Saturday, September 14, 2019
चाईबासा : प्राचार्य की प्रताड़ना से तंग आकर सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा ने की आत्महत्या
राजद के पूर्व सांसद आरके राणा को झारखंड हाईकोर्ट से राहत
महिला का शव तलाश रही थी पुलिस, महिला मिली जिंदा
हिंदी हमारी पहचान...हिंदी हमारी शान..,स्वभाषा के माध्यम से भारत को विश्वगुरु बनाना है-रघुबर दास
गया में रूस से आई महिलाओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान
रूस से आईं इन महिला तीर्थयात्रियों के मुताबिक वहां के लोग भी भारत के वैदिक धर्म से बेहद प्रभावित हैं और इसी वजह से परेशानियों और प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए वे पिंडदान करने गया आई हैं। उन्होंने बताया कि विदेशियों में भी अपने पितरों के पिंडदान को लेकर विश्वास बढ़ा है और उनका मानना है कि पितरों की आत्माओं की मुक्ति गया में ही संभव है। इन विदेशी महिलाओं ने पूरी तरह भारतीय संस्कृति और वेशभूषा में पिंडदान किया। आपको बता दें कि लोग अपने पितरों के पिंडदान के लिए गया इसलिए आते हैं, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि गया भगवान विष्णु का नगर है और विष्णु पुराण के अनुसार यहां पूर्ण श्रद्धा से पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष मिलता है। ऐसा माना जाता है कि गया में भगवान विष्णु स्वयं पितृ देवता के रूप में उपस्थित रहते हैं, इसलिए इसे पितृ तीर्थ भी कहते हैं।
अमरीका 9/11 के सबसे अहम संदिग्ध सऊदी अधिकारी का नाम सार्वजनिक करेगा, सऊदी अरब में खलबली
झारखंड में 3 माह के लिए ट्रैफिक चालान से राहत
Friday, September 13, 2019
बैजनाथ सभागार सीधी में नाटक छोहर का मंचन सफल रहा
बीती रात सीधी के दक्षिण करौंदिया में स्थित बैजनाथ सभागार में नाटक छोहर की सफल प्रस्तुति हुई, उक्त नाटक की प्रस्तुति सव्यसांची आवासीय आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर सरेठी की बाल कन्याओं ने दिया, यह आयोजन इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज उत्तरप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, बता दें कि यह नाटक 15 दिवसीय लोक नाट्य कार्यशाला के दौरान तैयार कराया गया था जिसका आलेख, परिकल्पना संगीत एवं निर्देशन शहर के युवा रंगकर्मी रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया, सहायक निर्देशन रजनीश जायसवाल का रहा, प्रस्तुति संयोजन नीरज कुन्देर, प्रस्तुति प्रबंधन नरेन्द्र बहादुर सिंह, मंच प्रबंधन संतोष द्विवेदी, मंच सामग्री रूपेश मिश्र, रूप सज्जा आरती यादव एवं मीनाक्षी शर्मा, वस्त्र सज्जा करुणा सिंह वा प्रजीत साकेत, प्रॉपर्टी निर्माण डेविड सोलंकी वा भूपेन्द्र पटेल, प्रकाश रजनीश जायसवाल, संगीत सहयोगी प्रजीत साकेत एवं श्याम सुंदर बैगा का रहा ၊
मंच पर संतोषी सिंह, लक्ष्मी बाई सिंह, सीता सिंह, विभा सिंह, प्रीतू सिंह, मंजू सिंह, जया सिंह, रानी सिंह, पुष्पा सिंह शान्ति सिंह, सविता सिंह, रविता सिंह, अनार कली सिंह, कल्पना सिंह, सुहागबती सिंह, आकांक्षा सिंह 1,आकांक्षा सिंह 2,उर्मिला सिंह, राधा सिंह, बेला रानी बैगा ने अपने अभिनय और गायन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया lदर्शक दीर्घा में बतौर अतिथि राजेंद्र भदौरिया वरिष्ठ समाजसेवी, इंजी. आर. बी. सिंह राष्टीय उपाध्यक्ष भारत रक्षा मंच, डॉ. शिवशंकर मिश्र 'सरस' वरिष्ठ साहित्यकार, मैथिली शरण शुक्ल वरिष्ठ साहित्यकार, इशरद मंसूरी धर्मेंद्र सिंह प्राचार्य सव्यसांची विद्यालय , सविता विश्वकर्मा, दीपिका सिंह, अरुणा सिंह अखिलेश पाण्डेय संभागीय अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, मनोज पाण्डेय पत्रिका, कनिष्क तिवारी एम. पी. संदेश उपस्थित रहे साथ ही शहर के अन्य सदस्यों में बाबूलाल कुन्देर, राम नरेश सिंह चौहान, हरीश सिंह बघेल, आशीष पाण्डेय, रवि भारती सहित भारी मात्रा में महिला पुरुष उपस्थित थे, कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया ၊इसके बाद वैष्णवी मिश्रा ने सुन्दर सा गीत प्रस्तुत किया ၊ तदुपरांत नाटक 'छोहर' की प्रस्तुति शुरू