Saturday, June 15, 2019

'इंडिया न्यूज' के पत्रकार रवि चौधरी के भाई झम्मन चौधरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या


'इंडिया न्यूज' के पत्रकार रवि चौधरी के भाई झम्मन चौधरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना मथुरा में गोवर्धन के आन्योर इलाके की है। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी के विवाद में यह हत्या की गई है और इसे झम्मन चौधरी के साथ काम करने वाले दुर्गपाल सिंह ने अंजाम दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दुर्गपाल सिंह फरार होने में कामयाब रहा। हत्याकांड के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के कुछ परिजनो को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि पत्रकार रवि चौधरी के भाई  झम्मन चौधरी (40) शुक्रवार को आन्योर इलाके में अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसी बीच वहां पर दुर्गपाल सिंह आया और झम्मन चौधरी को गोली मारकर मौके से फरार हो गया ၊

Friday, June 14, 2019

झारखंड : सरायकेला खरसावां जिले में बड़ी नक्सली वारदात , नक्सलियों ने 5 पुलिसकर्मियों की गोलीमार कर हत्या की


रांची ၊ सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू हाट बाजार के पास शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे नक्सलियों ने पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लूटकर भाग गये. भागने के क्रम में नक्सलियों ने माओवाद जिंदाबाद, नक्‍सली जिंदाबाद के नारे लगाये. जानकारी के अनुसार पांच बाइक पर 10 से 12 की संख्या में नक्सली आये थे. नक्सलियों ने माओवाद जिंदाबाद, नक्‍सली जिंदाबाद के नारे लगाये. जानकारी के अनुसार पांच बाइक पर 10 से 12 की संख्या में नक्सली आये थे. 

 

बताया जा रहा है तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस दल पेट्रोलिंग के लिए निकली थी. गश्‍ती के दौरान ही पांच मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद नक्‍सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया. हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. हत्‍या के बाद नक्‍सलियों ने पुलिस के हथियार छीन लिये और नारा लगाते हुए फरार हो गये. मृतकों में एक एएसआई गोवर्द्धन पासवान और एक आरक्षी मुंधन हांसदा, कांस्‍टेबल युधिष्ठिर मालूआ, डिब्रू पूर्ति, धनेश्वर महतो शामिल हैं. जबकि चालक सुकलाल कुदड़ा ने भाग कर जान बचायी. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नक्सली बुंडू की और भाग गये. घटना के बाद कुकडु बाजार खाली हो गया और सन्नाटा पसर गया. खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है ၊

 

Thursday, June 13, 2019

एबीपीएसएस की राष्ट्रीय सचिव पत्रकार सरोज जोशी व उनका पुत्र 5 दिन से लापता ,अनहोनी की आशंका से पत्रकार संगठन के तेवर गरम

न्यूज़ डेस्क ၊

भोपाल ၊ मध्य प्रदेश में पत्रकारों की स्थिति दिन प्रतिदिन चिंतनीय होती जा रही। पिछले 15 वर्षो में पत्रकारों की हत्या, हत्या के अंडे बाजी, रंग दारी और प्रताड़ना की घटनाऐं विकराल रूप धारण करती जा रही है। पिछ्ले 15 वर्षो के अंतराल में हमने अपने कई क्रांतिकारी पत्रकार खो दिए जो भ्रष्टाचार, भूमाफ़िया, रेतमाफ़िया, खदान माफ़िया के खिलाफ आवाज उठाने के बदले असमय मारे गए पत्रकार। वहीँ वर्तमान समय में भी मध्य प्रदेश के पत्रकार भी असुरक्षा और भय के बीच जीवन गुजार रहें है। दुर्भाग्यवश नयी सरकार भी घोषणा के बावजूद पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू नही करा सकी, जो चिंतनीय और खेद का विषय है। बहरहाल ताज़ा मामला महिला पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने एकलौते पुत्र ऋषभ के साथ तीन दिन से कहीं खो गई है। उनके मोबाईल नंबर पर सूचना -98260-73771,62651-55486 ऋषभ 99810-66515 भी पिछले पाँच दिन से (बन्द) स्वीच ऑफ है। इस संबंध में आज एबीपीएसएस के प्रतिनिधि मंडल नवागत आईजी योगेश देशमुख से मिला और पुरी स्थिति से अवगत कराया जहाँ उन्होने डीआईजी इरशाद वली को उचित और कठोर कारवाई करने का निर्देश दिए है।

