Saturday, August 17, 2019

बारह दिनों के बाद श्रीनगर में लैंडलाइन सेवा बहाल, जम्मू में 2G इंटरनेट सेवा भी चालू



जम्मू और कश्मीर में आज शनिवार से फोन सेवाएं शुरू हो गईं हैं. जम्मू में जहां टू जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा शुरू हो गई तो वहीं कश्मीर के श्रीनगर के राजबाग क्षेत्र में लैंडलाइन सेवा शुरू कर दी गई है. हालांकि कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल होने में वक्त लग सकता है.

जम्मू के अलावा साम्बा, कठुआ, उधमपुर में टू जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवाएं शुरू की गई हैं. राजौरी क्षेत्र में भी प्रतिबंधों में ढील दी गई है. राजौरी में धारा 144 के तहत रात नौ से सुबह पांच तक ही सीमित रहेगा. इस संबंध में राजौरी के डीएम ने आदेश भी जारी किया है.

जम्मू क्षेत्र के 10 में से 5 जिलों में 2G सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. राज्य के जम्मू, साम्बा, कठुआ, उधमपुर और रेसाई जिले में सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. हालांकि, राजौरी, पुंछ, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिले में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक अब भी जारी है.

जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच अगस्त से टेलीफोन सेवा बंद दी. धारा 370 हटाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य प्रशासन ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को भी सोमवार 19 अगस्त से खोलने के निर्देश दिए हैं.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाला अनुच्छेद 370 मोदी सरकार की ओर से हटाने के मद्देनजर घाटी में धारा 144 लागू कर दिया गया था. जिसके कारण पिछले 12 दिनों से घाटी मे संचार सेवाओं को ठप करने के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद थे. जैसे-जैसे हालात ठीक हो रहे हैं, वैसे ही सख्ती में ढील दी जा रही है.

16 अगस्त को जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा था कि अब स्थिति शांतिपूर्ण हैं. घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में भी ढील दी गयी है. अभी तक स्थिति शांतिपूर्ण है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की तैनाती पहले की तरह ही है. लोगों को शहर के आसपास और अन्य शहरों में आवाजाही की इजाजत दी गई है.

Friday, August 16, 2019

नाना पाटेकर बाढ़ पीड़ित बेघरों के पुनर्वास हेतु 500 घर बनाएंगे ,उनके एनजीओ के द्वारा होगा निर्माण द्वारा


मुंबई। महाराष्ट्र में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। पश्चिमों महाराष्ट्र के जिलों में हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और उन्हें अब अपने भविष्य की चिंता हो रही है। इस भयंकर स्थिति में कई लोगों के घर तहस-नहस हो गए। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं। नाना पाटेकर, नाम फाउंडेशन नाम का एनजीओ चलाते हैं। इस एनजीओ के माध्यम से वह बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनाएंगे।
नाना पाटेकर ने शिरोल में पदमाराजे विद्यालय में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। वहां पर उन्होंने 500 घर बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ”चिंता मत करिए। एक बार आपको छत मिल जाएगी तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। सरकार ने हमें कुछ फंड दिया है। नाम फाउंडेशन पैसे इकट्ठा कर रहा है। जो भी काम हो सकता है हम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कई लोग खुद आकर सहायता करने की पहल  कर रहे
एक्टर ने कहा, ”कई लोग आर्थिक मदद रूप से मदद कर रहे हैं। वह इसलिए आगे आ रहे हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है। जब कभी भी किसी को कोई जरूरत होगी हम सभी मदद करने के लिए उनके साथ खड़े  होंगे।  नाना पाटेकर ने कहा, ”जब मैं शिरोल आया तो वहां पर मुझे स्थिति का पता चला। इसलिए हमने 500 घर बनवाने का फैसला किया है। हम कलवाड़ी में 3 हजार घरों के लिए स्थिति की समीक्षा करने जा रहे हैं। सरकार की अपनी सीमाएं हैं। इसलिए हमें बाढ़ से पीड़ित नागरिकों के पुनर्वास के लिए कोशिश करनी चाहिए।”
गौरतलब है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए एक्टर रिेतेश देशमुख ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के राहत कोष में 25 लाख रुपये का फंड जमा करवाया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी थी और रितेश की इस पहल के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें रितेश देशमुख, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 25 लाख रुपये का चेक देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी उनके साथ मौजूद

भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि मनायी




डुमरी(गिरिडीह):भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को स्थानीय भाजपाईयों ने किसान भवन में मनाया।उपस्थित भाजपा सदस्यों ने दिवंगत अटल की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।डुमरी विधानसभा संयोजक प्रशांत जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतियों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई।
अंत में अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुषमा स्वराज की याद में दो मिनट का मौन
धारण किया गया।मौके पर कृष्णकांत शर्मा,लालमोहन महतो,अमिताभ जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार,महाबीर सिंह,केदार महतो,डालोराम महतो,पिंटू कुमार,राजकमल महतो,वृहस्पति मंडल,युगल यादव,पप्पू दास,आशीष कुमार,प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आन बान व शान से फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

 
डुमरी (गिरीडीह) :डुमरी प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों,सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों,राजनीतिक कार्यालयों,स्वयंसेवी संगठनों के कार्यालयों,वित्तीय संस्थानों,क्लबों व चौक चौराहों में गुरूवार को ७३वां
स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास मनाया गया।इस दौरान उपरोक्त सभी संस्थानों में संबंधित लोगों के द्वारा पूरे उत्साह व श्रद्धा से देश की आन-बान-शान तिरंगा झण्डा फहराया गया।साथ ही कई संस्थानों द्वारा प्रभात फेरी भी
निकाली गई।इधर बात झण्डोत्तोलन की करें तो अनुमण्डल कार्यालय में एसडीएम प्रेमलता मुर्मू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख यशोदा देवी पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह डुमरी
थाना में थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, निबंधन कार्यालय में सहायक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डेन जलपाई सोय, निमियाघाट थाना में थाना प्रभारी विजय केरकट्टा, आइके जायसवाल उच्च विद्यालय व एजुकेशन प्वाइंट में अधिवक्ता इन्द्रजीत जायसवाल, पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में एसएमसी के संयुक्त सचिव सह अधिवक्ता अशोक जैन, झारखंड कॉलेज इंटर व डिग्री कॉलेज तथा पीएन इंटर व डिग्री कॉलेज में स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो, राष्ट्रीय एकता कार्यालय में महेन्द्र बिन्द, स्वयंसेवी संस्था जनप्रकाश फाउण्डेशन कार्यालय में वेदप्रकाश पाठक, वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, शिवायः नेटवर्क्स प्रा लि व डीएवी सेन्ट्रल स्कूल इसरी में सर्वेश तिवारी, छछंदो पंचायत भवन में रूपानी देवी, न्यू आजाद क्लब नगरी में सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय प्रसाद, ज्ञान भारती विद्यालय नगरी में प्राचार्य अजय रजक, डुमरी पेयजल आपूर्ति कार्यालय में मुखिया फलजीत महतो ने झंडोत्तोलन किया। 

A Child abuser beaten to death in Arthur road jail,Mumbai


Mumbai.

The death of a 53-year-old undertrial in a POCSO case lodged at Arthur Road jail has once again raised questions about inmates' security at the overcrowded prison. On Wednesday evening, JJ Hospital doctors declared the accused Suryakant Sarang 'brought dead' and an autopsy revealed blunt force trauma to the abdomen, indicating assault. The police had taken Suryakant Sarang to JJ Hospital with a fever. However, he was declared dead before admission. A doctor at the hospital said, "As the death was before admission, we had to treat it as a medico legal case and accordingly, the police were intimated and body sent for a postmortem."



