Saturday, August 24, 2019
गिरिडीह में एफसीआई के सैकड़ों बोरी चावल सहित रेडी टू इट के दर्जनों पैकेट बरामद
धनबाद में 50 पेटी अवैध शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी योजना
भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त की
Friday, August 23, 2019
ब्रेकिंग:अनंत सिंह को बिहार लाएगी पुलिस;बाढ़ ASP लिपि सिंह जाएंगी दिल्ली, साकेत कोर्ट में बाहुबली विधायक ने किया सरेंडर
UNPROVOKED CEASEFIRE VIOLATION BY PAKISTAN ARMY IN NAOSHERA SECTOR
The Nation will always remain indebted to him for the supreme sacrifice and devotion to duty.
Thursday, August 22, 2019
जन्माष्टमी में कान्हा के पोषाक तैयार करने की जिम्मेदारी मुस्लिम कारीगरों को दी गई है
मथुरा: जन्माष्टमी में कान्हा के पोषाक तैयार करने की जिम्मेदारी मुस्लिम कारीगरों को दी गई है. यह पहली बार नहीं है कि भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक बनाने की जिम्मेदारी यहां के मुस्लिम कारीगरों को मिली हो, बल्कि इस काम से जुड़े कारीगरों की पिछली कई पीढि़यां भगवान श्रीकृष्ण की पोषाक बनाने का काम करती आई हैं. इस तरह, मथुरा का मुस्लिम समाज दशकों से लोगों को सौहार्द का संदेश देते आए हैं.
उल्लेखनीय है कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को लेकर सभी तैयारियों में लगे हुए हैं, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को अबकी बार दिव्य और भव्य बनाने के लिए कमर कसे हुए हैं. मुस्लिम कारीगर, भगवान श्री कृष्ण और राधा की सुंदर और आकर्षक पोशाक तैयार करने में लगे हैं और कन्हैया के जन्म उत्सव की तैयारियों में मुस्लिम लोग सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसा नहीं है कि इन मुस्लिम कारीगरों द्वारा श्रीकृष्ण के लिए बनाई गई पोशाक का इस्तेमाल सिर्फ मथुरा में होता है, बल्कि जन्मोत्सव के दिन ठाकुर जी के श्रंगार और पहनाई जाने वाली पोशाकों को भारत के अन्य शहरों में ही नहीं, विदेशों तक में भेजा जाता है. मथुरा में पोशाक और मुकुट श्रृंगार का बहुत बड़ा व्यवसाय है.
यहां 100 से अधिक कारखानों में अधिकांश कारीगर मुस्लिम समाज के हैं, जो दिन-रात भगवान श्री कृष्ण के पोशाक और श्रृंगार का सामान तैयार करने में जुटे हुए हैं. वह इन लोगों की रोजी-रोटी का भी एक साधन है. कान्हा के जन्म उत्सव आने के इंतजार में यह लोग हमेशा तैयार रहते हैं. जैसे ही, श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आता है, तो यह भगवान श्री कृष्ण की पोशाकों को तैयार करने में लग जाते हैं.
यहां भगवान के मुकुट, गले का हार, पायजेब, बगलबंद, चूड़ियां, कान के कुंडल जैसे आभूषणों को तैयार किया जाता है. तैयार होने के बाद, इन्हें विदेशों में भी भेजा जाता है. इन लोगों पर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा, नेपाल और अफ्रीका से भी ऑर्डर आते हैं.
झारखंड के रामगढ में हो रही नवजात की खरीद-बिक्री, निजी अस्पताल में लगी थी 4 लाख की बोली
जिस CBI हेड क्वार्टर का उद्धाटन किये थे वहीं लाये ग़ए पूर्व गृह मंत्री पी चिदम्बरम
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार (21 अगस्त) देर रात उनके जोरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद चिदंबरम को उसी सीबीआई हेडक्वॉर्टर में ले जाया गया, जिसके उद्घाटन समारोह में वह बतौर केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। गौरतलब है कि 2011 में चिदंबरम कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री थे और पीएम मनमोहन सिंह के साथ सीबीआई हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कथारा वाशरी में आरएसफूल्स का ट्रांसपोर्टिंग किया ठप
सखावत अंसारी, बोकारो थर्मल संवाददाता बोकारो थर्मल ၊ बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कथारा के सीसीएल वाशरी में रिजेक्ट कॉल का उठाव कर रहे आरएसफूल्स का स्थानीय ग्रामीण मजदूर एवं सैंकड़ों विस्थापितों ने बुधवार को ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया ၊ वही बिकेबी कम्पनी द्वारा रेक लौडिंग एवं ट्रांपोर्टिंग में 500 विस्थापित एवं स्थानीय मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया था ၊ लेकिन आरएसफ्यूल्स के द्वारा सभी मजदूरों को हटाकर बेरोजगार कर भूखमरी के कगार में लाकर खड़ा किये जाने से सैंकड़ों विस्थापित मजदूरों ने आक्रोशित होकर रोहित लाल यादव उर्फ मंटू यादव की अगुवाई में उक्त कम्पनी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया ၊ साथ ही इस पूरे मामले में श्री यादव ने कहा कि पूर्व से कार्य करते आरहे मजदूरों को उक्त कम्पनी पुनः बहाल करे एवं समुचित मजदूरी मुहैया कराए अन्यथा कम्पनी के मनमानी रवैये को चलने नही दिया जाएगा ၊
उधर ठप कार्य को चालू करवाने के लिए पहंचे गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर राधे श्याम,गोमिया थाना प्रभारी अनिल उंराव, कथारा ओपी प्रभारी युधिष्ठिर महतो ने मजदूरों को बेरमो एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को 10 बजे कम्पनी के ठीकेदार द्वारा वार्तालाप कर उचित निर्णय कर हक व अधिकार दिलाने का अस्वासन दिए ओर देर शाम को कम्पनी का ट्रांपोर्टिंग कार्य चालू कराए ၊ मौके पर उपस्थित धानेश्वर यादव,अजय यादव,जितेंद्र यादव,शमसेर आलम सोहन यादव ,झुपरि देवी,श्रीमती देवी,गौरी देवी,ज्ञानेश्वर यादव,छोटी खान,सफीक ,मोइन,जलालुद्दीन, जिब्राइल, हीरालाल यादव,बिजय यादव,रंजीत, सँजोती देवी अनवर अंसारी,भीखन महतो एवं हज़ारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी ၊
