Friday, July 17, 2020

झारखण्ड के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को अब रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन, आने से पहले कराना होगा सरकार के वेबसाइट पर पंजीकरण




झारखण्ड आनेवालों के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य, नहीं तो प्रशासन करा देगा पेड क्वारंटाइन
सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन

झारखण्ड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नयी गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन यात्रा कर झारखंड आने-जाने और इससे जुड़े लोगों पर लागू होगी। नयी गाइडलाइन 20 जुलाई से लागू होगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ही बड़े कदम उठाने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को गृह, कारा और आपदा प्रंबधन विभाग ने यह गाइडलाइन जारी की है।

गाइडलाइन की मुख्य बातें :-
झारखण्ड आने या जाने के दौरान कोई भी व्यक्ति चाहे वह हवाई, रेल या सड़क मार्ग से यात्रा करता है, तो उसे झारखंड सरकार की वेबसाइट पर पूरी जानकारी देनी होगी।
ऐसे सभी लोग जो झारखण्ड आयेंगे, उन्हें 14 दिन का होम क्वारंटाइन होना पड़ेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी सभी गाइडलाइनों का पालन करना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर नजर बना कर रखेगा। प्रशासन की यह जिम्मेदारी होगी कि यात्रा कर झारखण्ड आये व्यक्ति होम क्वारंटाइन के सभी नियमों का पालन करें।
अगर जिला प्रशासन को लगेगा कि यात्रा कर झारखण्ड आया व्यक्ति होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो प्रशासन उसे सरकारी या पेड क्वारंटाइन सेंटर में डाल सकता है।
यह गाइडलाइन कमर्शियल वाहनों के ड्राइवर, खलासी, कार्गों गतिविधि, एयरलाइन के स्टॉफ, झारखण्ड से यात्रा कर एक राज्य से दूसरे राज्य में जा रहे लोगों और केंद्र सरकार के वैसे कर्मी जो सरकारी काम से यात्रा कर रहे हैं, उन पर लागू नहीं होगा। उन पर पहले से स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा बनाये गये नियम लागू होंगे, जो 24 मई 2020 को बनाये गये थे।
यह गाइडलाइन उन लोगों पर भी लागू नहीं होगी, जो झारखण्ड के नहीं हैं और झारखण्ड में व्यापार या कार्यालय के काम से आये हों और तय समय में वापस हो गये हों।
राज्य सरकार को किसी भी व्यक्ति में अगर कोरोना के लक्षण पाये जाने का संदेह होगा, तो केस को आधार बना कर सरकार उस व्यक्ति को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करा सकती है।
रेलवे और एयरलाइंस को परिवहन विभाग की तरफ से मांगे जाने पर सारी जानकारियां देनी पड़ेंगी।
गाइडलाइन का कोई भी व्यक्ति उल्लंघन अगर करता है, तो उस पर डिजास्टर मैनजमेंट एक्ट-2005 के सेक्सन 51-60 साथ ही आइपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जायेगी. ये सभी आदेश 20 जुलाई से लागू होंगे।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाफल में जी• एस• पब्लिक स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन



अनुप कु पांडेय।
कोडरमा - जिले में जी• एस• पब्लिक स्कूल डोमचांच के बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया । सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में स्कूल के कुल 32 बच्चे सम्मिलित हुए। जिसमें   छात्र  रितिक  कुमार ने 92.2% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बने । विद्यालय के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों में  रितिक कुमार 92.2% आदित्य  पाण्डेय 90.8%  आलिया तबस्सुम  88.6%