Thursday, August 15, 2019

आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया झंडोतोलन




15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यलय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा जी के द्वारा झंडोतोलन किया गया।झंडोतोलन  के बाद लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा जी ने कहा कि आजादी के 72 साल बाद भी देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ है । इन मुद्दों पर हम सब को मिल कर लड़ना होगा, और जब तक ये अहम मुद्दों से हम पार नहीं पा लेंगे तब तक आज़ादी   सार्थक नही होगी।
उन्होंने कहा कि देश की खासियत है विविधता में एकता, लेकिन उसको छिन्न भिन्न करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसे ताकतों से एक जुट हो कर लड़ने की जरूरत है।
मौके पर कुणाल मिश्रा, पवन पांडे, यास्मिन लाल, परवेज सहजाद, अजय मेहता, वसीम अकरम, राजन कुमार सिंह, मनोज तिर्की,उदित कुमार, सोमा लिंडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, दो बार शादी की,फिर भी तन्हा थीं एक्ट्रेस




फ़िल्म 'रजनीगंधा' और 'छोटी सी बात' में अपने अभिनय से मशहूर हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा  ने गुरुवार को अंतिम सांस ली.
फ़िल्म 'रजनीगंधा' और 'छोटी सी बात' में अपने अभिनय से मशहूर हुई ၊ जहाँ 'रजनीगंधा' बॉलीवुड की सुपर डुपर फिल्म सिद्ध हुई वहीं 'छोटी सी बात' में उनकी प्राकृतिक अभिनय ने धूम मचा दी थी ၊बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा  ने गुरुवार को अंतिम सांस ली. विद्या सिन्हा करीब एक हफ़्ते से मुंबई के जुहू इलाक़े के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं. उनकी हालत अचानक बिगड़ी थी और सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया था. यहां उनका निधन हो गया. उनकी उम्र 72 साल थी.




विद्या सिन्हा इन दिनों छोटे पर्दे के मशहूर सीरयल 'कुल्फी कुमार बाजे वाला' में दादी का किरदार निभा रही थी.

झारखंड के मुख्य मंत्री श्री रघुबर दास को बहनों ने बांधी राखी तो उन्होंने सभी भाईयों को दिया यह संदेश



मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरान्त जमशेदपुर गये। वहां अपनी बहनों के पास थे वे। बहन श्रीमती प्रेमबती, श्रीमती बेदुबाई, श्रीमती माहरीनबाई ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उन्हें खुशी थी कि भाई ने इसे इतना प्यार और सम्मान दिया और हम सबके पास पहुंचे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा अपनी बहनों तक पहुंचना उन सभी भाइयों के अपनी बहनों तक पहुंचने का प्रतीक है जो अपने अहम् दायित्वों के कारण आज अपनी बहनों से दूर हैं। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आइये इस पावन दिवस पर हम सब करुणा की प्रतिमूर्ति नारीशक्ति की सुरक्षा का संकल्प लें और उन्हें सम्मान और बेहतर परिवेश प्रदान करें।

मुख्यमंत्री रांची के राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में सम्मिलित होने रांची प्रस्थान कर गए।

शहीद स्थल–सह- स्मारक समिति के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने किया झंडोत्तोलन




★ शहीदों के सपनों का बनाएंगे झारखंड*

★ ओल्ड जैल कैंपस स्थित पार्क में शहीद वीर जवानों की लिखी जाएगी शौर्य गाथा

★ अगले 10 सालों में दुनिया के विकसित राष्ट्रों के समकक्ष खड़ा होगा झारखंड
---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड

देश के वीर सपूतों को नमन. शहीदों की शहादत पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है. शहीदों की शौर्य गाथा आज भी हमें प्रेरित करती है और आगे भी करेगी. मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने शहीद स्थल सह स्मारक समिति में झंडोत्तोलन और तिरंगे को सलामी देते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है. उन्होंने राज्यवासियों को देश की 72 वीं वर्षगांठ और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं हुए कहा कि न्यू झारखंड बनने की राह पर राज्य के कदम बढ़ चुके हैं. हमार राज्य खनिज संसाधनों के मामले में देश का सबसे समृद्ध राज्य है. इन संसाधनों की बदौलत अगले 10 सालों में झारखंड को एक ऐसा राज्य बनाएंगे जो दुनिया के विकसित राष्ट्रों के समकक्ष खड़ा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इस पहल को राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत का हो रहा निर्माण


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत का निर्माण हो रहा है. जम्मू- कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले धारा 370 और 35 ए की समाप्ति इस दिशा में अहम कदम है. अब पूरे देश के लिए एक कानून है. धारा-370 खत्म होने से अलगाववाद और आतंकवाद का भी सफाया हो जाएगा. देश की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाला खुद समाप्त हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के इस फैसले से अब जम्मू कश्मीर वास्तिक रुप से अखंड भारत का हिस्सा बन गया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ गृह मंत्री श्री अमित शाह को बधाई दी.

झारखंड के शहीदों की शौर्य गाथा को जानेगी पूरी दुनिया

मुख्यमंत्री कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले राज्य के शहीदों के सम्मान में रांची स्थित पुरानी जेल में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा लगाई जाएगी. यहां लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के जरिए शहीदों की गाथा को पूरे देश-दुनिया में दिखाया जाएगा. इसके साथ यहां स्थित पार्क में शहीद जवानों की शौर्य गाथा लिखी जाएगी, ताकि यहां आनेवाले लोग इससे अवगत हो सकें. आगामी 15 नवंबर तक इसकी शुरुआत कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि शहीदों के गांवों को आदर्श गांव के तौर पर भी विकसित कर रही है. यहां शहीदों के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.

*शहीद स्थल - सह - स्मारक का क्या है इतिहास* 

राजधानी रांची में स्थित शहीद स्मारक देश के स्वाधीनता आंदोलन का गवाह रहा है. इस पवित्र स्थल पर 1857 स्वाधीनता आंदेलन में शामिल वीर सपूतों को ब्रिटिश हूकुमत ने फांसी दे दी थी. देश की आजादी के लिए हंसते-खेलते सूली पर लटकने वाले इन वीर सपूतों में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और अमर शहीद पांडेय गणपत राय सहित कई और ज्ञात व अज्ञात शहीद शामिल हैं. आज इस स्थल का उपयोग सिर्फ शहीदों के सम्मान और देशभक्ति के कार्यक्रम के लिए किया जाता है.

Wednesday, August 14, 2019

झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से आदिम जनजाति समुदाय की बहनों के पांव में चप्पल पहनाया

काहे का मुख्य मंत्री -- मैं तो मुख्य सेवक हूं*


==============
अवसर था चरण पादुका योजना के उद्घाटन का। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस योजना का उद्घाटन इस तरह होगा। पर, जब समय आया इसके उद्घाटन का तो सब चौंक गए। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एक छोटे भाई की तरह आगे बढ़े और आदिम जनजाति समुदाय की महिला झलक मुनि बिरहोर और तिरकी बिरहोर की ओर पहुंचकर उनके चरण पर झुके और उनके पैरों में चप्पल दिया और उन्हें प्रणाम किया। दोनों की आंखें भर आयी। लोग देखते रह गए.. लोग समझते रह गए। किसी ने ऐसी उम्मीद नहीं की थी पर मुख्यमंत्री के सहज व्यक्तित्व को इसकी परवाह नहीं थी। उनके लिए यह एक अत्यंत सामान्य सी बात थी। गरीब, गांव, मेहनतकश जैसे लोग मुख्यमंत्री के ह्रदय में बसते हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले राज्य के मुख्य सेवक के हाथों बहन को चप्पल पहनाना लोगों के दिलों को छू गया। 
अचानक से दृश्य कौंधता है संतालपरगना का। इसी तरह की घटना 14 सितम्बर 2016 को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में हुई थी, जब मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए थे, प्रमंडलस्तरीय सखी मंडलो का सम्मेलन हो रहा था, एक दिव्यांग जिसके पैर नहीं थे पर हौसले बुलंद थे वह मुख्यमंत्री को अपनी वेदना से रूबरू कराने के लिए मंच की ओर आगे बढ़ रहा था। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास की नजर उस पर पड़ी, इससे पहले कि कोई कुछ समझे मुख्यमंत्री मंच से उतरकर उस दिव्यांग भाई के पास पहुंचे और कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं आपका सेवक हूं। मैं आपके पास आऊंगा। दिव्यांग भाई को अब आवेदन से अधिक महत्वपूर्ण लगने लगा मुख्यमंत्री की संवेदना। उसकी आंखों में आंसू थे...ऐसे ही आंसू आज कोल्हान में झलक मुनि बिरहोर, तिरकी बिरहोर की आंखों में थे।

