिलाएं इसकी गवाह हैं और महिलाओ के साथ साथ पूजारी भी कहते है कि एक बार एक महिला ने मंदिर के अंन्दर घुसकर पूजा करने की कोशिश की और बलि दिये हुए बकरे का प्रसाद रूपी मांस खाया, तो वह पागल हो गई। जिसके बाद पूजारी को देवी मंगलचन्डी का सपना आया कि आज के बाद से महिला मेरे मंदिर मे न आये, साथ ही जिस मंदिर में महिला गई थी उसका स्थान परिवर्तन किया जाय और नया स्थान मे मुझे स्थापित किया जाय। तब से आज तक मंदिर में न तो महिलाएं घुसकर पूजा अर्चना करती है और न ही चढाये हुए बकरे का मांस खाती है। यहां बलि चढ़ाये बकरे के सिर को जमीन मे गाड़ दिया जाता है और सीमांकित किए गये क्षेत्र में ही श्रद्धालु बकरे का भोज भात खा लेते है। साथ ही जिस पुरानी मंदिर मे महिला घुसी थी उसी के पास एक नये मंदिर


 का निर्माण किया गया और वहीं पूजा अर्चना होने लगी।  
यह मंदिर बोकारो जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत के कुसमाटाड़ गांव में स्थित है।

Sunday, March 28, 2021

होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है:यशोदा देवी




आजसू पार्टी नावाडीह प्रखण्ड कमिटी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डुमरी की लोकप्रिय प्रमुख सह डुमरी विधान सभा प्रभारी यशोदा देवी उपस्थित रहीं। 


 मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव प्रोफेसर अललाउदीन अंसारी नावाडीह के पूर्व प्रमुख मोहन महतो, जिला संयुक्त सचिव अर्जुन महतो, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष कलाम राय,वरिष्ठ नेता सालार खान,प्रखण्ड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो सचिव दौलत महतो प्रखण्ड उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो संगठन सचिव दीपू अग्रवाल उपाध्यक्ष मोहन महतो उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो सांसद प्रतिनिधि नितेश महतो,कालेश्वर सिंह,बासुदेव महतो,हीरालाल बब्बन यादव, धनेश्वर ठाकुर, खेमलाल विद्यार्थी,नुनुचंद महतो, पप्पू कुमार  युवा नेता भागीरथ महतो, दीपक महतो, जगरनाथ महतो, अजय मंडल, खेमलाल महतो, मिस्टर बौबी एवं तमाम नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


 सभी लोगों ने एक दूसरे पर  गुलाल अबीर लगाकर गले मिले एवं आशीर्वाद दिया।साथ ही मिलजुलकर मिठाईयाँ बांटी गई।

Tuesday, January 26, 2021

नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव की बोकारो कार्यालय का उद्घाटन किया प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने



बोकारो। नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव ब्रिगेड बोकारो की बैठक जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में  सेक्टर 6 D आवास नं 2169 के कार्यालय में की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी एवं महामंत्री संगीता तिवारी उपस्थित हो कार्यालय का उद्घाटन किया।


 इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री के झारखण्ड आगमन पर विधि ब्यवस्था तथा कार्यक्रम को सफल बनाने  चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री को बोकारो जिला में आगामी 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन बोकारो जिले में बुलाया जाएगा।


 बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष मंजू कुमारी गुप्ता के सहयोग से संतोष कुमार सुरेंद्र कुमार, सतगुरु प्रसाद, प्रत्यूष क्रिकेटर ,मरजीना खातून जुबैद अहमद, अंकुश साह, नंद किशोर कुमार, आनंद मोहन, सहित दस लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, सितेश समद, मंजू कुमारी गुप्ता, अनीता सिंह, सविता तिवारी, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Wednesday, January 13, 2021

शिक्षा मंत्री के भाई समेत 7 को आजीवन कारावास, जनअदालत लगा पिटाई से हुई थी माैत




झारखंड के शिक्षा मंत्री के भाई समेत 7 को आजीवन कारावास, जनअदालत लगा पिटाई से हुई थी माैत।बोकारो जिले के तेनुघाट कोर्ट ने झारखंड के शिक्षा मंत्री के भाई बैजनाथ महतो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


