एक तरफ देश के 16 संसद भंग करने की औपचारिक घोषणा की जा चुकी है ၊ वहीं लोकसभा चुनावों में विस्फोटक जीत के बाद अब नरेंद्र मोदी कुछ ही दिनों में एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री बनते ही वह अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर जून में जाएंगे. सूत्रों के अनुसार यह यात्रा उनके टाइम टेबल में होगी और यह देश भी पड़ेासी ही होगा. हालांकि पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे.
किर्जिस्तान၊ हालांकि अभी मोदी की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा की घोषणा नहीं की गई है लेकिन पहले से उनके टाइम टेबल में एक यात्रा मौजूद है. जिसके अंतर्गत वह दो दिन के लिए किर्गिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक में हिस्सा लेंगे. यह बैठक 13 जून से शुरू होगी. यह पहला मौका होगा जब मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करेंगे. इससे पहले मई माह में ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्रियों की एससीओ बैठक में हिस्सा लिया था जहां पर उनकी मुलाकात पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से हुई थी. यहां पर दोनों ही नेताओं ने सिर्फ एक दूसरे को औपचारिक तौर पर अभिवादन किया था लेकिन इससे ज्यादा कोई बातचीत नहीं हुई थी.
इमरान से होगी चर्चा
हालांकि बताया जा रहा है कि एससीओ की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक पीएम इमरान खान से चर्चा कर सकते हैं. गौरतलब है कि इमरान खान ने बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री को ट्विटर पर बधाई संदेश भी भेजा था. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी प्रकार का संवाद हुए करीब चार साल का समय हो गया है. इस दौरान मोदी की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी होगी.
28 जून को जाएंगे जापान
इसके करीब दो सप्ताह बाद ही मोदी जी 20 समिट में भाग लेने जापान के ओसाका पहुंचेंगे. यह दूसरा मौका होगा जब मोदी प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल में रहते हुए दुनिया के अन्य राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे.