Showing posts with label Jha. Show all posts
Showing posts with label Jha. Show all posts

Thursday, December 29, 2022

गिरिडीह के भाकपा माले नेता जिप सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी का विरोध



गिरिडीह में भाकपा माले नेता सह देवरी के जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिवाद मार्च के तहत गिरिडीह के बेंगाबाद तथा गांडेय इलाके में भी माले कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। 

इस बाबत पार्टी नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा तथा मेहताब अली मिर्जा ने कहा कि, उस्मान अंसारी लगातार जनता के हको अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं, देवरी सहित जिले के लगभग सभी प्रखंडों में सरकारी योजनाओं लूट, कमीशनखोरी और बंदरबांट का खुला खेल हो रहा है,देवरी प्रखंड में जब इसका विरोध श्री अंसारी ने किया तो झूठे आरोपों के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। 

माले नेताओं ने कहा कि वे लोग इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हैं तथा उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं। साथ ही कहा कि, यदि विकास के नाम पर जारी लूट पर रोक नहीं लगी तो पूरे जिले में भाकपा माले जोरदार आंदोलन चलाएगी।
मौके पर विरोध करने वालों में माले नेत्री प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, फोदार सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, रामलाल मुर्मू, रोहित यादव, मनोज यादव, टीपन पंडित, मनोज कुमार यादव, संजय चौधरी सहित कई अन्य मौजूद थे।

Wednesday, October 5, 2022

Stone pelting took place in Telodih of Pachamba, Giridih

Stone pelting took place in Telodih of Pachamba, Giridih, police took charge, lathi charge
Attempts made to hurt the religious sentiments of a community
four accused arrested



Giridih:


At Telodih of Pachamba police station of Giridih, there was fierce stone pelting by the people of a community on Tuesday afternoon. After this the police had to first lathi charge to control the situation. By the way, the matter of firing one round by the police has come to the fore. But SP Amit Renu has denied it. The SP said that some youths have misbehaved. who have been identified. And the Pachamba police have arrested four accused.

According to the information, on Tuesday afternoon in Telodih, some mischievous elements were doing wrong things only to hurt the sentiments of a community. There was an attempt to hurt the religious place and sentiments of a community. It was only after this that there was chaos in Telodih. and caught a young man. And beat him fiercely. During this, after getting information, the head of Telodih, Sabbir Alam, somehow tried to save the accused youth from the mob. So the mob surrounded the chief as well. In the meantime, two more people from Pachamba came to rescue both the youths by bike. So the atmosphere was spoiled. And the local angry people beat up both of them fiercely. But on time Sadar SDM Vishaldeep Khalko arrived with his body guard. And seeing the situation, the angry people tried to run away from there. But even after this the anger of the people did not subside. The people present at the spot broke the windshield of a four wheeler passing by. Only after this the atmosphere deteriorated, and there was chaos.

Monday, November 8, 2021

आस्था के महापर्व छठ में कुमारधुबी के बच्चों ने किया अनोखा पहल, लोगों ने की सराहना




धनबाद।

धनबाद के कुमारधुबी बाघाकुड़ी के बच्चों ने छठ महापर्व पर  एक अनोखी पहल करते हुए अपने अपने गुल्लक में जमा की गई राशि से कद्दू खरीदकर छठ व्रतधारियों के बीच कद्दू का वितरण किया। 
जिसे देखकर लोगों ने इस पवित्र कार्य की काफी सराहना की। बच्चों ने बताया कि उन्हें अचानक मन मे ख्याल आया कि छठ महापर्व में कुछ किया जाय। वे अपने-अपने गुल्लक को तोड़कर छ: हजार रुपये निकाले। जिससे उनलोगों ने बाजार से 2 क्विंटल कद्दू खरीद कर छठ व्रतधारियों के बीच वितरण किया।इस अवसर पर बच्चों में अमन गुप्ता, गोपी य इरफान अहमद खान, बबली वर्मा, अजय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Wednesday, September 1, 2021

देश की पहली महिला खनन इंजीनियर बनीं झारखंड की आकांक्षा




2018 में बीआईटी (सिंदरी) धनबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की

केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस उपलब्धि पर आकांक्षा को ट्वीट कर बधाई दी.कहा कि आकांक्षा कुमारी की यह उपलब्धि दूसरी महिलाओं को प्रेरित करेगीं