आखिर कारण क्या है

वर्ष 2016 में सरोज जोशी के बर्खास्त पुलिस अधिकारी  अमिताभ प्रताप सिंह के घर में बतौर किरायेदार रहने के दौरान अमिताभ प्रताप की पत्नी सोनाली सिंह व उसके भाई ने अमिताभ प्रताप पर प्राणघातक हमला किया था। उस समय सरोज जोशी और उनका पुत्र चश्मदीद गवाह बन गए और अमिताभ की जान बचाकर हॉस्पिटल ले गए थे। उस मामलें में 2018 में सोनाली सिंह को जेल जाना पड़ा था, और तबसे सोनाली सिंह सरोज जोशी से रंजिश हो गया था। अमिताभ प्रताप सिंह की मददगार और शुभ चिंतक होने के बदले सोनाली सिंह ने सरोज जोशी और उनके पुत्र के विरुध्द टीटी नगर, श्यामला हिल्स जहागिराराबाद, रातीबढ थानों में कई झूटे मुक़दमे दर्ज कराएं थे। सूत्रों से मिली जानकारी प्राप्त हुई है कि उनको लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। किसी व्यक्ति ने सरोज जोशी से मुलाकात के बाद बताया था कि उसको 10 लाख रूपये की फिरौती सरोज जोशी और उनके पुत्र के नाम की  दी गई है। पिछ्ले 3 माह से वह बेहद मानसिक पीड़ा का सामना कर रही थी। वहीँ पत्रकार कुछ दिनों से लापता है।


Wednesday, June 12, 2019

The new poster of Boney Kapoor’s Nerkonda Paarvai starring Ajith is here, trailer unveils today

Ever since producer Boney Kapoor announced his maiden Tamil venture Nerkonda Paarvai starring superstar Ajith, which is a remake of Hindi film Pink, fans have been eagerly waiting for it.


Even the first poster of the film looked every bit intense, intriguing and promising. Now, the new poster has risen the curiosity among the fans. The new poster unveils that the trailer of much awaited film will be out at 6pm today i.e. Tuesday, June 12th, 2019.


Nerkonda Paarvai is directed by H. Vinoth and Besides Ajith, who is reprising the role of a lawyer which was played by Amitabh Bachchan in the original, the film stars Shraddha Srinath who will be seen playing Taapsee's character, Abhirami Iyer has been roped in to play Kirti’s character where as Andrea has been retained for her character. Also, Vidya Balan will be seen in a cameo role opposite Ajith.


For a fact, Nerkonda Paarvai also holds a special place for Boney and Ajith as it was late actress Sridevi's wish to see Ajith work with her husband. The film is slated to release on August 10th, 2019.

Tuesday, June 11, 2019

बिहार में जारी है मासूमों की मौत का सिलसिला, चमकी बुखार से एक दिन में 16 बच्चों की मौत …

रिपोर्टर चन्दन चौधरी 

उत्तर बिहार में जानलेवा बने चमकी बुखार से सोमवार को 16 बच्चों की मौत हो गयी. इस बीमारी से पिछले एक सप्ताह से बच्चे लगातार आक्रांत हो रहे हैं. सोमवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में 43 बच्चे गंभीर हालत में भर्ती किये गये, जिसमें 16 बच्चों की जान चली गयी. इन दोनों अस्पतालों में कोहराम मचा है

 उधर, स्वास्थ्य विभाग ने लगातार छठे दिन बच्चों की मौत होने पर सिविल सर्जन शैलेश प्रसाद सिंह से रिपोर्ट मांगी है और इलाज की बेहतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. तिरहुत के कमिश्नर नर्मदेश्वर लाल ने भी एक आपात मीटिंग बुला कर कई निर्देश दिये. उन्होंने बीमारी से बचाव को लेकर प्रचार प्रसार नहीं किये जाने पर फटकार भी लगायी है. सोमवार की सुबह छह बजे से ही एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों का आना शुरू हो गया था.


