Thursday, November 28, 2019

भाकपा माओवादी दस्ते का तीन सक्रिय सदस्य हुआ गिरफ्तार



खूँटी। खूंटी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर गुरुवार को भाकपा माओवादी दस्ते के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार की। गिरफ्तार तीनों माओवादी पांच लाख के इनामी सबजोनल कमेटी सदस्य बोयदा पाहन दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं।

गिरफ्तार माओवादियों में सायको थानांतर्गत डाउडीह गांव के बिरसा मुंडा, मारंगहादा थानांतर्गत बड़ा सरले गांव के मझिया मुंडा उर्फ संजय मुंडा तथा सिरूम अम्बाटोली गांव के जदोराय स्वांसी शमिल हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, चुनाव बहिष्कार से संबंधित भाकपा माओवादी का बैनर व पोस्टर बरामद किया गया।

एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बिरसा मुंडा ने कई हत्याओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गत 18 अक्टूबर को सायको थानांतर्गत आड़ा गांव में भाजपा नेता शीतल मुंडा व उनकी पत्नी की निर्मम हत्या में भी बिरसा मुंडा का हाथ था। इसके अतिरिक्त 23 अगस्त को सायको बाजार में सुखराम सोय की हत्या, खूंटी थानांतर्गत पोसिया बाजार में शंकर मुंडा की हत्या तथा खूंटी थानांतर्गत जिकीलता गांव में हॉकी मैच के दौरान अनुरंजन समद नामक युवक की हत्या में भी बिरसा मुंडा व मझिया मुंडा शामिल थे

हेमंत बाबू जनता को बताएं जेएमएम ने चतरा के लिए क्या किया --अमित शाह



चतरा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत बाबू आप बताएं। झारखंड अलग राज्य के लिए जब यहां के युवा बलिदान दे रहे थे, शहीद हो रहे थे। उस समय कांग्रेस की क्या भूमिका थी? आज उस कांग्रेस से एक साथ जुड़कर जेएमएम चुनाव लड़ रही है। जब-जब झारखंड में कांग्रेस रही। झारखंड की रचना नहीं हुई। अटल जी ने झारखंड की रचना की और नरेंद्र मोदी एवं रघुवर दास ने इसे संवारने का काम किया है। हेमंत बाबू और कांग्रेस के लोग यह बताएं। चतरा की जनता जानना चाहती है। आपने चतरा के लिए क्या किया। मैं तो पूरा हिसाब लेकर आया हूं कि भाजपा की सरकार ने विगत 5 साल में चतरा के लिए क्या किया। सबसे महत्वपूर्ण काम विगत 5 साल में हमने नक्सलवाद को जमीन के 20 फुट अंदर दफन करने का काम किया है। आज चतरा के गांवों में शांति है। जहां शाम ढलते ही शादी समारोह करने में लोग परहेज करते थे। आज उस स्थिति में परिवर्तन आया है। मैं लातेहार में शहीद 4 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके परिवार वालों को आश्वस्त करता हूं कि हमारे वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ देंगे। ये बातें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चतरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन पासवान के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही।

60 साल में 12 प्रतिशत घर में पेयजल, 5 साल में 35 प्रतिशत घर में पेयजल

अमित शाह ने युवाओं को इंगित कर कहा कि भाग्य की रेखा हमारे हाथों में नहीं होती। उन्नत सड़कें भाग्य की रेखा हैं। यह उद्योग लाती है रोजगार देती है हर क्षेत्र में काम होता है और राज्य, जिला और गांव समृद्ध बनता है। चतरा में आम्रपाली योजना शुरू हुई। स्टील प्लांट निर्माण हेतु योजना बन रही है। 73, 187 शौचालय बने। *राहुल बाबा कहते हैं कि शौचालय बनाना भी कहीं विकास है। राहुल बाबा मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मां बहन जब घर में शौचालय के अभाव में बाहर जाती हैं तो उन्हें कितनी लज्जा महसूस होती है। यह आप क्या जाने। आपने गरीबी देखी कहां है।* मोदी जी ने चतरा की माता बहनों की पीड़ा को समझा और उन्हें मान दिया। भाजपा की सरकार ने चतरा के 1, 91, 271 लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड दिया। इनके इलाज में होने वाले पांच लाख तक का खर्च मोदी सरकार उठा उठाएगी। 57571 माताओं को गैस चूल्हा प्रदान कर उन्हें धुवां से मुक्ति दी गई। 20 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिला। 36 हजार जरूरतमंदों को पेंशन मिल रहा है। 10 एंबुलेंस एवं 39 बाइक एंबुलेंस रघुवर सरकार ने गरीबों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चतरा में उपलब्ध कराया है। 120 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण काम हुआ। पुल पुलिया बने। ताकि आवागमन सुलभ हो सके। सबसे जरूरी 60 साल में हेमंत व कांग्रेस के शासनकाल में मात्र 12% लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचा। हमने 5 साल में 35% लोगों तक पेयजल की सुविधा पहुंचाई। यह हमारा संकल्प है। 2024 से पूर्व हर दलित हर आदिवासी के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा।