मुख्यमंत्री ने आज कहा कि चरण पादुका योजना के तहत चाईबासा जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई गई चप्पले आदिम जनजाति समुदाय को नि:शुल्क दी जाएंगी। ज्ञात हो कि इस योजना को एसीसी सीमेंट के सीएसआर फंड के माध्यम जा रहा है।

पत्रकार को ठोक के बजा देने की धमकी देने वाले प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव पर केस दर्ज



सोनभद्र ၊ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सहायक संदीप सिंह के खिलाफ एक पत्रकार ने घोरावल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।  प्रभारी पुलिस निरीक्षक सी पी पाण्डेय ने बताया कि एक समाचार चैनल के संवाददाता की शिकायत पर प्राथमिकी मंगलवार को देर शाम दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में वाराणसी निवासी नीतीश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी जब
सोनभद्र के उभ्भा आईं तो उनके निजी सहायक संदीप सिंह ने समाचार कवरेज के दौरान उनसे (नीतीश) मारपीट की और धमकी दी। नीतीश ने प्राथमिकी में यह भी कहा है कि उनके कैमरामैन विशेष पाण्डेय से भी मारपीट की गई और कैमरे से छेड़छाड़ की गई। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के उम्भा दौरे के समय उनके सहयोगी द्वारा पत्रकार से कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Tuesday, August 13, 2019

सऊदी अरब के मलिक ख़ालिद एयरबेस पर यमनियों का फिर ड्रोन हमला



 यमनी सेना के ड्रोन विमानों ने एक बार फिर सऊदी अरब के मलिक ख़ालिद एयरबेस पर हमला किया है।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ड्रोन यूनिट ने सोमवार सुबह सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर में स्थित मलिक ख़ालिद एयरबेस को निशाना बनाया।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने कहा है कि यमनी सेना ने क़ासिफ़ K-2 ड्रोन विमान से मलिक ख़ालिद एयरबेस में युद्धक विमानों के शेल्टर, हथियारों के गोदाम और सैन्य उपकरण को निशाना बनाया।
यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि यह हमले हमलावर सऊदी गठबंधन के पाश्विक हमलों, उनकी ओर से जारी परिवेष्टन और हमलों के जवाब में किए गये हैं।
दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने हज्जा प्रांत में कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब के 9 एजेन्टों को मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन से अलआलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि यह 9 एजेन्ट हज्जा प्रांत के हीरान में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर यमनी सेना की कार्यवाही में मारे गये। 
यमन के रक्षामंत्री मुहम्मद नासिर अलआतेफ़ी ने बल दिया है कि नरक के दरवाज़े हमलावरों के लिए खुल गये हैं। (AK)

Monday, August 12, 2019

देवतुल्य श्रद्धालुओं की वास्तविक कतार जानने हेतु डाऊनलोड करे बाबा बैद्यनाथ धाम एप्प..



विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2019 कई मायनों में खास है। श्रद्धालुओं को राज्य सरकार द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाएं बाबा नगरी में उपलब्ध करायी जा रही है। इसी के तहत् बाबाधाम एप्प का निर्माण किया गया है। इस एप्प के माध्यम से बैद्यनाथधाम से संबंधित कई प्रकार की जानकारी यहां आगन्तुक उपलब्ध है, जैसे कि श्रावणी मेला से संबंधित जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी, मेला से संबंधित हेल्पलाईन नंबर, आवासन आदि। इस एप्प की महत्ता की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ भारत के ही श्रद्धालु नही बल्कि विदेशी के भी श्रद्धालु एप्प को डाउनलोड कर इससे जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा रहे है।
(image taken by drone cam)
 एप्प के माध्यम से विभिन्न सुविधाओं की जानकारी श्रद्धालु प्राप्त कर सकते हैं। इस एप्प के माध्यम से श्रद्धालुओं को मेला से जुड़ी सभी सुविधा मुहैया कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। कांवरियों की वास्तविक कतार की जानकारी भी इस एप्प के माध्यम से मिलती रहती है, जिससे कि वो कांवरियों की कतार कहां तक स्थित है।
(image taken by drone cam)
इसकी जानकारी भी इस एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अस्पताल, महत्वपूर्ण सम्पर्क नंबर, कांवरिया रूट लाईन के साथ-साथ देवघर जिला अंतर्गत पर्यटन स्थलों की जानकारी भी इस एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। बाबा बैद्यनाथ धाम को एप्प Google Play Store  से डाउनलोड किया जा सकता है। इस लिंक की मदद से आप सीधे बाबाधाम एप्प को डाउनलोड कर सकते है।                                https://play&google&com/store/apps/detailsid¾com&baba&baidyanath                                               
                                                                                                                   