 महज तीन घंटे के अंदर 20 बच्चे एसकेएमसीएच पहुंच गये. इतनी संख्या में बीमार बच्चों के आने के बाद आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधक ने तीसरे पीआइसीयू में बच्चों को एडमिट करना शुरू किया. लेकिन जब तीसरा पीआइसीयू के फुल हो गया तो आइसीयू को खाली कराकर उसमें बच्चों को भर्ती किया गया. अस्पताल अधीक्षक सुनील कुमार शाही ने बताया कि आइसीयू के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है. हालत यह है कि पीआइसीयू में एक बेड पर तीन तीन बच्चों का इलाज किया जा रहा है.


बीमार बच्चों में मुजफ्फरपुर के मीनापुर, बरुराज, मोतीपुर के अलावा शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और वैशाली जिले के भी हैं. हर साल गर्मी के उमस भरे मौसम में यह बीमारी फैलती है.

इन बच्चों की हुई मौत

एसकेएमसीएच में : कांटी, शहबाजपुर की तीन वर्षीय सबाना खातून, मीनापुर, मुस्ताफापुर की तीन वर्षीय रूबी कुमारी, मोतिहारी के पांच वर्षीय साकेत कुमार, सीतामढ़ी के डेढ वर्षीय विराज मुखिया, अहियापुर, बहादुरपुर की आठ वर्षीय ज्योति कुमारी, माधोपुर हथौड़ी की चार वर्षीय काजल कुमारी, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर की दस वर्षीय ज्योति कुमारी, अहियापुर, मुस्तफापुर के दस वर्षीय राहुल कुमार, कुढ़नी केसोपुर की डेढ़ वर्षीय सैयशा, शिवहर की तीन वर्षीय सुचिता, मीनापुर की तीन वर्षीय प्रिया कुमारी, वैशाली हरिवंशपुर गांव की सात वर्षीय रूपा कुमारी, मीनापुर हरपुर की पांच वर्षीय प्रियांशु कुमारी, पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल के पांच वर्षीय सोनु कुमार, बरूराज पगहिया की पांच वर्षीय फरीदा कुमारी की मौत हो गयी.


केजरीवाल अस्पताल में : कांटी, सोनवर्षा की साढ़े तीन वर्षीय रचना कुमारी की मृत्यु हो गयी. जबकि बबिता कुमारी को एसकेएमसीएच से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

इन बच्चों का चल रहा है इलाज

एसकेएमसीएच में : मीनापुर की तीन वर्षीय सुनीता कुमारी, हथौड़ी की सात वर्षीय चांदनी कुमारी, शिवहर तरियानी की 12 वर्षीय अंजली कुमारी, गायघाट के दस माह के आयुष कुमार, मीनापुर धर्मपुर की चार वर्षीय पायल, कुढ़नी लदौरा के छह वर्षीय अमन कुमार, बरूराज की पांच वर्षीय फरीदा खातून, मीनापुर की दो वर्षीय गुड़िया, पूर्वी चंपारण के पांच वर्षीय सोनु कुमार, मीनापुर मोहनपुर की तीन वर्षीय अनुष्का कुमारी, मोतीपुर की तीन वर्षीय रानी कुमारी, मुशहरी की तीन वर्षीय विभा कुमारी, मीनापुर रामपुरप की पांच वर्षीय गुड़िया कुमारी, मुशहरी के दस वर्षीय मिथिलेश राय, मोतीपुर की तीन वर्षीय चांदनी कुमारी, सकरा की चार वर्षीय सीता कुमारी, मीनापुर की तीन वर्षीय शिवानी कुमारी, पूर्वी चंपारण मधुबन के डेढ़ वर्षीय सुनील कुमार,कांटी के पांच वर्षीय रौशनदास, मड़वन करजा की तीन वर्षीय ज्योति कुमारी, कुढ़नी की डेढ़ वर्षीय सैयजा, सीतामढ़ी के चार वर्षीय रंधीर माझी, पारू की तीन वर्षीय,अराधना कुमारी, कांटी की दो वर्षीय सलोनी कुमारी,साहेबगंज के चार वर्षीय अंशु कुमार, कुढ़नी के तीन वर्षीय गुलशन कुमार, मोतिहारी के छह वर्षीय अजीत कुमार, पूर्वी चंपारण मधुबन के सात वर्षीय ऋतिक,बेतिया के तीन वर्षीय आयुष कुमार, मड़वन करजा के ढ़ाई वर्षीय दीनानाथ, सरैया के राजाबाबू, मीनापुर की गुंजा कुमारी, सीतामढ़ी के नौ माह के कन्हाई कुमार को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.


