Thursday, December 29, 2022
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में मिले 200 आईइडी
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को लोहरदगा पेशरार के जंगल से 200 आईइडी और कोडेक्स वायर मिले हैं। पकड़े गए सब जोनल कमांडर गोविंद बिरजिया की निशानदेही पर सारे विस्फोटक बरामद हुए हैं। इसके अलावा नक्सली कागजात, मोबाइल फोन, दवा और दैनिक उपयोग का सामान भी सुरक्षा बलों को मिला है।सर्च अभियान अभी जारी है।
Wednesday, January 6, 2021
Tuesday, December 29, 2020
सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान को लातेहार जिला प्रशासन ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
Wednesday, January 9, 2019
लातेहार - सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान सभा ने कृषि कार्य का हड़ताल कर प्रदर्शन किया
लातेहार ၊
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कथित मजदूर किसान विरोधी नीतियों, उनके हकों , ट्रेड युनियनों पर हमले के खिलाफ तथा महंगाई रोकने, तथा रोजगार सृजन के लिए न्यूनतम 18 हजार रूपया वेतन , सभी के लिए 6 हजार रुपये पेंशन, ऑउटसोर्सिंग जैसे तरीकों से निजीकरण पर रोक लगाने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने सहित आदि मॉगों को लेकर 10 श्रमिक संगठनों की 8 -9 जनवरी को हड़ताल के अह्वान पर झारखंड राज्य किसान सभा, लातेहार के बैनर तले सैंकड़ों किसान मजदूरों ने बालुमाथ प्रखंड के चितरपुर,धाधु आदि पंचायत मे कृषि कार्य बंद कर हड़ताल किया तथा प्रदर्शन की ၊ मांगों के समर्थन मे मजदुर किसान और कर्मचारी विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद, समान काम का समान वेतन लागु करो, अठारह हजार न्युनतम वेतन देना होगा, पुरानी पेंशन नीति लागु करो, आदि नारा लगा रहे थे ၊ इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अयुब खान, सचिव बालेश्वर उरांव कर रहे थे ၊इसमे शामिल लोगों को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा है कि हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हुआ है, रेलवे लोको पा़लट व उद्योग के काम काज पर असर पड़ा है, यह हड़ताल मजदूर वर्ग द्वारा अपने अधिकारों को हाशिल करने के लिए किया गया है , वर्कर्स से उनके ट्रेड युनियन बनाने के अधिकार सहित सभी हकुक सरकार द्वारा छीना जा रहा है ၊
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के मुद्दों पर उसकी 12 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया, सितंबर 2015 के बाद केंद्र सरकार ने यूनियनों से एक बार भी बात नहीं की ၊ नेताओं ने सरकार पर श्रमिकों के प्रतिकूल नीतियां अपनाने का भी आरोप लगाया है ၊ इसे शोभन उरांव, हनुक लकड़ा ने भी संबोधित किया ၊ प्रदर्शन में इस अवसर पर अरून उरांव, परमेश्वर उरांव, इलयाजर लकड़ा, पतरस लकड़ा, सोमरा उरांव, प्रेम दास लकड़ा, राजु उरांव, राजेश उरांव, लछमन माझी, बोलको देवी, साधन उरांव, हरगोबींद उरांव, संजय उरांव, बीरेंन्द्र उराव समेत कई लोग शामिल थे ၊
Saturday, December 1, 2018
लातेहार:उग्रवादियों ने धावा बोल स्टेशन परिसर में की फायरिंग कर आग लगाया ; दस गार्डो को बंधक बना की लूटपाट
दिलीप मल्टीपल ၊ बालूमाथ(लातेहार) ၊ बालूमाथ थानांतर्गत बारियातु प्रखंड के अमरवाडीह ,फुलब्सिया रेलवे कोल साइडिंग स्टेशन में बीती रात्रि दहशत फैला कर लेवी वसूली करने के मकसद से शुक्रवार देर रात्रि एक बजे के आसपास आठ से दस की संख्या में हथियार से लैस उग्रवादियों ने धावा बोलकर स्टेशन परिसर में फायरिंग की ।एवं दस गार्डो को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी किया ।एवं उनके मोबाइल,पैसा एवं जरूरी कागज़ात भी लूट लिया ।फिर सभी गार्डो को एक कमरे में बंद कर दिया ।
स्टेशन परिसर में खड़ी तीन मोटसाइकिल में आग लगा दिया ।आग लगने की वजह से स्टेशन परिसर भी जल गया ।वही कमरे में बंद गार्डो ने उग्रवादियों के भागने के बाद आगजनी की वजह से दम घुटने पर कमरे का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई ।वही उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा भी छोड़ा हैं ।जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...