बिहार में गैंगरेप के बाद छात्रा से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड



 बिहार में दिल्‍ली के निर्भया कांड की तरह गैंगरेप की वीभत्‍स घटना सामने आई है. प्रदेश के छपरा  में एक नाबालिग छात्रा  से गैंगरेप  की घटना सामने आई है. घटना नगर थाना के रोजा मोहल्ले की है. रेप बाद आरोपियों ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड (Iron rod) डाल दी. जिससे छात्रा की हालत गंभीर हो गई. पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हालत बिगड़ने पर पटना  रेफर कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
 बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक छात्रा का पूर्व परिचित था, जिसने पीड़ि‍ता को झांसा देकर एक कमरे में बुलाया था. फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ कहने से बच रही है.
 हालांकि, एसपी सारण हर किशोर राय ने बताया कि पीड़िता ने तीन के विरुद्ध गैंगरेप का आरोप लगाया है. आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद जब पीड़िता खून से लथपथ रोते-बिलखते घर पहुंची तो घर वाले कुछ समझ नहीं पाए. इसके तुरंत बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जब लड़की को होश आया तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी. फिलहाल पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद ही इस मामले के बारे में विस्‍तृत जानकारी मिल सकेगी.

Sunday, August 11, 2019

2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का उत्पादन होगा-- बड़ा हिस्सा झारखंड से --धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री


★बोकारो में 350 करोड़ से बनेगा ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट
=================
जन्माष्टमी पर 43 लाख लाभुकों को दूसरी गैस भराई निःशुल्क मिलेगी

बोकारो में खुलेगा रोजगार का द्वार -- 1000 प्रत्यक्ष तो हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार

--रघुवर दास, मुख्यमंत्री
=================

*मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास तथा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोकारो के राधानगर गांव में 250 करोड़ से आयल डिपो तथा 100 करोड़ से एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का संयुक्त रुप से शिलान्यास किया*
============

बोकारो में 350 करोड़ से ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट परियोजनाओं से बोकारो जिले में लगभग 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और कई हजार लोगों को भी इन परियोजनाओं से अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। 

देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से झारखण्ड का विकास

श्री रघुवर दास ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां पेट्रोल और डीजल के खपत में हुई बढ़ोतरी से नापा जा सकता है। देश के बड़े शहरों में 7-8% की दर से पेट्रोल डीजल की खपत बढ़ रही है, वहीं झारखंड के बड़े शहरों में 15% की दर से पेट्रोल- डीजल की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस बात का सूचक है कि झारखंड देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से विकसित हो रहा है।

उज्जवला के लाभुक बहनों को दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त


मुख्यमंत्री श्री दास ने यह भी कहा कि आने वाले कृष्ण जन्माष्टमी के दिन झारखंड राज्य के सभी 5 प्रमंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उज्जवला योजना की लाभुक सभी 43 लाख महिलाओं को राज्य सरकार की तरफ से दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। यह झारखंड की की बहनों को मुख्यमंत्री की तरफ से राखी के त्यौहार का उपहार होगा।

10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे

अपने संबोधन में *केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय श्री धर्मेंद्र प्रधान* ने कहा कि कहा कि आने वाले वर्षों में कुल 10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं व कारखानों में खर्च किए जाएंगे। भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन पूरे देश में होगा जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा झारखंड राज्य से आएगा।

रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे

श्री प्रधान ने यह भी बियाडा में लगाए जा रहे एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे। इसकी वजह से भी बहुत से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि झारखंड में पेट्रोल की डिमांड बढ़ी है। यह इस बात को दर्शाता है कि लोग साइकिल से मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ रहे हैं और यह झारखंड के आर्थिक सामाजिक विकास का बहुत ही बड़ा सूचक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन को दोहराया कि जब पूर्वी भारत का सही मायने में विकास होगा तभी भारत का विकास पूर्ण होगा।

महत्वपूर्ण 

★बियाडा के औद्योगिक क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि पर एलपीजी बॉलिंग प्लांट झारखंड में गैस वितरण के लिए सिलेंडर रिफिल टर्मिनल पॉइंट होगा। यहां से पूरे झारखंड राज्य में भरे हुए गैस सिलेंडर का वितरण होगा।*

*★राधानगर ग्राम में 73 एकड़ में बनने वाले आयल डिपो में तेल का भंडारण होगा। इस आयल डिपो से समस्त झारखंड के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल का वितरण होगा।*

★ऑयल डिपो में तेल की आपूर्ति रेलवे से होगी। भविष्य में असम के नुमालीगढ़ रिफायनरी से पाइप के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा, जिससे इस ऑयल डिपो में तेल की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।


कार्यक्रम में मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार श्री अमर कुमार बाउरी, सांसद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद धनबाद लोकसभा क्षेत्र श्री पी एन सिंह, सांसद पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र श्री ज्योतिर्मय महतो, विधायक बेरमो श्री योगेश्वर महतो बाटुल, विधायक बोकारो श्री विरंची नारायण, डीआईजी श्री प्रभात कुमार, बोकारो के उपायुक्त श्री कृपानंद झा, बोकारो के पुलिस अधीक्षक श्री पी. मुरूगन, सेल के सभी पदाधिकारी, हजारों की संख्या में बोकारो वासी उपस्थित थे।

जयपुर राजघराने ने किया दावा भगवान राम के वंशज होने का




शीर्ष अदालत में अयोध्या मामले की सुनवाई चल रही है। नौ अगस्त को सुनवाई के दौरान अदालत ने रामलला के वकील से पूछा कि क्या भगवान राम का कोई वंशज अयोध्या या दुनिया में कही हैं? इस पर वकील का कहना था कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है। इस बात की लेकर जयपुर की राजकुमारी और राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने दावा किया कि उनका परिवार भगवान राम के बेटे कुश का वंशज है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि हां भगवान राम के वंशज पूरी दुनिया में है। हमारा परिवार भी उनके पुत्र कुश का वंशज है। इससे पहले एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में जयपुर की पूर्व रानी पद्मिनी देवी ने भी अपने परिवार को भगवान राम का वंशज बताया था। उन्होंने कहा कि उनका परिवार भगवान राम के पुत्र कुश के परिवार से संबद्ध है। उन्होंने कहा कि जयपुर के पूर्व राजा और उनके पति भवानी सिंह कुश की 309वीं पीढ़ी के थे।

पूर्व राजकुमारी द्वारा इस बात का सबूत भी पेश किया। उन्होंने एक पत्रावली दिखाई, जिसमें भगवान राम के वंश के सभी पूर्वजों का नाम क्रम से लिखा हुआ है। इसी पत्रावली में 289वें वंशज के रूप में सवाई जयसिंह और 307वें वंशज के रूप में महाराजा भवानी सिंह का नाम लिखा हुआ है। जयपुर राजघराने की पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी ने कहा कि राम मंदिर पर जल्द समाधान हो। चूंकि अदालत ने पूछा है कि भगवान राम के वंशज कहां हैं? इसलिए हम सामने आए हैं कि हां! हम उनके वंशज हैं। दस्तावेज सिटी पैलेस के पोथीखाने में हैं,हम नहीं चाहते कि वंश का मुद्दा बाधा पैदा करे।

 

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...