केजरीवाल अस्पताल में : मुशहरी रोहुआ के दो वर्षीय इम्तियाज, मड़वन करजा मोहमदपुर की तीन वर्षीय सरस्वती, मीनापुर पीपराहा की तीन वर्षीय बबिता, वैशाली गोरौल की तीन वर्षीय प्रीति, कांटी दामोदरपुर की चार वर्षीय साइस्ता प्रवीण, पूर्वी चंपारण सिरसिया की चार वर्षीय संध्या का इलाज किया जा रहा है.


पिछले पांच दिनों में 114 बच्चे पीड़ित, 31 की जान गई


तीरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर सहित पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिले में चमकी बुखार का कहर तेज हो गया है. बीते पांच दिनों के भीतर पीड़ित 114 बच्चे इलाज के लिए एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उनमें 31 बच्चों की जान चली गयी.

मरीजों के आने का सिलिसला अब भी जारी है. एसकेएमसीएच के तीन पीआइसीयू वार्ड की स्थिति यह है कि मरीजों की संख्या की तुलना में जगह कम पड़ रहा है. बीमार बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आइसीयू में भी बच्चों को भर्ती किया जा रहा हैं. अस्पताल प्रबंधक एक बेड पर दो से चार बच्चों को रखकर उनका इलाज करने में लगे है.


चौंकाने वाली बात तो यह है कि पीड़ित की संख्या बढ़ने के साथ ही उसी अनुपात में बीमार बच्चों की मौत भी हो रही है. बच्चों की हो रही मौत को लेकर अस्पताल में कोहराम की स्थिति बनी हुई है. सभी बच्चों के परिजन भी हतप्रभ हैं कि आखिर अस्पताल आकर भी वे अपने बच्चे को बचा नहीं पा रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया पत्रकार की रिहाई का आदेश, पर चलता रहेगा केस; संदर्भ सीएम योगी को ले ट्वीट

 

प्रशांत कनौजिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद यूपी पुलिस ने दिल्ली आकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी से जुड़ी एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है और उन्हें तत्काल जेल से छोड़ने का आदेश दिया है. प्रशांत की पत्नी की तरफ से दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'किसी की राय अलग-अलग हो सकती है, उन्हें (प्रशांत) शायद वह ट्वीट नहीं करना चाहिए था, लेकिन बस इस आधार पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता.'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'किसी को एक ट्वीट के चलते 11 दिन तक जेल में नहीं रख सकते हैं.' कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि यह कोई हत्या का मामला नहीं है. उन्हें तुरंत जेल से छोड़ा जाए.                                                          निजी आजादी का हनन हो रहा है तो हम हस्तक्षेप करेंगे- SC
शीर्ष अदालत ने साथ ही कहा कि अगर किसी की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है तो हम हस्तक्षेप करेंगे. राज्य सरकार अपनी जांच जारी रख सकती है, लेकिन कनौजिया को सलाखों के पीछे नहीं रखा जा सकता है.

वहीं, अदालत में यूपी सरकार का पक्ष रख रहे एएसजी विक्रमजीत बनर्जी ने अदालत को कनौजिया की ओर से किए गए ट्वीट्स की कॉपी सौंपी. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 'कनौजिया की गिरफ्तारी सिर्फ एक ट्वीट पर नहीं हुई, बल्कि वह आदतन अपराधी है. उसने भगवान और धर्म के खिलाफ ट्वीट किया है.'             बता दें कि प्रशांत कनौजिया ने बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक एक वीडियो शेयर किया था. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपने पोस्ट में योगी को लेकर आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं. जिसके बाद कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया था.  पत्रकार की बीवी ने लगाई थी अर्जी
प्रशांत की पत्नी जगीशा अरोड़ा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इस गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. उनकी अर्जी में कहा गया है कि पत्रकार पर लगाई गईं धाराएं जमानती अपराध में आती हैं. ऐसे मामले में कस्टडी में नहीं भेजा जा सकता. याचिका पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है, क्योंकि यह गिरफ्तारी अवैध और असंवैधानिक है. पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पत्रकार को तुरंत रिहा करने के आदेश दिए.