वोट डालते समय आप याद रखें आपका वोट झारखंड के विकास के लिए हो

अमित शाह ने कहा कि जब जब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति की सरकार बनी है। झारखण्ड में करोड़ों का घोटाला हुआ है। लेकिन मोदी और रघुवर सरकार पर 1रुपये के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा। यह वही कांग्रेस है, जिसने ओबीसी समाज के लोगों को संवैधानिक सम्मान देने का काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने 5 साल के अंदर ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान दिया है। हम अपने घोषणापत्र में भी कह चुके हैं कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही ओबीसी समाज को अधिक आरक्षण मिले इसकी पहल होगी। यह पहल बिना किसी के आरक्षण में छेड़छाड़ किए होगा। इसलिए वोट किसी को एमएलए मंत्री या सीएम बनाने के लिए नहीं बल्कि झारखंड के विकास के लिए करें।

सुन लो राहुल गांधी झारखंड की जनता कहती है यह कश्मीर हमारा है

अमित अमित शाह ने कहा कि देश सलामत रहे यह भाजपा के लिए सर्वोपरि है। 10 साल तक मौनी बाबा की सरकार थी। *2014 के बाद उरी और पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। 10 दिन के अंदर मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें माकूल जवाब दिया।* कांग्रेसी आतंकवाद की जड़ धारा 370 और 35ए को संभाल कर रखा था। लेकिन मोदी सरकार ने इन दोनों को हटाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक किया। राहुल बाबा आप सुन लो झारखंड की जनता कहती है कश्मीर हमारा है।

*प्रभु श्री राम तिरपाल के अंदर बैठे थे और कपिल सिंबल निर्लज्ज होकर कह रहे थे मामला अभी नहीं चलाना है*

अमित शाह ने उपस्थित जनसमूह से पूछा राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। बनना चाहिए तो फिर क्यों कांग्रेस ने इस मामले को लटका कर रखा। कहा कि कपिल सिब्बल ने निर्लज्ज होकर कहा था कि अभी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में नहीं चलाना है। जबकि प्रभु श्री राम तिरपाल के अंदर बैठे थे। भाजपा की सरकार ने इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया और सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतिम आदेश दे दिया जो आप सभी के समक्ष है। हम कांग्रेस की तरह वोट बैंक की राजनीति नहीं करते।

जमुआ से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी ने समाहरणालय पहुंचकर भरा नांमकन पर्चा




गौत्तम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.

गिरिडीह । चौथे चरण के चुनाव को लेकर बुधवार को कई दिग्गजों ने गिरिडीह समाहरणालय पहुंचकर अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।  इस दौरान जमुआ से कांग्रेस की प्रत्याशी डॉक्टर मंजू कुमारी ने भी समाहरणालय पहुंच कर अपर समाहर्ता सह RO राकेश कुमार दुबे के समक्ष दो सीटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, धनंजय सिंह, उपेंद्र सिंह, बलराम यादव ,सतीश केडिया, मदन लाल विश्वकर्मा,  समाजसेवी शुक्र रविदास के पहले लट्टू खान , राहुल कुमार समेत महागठबंधन के अन्य कई नेता ने मौजूद रहे । नामांकन के बाद मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ विधानसभा कई समस्याओं से ग्रसित है। वहां किसी भी क्षेत्र में अब तक विकास नहीं हो पाया है। ऐसे में शिक्षा स्वास्थ आधारभूत संरचना आदि में विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