अंकित कुमार 80.8%  शिवम कुमार 77.6%  आवेज अंसारी 77.6%  वसीम अकरम 75.2 % काजल कुमारी 74.6%  उत्तम कुमार 73.6% है। वही स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छा नंबर लाया जिसमें गुनगुन कुमारी 73.2%  ,विक्रम कुमार 70.4% ,बादल कुमार 70%, खुशी मोदी 69.8%, कुमकुम कुमारी 69.6%,  नंबर लाकर  जिला तथा विद्यालय का नाम रोशन किया।  विद्यार्थियों के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रदीप कुमार सिंह, निदेशक नितेश कुमार ,उप निदेशक नीरज कुमार ,  प्राचार्य महेश कुशवाहा, अकाउंटेंट गुलाब चंद्र शाह , तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने  कहां की  बच्चों व शिक्षकों की कड़ी परिश्रम का प्रतिफल है । विद्यालय के निर्देशक  नितेश  कुमार ने कहा कि भविष्य में और इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए  इससे भी अच्छा प्रतिफल देने की कोशिश करूंगा । बच्चों की शानदार प्रदर्शन से अभिभावक भी बहुत खुश नजर आए और उन्होंने विद्यालय परिवार को उनके बच्चों के उच्च कोटी की शिक्षा देने के लिए विद्यालय  परिवार के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और उनका उत्साह बढ़ाया ।

Tuesday, July 14, 2020

झारखंड में मंगलवार को 18 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया

रांची : झारखंड में मंगलवार को 18 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इनमें रांची उपायुक्त राय महिमापत रे भी शामिल हैं. छवि रंजन को रांची का नया डीसी बनाया गया है.


इन 18 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला:
छवि रंजन - कृषि निदेशक - रांची डीसी
मनीष रंजन - प्रतिक्षारत - कोल्हान आयुक्त
राजेश कुमार शर्मा - प्रतिक्षारत - सचिव सूचना प्रोद्योगिकी एवं ई गर्वनेंस
के श्रीनिवासन - प्रतिक्षारत- प्रभारी सचिव खान एवं भूत्तव विभाग
राजेश कुमार पाठक- विषेश सचिव कृषि पशुपालन - गढ़वा डीसी
चितरंजन कुमार - पशुपालन निदेशक - साहेबगंज डीसी
दिलीप टोप्पो - संयुक्त निर्वाचन आयुक्त - लोहरदग्गा डीसी
शिशिर कुमार सिन्हा - आयुक्त - आदिवासी कल्याण - गुमला डीसी
राजेश सिंह - विशेष सचिव उच्च शिक्षा - बोकारो डीसी
कमलेश्वर प्रसाद सिंह - नगर आयुक्त हजारीबाग - देवघर डीसी
उमाशंकर सिंह- परियोजना निदेशक - धनबाद डीसी
सूरज कुमार - खूंटी डीसी - जमशेदपुर डीसी
शशि रंजन - गुमला डीसी - पलामू डीसी
दिव्यांशु झा - संयुक्त सचिव योजना सह वित्त - चतरा डीसी
सुशांत गौरव - निदेशक उच्च शिक्षा - सिमडेगा डीसी
फैज अक अहमद - परिवहन आयुक्त - जामताड़ा डीसी
भोर सिंह यादव - वाणिज्य कर आयुक्त - गोड्डा डीसी
शशि रंजन - कारा महानिरीक्षक - खूंटी डीसी

बॉडीगार्ड को कोरोना होने के बाद धनबाद के सांसद का घर सील, बनाया गया कंटेनमेंट जोन



सांसद पीएन सिंह के बॉडीगार्ड को कोरोना हुआ है। बॉडीगार्ड उनके कैंपस में बने कमरे में रहता था। संक्रमण को रोकने के लिए सांसद का घर सील किया गया है। ...