हजारीबाग:-

झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव की रहने वाली आकांक्षा कुमारी ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में भूमिगत खदान की इंजीनियर (माइनिंग इंजीनियर) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है और वह भारतीय कोयला निगम में खदान में काम करने वाली पहली इंजीनियर बन गयी हैं. सीसीएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सीसीएल के चार दशक के इतिहास में यह पहली बार है जब एक महिला माइनिंग इंजीनियर ने यहां कार्यभार ग्रहण किया है.आकांक्षा ने मंगलवार को नॉर्थ कर्णपुरा क्षेत्र की चूरी भूमिगत खदान में कार्यभार संभाला.mtg बयान में कहा गया कि आकांक्षा कोल इंडिया की दूसरी और भूमिगत खदान में योगदान देने वाली पहली महिला माइनिंग इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में भूमिगत खदान को चुनकर न सिर्फ इस भ्रांति को तोड़ा है कि खनन क्षेत्र सिर्फ पुरुषों के लिए है, बल्कि अपने जैसी और भी महत्‍वाकांक्षी छात्राओं को प्रेरित किया है। सीसीएल प्रबंधन ने बताया कि पहले माइनिंग में छात्राओं के लिए कोर्स नहीं होते थे। विज्ञप्ति में बताया गया है कि आकांक्षा ने अपनी स्‍कूली पढ़ाई नवोदय विद्यालय से की है। बचपन से ही उन्होंने अपने आस पास कोयला खनन की गतिविधियों को करीब से देखा है। इसके चलते खनन के प्रति उनकी रुचि शुरू से ही रही है। यही कारण है कि उन्होंने इंजीनियरिंग में माइनिंग शाखा का चुनाव किया। उन्होंने 2018 में बीआईटी (सिंदरी) धनबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। कोल इंडिया में अपना योगदान देने से पहले उन्‍होंने तीन वर्ष तक हिन्‍दुस्‍तान जिंक लिमिटेड की राजस्‍थान स्थित बल्‍लारिया खदान में काम किया। उनके पिता अशोक कुमार बड़कागांव के एक स्कूल में शिक्षक हैं और मां कुमारी मालती गृहिणी हैं। आकांक्षा को कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, सीसीएल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पी एम प्रसाद, सभी निदेशकों एवं अन्य कर्मियों ने बधाई दी है। प्रसाद ने कहा कि आकांक्षा की इस उपलब्धि ने खनन क्षेत्र में महिलाओं के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं।

Friday, August 13, 2021

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के गोड्डा में शूट की गई फौजी मेरा भाई हुई रिलीज



गोड्डा। 
झारखंड के गोड्डा जिले के छोटे से कसबे महागामा के ऊर्जा नगर ईसीएल कालोनी में यहां के प्रतिभावान युवा कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फौजी मेरा भाई नाम के एलबम की शूटिंग की है। कलाकारों ने महज दस दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इस एलबम की शूटिंग की है। इस एलबम को 13 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है और इसका टेलर 10 अगस्त को झारखंड रनर बिट्टु चैनल पर अपलोड किया गया। टीम जुगाड़ आफिसयल स्टूडियो में बनी इस एलबम का कास्टिंग बिट्टु जायसवाल ने तैयार किया है तथा सिंगर के तौर पर अभिषेक गुप्ता उर्फ ऋषभ गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं लिरिक्स  राहुल शर्मा और  आकाश कुमार तथा कोरियोग्राफी विनय ने तैयार की है। इस एलबम की थीम यह है कि स्कूल में  बच्चे पढने के लिए जा रहा हैं, कुछ आतंकी संगठन समाज में भय पैदा करने के लिए बच्चे को स्कूल भैन को रोक कर किडनैप कर लेते हैं। इस घटना की जानकारी बगल में रह रहे फौजी को मिलता है ।आतंवादी बच्चे को पुराने खंडहर में छिपा कर रखता है जिसको फौजी अपने जान पर खेल कर बच्चे को बचाता है। इस घटना में दो फौजी घायल होकर नौ आतंकवादियों को मार गिराकर बच्चों को सुरक्षित निकाल कर परिजन को सौंप देता है।बच्चों के मिलने से परिजनों में फौजी के प्रति सम्मान बढ जाता है।
बता दें कि अभिषेक गुप्ता उर्फ ऋषभ गुप्ता ने अपनी मधुर ध्वनि से इसके गीत को सजाया संवारा है।आपको बता दें कि श्री गुप्ता जिले के प्रख्यात व अनुभवी यूएनआई पत्रकार डॉ सुनील गुप्ता के पुत्र हैं।