गिरीडीह:जेवीएम प्रत्याशी चुन्नू कांत प्रसाद के नॉमिनेशन में उमड़ा जनसैलाब








गिरिडीह : झारखंड विकास मोर्चा नें भी बुधवार को शहरी क्षेत्र में शक्तिप्रदर्शन किया।यहां प्रत्यासी चुन्नू कांत प्रसाद के नॉमिनेशन में  जनसैलाब उमड़ पड़ा।प्रत्यासी चुन्नुकांत पावरहाउस स्थित आवास से समर्थकों के साथ निकले और  बरगंडा मकतपुर,मुस्लिम बाजार, गद्दी मोहल्ला,बड़ा चौक,मौलाना आजाद चौक होते हुवे  टावर चौक,तक रोड़ शो किया।इस दौरान लगातार समर्थक नारेबाजी करते रहे।इस मौके पर पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, नुनु लाल मरांडी, नवीन सिन्हा सुमन सिन्हा, महेश राम, राजेश जयसवाल, मनोज मोर्या, शमशाद आलम,सिराज इमाम, टेको रविदास, अजय रंजन, बशारत हुसैन,मो0 ब्बन,साबिर खान, मुकेश पांडे,भीम चंद्रवंशी अधिवक्ता कंचनमाला अनुज सिंहा, प्राण बल्लू भक्त मनोज पंडित सुरेश प्रसाद सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।इस दौरान टावर चौक पर अधिवक्ता संघ के सभी लोग चुन्नूकांत का भव्य स्वागत किया गया।यहां से चुन्नुकांत सीधे समाहरणालय परिषर पहुचें जहां निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम राजेश प्रजापति के समक्ष नामंकन प्रक्रिया दो सेट में पूरी की। नामांकन के बाद चुन्नूकांत नें कहा कि गिरिडीह अनगिनत समस्याओं से ग्रस्त है।यहां के लोगों को अब तक सिर्फ ठगने का काम किया गया है।ऐसे में लोग बदलाव चाह रही है।अगर इन्हें मौका मिलता है तो निश्चित तौर पर गिरिडीह की तस्वीर बदल जाएगी।

Wednesday, November 27, 2019

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने बुधवार को चलाया जोरदार जनसम्पर्क अभियान



गौतम कु  गुप्ता।    गिरिडीह । गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी  निर्भय शाहाबादी ने बुधवार को जोरदार जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चैताडीह, कमरशाली,बक्सीडीह और बसेड़िया मे आम जनों से मिलने का काम किया।इस क्रम में बकसीडीह मे आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नें जन हित में अनगिनत योजनाओं को संचालित किया है।इन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के बीच रखा। यहां   विभिन्न क्षेत्रों से आये तमाम आम जनता ने भी  निर्भय शाहाबादी  की जम कर तारीफ की ,साथ ही साथ  शाहाबादी को आने वाले सरकार में गिरिडीह के कोल खदान को पुनः सुचारू रूप से चालू कराने का आग्रह किया।

मौके पर निगम के महापौर सुनील पासवान,वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, फूल देवी,  वीणा देवी,मुन्नी देवी, अमित कुमार पासवान, ईश्वर दास , प्रकाश दास, सौरभ सागर मिश्रा, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी महाराज जी का प्रवचन एवं दर्शन समारोह कुर्ला मुंबई में ४ दिसंबर को


KAMLESH KUMAR.

मुंबई। "तुम जियो और दूसरों को जीने में सहायता करो" यह दिव्य संदेश विश्व को देने वाले, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी महाराज जी का एक दिवसीय प्रवचन एवं दर्शन समारोह कुर्ला पूर्व में स्थित बृहन्मुंबई महानगर पालिका, छत्रपती शिवाजी महाराज क्रीडांगण नेहरू नगर में दिनांक ४ दिसंबर को होने वाला है। 