हुई, नाटक की शुरुआत सैला नृत्य से हुई, नाटक की कथावस्तु मूलतः सोहर राग परंपरा पर आधारित था, पूरी कहानी एक स्त्री के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें आदि अनादि काल से चली आ रही स्त्री समस्या बांझपन को उल्लिखित किया गया है, हलांकि इस नाटक में यह तो नहीं दिखाया गया कि बच्चा न जन्मने का कारण पुरुष की पुरुषत्व की कमी है या फिर महिला के मातृत्व में पर अक्सर यह देखा जाता है कि चाहे कमी जिसमें भी हो लेकिन सुनना स्त्री को ही पड़ता है, बहरहाल इस नाटक को देखने के बाद यह सिद्ध हो गया कि हमारी पारंपरिक शिक्षा पद्धति चाहे वह लोकगीत हो या फिर लोकगाथा या लोककथा हो आज की शिक्षा पद्धति से ज्यादा बेहतर है, आज की शिक्षा प्रणाली में साक्षरता को ज्यादा महत्व दिया जाता है न कि शिक्षा को ၊ नाटक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शकों के आंखों में आंसू छलक और बाल कलाकारों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हांल गूंज उठा ၊ प्रस्तुति उपरान्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इन्द्रवती नाट्य समिति और त्रिदेव नीरज कुन्देर, रोशनी प्रसाद मिश्र एवं नरेन्द्र बहादुर सिंह की सराहना करते हुए किसे ने शिल्पकार कहा तो किसी कुम्हार की संजा देकर सराहना करते हुए बाल कलाकारों की भूरि- भूरि प्रशंसा किया साथ ही लोकगीतों पर प्रकाश भी डाला, नाटक की अगली प्रस्तुति सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में कराने की बात आर. बी. सिंह ने कहा तो बाणभट्ट महोत्सव में करने को अखिलेश पाण्डेय ने कहा ၊ वहीं दूसरी ओर गोव्हाटी में भी प्रस्तुति हेतु कहा गया है ၊ तदुपरांत बाल कलाकार मान्या पाण्डेय ने एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया और नाट्य कलाकारों ने नाटक की प्रस्तुति प्रक्रिया के बारे में बताया ၊अंत में नीरज कुन्देर ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया ၊
साढू से पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पत्नी और सास को टांगी से काटकर कर दी हत्या
Thursday, September 12, 2019
अगाथा क्रिस्टी की ‘डेथ ऑन द नाइल’ में गैल गैडट के साथ लीड रोल में नज़र आएंगे अली फ़ज़ल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया झारखंड विधानसभा भवन का उद्घाटन
*
*
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रीजगन्नाथ एचइसी मैदान से नवनिर्मित झारखंड विधानसभा* भवन का उद्घाटन किया. इससे पहले, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने झारखंड की राजधानी रांची में देश के पहले पेपरलेस विधानसभा भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इसी दौरान प्रधानमंत्री साहिबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन भी किया. उन्होंने 462 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का भी शुभारंभ किया.
*एचइसी मैदान के बाहर लोगों की भारी भीड़* जमी है. प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे, जिसकी वजह से बिना पास के लोगों को इंट्री नहीं दी गयी. दूर-दराज के गांवों से भी भारी संख्या में किसान आये थे. उन्हें भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी.
*
मुख्य सभा स्थल श्रीजगन्नाथ मैदान एचइसी में लगी सभी कुर्सियां भर चुकी थीं*. राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे किसान एवं आम जनता को जिला प्रशासन के कर्मियों द्वारा धीरे-धीरे कतारबद्ध करते हुए सभास्थल पर लगी कुर्सियों पर बैठाया. सुबह 8:30 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था.
*मुख्य मंच के बायीं एवं दायीं ओर राज्य के लोक कलाकारों को बैठाया* गया था. किसानों, आमजन एवं वीआइपी, वीवीआइपी का लोक कलाकारों ने मनोरंजन किया.
*13 सितंबर को एक दिन का विशेष सत्र*
झारखंड राज्य बनने के 19 साल बाद विधानसभा भवन का उद्घाटन होने के बाद 13 सितंबर, 2019 को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र नये विधानसभा में आयोजित किया जायेगा. इस विशेष सत्र के लिए सभी दलों के विधायकों में खासा उत्साह है.