मृतक संतोष पांडेय के भाई अनंत लाल पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि विधायक जगरनाथ महतो ने अपने गांव अलारगो में अपने घर के सामने नक्सलियों की तरह जनअदालत लगाई। इसके बाद विधायक ने संतोष पांडेय की पिटाई करने का आदेश दिया था।
सजा सुनाने के बाद अभियुक्त बैजनाथ महतो, गणेश भारती, नेमी पुरी, कैलाश पुरी, जितेंद्र पुरी, नीरज पुरी एवं केवल महतो को तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुमार अनंतमोहन सिन्हा ने कहा कि सभी अभियुक्त इस फैसले के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।
मामला बोकारो ज़िले के अलारगो गांव की है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि संतोष पांडेय पड़ोस के गांव की एक युवती को लेकर चेन्नई चले गए थे।

युवती के परिजनों ने बोकारो के नवाडीह थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

दो दिन पहले ही युवती के कुछ परिजन और विधायक के भाई बैजनाथ महतो लड़के-लड़की को चेन्नई से लेकर गांव आए थे।

मृतक के भाई का आरोप है कि चेन्नई से उनके भाई के आने पर जनता दरबार लगाकर बेरहमी से उनकी पिटाई की गई थी।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ा था।

Sunday, December 30, 2018

बोकारो: एबीपीएसएस की बैठक में पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून को ले आवाज बुलंद की

बोकारो ၊ पत्रकार सुरक्षा कानून को झारखंड में लागू करने की माँग के सवाल पर राष्ट्रीय संगठन- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बोकारो जिला इकाई के पत्रकारों ने एक स्वर में आवाज बुलंद की। शनिवार को संगठन के जिला  प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान दर्जनों पत्रकार शामिल हुए एवं राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू करने की माँग पर निर्णायक रणनीति पर विमर्श किया। बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने आगामी वर्ष 2019 में केन्द्रीय कमिटि के देशव्यापी आंदोलन करने हेतु निर्देश के तहत राज्य के जिलेवार कमिटि को रणनीतिक विचारो का आदान-प्रदान किये ၊ मौके पर मौजूद प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एबीपीएसएस पूरे देश भर में पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर चिंतित है तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर व्यापक अभियान चलाएगी ၊ 

वहीं दूसरी ओर झारखण्ड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल अध्यक्ष अमरेद्र झा ने राज्य के तमाम जिला कमिटि को सशक्त होकर अपने अधिकार के लिये सरकार से निर्णायक जंग के लिये तैयार रहने का निर्देश दिया। श्री झा ने पत्रकारों के लिये लंबित कानून को लागू करने के इस देशव्यापी अभियान में राज्य के तमाम पत्रकार संगठनो, समाजिक संगठनों सहित आम बुद्धिजिवियों को भी आगे आने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश सचिव अनिल कुमार ने भी संगठन के उद्देश्य  एवं दिशा पर विस्तृत बात बताये। 

 बोकारो जिला संगठन की आयोजित इस बैठक में दर्जनों दिग्गज पत्रकारों ने भी शिरकत कर संगठन के उद्देश्य पर अपना संपूर्ण समर्पण व्यक्त करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू कराने में अपना समर्थन दिया। इस क्रम में जिला प्रभारी श्री कुमार ने जिले के तमाम पत्रकारों को संगठन का पहचान प्रपत्र भरकर उन्हें किसी भी प्रकार की असुरक्षित दशा में संगठन से संपूर्ण मदद का भरोसा दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक अश्क,अजय अश्क, जय सिन्हा,कुमार दिनेश सिंह,  सच्चिदानंद पाठक,वृज भूषण द्विवेदी , आलोक कुमार, रिपु सदन पाठक,मनीष कुमार ,उपस्थित थे।

Monday, December 10, 2018

बोकारो:पिता ने 4 वर्ष के पुत्र को गला दबाया व जमीन पर पटक पटक कर मार डाला

झारखंड के बोकारो में एक व्यक्ति ने अपने चार साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। घटना बेरमो थाना के करगली बाजार की है। आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगली बाजार निवासी बालेश्वर तुरी ने रविवार की देर रात पत्नी  कृष्णा देवी से पुत्र विष्णु कुमार को छीन कर फुसरो के सिंहनगर स्थित जोरिया नाला के समीप बेटे विष्णु को ले जाकर गला दबाया।बेरमो थाना में मृतक की मां अपने दो अन्य बच्चों के साथ।

इसके बाद जमीन पर बेहरमी से दो-तीन बार पटका, उसके बाद पत्नी को आता देख बेटे को छोड़ कर भाग निकला। उसके बाद से विष्णु की स्थिति गंभीर हो गई। देर रात को विष्णु ने दम तोड़ दिया। 

बेटी को भी पटक कर मार डाला था
गौरतलब है कि अपने चार साल के मासूम को मौत के घाट उतारने वाले बालेश्वर तुरी ने इससे पहले गत वर्ष अपनी डेढ़ साल की बेटी खुशी को भी पटक कर मार डाला था। उसकी पत्नी कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि बालेश्वर आए दिन शराब के नशे में बच्चों सहित उसके साथ मारपीट किया करता था।