Wednesday, August 21, 2019
मोबाइल ऑफ कर बीच रास्ते में ड्राइवर-क्लर्क को उतार कर गायब हो गए चिदंबरम
जमशेदपुर : चौदह साल की नौकरानी को गर्भवती करने में रेलकर्मी गिरफ्तार
धनबाद में बेखौफ अपराधियों ने किया पत्रकार की पुत्री पर एसिड अटैक
➡️ट्यूशन जाने के दौरान हुआ एसिड अटैक:-
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के दादाजी का निधन हो गया है.घर के सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए बिहार के गया जिले गए हुए थे.लड़की अपनी मां के साथ घर में थी.वह अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उस पर एसिड अटैक कर दिया.
➡️आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस:-
इस मामले में तेतुलमारी थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि और असमाजिक तत्वों के द्वारा नाबालिग लड़की पर एसिड से अटैक किया गया है. आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है.जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
Tuesday, August 20, 2019
एक्सप्रेस वे हाईवे पर अनाधिकृत रूप से सवारियां बैठाने पर बड़ी कार्यवाही, 8 प्राइवेट टैक्सियों को किया गया सीज
नोएडा ၊ गौतमबुद्ध जनपद के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी गण निरंतर रूप से कार्यवाही प्रस्तावित कर रहे हैं। इस क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, परिवहन विभाग के अधिकारी गण तथा पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से एक अभियान संचालित किया गया, जिसके दौरान महामाया फ्लाईओवर के नीचे एक्सप्रेस वे हाईवे पर अनाधिकृत रूप से 8 टैक्सियों को सीज करने की कार्रवाई की गई । संबंधित टैक्सियों द्वारा अनाधिकृत रूप से हाईवे पर सवारी बैठाने का कार्य किया जा रहा था।
नगर मजिस्ट्रेट नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जनपद में आगे भी इसी प्रकार निरंतर रूप से जारी रहेगा और जिसके द्वारा भी यातायात नियमों को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा उनके विरूध्द भी इसी प्रकार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*
बिहार के छपरा में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर मे दारोगा और सिपाही हुए शहीद
जम्मूतवी सियालदह ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत
गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालुटुंडा के समीप मंगलवार शाम ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के गानोडीह निवासी शंभु सिंह का पुत्र मुकेश सिंह 30 के रुप में हुई है।शव को निमियाघाट पुलिस अपने कब्जे में कर थाना ले गई।
झामुमो का आरोप, CNT, SPT खत्म करना चाहती है भाजपा, निशिकांत दुबे का पुतला फूंका
गिरिडीह में भाकपा माले ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंका
गिरिडीह ၊ आरक्षण को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान को आरक्षण खत्म करने की साजिश बताते हुए माले कार्यकर्ताओं ने वर्कशॉप की समाप्ति के बाद पार्टी नेता विनोद सिंह एवं राजकुमार यादव की अगुवाई में बगोदर पार्टी कार्यालय से एक प्रतिवाद मार्च निकाला तथा बगोदर बस स्टैंड चौक जाकर आरएसएस प्रमुख का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने का पूर्व माले नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा एक-एक करके कमजोर और वंचित वर्ग को संविधान में मिले अधिकारों पर हमले कर रही है। भागवत इसके पूर्व में भी आरक्षण को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। आरएसएस-भाजपा की साजिश है कि देश से आरक्षण को खत्म कर दिया जाए। लेकिन आरएसएस के इशारे पर मोदी- शाह की यह साजिश नहीं चलेगी, देश के दबे-कुचले लोग हर मोर्चे पर इसका विरोध कर अपना अधिकार सुरक्षित रखने की तैयारी करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और साहिबगंज में जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का उदघाटन करने की सहमति दी
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के क्रम में प्रधानमंत्री से नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का शुभारम्भ 15 सितम्बर के बाद किसी भी तिथि को उदघाटन करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सहमति प्रदान की है।
आर्टिकल 370 को ले दिए बयान को लेकर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई
सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अभिनेत्री देश में घट रही घटनाओं पर पैनी निगाह बनाये रखती हैं और इसपर अपने मत भी साझा करती हैं. सोनम कपूर बॉलीवुड की चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है तो किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. हाल ही में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटाये जाने के बाद एक इंटरव्यू में सोनम ने अपनी राय रखी थी. अपने इस बयान को लेकर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई. कई दिनों तक ट्रोल होने के बाद अब अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है.