*प्रधानमंत्री झारखंड के नये सचिवालय भवन का शिलान्यास भी करेंगे.* कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता से कहा, ‘आइये, आज एचइसी के श्रीजगन्नाथ मैदान में ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड को नवनिर्मित विधानसभा भवन, साहिबगंज में मल्टी मॉडल टर्मिनल और एकलव्य स्कूलों की सौगात देंगे. साथ ही राज्य के सचिवालय की आधारशिला भी रखेंगे.’
*मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत* के लिए रांची तैयार है. आज का दिन झारखंड के लिए गर्व का दिन है. आज इस मंच से प्रधानमंत्री देश को पीएम किसान मानधन योजना, व्यापारी एवं स्वरोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना की सौगात देंगे. उन्होंने झारखंड की हर जरूरत का ख्याल रखने के लिए राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के करीब 19 साल बाद झारखंड को अपना विधानसभा भवन मिला है
Wednesday, September 11, 2019
तलवारबाजी के दौरान बुजुर्ग की कटी गर्दन, खुद दिखा रहा था करतब
मधुबनी :-इन्कलाबी नौजवान सभा (इनौस) के द्वारा जिला समाहरणालय पर किया प्रतिरोध प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति 13 सितंबर को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों को लेकर बिजली घर पर पंचायत का आयोजन करेगा
नफरत की आग किसी को भी जला सकती है -कन्हैया कुमार
पटना : झारखंड के सरायकेला-खरसावां के धातकीडीह में 22 वर्षीय तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में मेडिकल और जांच रिपोर्ट के आधार पर 11 आरोपितों के खिलाफ हत्या की धारा-302 हटा दिये जाने के बाद सीपीआइ नेता व जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा है कि नफरत की आग किसी को भी जला सकती है. नफरत की इस मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है. साथ ही कहा है कि भीड़ द्वारा किसी इंसान की हत्या को स्वाभाविक मौत माननेवालों को इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या याद रखनी चाहिए.
17 जून, 2019 की रात चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तबरेज की पिटाई कर दी थी. इसके बाद 18 जून को सरायकेला पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इलाज के दौरान 22 जून को तबरेज की मौत हो गयी थी. इस मामले में पुलिस 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है. दो आरोपी विक्रम मंडल और अतुल महाली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी है. उनके खिलाफ जांच जारी है. वारदात का वीडियो भी जांच के लिए जालंधर एफएसएल भेजा गया है. इसी बीच, दोबारा की गयी मेडिकल जांच में भी तबरेज की मौत का कारण हार्ट अटैक ही बताया गया है. इसके बाद मेडिकल और जांच रिपोर्ट के आधार पर 11 आरोपितों के खिलाफ हत्या की धारा-302 को हटा दिया गया है. अब उनके खिलाफ आइपीसी की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा चलेगा.
बोधगया पंचायत अध्यक्ष चुनाव की गड़बड़ी की शिकायत लेकर पटना पहुंचे
गया ၊ बोधगया पंचायत अध्यक्ष चुनाव तथा दो डेलिकेट सदस्य की चुनाव की गड़बड़ी की शिकायत लेकर पटना पहुंचे विनोद यादव नगर अध्यक्ष जनता दल यू ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिहार राज्य निर्वाचन अधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार सिंह से बोधगया पंचायत अध्यक्ष की किसी क्रियाशील हो सूचना न देकर गया सिंह के मकान में बनाया गया उसकी अवैध तरीके से सभी पंचायत अध्यक्ष सदस्य को रद्द करने की मांग की शिकायत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ईमेल द्वारा तथा पटना कार्यालय जनता दल यू को बोधगया चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए तथा प्रखंड अध्यक्ष की बिना सूचना क्रियाशील सदस्य को चुनाव की ना सूचना देने के विरोध में पटना कार्यालय में आवेदन देते हुए नगर अध्यक्ष विनोद यादव गया जिला में 14 तारीख को होने वाले जिला अध्यक्ष चुनाव में बोधगया प्रखंड से किसी भी सदस्य को वोट ना देने के मांग की। मीडिया से बात करते हुए श्री यादव ने बताया कि जो प्रदेश की चिट्ठी द्वारा आदेश आएगा, वह हम सभी क्रियाशील मानेंगे ၊उसका उल्लंघन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र पांडे एआरओ और बीआरओ पीठासीन अधिकारी की मिलीभगत से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार की सारी कॉपी देने के बाद गवरी का वीडियो सामने पेश किया ၊ जो प्रदेश से आदेश आएगा वह सब बोधगया क्रियाशील सदर मानते हुए पार्टी जनता दल यू की आदेश आएगा उसी आदेश अनुसार सारा क्रियाशील मानेंगे ၊