Monday, May 3, 2021

चापानल खराब हो जाने के कारण पुतो गांव के लोग नदी का पानी पीने को विवश



अनूप कुमार पाण्डेय , कोडरमा।
डोमचांच (कोडरमा)।
डोमचांच प्रखंड के पारहो पंचायत के सरकारीटांड़ , सिजुआ , राणाटोला , जामताड़ा , हरिजन टोला सहित लगभग आधा दर्जन गांव में के लगभग 20 चापाकल विगत 2 माह से खराब रहने से सैकड़ों लोगों के बीच भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। चापाकल खराब रहने से खासकर पारहो पंचायत के पुतो गांव के सैकड़ों लोगों को नदी का पानी पीकर अपनी प्यास मिटाना पड़ रहा है।


कोरोना काल में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए पारहो मुखिया सिकंदर साव अतिशीघ्र पंचायत में खराब पड़े दर्जनों चापाकलो के मरम्मत करने की मांग जिला प्रशासन कोडरमा से किया है। उन्होंने कहा कि विगत 2 माह से खराब पड़े इन चापाकल में पाइप वायरिंग सिलेंडर सहित अन्य सामानों को लगाकर चापाकल मरम्मत करके चालू किया जा सकता है। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा इन खराब पड़े चापाकल पर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे सैकड़ों लोगों के बीच भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। मुखिया सिकंदर साव ने बताया कि पेयजल संकट का भीषण सामना पुतो गांव के लोगों को करना पड़ रहा है।




 गांव का एकमात्र चापानल विगत 2 महीनों से खराब हो जाने के कारण गांव के सैकड़ों लोग नदी का पानी पीकर काम चला रहे हैं। वही दैनिक कार्य के लिए भी सभी को नदी के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिससे अन्य बीमारियां भी गांव के लोगों को होने की प्रबल संभावना है। दर्जनों चापानल खराब रहने से पंचायत के हजारों लोगों के समक्ष भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर मुखिया ने जिला प्रशासन कोडरमा को शीघ्र अतिशीघ्र चापाकल को दुरुस्त कर पेयजल बहाल करने का मांग किया है।

Tuesday, April 20, 2021

गढ़वा:पत्नी सहित दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या




गढ़वा।
गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव के बेल टोला निवासी सत्यदेव रजक की पत्नी वह उसके दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर उसके घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई है।गढ़वा थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। मृतकों में सत्यदेव रजक की पत्नी शोभा देवी (30), रंजीत रजक (8) व अभिषेक रजक (6) के नाम शामिल हैं। सभी का शव घर के अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना दोपहर करीब 12:00 से 1:00 के बीच की बताई जा रही है। लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को शाम करीब 6:30 बजे हुई। घटना के संबंध में मृतका का पति सत्यदेव रजक उर्फ बबलू रजक ने बताया कि वे लोग जाटा गांव के उच्च विद्यालय के पास नया घर बनाने का काम कर रहे थे। इन तीनों को छोड़ घर के सभी लोग वहीं गए हुए थे। शाम को जब वे लोग काम से लौटे तो सबसे पहले सत्यदेव की मां दौलतिया देवी ने घर में बहू का शव देखा। जो खून से लथपथ घर के बाहर वाले कमरे में पड़ा हुआ था। वह रोते चिल्लाते हुए जैसे ही अंदर गई अंदर के कमरे में अपने पोता रंजीव रजक का शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ था। आगे के कमरे में छोटा पोता अभिषेक रजक का भी शव पढ़ा हुआ पाया। उसने तत्काल गांव के लोगों को आवाज लगाई। इसके बाद काफी संख्या में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल गढ़वा थाना को दी। गढ़वा थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना को किसने अंजाम दिया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस लगातार परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Thursday, April 8, 2021

कोरोना से बिगाड़ी माली हालत, एक और व्यक्ति ने कर ली अवसाद में आत्महत्या





धनबाद में निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. कोरोनाकाल में उसका ठेकेदारी का काम बंद होने से वह डिप्रेशन में था.


धनबाद: निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक व्यक्ति का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है. वह एमबीई कंपनी में ठेकेदारी करता था, लेकिन कोरोना काल से ही उसका कामकाज ठप था. इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया था.