धनबाद।

धनबाद के सांसद पीएन सिंह को कोरोना नहीं हुआ है लेकिन उनके घर को महामारी का केंद्र (AP Center) चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। साथ ही उनके घर को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। यह सब सांसद के बॉडीगार्ड को कोरोना होने के बाद प्रशासनिक कवायद के रूप में की गई है। अब सांसद और उनके परिवार के लोग 14 दिन तक घर में ही रहेंगे। धनबाद संसदीय क्षेत्र के तहत धनबाद और बोकारो जिले की जनता भी अपने जनप्रतिनिधि से नहीं मिल पाएगी। हालांकि फोन पर लोग सांसद सिंह के बात कर सकते हैं। 



सांसद के बॉडीगार्ड की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाॉडीगार्ड को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दूसरी तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सांसद के धनसार स्थित आवास को सील कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम राज महेश्वरम ने धनसार जाकर आवास सील करने की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सांसद के घर पर बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी। चूंकि जनप्रतिनिधि के घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहा है। यहां कोरोना का मरीज मिला है। लोगों में संक्रमण की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 

बॉडीगार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सांसद और उनके परिवार के सभी लोगों की एहतियातन कोरोना जांच की जाएगी। हालांकि हाल में ही सांसद ने कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट निगेटिव था। सांसद के आवास को सील करने के साथ ही कंटेनमेंट जोन चिह्नित किया गया है। इस इलाके में कर्फ्यू लगेगा।

Monday, July 13, 2020

धनबाद: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खून से लिखा-I LOVE YOU



धनबाद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

धनबाद: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर डीसी कॉलोनी के रहने वाले 25 वर्षीय सत्य प्रकाश पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का यह मामला प्रतित हो रहा रहा है. सत्यप्रकाश पांडेय का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है. पड़ोस के रहने वाले ज्योतिष नाम का युवक डयूटी जाने के लिए घर से निकला. सत्यप्रकाश के घर की खिड़की का एक पल्ला खुला हुआ था. इसमें से ज्योतिष को लटकता हुआ दूर से दिखाई दिया. पास जाकर देखने पर मालूम हुआ कि सत्यप्रकाश फांसी के फंदे से झूल रहा है. ज्योतिष के द्वारा मामले की सूचना पूर्व पार्षद जय कुमार को दी गई.

पुलिस को सूचना देने के बाद जय मौके पर पहुंचे. थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घर का दरवाजा बंद था. बरामदे और जिस कमरे में सत्यप्रकाश ने फांसी लगाई थी. पुलिस ने एक युवक को दीवार फांदकर घुसने को कहा. युवक ने घर में घुसने के बाद दरवाजा खोला, फिर पुलिस और अन्य लोग अंदर गए. फांसी के फंदे से उतारने तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी मौके से बरामद किया है. जिसमें खून से पहले आई लव यू लिखा हुआ है. उसके बाद रेड पेन से एक लड़की से प्यार की पूरी दासतां लिखी हुई है. उसने लिखा है कि अब वह अपना सिम तोड़कर फेंक रहा है.सुसाइड नोट एकतरफा प्यार में आत्महत्या की कहानी कह रहा है. पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा चुका है. पूर्व पार्षद जय कुमार ने बताया कि मृतक अकेले रहता था. पूरा परिवार सासाराम में रहता है. मृतक के पिता वशिष्ठ पांडेय सेल कंपनी में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं. बताया जा रहा कि मृत युवक मोहल्ले की किसी लड़की से प्यार करता था. लड़की उसके इस प्यार को इनकार कर रही थी. मृत युवक नशे का आदि था. हमेशा वह कई तरह की नशीली चीजों का सेवन किया करता था. जिस कारण वह हमेशा नशे में धुत रहता था. कुछ दिनों पहले एक दुकान में चोरी करते हुए पकड़ा भी गया था. इन्ही कारणों से लड़की उसके प्यार को स्वीकार कर नहीं कर रही थी.