जगद्गुरु श्री वर्ष के ३६५ दिन संपूर्ण भारतभर एवं विदेश में परिभ्रमण कर मानवी मन के विकास के लिए अपनी अमृतमय वाणी से मार्गदर्शन कर समाज में स्थित अंधश्रद्धा को दूर करते है। दोपहर 3 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में लाखों भक्तगण सहभागी होंगे। जगद्गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज भक्त सेवा मंडल-मुंबई ने इस प्रेस विज्ञप्ति को जारी कर सभी भविकों को जगद्गुरुश्री के दर्शन का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया है।
|| Om Narendra Nathay Namah ||
P.P. Jagadguru Shri Narendracharyaji Maharaj’s Program in Mumbai City  
                   The renowned saint, PP Jagadguru Shri Narendracharyaji  Maharaj, who is descendant  of  famous tradition of PP Adyajagadguru Shri Ramandacharyaji Maharaj, will be arriving in Mumbai at The Chhatrapati Shivaji Maharaj Garden, adjacent to V care hospital, Nehru nagar, Kurla east on 4th  Dec 2019. 
PP Jagadgurushri’s Shree Sampraday’s branches are well spread across the globe. PP Swamiji ceaselessly work towards betterment of the human being through his discourses. His main focus is on development of human mind by imbibing the correct thinking process which involves spiritual, scientific & rational perspectives their thought process. PP Swamiji also attacks the social evils which spread superstitions, alcoholism, dowry system & many more through his programs scheduled across a year.  Lacs of families have got freedom from these practices & now they are living happy lives under PP Swamiji’s guidance. Many families have got their livelihood through PP Swamiji’s social projects. He has taught, demonstrated & instilled his core thought amongst all the disciples through his discourses & social activities, that is – ‘Tumhi Jaga Dusaryala Jagawaa.” (Live & help others to live). He has changed many lives drastically by changing their mind & way of thinking. 
PP Swamiji has also taken care of conservation of Indian culture, national integrity, tolerance, social development & peace of mind by conducting many seminars & workshops. 
Hence PP Swamiji’s disciple family has cordially invited all the people to come & leverage this opportunity by soaking yourself in PP Swamiji’s divine pravachan & darshan.

मुंबईमध्ये जगद्गुरुश्रींचा प्रवचन दर्शन सोहळा, 4 डिसेंम्बर 2019 रोजी ठीक 3 वाजता ,


KAMLESH KUMAR.

अनंत श्री विभूषित जगद्गुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्रचार्य जी महाराज (दक्षिणपिठ -नानिज महाराष्ट्र) यांच्या स्वयं सिद्ध पादुकांचे आगमन होणार आहे कुर्ला स्थित  ब्रहन्मुंबई महानगरपालिका,छत्रपती शिवाजी महाराज क्रीडांगण,नेहरू नगर,व्ही केअर हॉस्पिटलच्या शेजारी,कुर्ला (पूर्व),मुंबई.

अध्यात्मिक,सामाजिक कार्याची दिव्यप्रेरणा ज्या संप्रदायाकडून आपणास पहावयास मिळते असा जगद्गुरुश्रींचा श्री संप्रदाय अखंड देशभर पसरलेला आहे, जगद्गुरुश्री आपल्या मौलिक विचार धारेतून 365 दिवस मानवीमनाच्याविकासासाठी,
संतसंग,प्रवचन सोहळे,अनेक सामाजिक,वैद्यकीय उपक्रम राबवून,अध्यात्म विज्ञान व व्यवहार यांची सांगड घालून सुखी जीवन कसे जगता येईल यावर सखोल उद्बोधन करतात ,आज लाखो परिवार त्यांनी विश्वाला दिलेल्या " तुम्ही जगा दुसऱ्याला जगवा " हा संदेश प्रत्येकासाठी एक संजीवनी ठरलेला आहे ,
    अध्यात्मिक परिभाषेत भारतीय संस्कृतीत गुरुपादुका पुजनाला अनन्य साधारण महत्व आहे,असा हा गुरुपादुका पूजनाचा भव्य सोहळा या कुर्ला नगरीत संपन्न होणार आहे, हजारो भक्तगण या कार्यक्रमाला उपस्थित राहणार आहेत,
"जगाच्या कल्याणा संतांच्या विभूती । देह कष्टविती रात्रंदिन"
जनकल्याण हीच खरी जनसेवा अंगिकारून अहोरात्रंदिन रंजलेल्या गांजलेल्याची सेवा,त्यांना त्यांच्या जीवनाची नवी दिशा दाखवून देतात ।

लोहरदगा में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुस्कुराहटें बिखेर कांग्रेस के लिए वोट मांगा


लोहरदगा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव के चुनाव प्रचार को लेकर लोहरदगा में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुस्कुराहटें बिखेर वोट मांगा। कुडू प्रखंड के नवाटोली मैदान और भंडरा प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित चुनावी सभा में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के अलावा राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इसमें शिरकत की। चुनावी जनसभा में भाग्यश्री ने माइक संभालते ही सबसे पहले लोगों को अपने अंदाज में नमस्कार किया।

भाग्यश्री की मुस्कुराहट को देखकर दर्शक फिदा होते नजर आए। भाग्यश्री के आने से पहले फ़िल्म मैंने प्यार किया का गाना खूब बजा। जोर-जोर से नारे लगाए जाने लगे। भाग्यश्री ने कहा कि यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। रामेश्वर उरांव एक समर्पित और जुझारू व्यक्ति हैं। उन्हें जीता कर क्षेत्र के विकास की नई तस्वीर बनानी है। यदि रामेश्वर उरांव यहां से जीतते हैं तो वह फिर एक बार लोहरदगा आएंगी। भाग्यश्री ने कहा कि उन्हें यहां के लोग और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति भी काफी पसंद है।

Tuesday, November 26, 2019

गिरीडीह:संविधान दिवस पर आर.के. महिला कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन



गिरीडीह। संविधान दिवस के मौके पर आर.के. महिला कॉलेज गिरिडीह में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें कॉलेज की सभी छात्राओं को संविधान  की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज उपस्थित थे ।वही कॉलेज मैं उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्राओं को  संविधान दिवस संविधान  की जानकारियों से अवगत कराने  का प्रयास किया ।


कार्यक्रम में सभी लोगों ने मिलकर संविधान शपथ लिया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य पुष्पा सिन्हा ,नीलम वर्मा, सुनील कुमार राय, सुशील कुमार, प्रभात कुमार सिन्हा, गीता डी ,के एन शर्मा ,आर एस राय, सी प्रसाद ,आरती वर्मा एवं कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।

संस्कृत संस्था कला संगम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया मतदाता जारूकता अभियान


गिरीडीह। गिरिडीह के संस्कृत संस्था कला संगम के सौजन्य से मंगलवार को क्षेत्र के बूथ नंबर 59 और 57 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया ।मौके पर कहा गया कि पहले मतदान फिर जलपान। नाटक संस्था के सचिव सतीश कुंदन के निर्देशन में किया गया। बताया गया कि पिछले वर्ष बूथ संख्या 59 एवं 57 में काफी कम  मतदान हुआ था ।लोग मतदान को लेकर इतने सक्रिय और जागरूक नहीं है।
जिस कारण लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है। ताकि वे अपने मन मुताबिक अपने सही उम्मीदवार को चुन सकें और अपना एक-एक कीमती वोट बर्बाद ना जाने दे ।इस नुक्कड़ नाटक में मदन मंजरवे ,संतोष कुमार सिन्हा, रवीश कुमार ,आकाश कुमार, शुभम कुमार ,प्रशांत कुमार, आकांक्षा कुमारी ,रानी कुमारी, मोनी कुमारी आदि कई लोग शामिल थे।