मृतक की बेटी ने बताया कि कोरोना काल में कामकाज ठप होने से घर की माली हालत खराब हो गई थी. खाने के लाले पड़ गए थे. उसके पिता डिप्रेशन में थे. जबकि भाई सुमित और अमित कम उम्र में ही पेट के भूख मिटाने के लिए काम पर लगना पड़ा था. इस बीच यह घटना हो गई. सूचना पर बुधवार देर रात कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची.
ना जाने क्या हो गया

बता दें कि मृतक अशोक सिंह के दो बेटा एवं तीन बेटी हैं. पत्नी का अरसे पहले निधन हो गया था. अशोक ने तीनों बेटी का विवाह कर दिया था, जबकि दोनों बेटे छोटे थी. इधर जानकारी मिलने पर बड़ी बेटी ससुराल से अपने पिता के घर पहुंची थी. मृतक के बड़े बेटे सुमित कुमार ने बताया कि छोटा भाई काम पर गया था और हम बाजार सब्जी लाने गए थे. जब घर आए तो देखा पापा ने खुदकुशी कर ली थी. इससे पहले दोपहर तक वे ठीकठाक थे. शाम को अचानक ना जाने क्या हो गया. घटने के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Sunday, March 28, 2021

होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है:यशोदा देवी




आजसू पार्टी नावाडीह प्रखण्ड कमिटी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डुमरी की लोकप्रिय प्रमुख सह डुमरी विधान सभा प्रभारी यशोदा देवी उपस्थित रहीं। 


 मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव प्रोफेसर अललाउदीन अंसारी नावाडीह के पूर्व प्रमुख मोहन महतो, जिला संयुक्त सचिव अर्जुन महतो, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष कलाम राय,वरिष्ठ नेता सालार खान,प्रखण्ड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो सचिव दौलत महतो प्रखण्ड उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो संगठन सचिव दीपू अग्रवाल उपाध्यक्ष मोहन महतो उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो सांसद प्रतिनिधि नितेश महतो,कालेश्वर सिंह,बासुदेव महतो,हीरालाल बब्बन यादव, धनेश्वर ठाकुर, खेमलाल विद्यार्थी,नुनुचंद महतो, पप्पू कुमार  युवा नेता भागीरथ महतो, दीपक महतो, जगरनाथ महतो, अजय मंडल, खेमलाल महतो, मिस्टर बौबी एवं तमाम नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


 सभी लोगों ने एक दूसरे पर  गुलाल अबीर लगाकर गले मिले एवं आशीर्वाद दिया।साथ ही मिलजुलकर मिठाईयाँ बांटी गई।

गढ़वा में निवर्तमान वार्ड सदस्य की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी


उज्जवल।
गढ़वा : 
गढ़वा थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव में वार्ड सदस्य बिगू राम (42) की हत्‍या कर दी गई।मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। उसका शव घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग मौके पर डॉग स्‍क्‍वायड को बुलाने और मामले की जांच कराने की मांग पर अड़ गए। लोगों ने शव को पुलिस को पोस्‍टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया।
जानकारी के अनुसार बिगू शनिवार की रात घर पर होलिका दहन के लिए लकड़ी काटने जाने की बात कहकर निकला था। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने अपने स्‍तर से उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। सुबह घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली। मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बलीगढ़ गांव में बि‍गू राम नामक व्यक्ति की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर दी गई है। पुलिस हत्‍या के कारणों का पता लगा रही है।

Monday, March 15, 2021

कोडरमा के पूर्व जिप अध्यक्ष महेश राय विस्फोटक,खनन के अवैध कारोबार मामले में गिरफ्तार



