
वर्तमान में ठंड को देखते हुए सरकार के द्वारा आदिम जनजाति को प्राथमिकता देते हुए निर्धन, अपंग, असहाय, विधवाओं, भूमिहीन, निसहाय, वृद्ध, वृद्धा एवं भिक्षुओं के बीच कम्बल का निःशुल्क वितरण किया जाना है।
इसके अन्तर्गत देवघर जिले को कुल 34,278 कम्बल उपावंटित किया गया है, जिसके तहत् प्रति पंचायत 160 कम्बल की दर से अंचल कार्यालय, देवघर में 3,680, अंचल कार्यालय, सारवां में 2,240, अंचल कार्यालय, सारठ में 4,320, अंचल कार्यालय, मधुपुर में 3,360, अंचल कार्यालय, देवीपुर में 2,720, अंचल कार्यालय, करौं में 2,240, अंचल कार्यालय, मोहनपुर में 4,480, अंचल कार्यालय, सोनारायठाढ़ी में 1,920, अंचल कार्यालय, पालोजोरी में 4,000, अंचल कार्यालय, मारगोमुण्डा में 2,080, अनुमंडल कार्यालय, देवघर (वार्ड क्षेत्र) में 1,548, अनुमंडल कार्यालय मधुपुर (वार्ड क्षेत्र) में 1,490 एवं जिला मुख्यालय में 200 कम्बलों का वितरण किया जाना है।
इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर एवं मधुपुर तथा सभी अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि उनके द्वारा आपूर्तिकत्र्ता से कम्बल प्राप्त करने के क्रम में कंबलों की विशिष्टता/गुणवत्ता के साथ आकार एवं वजन आदि की भी भली-भाँति जांच कर सरकारी निदेशों के अनुरूप सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों के बीच कम्बलों का वितरण सुनिश्चित कराया जाय एवं इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि कम्बल वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। साथ हीं अधिकारियों को स्पष्ट निदेशित किया गया है कि लाभुकों के बीच कम्बल वितरण में यदि किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो संबंधित पदाधिकारी/कर्मी इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार होंगे।
ज्ञात हो कि देवघर जिला अंतर्गत अंचल कार्यालय, देवघर, सारवां, सारठ एवं मधुपुर में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 13.12.2018 है। वहीं अंचल कार्यालय, देवीपुर, करौं, मोहनपुर एवं सोनारायठाढ़ी में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 14.12.2018 है। इसके अलावा अंचल कार्यालय, पालोजोरी एवं मारगोमुण्डा में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 15.12.2018 है। वहीं अनुमंडल कार्यालय, देवघर (वार्ड क्षेत्र) में में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 13.12.2018, अनुमंडल कार्यालय मधुपुर (वार्ड क्षेत्र) में दिनांक 14.12.2018 एवं जिला मुख्यालय में दिनांक 15.12.2018 है।
उक्त सूचना उपायुक्त ,देवघर के द्वारा जारी की गई है ၊