झारखण्ड विस चुनाव:आसान नही है संथाल मे भाजपा की राह,बागी बिगाड़ सकते है खेल


डा सुनील गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार।         
गोड्डा। रघुवर दास अपने मुख्यमंत्रित्व काल मे 165 बार संताल  का दौरा कर चुके  हैं ।सीएम रघुवर दास के लिए भाजपा के लिए संथाल में सीट जीतना आसान नही है।संथाल में कुल 18  विधानसभा सीटें है ।लेकिन भाजपा अपने ही बागी बगावती  नेताओ और कार्यकर्ताओ के तेवर से भाजपा की जीत में रोड़ा बनकर खड़ी हो गई है।पार्टी में टिकट के आस लिए दुमका, जामताड़ा में भाजपा के नाराज कार्यकर्ता विरोध में चुनावी मैदान में खड़े हो गये है। और पार्टी को सबक सिखाने के मूड में है।वही अंदरूनी कलह से जूझ रही भाजपा के इस मौके को विपक्षी गवांना नही चाहती है।यही नहीं भाजपा के सहयोगी पार्टी जदयू ,एलजेपी और आजसू के प्रत्याशियों के खड़े होने से संताल में विपक्षी पार्टियों का चुनावी मैदान में फतह हासिल  करने का रास्ता साफ नजर आने लगा है।गौरतलब है कि संताल के कुल 18 सीटों में भाजपा के पास 7 +1सीट( सारठ से जेवीएम से जीते रणधीर सिंह बाद मे भाजपा मे शामिल हो गए) ,जेएमएम के पास 6 सीट ,कांग्रेस के पास 3 सीट जबकि जेभीएम के पास एक सीट वर्तमान में है।भाजपा के मुख्यमन्त्री रघुवर दास ने संताल के सभी 18 सीटों पर कब्जा करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये लोगो से मिले और जीत का दावा  किया।लेकिन  टिकट बंटवारे को लेकर संताल के विभिन्न विधानसभा में मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को विस चुनाव में टिकट नही मिली  कार्यकर्ताओ ने बगावती तेवर से चुनावी मैदान में उतर गए हैं  और पार्टी को हराने में जुट गये है ।वही केंद्र से लेकर ,बिहार और झारखंड  में भाजपा के सहयोगी पार्टी एलजीपी ,जदयू और आजसू के चुनावी मैदान में प्रत्याशी के उतारने से भाजपा की जीत की  राह मुश्किल भरा होगा।ऐसे में अंदरूनी कलह से जूझ रही भाजपा को शिकस्त देने के लिए  ऐसे मौके को भुनाकर जेएमएम और कांग्रेस संताल सहित पूरे राज्य  में बड़े पार्टी के रूप में होने का रणनीति तैयार कर रही है।
मुश्लिमो में तीन तलाक और हिदुत्व मंदिर मुद्दा भी एक बड़ा फेक्टर माना जा रहा है।
शिकारीपाड़ा में जल जंगल जमीन को लेकर आदिवासी काफी आक्रोश में है पूर्व में भाजपा प्रत्यासी परितोष सोरेन सहित भाजपा के कई नेताओ को घंटों तक बंधक बना लिया था।
जेएमएम इन आंदोलनकारी को कोल् ब्लॉक के विरोध में अपना समर्थन भी दिया है। 
दुमका,जरमुंडी,शिकारीपाड़ा,जामताड़ा,जरमुंडी ,नाला, बोरियों में भाजपा कार्यकर्ता बगावत पर उतर गये है।पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक ताला मरांडी को टिकट नही मिलने से भाजपा  कार्यकर्ता  जेएमएम मे शामिल हो गए है।शिकारीपाड़ा से बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष  श्याम मरांडी  ,जरमुंडी में सीताराम पाठक ,जामताड़ा में पूर्व विधायक विष्णु भैया और तरुण गुप्ता ने पार्टी छोड़ दिया वही नाला से माधव चंद्र महतो ने आजसू का दामन थाम चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है।
जेएमएम सीएनटी एक्ट को लेकर रघुवर सरकार के विरुद्ध पूर्व से मुखर रही है। संथाल जेएमएम का गढ़ माना जाता है ।यहाँ की 18 सीटे झारखंड मे सरकार बनाने की दिशा दशा तय करती है।ऐसे मे सभी दलो की नजर इन 18 सीटो पर है।भाजपा छोड़ने वाले सभी नेता आजसू और जेवी एम का दामन थाम रहे है। लोजपा ने चुनाव घोषणा से पूर्व जरमुंडी से अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा भी कर चुकी थी लेकिन भाजपा ने यहाँ से भी देवेन्द्र कुँवर को अपना प्रत्याशी बनाया है।बहरहाल संथाल मे भाजपा को अपनो से ही कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है ऐसे मे उसका 65 पार का सपना संथाल मे टूट सकता है । पार्टी के इस अंदरुनी संकट से भाजपा  शायद ही उबर सके और इसका सीधा फायदा विपक्ष को मिलता दिख रहा है।

झारखंड विस चुनाव:लोग भयमुक्त होकर मतदान कर पाएं, प्रशासन इसके लिए कटिबद्धः- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, देवघर

 
मतदाताओं के सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर-18003450733

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि विधानसभा आम चुनाव, 2019 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु जिला समाहरणालय, देवघर में शिकायत अनुवीक्षक नियंत्रण कक्ष एवं काॅल सेंटर  (Complaimt Monitoring Control Room And Call Centre) की स्थापना की गयी है, जो निर्वाचन की घोषण की तिथि से 24 घंटे प्रचालित है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान एवं आमजनों के सहयोग के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के नियंत्रण कक्ष, देवघर में दुरभाष सेवा स्थापित की गयी है, जिसका टोल फ्री नम्बर-18003450733 है। 