कोडरमा।
कोडरमा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय को कोडरमा की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. राय के खिलाफ अवैध खनन, विस्फोटक के अवैध कारोबार व अन्य आरोपों में बिहार के रजौली के अलावा कोडरमा व डोमचांच थाना में कई केस दर्ज है.
हाल के दिनों में वन्य प्राणी आश्रयाणी क्षेत्र अंतर्गत सिरसिरवा में पत्थर के अवैध उत्खनन मामले में बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय का नाम सुर्खियों में आया था. इसके बाद दर्ज हुए मामले में पुलिस अन्य आरोपियों के साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. हालांकि, इस मामले में हाल में उसकी गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे जारी होने के बाद पुलिस ने डोमचांच थाना में विस्फोटक के अवैध कारोबार को लेकर वर्ष 2018 में दर्ज एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, वन्य प्राणी आश्रयणी अंतर्गत सिरसिरवा में पत्थर के अवैध उत्खनन मामले में 19 जुलाई, 2020 में डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़े स्तर की छापेमारी की थी. यहां करीब 10 एकड़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर खनन का कार्य किया जा रहा था. इस वजह से खदानों की गहराई 150 से 200 फीट तक हो गयी है, जबकि इस क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधि की सख्त मनाही है. टीम ने उस समय 4 पोकलेन मशीन यहां से जब्त किया था.
अवैध खनन को लेकर उस समय महेश राय, उसके भाई लक्ष्मण राय और आनंद राय पिता जगदीश राय निवासी ढ़ोढ़ाकोला डोमचांच सहित 22 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न एवं झारखंड लघु खनिज संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगायी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को पिछले दिनों अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था, पर महेश राय गिरफ्त में नहीं आ सका.
सीनियर ऑफिसर्स लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर निर्देश जारी कर रहे थे. इसी बीच इस केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लग गया, पर पुलिस के पास डोमचांच में अवैध विस्फोटक को लेकर दर्ज मामले में वारंट हासिल था. सीनियर ऑफिसर्स को मिले मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली कि महेश राय गावां के मालड़ा में हैं.
सूचना पर पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में छापेमारी की. मालडा- पिहरा पथ पर नगवा के पास जब पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो वहां कुछ देर के लिए विवाद भी हो गया. हालांकि, बाद में उसे गिरफ्तार कर कोडरमा लाया गया. एसपी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी सतगावां थाना क्षेत्र से हुई है.
छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी कार जब्त, तस्करी कर बिहार ले जाने की थी तैयारी
अवैध विस्फोटक को लेकर मामला है दर्ज : एसपी
इस संबंध में एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने कहा कि महेश राय की गिरफ्तारी डोमचांच थाना में वर्ष 2018 में अवैध विस्फोटक को लेकर दर्ज मामले में की गयी है. उस समय विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत कांड संख्या 15/18 दर्ज किया गया था. उसकी गिरफ्तारी सतगावां थाना क्षेत्र के पास से विशेष टीम ने की है.

Saturday, February 6, 2021

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान की विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यकारिणी गठित,प्रखंड अध्यक्ष बने शंकर सोनी



 श्री प्रसाद सोनी।

हजारीबाग।
विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित विष्णुगढ़ राम मंदिर (बिष्णुगढ़) में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकाश एवम शोध संस्थान की बैठक शनिवार को की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अवदेश बर्मन व संचालन मधुसूदन स्वर्णकार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रसाद सोनी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को माल्यार्पण किया गया। श्री प्रसाद ने कहा कि समाज में अनेक तरह की कुरीतियाँ मौजूद है। हम सबको मिलकर इन कुरीतियों को दूर करना है। 


इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, महिला सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।  इस मौके पर प्रखंड कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,उपाध्यक्ष अयोध्या बर्मन, हीरालाल सोनी(अचलजामु) महासचिव जीवन कुमार सोनी,सचिव-राजेश कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बर्मन मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,अवदेश बर्मन, जयवीर बर्मन, तिरवेनी स्वर्णकार,सुरेश बर्मन, तिरलोकी स्वर्णकार,जीतन स्वर्णकार,रोहित सोनी,विशेश्वर सोनी, सोनी,राजेश सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Friday, February 5, 2021

श्री 108 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया



श्री प्रसाद सोनी।
हजारीबाग।
जिले केवविष्णुगढ़ प्रखंड में 108 कुंडिय विराट गायत्री महायज्ञ के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर हर्षोल्लास के साथ  पदयात्रा निकाली गई।
जिसमें तैलिक वैश्य धर्मशाला से आरंभ कर अखाड़ा चौक,नीचे गोला चौक , बोलिया गंज,तेली मोहल्ला,अम्बेडकर चौक,हॉस्पिटल चौक,रमुआ, सात माईल तक  नगर भ्रमण कर पुनः तैलिक धर्मशाला मे आए और वह गोष्ठी मे तब्दील हुई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।


वहीं इस कार्यक्रम में पूरन प्रसाद ,देवानन्द गुप्ता ,केदार साव, बजरंग दल जिला सत्संग प्रमुख वरूण कुमार, जिला परिषद् सदस्य मध्य भाग यशोदा देवी, बबिता देवी विनोद साव ,नकुल महतो ,विजय साव ,गिरजा साव ,सोसान्क शेखर विशाल कश्यप ,रवि साव महावीर साव शंकर साव, पुष्पा देवी समेत कई लोग शामिल थे

Tuesday, January 26, 2021

नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव की बोकारो कार्यालय का उद्घाटन किया प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने



बोकारो। नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव ब्रिगेड बोकारो की बैठक जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में  सेक्टर 6 D आवास नं 2169 के कार्यालय में की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी एवं महामंत्री संगीता तिवारी उपस्थित हो कार्यालय का उद्घाटन किया।


 इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री के झारखण्ड आगमन पर विधि ब्यवस्था तथा कार्यक्रम को सफल बनाने  चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री को बोकारो जिला में आगामी 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन बोकारो जिले में बुलाया जाएगा।


 बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष मंजू कुमारी गुप्ता के सहयोग से संतोष कुमार सुरेंद्र कुमार, सतगुरु प्रसाद, प्रत्यूष क्रिकेटर ,मरजीना खातून जुबैद अहमद, अंकुश साह, नंद किशोर कुमार, आनंद मोहन, सहित दस लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, सितेश समद, मंजू कुमारी गुप्ता, अनीता सिंह, सविता तिवारी, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Monday, January 18, 2021

झारखंडी एकता संघ द्वारा प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया



 झारखंडी एकता संघ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह झारखंड विधानसभा सभागार धुर्वा, राँची में आयोजित की गई।


  
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने किया। संचालन सुनील कुमार एवं एम• एस• भारती ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप आज़म अहमद झारखंड आंदोलनकारी सह् नेता एवं मुख्य संयोजक,अन्तू तिर्की,तसनीम अहमद,गौरी शंकर यादव,राजेश कुमार गुप्ता,अब्बास अंसारी,राजकुमार जी,प्रो रतन तिर्की,कैलाश यादव आदि शामिल हुए! 
कार्यक्रम में संक्रमण काल मे कोरोना वॉरियर्स के रूप में सराहनीय भूमिका अदा करने वाले कोरोना वायरियस को मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की के द्वारा सम्मानित किया गया हैं।


मोहम्मद शाहिद अयूबी, मुन्ना बडाईक,जावेद अख्तर अंसारी,अविनाश कुमार,कुन्दन कुमार सिंह,मोहम्मद जबीउल्लाह,इन्दूमति शालीनी सोरेंग,रिना सिंह,इमरान अंसारी सहित दर्जनों लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया! 
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शकील अहमद अंसारी,नौशाद आलम अंसारी,सुलील कुमार,अविनाश कुमार मुन्ना बडाईक आदि ने मुख्य भुमिका निभाये!


वही झारखंडी एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित कर झारखंड सरकार से मांग की गई कि झारखंड प्रवासी  कल्याण आयोग का गठन किया जाय, प्रवासी श्रमिकों का डाटा वेस तैयार किया जाये, श्रमिकों की बिमारी या मौत पर तत्काल मुआवजा देने का घोषणा किया जाये तथा प्रवासी मज़दूरों को समान्य मृत्यु में भी तत्काल मुवाज़ा सरकार के द्वारा दिया जाए।

     
----------------------------------------------------------

Monday, January 11, 2021

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति द्वारा विष्णुगढ़ प्रखण्ड के जमुनिया डैम के तट पर वनभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन

       

श्री प्रसाद सोनीी
  
हजारीबाग।                       
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति विष्णुगढ़ प्रखण्ड के जमुनिया डैम के तट पर वनभोज सह बैठक सम्पन्न हुवी।जिसकी अध्यछता श्री हरिहर पाण्डेय जरकुंडा तथा संचलन अनिल कुमार मिश्र जी किये ।सुदृढ़,एकजुटता, शिक्षा पर परिचर्चा की गई। जिसमें सस्वर निर्णय लिया गया कि एकता में ही बल है। अतः सभी एक माला के स्वरूप हैं और रहेंगे, शिक्षा विशेष बातें की गई ,हमारे समाज में जो बच्चों की पढ़ाई धन की कमी के चलते नही कर पाते है एवम किसी कन्याओं की विवाह नही कर पाते है वैसे घरों को पहचान कर उनका पढ़ाई/ विवाह का ब्यवस्था समिति करेगी। परिचर्चा में विष्णुगढ़ से राजेन्द्र पाण्डेय (अध्यक्ष)शातिष वैद्य(उपाध्यक्ष)अनिल कुमार मिश्र(कोषाध्यक्ष) श्री रामप्रसाद पाण्डेय,रिहितानंद मिश्र,युगल पाण्डे, ओमप्रकाश बैद्य, राकेश बैद्य, सुशान्त बैद्य,संजय बैद्य,विजय पाण्डेय(शास्त्री),संजय मिश्र, विशाल पाण्डेय,उमेश पाण्डेय सुबोध पाण्डेय,संजीत मिश्र, विनोद पाण्डेय ,प्रमोद पाण्डेय,रवी पाण्डेय,(गल्होबार)चूड़ामणि पाण्डेय, चंद्रशेखर मिश्र,भगवान मिश्र, राजेन्द्र मिश्र,महानन्द पाठक,(जरकुंडा) हरिहर पाण्डेय, नरेश पाण्डेय,(हुरलुंग) अशोक पाण्डेय(अध्यक्ष) सरयूनन्दन पाण्डेय, मिथलेश पाण्डेय(मुरगावों)मनु पाण्डेय (प्रतिनिधि अध्यक्ष)भाग लये।अध्यक्ष महोदय के धन्यवाद अभिभाषण के साथ सभा समाप्ति की घोषणा हुई एवम सभी ने वनभोज का आनन्द लिया।