Tuesday, September 10, 2019
प्रधानमंत्री रांची की धरती से किसान मानधन योजना, खुदरा व्यापारिक दुकानदार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना की देश को देंगे सौगात
Monday, September 9, 2019
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को रांची से प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का Online शुभारंभ करेंगे
झारखंड में WhatsApp ग्रुप में बच्चा चोरी का Video वायरल करने वाले ग्रुप एडमिन को पुलिस ने पकड़ा
माधुरी दीक्षित ने पति को किनारे कर आमीर के साथ कराये फोटो शूट
बॉलीवुड डेस्क। गणेश चतुर्थी पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है तो हमारे बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पत्नी नीता अंबानी ने घर पर भगवान गणेश का वेलकम किया। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स का अंबानी परिवार के यहां तांता लग गया। कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ क्रिकेटर और अन्य मशहूर हस्तियां भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंची। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित नेने और उनके पति श्रीराम नेने भी पहुंचे थे।
Sunday, September 8, 2019
झारखंड का लोकप्रिय व महत्वपूर्ण त्योहार करमा का नहाय खाय आज,कल रखेंगी उपवास
करमा पर्व में ‘करमी’ नामक वृक्ष की एक डाली को पारंपरिक रूप से गाँव के आँगन में गाड़कर स्थापित किया जाता है। उस डाली को ही करम देवता का प्रतीक माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है। महिलायें करमा त्यौहार के सप्ताह भर पहले तीजा पर्व के दिन टोकरी में जौ/गेहुँ/मक्का बोती हैं जो करमा पर्व तक बढ़ गया होता है। स्थानीय बोली में उसे ‘जाईं’ कहा जाता है। उसी ‘जाईं’ में मिट्टी का दीया जलाते हैं उसे फूलों से सजाते हैं, और उसमें एक खीरा रखकर करम देवता के चरणों में चढ़ाते हैं। इसके बाद हाथ में अक्षत लेकर स्थानीय भाषा में करम देवता की कथा सुनते हैं ।
जनकल्याण संगठन द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण का आयोजन
रजनीश कुमार ၊ गिरिडीह ၊ जिले के देवरी प्रखंड के अंतर्गत जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में जन कल्याण संगठन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ၊ बताते चलें कि बीते माह के 25 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ली गई थी कक्षा प्रथम से पांचवी तक और कक्षा 6 से 10 तक की परीक्षा ली गई थी ၊जिसमें कुल 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था ၊ जिसमें कक्षा प्रथम से पांचवी में प्रथम स्थान पर छात्रा ब्यूटी कुमारी देवरी पब्लिक स्कूल देवरी की है ၊ जिन्होंने 50 अंकों में से 42 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की ၊वही दूसरे स्थान पर सूरज कुमार राय है और संदीप कुमार साहू 41 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहा ၊ तीसरे स्थान पर 2 छात्र पर 2 छात्र रहे ၊ वही कक्षा षष्ट से दशम में पीयूष कुमार सिंह, जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो के छात्र हैं, ओर द्वितीय स्थान पर दो छात्र हैं ၊
तृतीय स्थान पर तीन छात्र रहे हैं ၊ कुल 600 सौ छात्र छात्राओं में 100 छात्र छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया ၊ वहीं बतौर मुख्य अतिथि डॉ प्रफुल्ल कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र मोलेश्वर प्रसाद सिंह एंव प्रो वरुण प्रसाद सिंह शामिल हुए ၊ मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक मधुसुदन प्रसाद चौधरी 40 वर्षों से रामपुर उच्च विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक हरिहर प्रसाद सिंह, +2 उच्च विद्यालय बेंगाबाद के प्रधानाचार्य अजय कुमार महतो, जनकल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, सचिव विकाश कुमार राय, बिपीन सिंह, लालमोहन पंडित, प्रकाश पंडित, हेमन्त कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह, भीमशेन राय, विकास सिंह, संजय सोनी, चंदन बर्णवाल, संतोष राय सोनू, नरेंद्र सिंह, शम्भू बर्णवाल, अम्बिका बर्णवाल, निखिल कुमार , रतन कुमार पांडेय, रंजीत सिंह समेत देवरी प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षक समाजसेवी तथा सदस्य समेत सेकड़ो लोग शामिल थे ၊
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कमल सखी सम्मान समारोह, हजारों महिला बहनों ने मुख्यमंत्री जी को रक्षा सूत्र
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
