फर्जी स्टेट बैंक खोलने वाले तीन लोग हुए गिरफ्तार


तमिलनाडु में फर्जी बैंक खोलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कडलोर जिले के पनरुत्ती में स्टेट बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के 19 साल के बेटे ने स्टेट बैंक की ही फर्जी ब्रांच खोल रखी थी। अब स्टेट बैंक की असली ब्रांच के मैनेजर वहां पहुंचे को सेटअप देखकर हैरान रह गए क्योंकि यह पूरी तरह स्टेट बैंक की तरह ही बनाई गई थी। अब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

एसबीआई के एक पूर्व कमर्चारी के बेटे कमल बाबू ने फर्जी बैंक में कंप्यूटर, लॉकर, फर्जी कागज और अन्य चीजें रखकर इसे एकदम बैंक जैसा बनाया था। यहां तक कि पनरुत्ती बाजार ब्रांच के नाम पर एक वेबसाइट भी बनाई गई थी। पुलिस ने कमल के साथ-साथ ए कुमार (42) और एम मणिकम को भी पकड़ा है। इन लोगों ने लॉकडाउन के बीच अप्रैल में ही ब्रांच खोली थी।

ग्राहकों ने पूछताछ की तो खुल गई पोल
इस फर्जी ब्रांच की पोल उस वक्त खुली, जब एसबीआई के एक ग्राहक ने इस ब्रांच के बारे में नॉर्थ बाजार ब्रांच में पूछताछ की। एक ग्राहक ने इस फर्जी ब्रांच में मिली पर्ची नॉर्थ बाजार ब्रांच के मैनेजर को दिखाई तो उनका दिमाग सन्न रह गया। जब वे फर्जी ब्रांच पहुंचे तो हैरान रह गए क्योंकि इस फर्जी बैंक में भी सबकुछ असली जैसा था। अब पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 473, 469, 484 और 109 के तहत केस दर्ज किया है।

बताया गया कि कमल के पिता बैंक के कर्मचारी थी। लगातार बैंक आने-जाने के कारण कमल को बैंक के कामकाज के बारे में काफी हद तक जानकारी थी। कुछ साल पहले ही उसके पिता की मौत हुई और मां रिटायर हुईं। पिता की मौत के बाद उसने नौकरी के लिए अप्लाई किया। नौकरी मिलने में देरी हुई तो उसने अपनी ही ब्रांच खोल ली।

अभी तक धोखाधड़ी का केस नहीं, जांच जारी
फिलहाल किसी ग्राहक ने नुकसान की सूचना नहीं दी है। कमल ने भी कहा है कि उसने किसी के साथ धोखाधड़ी करने के लिए बैंक नहीं खोली थी। हालांकिस उसकी मां और चाची के बैंक अकाउंट के बीच कई सारे ट्रांजैक्शन किए गए हैं। इस केस में जांच की जा रही है।


Sunday, July 12, 2020

छेड़खानी से तंग आकर 20 वर्षीया युवती ने थाने में खाया जहर ,आरोपित को पुलिस पर बचाने का आरोप




धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकामी देखने को मिल रहा है।छेड़खानी के आरोपी को पुलिस पर बचाने का आरोप लगाते हुए एक 20 वर्षीय युवती ने शनिवार को बरवाअड्डा थाने में पहुंचकर जहर खा ली। इस दाैरान युवती पुलिस के खिलाफ जोर-जोर से चिल्ला रही थी। पुलिस ने युवती की जान बचाने के लिए तुंरत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया। डीएसपी सरिता मुर्मू और थानेदार संदीप बाघवार ने पीएमसीएच में जाकर युवती की स्थिति का जायजा लिया। युवती के इलाज के लिए डीएसपी ने चिकित्सकों से बात की।हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।बरवाअड्डा थाना अंतर्गत खरनी क्षेत्र की युवती ने जोड़ापीपल निवासी पूर्व झामुमो नेता राकेश चौधरी पर छेड़खानी करने, हाथ जलाने, कपड़ा फाड़ कर फोटो खींचने और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। युवती आरोपित के घर उसकी चार वर्षीय लड़की को ट्यूशन पढ़ाने जाया करती थी। इस मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवती शनिवार दोपहर बाद थाने पहुंची और जहर खा ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती ने थाने में जहर नहीं खाया। वह जहर खाकर थाने पहुंची थी। अभी तक किसी भी महिला संगठन या समाजसेवी ने मामले पर प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है,और ना ही अपनी जबान ही खोली है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...