Sunday, January 10, 2021

झारखंडी एकता संघ मुंबई द्वारा रांची के धुर्वा में प्रवासी मजदूरों के हितार्थ विशाल कार्यक्रम का आयोजन




झारखंडी एकता संघ, मुम्बई द्वारा झारखंड प्रवासी मज़दूरों ,एवं श्रमिको के समस्याओं औऱ समाधान एवं शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार पर मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।यह कार्यक्रम आगामी 17 जनवरी रविवार को रांची के धुर्वा स्थित झारखंड विधान सभा हॉल में दोपहर 1:00 बजे आयोजित की जानी है।



  ज्ञात हो कि झारखंडी एकता संघ लगातार 15 वर्षों से प्रवासी मजदूरों, पिछड़ों, गरीबों, आदिवासियों और दबे कुचले लोगों का हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में झारखंड प्रदेश विधानसभा हॉल धुर्वा, रांची में एक आम सभा का आयोजन झारखंडी एकता संघ, मुंबई के द्वारा किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से इच्छुक समाज सेवकों अपने-अपने पंचायत, प्रखण्ड, जिला ,क्षेत्रों के प्रवासी मज़दूरों और श्रमिको को मदद करना चाहते हैं या *झारखंडी एकता संघ संस्था* से जुड़ना चाहते हैं। तो इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कृपया अपना-अपना नाम रजिस्टर करा सकते हैं। *पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर* और *पता व्हाट्सएप* करें।
■ *झारखंडी एकता संघ हमेशा प्रवासी मजदूरों के दु:ख-दर्द में हमेशा सहयोग करती हैं।*
■ *अभी देश के विभिन्न राज्यों में आपातकालीन स्थिति लॉकडाउन में फसे प्रवासी मज़दूरों को 8,000 से अधिक राशन किट का वितरण किया गया।*
■ झारखंडी एकता संघ ,मुम्बई के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से झारखण्ड के प्रवासी मज़दूरों के 220 से अधिक मृत् शरीर (Dead Body) झारखंड अब तक भेज चुकी है और आगे भी संघ मदद करेगी।
■ *झारखंड से जो भी कैंसर मरीज या गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग इलाज कराने मुंबई आते हैं उन्हें संस्था बढ़-चढ़कर मदद करती है, और दुख की घड़ी में संस्था के पदाधिकारी गण पीड़िता के साथ खड़े रहते हैं।*
■ *अब तक संस्था के माध्यम से 2,000 से अधिक कैंसर या गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का मदद भी किया जा चुका है और संघ हमेशा मदद करने के लिए तत्पर रहेगी।*
अगर आप झारखंडी एकता संघ से जुड़ना चाहते हैं तो दिए गए नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आपका
● *असलम अन्सारी*
राष्ट्रीय अध्यक्ष
*झारखंडी एकता संघ, मुम्बई*
*8850985564* *9004007295*
● *नौशाद अंसारी* *9835133353* *9934923068*
● *संतोष मंडल* *9431129111* *9661876433*
● *सुनील कुमार* *9199714960*
● *प्रवीन कुमार* *9065126937*
               

Monday, January 4, 2021

सरायकेला:26 वर्षीय फार्मेसी छात्र ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस




सरायकेला में एक युवक ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच में जुट गई है. साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्डीह बस्ती निवासी 26 वर्षीय देवाशीष पॉल ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. मृतक ग्वालियर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था. इधर घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

जानकारी के अनुसार मृत युवक रात में अपने कमरे में सोने गया था. इस बीच सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई, तो इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को को दी गई. हालांकि आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 6 महीने पूर्व ही शादी हुई थी. वहीं, मृतक के पिता डॉ अंकुर ग्रामीण चिकित्सक के रूप में क्षेत्र में विख्यात हैं.