Monday, August 19, 2019
भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का 93 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबियत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। वहीं फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वे पिछले हफ्ते से ही अस्पताल में एडमिट हैं और आइसीयू में थे। के जीवन के बारे में बात करें तो खय्याम ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 वर्ष की आयु में की थी।
गिरिडीह के डीसी समेत 15 IAS की ट्रांसफर-पोस्टिंग, गरिमा सिंह की जगह लोकेश मिश्र रांची के नये एसडीओ बने
बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन
Sunday, August 18, 2019
पश्चिमी सिंहभूम में लगातार हो रही बारिश से कई गावों में पानी घुसा, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित होकर ले रहे हैं लगातार राहत कार्यों का जायजा
न्यूज डेस्क ၊ चक्रधरपुर में अचानक सुबह 6:30 बजे आई बाढ़ आने के कारण नदी किनारे लगभग सभी घरों में पानी घुस गए ,कुछ घर टूट गया है।लोगों की तत्परता प्रशासनिक ,सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं बजरंग दल ,आर एस एस द्वारा लोगों को बचा लिया गया कुद्री बाड़ी, थाना के बगल जो सूर्या एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से 7 नर्सों को बचा लिया गया। ढीपा साई पावडी मंदिर के बगल के लोगों को निकालकर थाने में रखा गया ।लगभग 25- 30 बच्चे को निकाला गया, उसके बाद वहां के महिला लोगों को निकालकर थाने पर शरण दिया गया। रेलवे बटन लेक के दुर्गा प्रसाद एवं उनके टीम तथा वार्ड पार्षद राजा प्रसाद की तत्परता ,बटन लेक से बोट लाया गया तथा उनके प्रयास से बहुत लोगों की जान बचाई जा सकी।
आम आदमी पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने एवं तैयारी को लेकर बैठक
गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था। विरोध करने पर उसने बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया है।
झाड़फूंक के क्रम में तंत्र मंत्र करने वाली ने महिला को त्रिशूल घोंप कर दी हत्या ,तांत्रिक महिला व पति हुए गिरफ्तार
वहां तथाकथित तंत्र मंत्र करने वाली महिला आलम देवी के पास रुदनी देवी को दिखाया। गुरुवार को आलम देवी ने खूब गीत संगीत से तंत्र मंत्र किया। बाद में उसने परिजनों से कहा कि भूत बहुत ताकतवर है इसलिए रुकना पड़ेगा। रुदनी देवी को लेकर गए लोग वहां रुक गए। आलम देवी ने दो दिनों तक तंत्र मंत्र किया। अंत में गत शनिवार को शाम में भूत उतारने के चक्कर में त्रिशूल से रुदनी को मौत के घाट उतार दिया। मौत के बाद परिजन शव को लेकर भागने लगे, इसकी सूचना मिलने पर एसडीपीओ नीरज कुमार और नगर ऊंटारी के थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने अधौरा-सपही रोड पर चेकिंग शुरू की। जिस दौरान शव को लेकर भाग रहे परिजन पकड़े गए बाद में परिजनों के बताने पर पुलिस ने आज सुबह आलम देवी और उसके पति सत्येंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्रिशूल भी बरामद कर लिया है।
इस श्रावण में 30 दिनों में कुल 41,32,321 देवतुल्य श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण -उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा..
सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे और असीर में फिर तबाही, ड्रोन विमानों और मीज़ाइलों से भीषण हमला
यमनी सेना ने एक बार फिर सऊदी अरब के अबहा इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे और असीर में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों को निशाना बनाया।
दूध का पैसा मांगने और दूध देने से मना करने पर रेलवे बल के जवान ने कर दी गोलियों की बौछार; तीन की हुई मौत,घटना को ले बाजार बंद
क्षुद्रग्रह का झटका: नासा विशाल विनाशकारी चट्टान को पृथ्वी से टकराने से रोकने की कर रहा है तैयारी
नासा ने आगामी 'गॉड ऑफ कैओस' एपोफिस क्षुद्रग्रह की तैयारी शुरू कर दी है, जिसे पृथ्वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह ग्रह के इतने करीब से गुजरता है, यह UNDERNEATH TV उपग्रह होगा.
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...




