मध्यप्रदेश में भी अलीगढ़ जैसी दरिंदगी, पिता के बगल में सो रही बेटी को उठा ले गए हैवान, रेप के बाद की हत्या

उज्जैन. अलीगढ़ में हैवानों की हैवानियत पर पूरा देश उबल रहा है। पूरे देश की यह मांग है कि अलीगढ़ के दरिंदों को फांसी हो। अभी अलीगढ़ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर से भी एक दिल दहलाने देने वाली खबर सामने आई है। अलीगढ़ की तरह ही हैवानों ने पांच साल की बच्ची से रेप किया और हत्या कर शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया।                      महाकाल की नगरी उज्जैन आज शर्मसार है। पांच साल की मासूम बच्ची के साथ यहां भी हैवानियत हुई है। जिसे सुन आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहां रात के अंधेरे में बच्ची का अपहरण किया गया, फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है। लोग दरिंदों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।                                    उज्जैन के भूखी माता क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टे पर अपने परिवारवालों के साथ सो रही बच्ची का आरोपियों ने अपहरण किया। वहां, बच्ची के माता-पिता और दो बहनें और सो रही थीं। जब सुबह परिवार की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। परिवार वालों ने काफी ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार को दोपहर में मिली जानकारी स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे भूखी माता क्षेत्र स्थित लालपुर के समीप नदी में एक बच्ची का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान की तो वह ईंट भट्ठे से गायब बच्ची के रूप में पहचान की गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।

Monday, June 10, 2019

कठुआ रेप-मर्डर केस में सांजी राम समेत 6 आरोपी दोषी, सजा का ऐलान

पिछले साल की शुरुआत में पूरे देश को झकझोर देने वाली जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई रेप और मर्डर की घटना पर आज फैसला सुनाया गया. 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले कुल सात में से 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है. पठानकोट की अदालत ने मुख्य आरोपी सांजी राम समेत अन्य 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है. इसके अलावा सातवें आरोपी विशाल को बरी कर दिया गया है. इन सभी आरोपियों की सजा का ऐलान भी आज दोपहर दो बजे किया जाएगा.

इन 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है:

1. ग्राम प्रधान सांजी राम (मुख्य आरोपी)

2. स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया,

3. रसाना गांव परवेश दोषी,

4. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तिलक राज,

5. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता,

6. पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार 

जबकि सांजी राम का बेटे विशाल को बरी कर दिया है. कठुआ मामला जब सामने आया था तो देश ही नहीं दुनिया में इसने सुर्खियां बटोरी थीं. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्रिटी भी इंसाफ की गुहार लगा रहे थे.

इस मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक को नाबालिग बताया गया. हालांकि, मेडिकल परीक्षण से यह भी सामने आया कि नाबालिग आरोपी 19 साल का है. पूरी वारदात के मुख्य आरोपी ने खुद ही सरेंडर कर दिया था.

बता दें कि शुरुआत में इस मसले को जम्मू कोर्ट में सुना गया लेकिन बाद में पठानकोट कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई जहां पर आज इसका फैसला सुनाया गया.

इस फैसले को देखते हुए पठानकोट कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. यहां पर एक हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया, साथ ही बम निरोधक दस्ता, दंगा नियंत्रक दस्ता भी यहां पर तैनात रहे.

जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था उनमें स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया, पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार, रसाना गांव का परवेश कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, हेड कांस्टेबल तिलक राज, पूर्व राजस्व अधिकारी का बेटा विशाल और उसका चचेरा भाई (जिसे नाबालिग बताया गया) शामिल था. इसके अलावा मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान सांजी राम भी पुलिस की गिरफ्त में है.