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जलापूर्ति में पीएचईडी फेल, जलमीनार खराब होने से चिलदिरी गांव में बढ़ी पानी की किल्लत





सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने किया किया गांव का दौरा

पानी समेत कई समस्याओं की ली जानकारी

आज तक गांव में न पंचायत सेवक पहुंचा है और न ही राजस्व कर्मचारी

उपायुक्त और बीडीओ से की सामाधान की मांग।


लातेहार। सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान, अजीज अंसारी ने चंदवा के बरवाटोली पंचायत के चिलदीरी गांव का दौरा किया।उन्होंने कहा कि चिलदिरी गांव में जल नल योजना के तहत लगे जलमीनार करीब आठ माह से खराब पड़ा है, पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, इससे महिलाएं पानी के लिए काफी परेशान हो रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए भले ही कई तरह की नल - जल योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन पीएचडी विभाग नलजल योजना के संचालन में विफल साबित हो रही हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है, पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है, ग्रामीणों को पानी के लिए दूरी तय करनी पड़ रही है, गांवों के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, अब्राहम बागे, पवल बागे, एनोन बागे, आसियान भागे, जुरसेन बागे, सरोज बागे, मेरी बागे, नुतन टोपनो, सुशील बागे, अनील सुरीन, जुनुल सुरीन, टुनूर बागे ने बताया कि यहां करीब पंद्रह घर आदिवासी परिवार निवास करते हैं, पानी की समस्या गंभीर है। जलमीनार खराब हो जाने से खेत की कुआं के दूषित पानी जिसमे कीड़े हैं उस पानी को कई बार छानकर पी रहे हैं, कीड़ेयुक्त पानी पीकर आदिवासी परिवार अपनी प्यास बुझा रहे हैं, बच्चे इस पानी को पीकर उल्टियां कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इस गांव के लोग तकरीबन आठ माह से कुआं के दुषित पानी का सेवन कर रहे हैं, जलमीनार आठ नौ माह से खराब पड़ी है, प्यास बुझाने के लिए दुषित पानी पीना पड़ रहा है, आज तक इस गांव में पंचायत सेवक और राजस्व कर्मचारी एक बार भी गांव नहीं आए हैं, इस गांव में एक भी चापानल नहीं है, पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, इस गांव में बिजली भी अभी तक नहीं पहुंची है, ढीबरी लालटेन युग में ग्रामीण जी रहे हैं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त अबु इमरान और बीडीओ से चिलदिरी गांव में पानी बिजली समस्या दूर करने की मांग की है।

Friday, December 4, 2020

झारखंड पुलिस ने PLFI सुप्रीमों दिनेश गोप सहित सात उग्रवादियों की तस्वीर किया जारी,सूचना देने वाले को दिया जाएगा ईनाम





रांची: झारखंड पुलिस ने PLFI सुप्रीमों दिनेश गोप सहित सात वांछित उग्रवादी की तस्वीर जारी किया है. इन उग्रवादियों को गिरफ्तार और उनके द्वारा अर्जित  संपति की सूचना देने वाले को ईनाम देने की घोषणा झारखंड पुलिस के द्वारा की गई है.

 PLFI सुप्रीमों दिनेश गोप सहित सात उग्रवादियों के तस्वीर जारी किए गए हैं:-


झारखंड पुलिस के द्वारा PLFI सुप्रीमों दिनेश गोप सहित सात उग्रवादी का तस्वीर जारी किया गया है. जिनमें 25 लाख ईनामी दिनेश गोप, 15 लाख ईनामी जिदन गुड़िया, 10 लाख ईनामी तिलकेश्वर गोप, दो लाख ईनामी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा, दो लाख ईनामी अजय पूर्ति, दो लाख ईनामी सनिचर पूर्ति और दो लाख ईनामी मंगरा लुगुन शामिल है.

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी:- 

इन सातों उग्रवादियों और उनकी संपति के बारे में किसी तरह की सूचना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस अथवा रांची रेंज के डीआइजी के नंबर 9431706118, रांची एसएसपी 9431706136, खूंटी एसपी 9431706116, गुमला एसपी 9431706376, सिमडेगा एसपी 9431116444 और एसपी चाईबासा 9431706451 को सूचित करने का अपील झारखंड पुलिस के द्वारा आम लोगों से किया गया है. सूचना देने वाले को  ईनाम दिया जाएगा और पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...