गत वर्ष भी उसने अपनी बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला था। तब मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। कृष्णा ने पुलिस से अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बालेश्वर ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया

Friday, December 7, 2018

बोकारो :DC के सहायक के घर से ACB को मिले चार लाख से ज्यादा नकद, 10 लाख एकाउंट में और फ्लैट्स के पेपर

बोकारो ၊

डीसी के सहायक मुकेश कुमार की डीसी आवास के सामने से कल गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उसके घर में दबिश दी। मुकेश कुमार के बीएसएल के उस क्वार्टर को एसीबी ने खंगाला,जिसमें मुकेश से पहले एसडीएम रैंक के अधिकारी रहते थे।ये क्वार्टर डीसी पुल का है और उसे एलॉट करना जिला प्रशासन के अधिकारी का काम है।बताया जाता है कि मुकेश एक कम्प्यूटर ऑपरेटर में रूप में अनुकंपा के आधार पर बहाल हुआ था।एसीबी के एजीडी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि एसीबी को तलाशी में उसके घर से चार लाख से ज्यादा नकद मिले।जिसे एसीबी के अधिकारियों ने वहीं गिना और जब्त कर लिया,तलाशी के दौरान एसीबी की टीम को कुछ बैंक अकाउंट डिटेल भी मिले,बचत खाते में पासबुक के आखिरी अपडेट के मुताबिक करीब दस लाख रुपए थे।वहीं टीम को उसके घर से कुछ फ्लैट्स के पेपर भी मिले। एसीबी की कार्रवाई से ज्यादा लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर कैसे एक छोटे से सरकारी कर्मी के घर से इतना नकद और संपत्ति मिल सकती है। आशंका यह जतायी जा रही है कि मुकेश डीसी के गोपनीय में सहायक का धौंस दिखा कर लोगों से रिश्वत लेने काम काफी दिनों से करता आ रहा है।मुकेश कुमार को शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारियों का वरदहस्त मिला नहीं तो बिना किसी सहारे के स्वास्थ्य विभाग का कम्प्यूटर ऑपरेटर कैसे डीसी के गोपनीय शाखा में सहायक और उसके बाद आपूर्ति विभाग का नाजिर बन सकता है। वरदहस्त नहीं मिला हुआ था तो कैसे मुकेश को डीसी पुल का वो आवास आवंटित कर दिया जाता है,जो एसडीएम रैंक के अधिकारी को एलॉट होता है।

Sunday, December 2, 2018

बोकारो:विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग एवं एनओएसटीसी द्वारा राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं 21वां बाल अधिकार कांग्रेस का दो दिवसीय समारोह सम्पन्न


  श्री प्रसाद सोनी ၊                                             बोकारो ၊ भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग एवं एनओएसटीसी नेटवर्क के तत्वाधान में साइंस फाॅर सोसाइटी झारखंड एवं विज्ञान जागरण समिति झारखण्ड द्वारा राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस 2018 का दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन बोकारो स्थित श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में सफलता पूर्वक हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिक एस ने कहा कि साइंस प्रदर्शनी से बच्चों में स्वयं के प्रति जागरूकता का विकास होता है तथा बच्चों को अपने अंदर छिपी हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। 

             व्यवस्थित अध्यक्ष एवं स्कूल के प्राचार्या डाॅ॰ लता मोहनन ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने मंगलाचरण गाना प्रस्तुत करके सभी का मन मोहा। नेशनल चिल्ड्रेन्स साइंस कांग्रेस के महासचिव श्री डी एन एस आन्ंद ने इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के विकास हेतु इस तरह के समारोह जरूरी है। 26वाँ नेशनल चिल्ड्रेन्स  साइंस कांग्रेस एवं 21वाँ चाइल्ड राइट्स कांग्रेस पर संक्षिप्त विवरण श्री राजेन्द्र कुमार, क्लस्टर काॅडिनेटर ने दिया। स्कूल के बच्चों ने ‘वृक्ष बचाओ’ और ‘घोस्ट फिवर’ पर ड्रामा प्रस्तुत किया। 

         विजयी प्रतिभागी रिन्सी सोनी

            डाॅ॰ टी पाचाल ने 26वाँ नेशनल चिल्ड्रेन्स साइंस कांग्रेस एवं 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस केे विजयी प्रतिभागियों का नाम घोषित किया ၊ जिसमें राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (जुनियर ग्रामीण) में विजयी प्रतिभागी-रिन्सी सोनी बोकारो, आलोक कुमार राय देवघर तथा स्वेता कुमारी चतरा ने प्राप्त किया। वहीं राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (जुनियर शहरी) में विजयी प्रतिभागी-ओइशी मुखर्जी देवघर, रबीना प्रवीन लोहरदगा तथा उमंग श्रीवास्तव बोकारो ने प्राप्त किया। 

            राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (सीनियर ग्रामीण) में विजयी प्रतिभागी-हर्षिता राज बोकारो, मौसम कुमार देवघर तथा उत्तम कुमार दुमका ने प्राप्त किया। साथ ही राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (सीनियर शहरी) में विजयी प्रतिभागी-अनुष्का सिंह बोकारो,  अधर्व आर्या बोकारो तथा निशंात कुमार शर्मा, बोकारो ने प्राप्त किया। वहीं 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस (जुनियर) में विजयी प्रतिभागी-अंजलि दुबे, किरण कुमारी, तमन्ना प्रियदर्शी, मोहम्मद संजर अंसारी ने प्राप्त किया। 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस (सीनियर) में विजयी प्रतिभागी-प्राची, अदिती सिंह, सौम्या साक्क्षी, अंजली ने प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री एम पी नायक, कार्यकारी अघ्यक्ष (वी जे एस), बोकारो ने किया।

          इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डाॅ॰ एस.एस महापात्रा, उपाध्यक्ष श्री सुशीलन, महासचिव श्री शशीन्द्रन काराट एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से श्री सतीश नायर, श्री बालाचंद्रन, श्री बाबूराज, श्री मोहनन नायर, श्री कर्तिकेयन, श्री गोपीनाथन, श्री शिवदासन, श्री सुरेश कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित थे। उप-प्राचार्या श्रीमति राजलक्ष्मी, उप प्रबंधक श्री वासुदेवन नम्बूदिरीपाद, श्रीमति रंजू, श्री बलराम मजुमदार, श्री राकेश कुमार, श्री विपीन ठाकुर, कुमारी विजया भासन, श्री सुबोध कुमार गोराई, श्रीमति सुभद्रा डी, श्रीमति शीजा एवं अन्य समस्त स्कूल के कर्मचारी एकत्रित होकर इस आयोजन को सफल बनाया और राष्ट्रीय गीत के साथ समापन किया।     


                  


बोकारो: चंद्रपुरा में कुड़माली भाखि-चारिआखड़ा की बैठक में कई खोरठा साहित्यकार हुए शरीक

बोकारो ၊ जिला अंतर्गत चंद्रपुरा प्रखंड के मध्य विद्यालय लाहरबेड़ा में रविवार को कुड़माली भाखि-चारिआखड़ा की बैठक आयोजित की गई ।

वहीं खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद् की रामगढ़ स्थित कार्यालय में हुई बैठक में खोरठा के साहित्यकार, ब्याख्याता एवं शोधार्थि सम्मिलित हुये। 

परिषद् के अध्यक्ष डा0 बी0एन0 ओहदार के संयोजन में एक सात सदस्यों की टीम गठित की गई एक विशेष अभियान के तहत झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों खोरठा की पढाई सुनिश्चित किये जाने की दिशा में आवश्यक पहल करेगी। 

इस टीम में शामिल अन्य सदस्य हैं, - डा0 गजाधर महतो 'प्रभाकर ' ,श्याम सुंदर महतो ,शिवनाथ प्रमाणिक, बासुबिहारी, शांति भारत,दिनेश दिनमणि, सुकुमार , संदीप कुमार महतो  ।

तीन दिवसीय दौरे केलिए यह टीम आगामी 11 दिसम्बर को निकलेगी।  

Friday, November 30, 2018

बोकारो: पंचायत राज उपचुनाव नावाडीह हेतु आज दो ने भरा पर्चा

बोकारो ၊ पंचायती राज उप चुनाव के तहत नावाडीह प्रखंड अंतर्गत एकमात्र गोनियटो पंचायत के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।  पर्चा दाखिल करने वालों में  गणेश सोरेन तथा रेवतलाल मांझी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नावाडीह के कार्यालय में अपना अपना पर्चा दाखिल किया। कार्यालय से बाहर निकलते ही उक्त दोनो प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।  एक अन्य उम्मीदवार राम कुमार मरांडी ने पिछले दिन ही अपना पर्चा दाखिल किया था। इस प्रकार अब गोनियाटो पंचायत से मुखिया पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार हो गये। जबकि पोखरिया पंचायत के वार्ड सं.09के वार्ड सदस्य पद के लिए एकमात्र इन्दिया देवी ने पर्चा दाखिल किया है। 

निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार को पर्चा समर्पित करते गणेश सोरेन व रेवतलाल मांझी

आहरडीह पंचायत के वार्ड सं.07 के वार्ड सदस्य पद के लिए  एकमात्र प्रत्याशी मीना देवी ने पर्चा दाखिल किया।

वहीं भालमारा पंचायत के वार्ड सं.03, काछो पंचायत के वार्ड सं.01तथा गोनियटो पंचायत के वार्ड सं.02 के लिए वार्ड सदस्य पद के लिए किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नही किया।

Thursday, November 29, 2018

बोकारो: 'हिन्दु समाज के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार' : स्वामी दिव्यानंद जी महराज

                श्री प्रसाद सोनी, सभा स्थल बोकारो से ၊

 बोकारो । बोकारो के नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुवार को धर्म सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद, मार्ग दर्शक मंडल, प्रदेश संत प्रमुख डा.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि अब हिन्दू समाज के धैर्य की परीक्षा और अधिक न ले सरकार, हर हाल मे रामनवमी तक अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ हो जाना चाहिए, हम सभी देशवासी संविधान और उच्चतम न्यायालय का सम्मान करते हैं। महराज जी ने आगे कहा कि  लेकिन यह मामला धर्म और आस्था से जुडा हुआ है, ऐसे गंभीर मामले को और अधिक दिन तक टाला नही जाना चाहिए।  

               संत श्री सीता राम शरणजी महाराज ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार अध्यादेश जारी कर या कोई अन्य विकल्प निकाल कर एक वर्ष के अंदर अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरु कराये। साध्वी लाडली शरण ने कहा कि प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं, ये तो सनातन सत्य है कि प्रभु श्री राम जी का जन्म अयोध्या में हुआ था, फिर राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कहाँ  बनेगा। साध्वी जी ने कहा कि झारखण्ड ही नही सम्पूर्ण भारत  और दुनिया भर के हिन्दू  जाग गये हैं । कहा कि  एक दिन सारे लोग अयोध्या कूच करेंगे तो प्रयाग राज में होने वाला महाकुंभ सा दृश्य अयोध्या में ही दिखने लगेगा। तब ऐसी स्थिति में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने से कोई रोक नही सकेगा, न ही किसी के रोकने से रूकेगा ।

 जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो के संचालन में संपन्न सभा को  वीरेंद्र विमल, क्षेत्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। सभा में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, छत्रुराम महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह, मुखिया सुरेश कुमार महतो, देवानंद महतो, गौरी शंकर महतो, सांसद प्रतिनिधि दशरथ महतो, तारकेश्वर महतो, लोकेश्वर महतो, मोतीलाल महतो, हरि प्रसाद महतो, रीतलाल महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, बसंत राय, पंकज शर्मा, छत्रबली पंडित सहित अनेक गणमान्य धर्मप्रेमी मौजूद थे। इससे पूर्व क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से झंडा, बैनर आदि के साथ जुलूस में प्रत्येक आयु वर्ग के महिला, पुरुष " जय श्री राम ,जय हनुमान, कसम सभी हम खाते हैं ,मंदिर वहीं बनायेंगे"आदि नारा लगाते हुए सभा स्थल तक पहुँचे।

          स्वामी दिव्यानंद जी महराज के साथ हमारे प्रतिनिधि श्री प्रसाद सोनी 

Wednesday, November 28, 2018

बोकारो : अवैध कोयला उत्खनन के दौरान धंसी खदान , कई लोगों के दबने की आशंका

बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के पलामू पंचायत के रसबेड़वा जंगल में रविवार की रात अवैध कोयला उत्खनन के दौरान सुरंग धंसने से 12 लोगों के दबने की सूचना है.            चर्चा है कि अवैध उत्खनन में शामिल लोग घटनास्थल से दो शव लेकर भाग गये.      जानकारी के अनुसार सुरंग में 20-25 ग्रामीण कोयला काटने घुसे थे.    इसी दौरान रात लगभग 11 बजे सुरंग अचानक धंस गयी और 12 लोग दब गये. इसमें अधिकतर लोग तुपकाडीह और चलकरी के रहने वाले हैं. 

घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की. पुलिस ने कुछ बताने से इंकार किया है.                                             घटना की जानकारी नहीं : इंस्पेक्टर            इस संबंध में पूछे जाने पर बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. अगर क्षेत्र में ऐसी घटना घटी है तो कार्रवाई की जायेगी. वहीं गांधीनगर थाना प्रभारी आरबी सिंह का कहना है कि घटना इस थाना क्षेत्र की नहीं है.


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...