'बिजली पानी आंदोलन' के तहत आम आदमी पार्टी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान,12 जून को राजभवन पर देंगे धरना

आम आदमी पार्टी के द्वारा शुरु किये गये *बिजली पानी आंदोलन* के तहत  आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुँचे अौर हिन्दपीढ़ी के कई मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

हिन्दपीढ़ी के ग्वाला टोली, नाला रोड, एकरा मस्जिद गल्ली सहित विभिन्न मोहल्लों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर उनसे बात की तथा लोगोँ को बिजली पानी आंदोलन में आम आदमी पार्टी के साथ आकर अपने अधिकार के लिये मजबुती से मिलकर लड़ने की अपील की।

लोगों के बीच पर्चा बाँटकर आप के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 2018 तक सस्ता और 24 घंटे बिजली देने के झुठे वादे के बारे में बता रहे है। आप के कार्यकर्ता स्थानीय विधायक सह मंत्री सीपी सिंह द्वारा 50 हजार घरों को पाईपलाईन से पानी देने के झूठे वादे से अवगत करा रहे हैं कि किस तरह आज भी राँची के 80% घरों से पाईपलाईन से पानी नहीं जाता। 234 करोड़ रूपये में 2012 तक 30 महीने में पुरा होने वाली योजना का बजट बढ़कर 380 करोड़ रूपये हो गया, किन्तु आज भी कार्य 10 साल से लटका है। अौर ठेका एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया गया।

पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा जाने वाले पत्र की प्रति भी लोगों से हस्ताक्षर कराकर जमा कर रहे हैं। पानी बिजली की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी राँची की जनता की ओर से 25 हजार शिकायत पत्र प्रधानमंत्री को भेजेगी। बताया कि शहर में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे *बिजली पानी आंदोलन* में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 आगामी 12 जून को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली - पानी आंदोलन के तहत राजभवन पर धरना देंगे।

अभियान में मुख्यरूप से श्री राजन सिंह, पवन पांडे, राजेश कुमार, परवेज अख्तर, कृष्णा क़िशोर , विकास पाठक इत्यादि शामिल रहे। उपरोक्त जानकारी राजेश कुमार मीडिया प्रभारी ,आम आदमी पार्टी,झारखंड ने दी ၊

आादि सामूहिक दुष्कर्म मामले में काेर्ट ने 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

दुमका

आादिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को दुमका सिविल कोर्ट के न्यायाधीश पवन कुमार की काेर्ट ने 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।साथ ही 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।जुर्माना नहीं देने पर सजा की एक साल की सजा और जेल में काटनी होगी। इस मामले में एक नाबालिग आराेपी का जेजे बाेर्ड और चार का चाइल्ड काेर्ट में केस चल रहा है।एक आराेपी नीरज हांसदा अब तक फरार है।कोर्ट ने जॉन मुर्मू,अलविनुस हेम्ब्रम,जयप्रकाश हेम्ब्रम,सुभाष हांसदा,सुरज सोरेन,मार्शेल मुर्मू दानियल किस्कू,सुमन सोरेन,अनिल राणा,शैलेंद्र मराण्डी और सद्दाम अंसारी को आजीवन करावास की सजा सुनाई है। 06 सितम्बर 2017 की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी में 19 वर्षीय पीड़िता अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ घूमने के लिए गई थी और शाम करीब 7 बजे लौट रही थी।इसी दौरान दोनों को चार-पांच लड़कों ने दोनों को घेर लिया।चार हजार रुपया और मोबाइल यह कह कर मांगा कि तुम लोग गलत काम करने आए हो। पीड़िता और उसके दोस्त के साथ मारपीट की,फोन कर बुलाने पर पहले स्कूटी से दो-तीन लड़के वहां पहुंचे।इधर पैदल और बाइक से 10-12 अन्य लड़के भी पहुंचे।सभी ने पीड़िता और उसके दोस्त को घेर लिया था।एक-एक लड़कों ने पीड़िता के साथ रेप किया थामपीड़िता के बयान पर दुमका मुफस्सिल थाना में भादवि के धारा 323, 341, 342, 387, 376(डी), 504, 506, 201/ 34 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 97/17) दर्ज की गई थी।

