नोएडा ၊ भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति 13 सितंबर दिन शुक्रवार सन 2019 को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों को लेकर चीफ इंजीनियर सेक्टर 16 बिजली घर पर पंचायत का आयोजन करेगी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
प्रदेश में की गई भारी बिजली बढ़ोतरी को लेकर पूरे प्रदेश का किसान एवं मजदूर व व्यापारी त्रस्त है ၊ पहले ही पूरे प्रदेश में युवा एवं किसान मजदूर महंगाई की मार झेल रहे हैं ၊ कोई रोजगार नहीं कोई व्यापार नहीं और अब बिजली दरें बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर पहाड़ तोड़ने का कार्य किया है इसके विपरीत दिल्ली के अंदर जो कि छोटा राज्य है, वहां की सरकार अपने उपभोक्ताओं को फ्री बराबर बिजली व पानी उपलब्ध करा रही है जबकि उत्तर प्रदेश इतना बडा प्रदेश है जहां से मोटे राजस्व की प्राप्ति होती है क्यों नहीं यहां पर भी दिल्ली सरकार के नियमों को लागू किया जाए ऐसा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति व उत्तर प्रदेश के किसान एवं ग्रामीणों की इच्छा है इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति चीफ इंजीनियर ऑफिस सेक्टर 16 नौएडा कार्यालय पर सुबह 10:00 बजे शुक्रवार को विद्युत नियामक आयोग एवं प्रदेश सरकार के विरोध में पंचायत कर ज्ञापन प्रेषित करेगी ၊
No comments:
Post a Comment