इनोवा का शीशा तोड़कर कार में रखे करीब 35 लाख रुपये के जेवरात व अन्य समान की चोरी

राँची

चुटिया थाना क्षेत्र के राँची क्लब गेट के आगे रोड के दूसरी और हिंदुस्तान सेंटरी दुकान के पास खड़ी इनोवा कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कार में रखे करीब 35 लाख रुपया के जेवरात एवँन अन्य समान  की चोरी कर ली।यह घटना रविवार की रात लगभग 9 बजे घटित हुई।बता दें कि मोरहाबादी के रहने वाले राकेश सिंह के साथ यह घटना हुई। राकेश सिंह ने अपनी भगिनी की शादी के लिए मोरहाबादी स्थित आवास से राँची क्लब आए हुए थे इसी दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।इस मामले में चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

भुक्तभोगी राकेश सिंह के द्वारा चुटिया थाना ने दिए आवेदन के अनुसार राकेश सिंह अपने भगिनी की शादी में राँची क्लब आए हुए थे इसी दौरान उन्होंने अपनी इनोवा कार को राँची क्लब के सामने लगाए थे। कुछ देर के बाद राकेश सिंह ने अपने बेटे से कार में रखे ट्रॉली बैग लाने को कहा जब उनके बेटे कार के पास गए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और कार में रखे ट्रॉली बैग गायब है।पुलिस जांच में जुटी है।क्लब के सामने सभी दुकान का सीसीटीवी जांच किया जा है।


इधर सीसीटीवी जांच के दौरान ये भी सच्चाई सामने आया है कि जितने भी दुकान है लगा सीसीटीवी सिर्फ शो के लिए रखा है।क्योंकि तीन से चार दुकान में जब सीसीटीवी जांच करने पहुंचा पुलिस तो दुकानदार का कहना है रविवार को सीसीटीवी बंद रखते है।अब ये कैसा तर्क है दुकानदार ही जाने।एक पुलिस अधिकारीन ने बताया जिस जगह इंनोवा गाड़ी लगी हुई थी उस दुकान में सीसीटीवी सामने लगी हुई है।दुकानदार से जब सीसीटीवी दिखाने बोले तो कहा रविवार को बंद कर देते हैं।


पत्रकार संगठनों ने की पत्रकार प्रशांत , इशिका और अनुज के गिरफ्तारी की भर्त्सना

एडिटर्स गिल्ड समेत कई पत्रकार संगठनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पत्रकार प्रशांत कनौजिया, इशिका सिंह और अनुज शुक्ला की गिरफ़्तारी की निंदा की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शनिवार को तीन पत्रकारों, प्रशांत कनौजिया, इशिका सिंह और अनुज शुक्ला को गिरफ़्तार कर लिया है। ख़बरों के मुताबिक़, जहां स्वतंत्र पत्रकार कनौजिया को उनके ट्वीट के लिए गिरफ़्तार किया गया हैं वहीं इशिका सिंह और अनुज शुक्ला को उनके चैनल नेशन लाइव पर एक कार्यक्रम के लिए गिरफ़्तार किया गया है। इन तीनों पत्रकारों को कथित तौर पर उनके द्वारा साझा किए गए और प्रसारित किए गए एक वीडियो के संबंध में गिरफ़्तार किया गया है। उस वीडियो में एक महिला ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेमिका होने का दावा करते हुए कहा था कि वह उनके साथ अपना जीवन बिताना चाहती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस द्वारा की गई गिरफ़्तारी को एडिटर्स गिल्ड ने ‘क़ानून का दुरुपयोग’ और प्रेस को डराने का प्रयास बताया है। गिल्ड ने एक बयान में कहा है कि, ‘पुलिस की कार्रवाई कठोरतापूर्ण, मनमानी और क़ानूनों के अधिकारवादी दुरुपयोग के समान है।’  बयान में कहा गया है कि गिल्ड, इसे प्रेस को डराने-धमकाने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने के प्रयास के तौर पर देखती है। बयान में यह भी कहा गया है कि प्राथमिकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ‘प्रेम संबंध’ होने का दावा करने वाली महिला के वीडियो को ट्विटर पर साझा करने पर आधारित है। गिल्ड ने कहा कि टीवी चैनल ने इस विषय पर वीडियो प्रसारित किया था। उसने कहा, ‘महिला के दावे में जो भी सच्चाई हो, इसे सोशल मीडिया पर डालने और एक टीवी चैनल पर प्रसारित करने के ख़िलाफ़ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करना क़ानून का खुला दुरुपयोग है।’

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...