गिरिडीह कालेज में मनाया गया एन सी सी स्थापना दिवस


गौतम कु गुप्ता।  #गिरिडीह।
गिरिडीह कालेज की एन सी सी इकाई ने बड़े धूमधाम से एन सी सी का 71 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस डी पी ओ कुमार गौरव, अध्यक्ष प्राचार्य डॉ अजय मुरारी तथा संयोजक एन सी सी प्रभारी डॉ अनुज कुमार थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एन सी सी सी सी झंडा फहराया तथा कैडेटों ने उन्हें सलामी दी। तत्पश्चात् एस डी पी ओ, प्राचार्य और डॉ अनुज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर कैडेटों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अजय मुरारी ने किया। वहीं मंच संचालन राहुल सिन्हा और दिलखुश कुमार ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि एन सी सी से आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण,देश प्रेम व साहचर्य की भावना उत्पन्न होती है। इन्होंने कहा कि इससे देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कैडेटों को हर संभव मदद करने की इच्छा जताई। प्राचार्य ने कहा कि एन सी सी हमारे कालेज की शान है।
ये कैडेट्स हर वक्त अनुशासित कुछ करने की तमन्ना रखते हैं। एन सी सी प्रभारी डॉ अनुज कुमार ने गिरिडीह कालेज के कैडेटों की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इस युनिट के कैडेट्स प्रति वर्ष रक्षा सेवा में नौकरी पाते हैं तथा जिला प्रशासन का सहयोग भी करते हैं। लोक सभा चुनाव में कैडेटों ने मतदान केन्द्रों पर अपनी सेवा दी थी। रामनवमी के जुलूस में विधि व्यवस्था के लिए,रक्त दान के लिए, पोलियो की दवा पिलाने के लिए आदि  कई तरह के काम कर जिला प्रशासन की मदद करते हैं।
इस अवसर पर दो वर्षों की कार्य शैली को देखते हुए डॉ अनुज कुमार ने अभिषेक कुमार को एस यू ओ, और श्री कांत, इमरान व असजद को यू ओ बनाने की घोषणा की तथा मुख्य अतिथि ने बैच पहना कर पद धारण करवाया। एन सी  सी अल्युमनी के लिए दिलखुश कुमार (भारतीय वायुसेना)व विशाल यादव (इंडियन आर्मी) को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ एस पी सिन्हा,प्रो विनीता, डॉ दीपाली, डॉ रजनी,प्रो आशा,सूरज,प्रियांशु,अमन आदि उपस्थित थे।

Monday, November 25, 2019

पूर्व विधायक सह माले प्रत्याशी बिनोद कुमार सिंह ने नामांकन के चौथे दिन पर्चा खरीदा



विनोद कुमार।
 सरिया(गिरिडीह)। विधानसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का होनेवाले चुनाव बगोदर विधानसभा के चौथे दिन सोमवार को भाकपा माले प्रत्याशी सह पूर्व विधायक बिनोद कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ सरिया अनुमंडल पहुंचे। नामांकन के दौरान इनके साथ राजधनवार बिधायक राजकुमार यादव,पार्टी के जिला सचिव मनोज भक्त व मनोज पाण्डेय साथ रहे । इन्होने सरिया अनुमंडल पदाधिकारी रामकुमार मंडल के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया । इसके बाद अनुमंडल के बाहर निकले जहाँ हजारों समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया । समर्थकों के साथ वहां से पैदल वे सभास्थल भगतसिंह स्थित ताडी मैदान  पहुंचे । जहाँ उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया । इसके पूर्व पत्रकारों से बातचीत में इन्होंने कहा कि बगोदर विधानसभा को यहां के निवर्तमान बिधायक ने पीछे धकेलने का काम किया है । विकास के एक भी बडे कार्य इन्होंने नहीं किया । यहां तक की सत्ता में रहने के बाद भी ट्रामा सेंटर डुमरी चला गया । शिक्षा और सडक की हालत इनके काल में जर्जर हुआ ,जिसका इन्होंने मरम्मत तक नहीं करवाया । मजदूर, किसान, बेरोजगारों की समस्याओं को इन्होंने कभी विधानसभा के पटल पर रखने का भी प्रयास नहीं किया । आज सभी संकल्प लें कि पुनः माले के पक्ष में मतदान करे ताकि क्षेत्र का विकास हो सके ।

 सोमवार को जहां 02 प्रत्याशियों ने  नामांकन प्रपत्र खरीदा  । जबकि  अबतक कुल आठ लोगों द्वारा प्रपत्र की खरीदी की जा चुकी है । अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार मंडल के कार्यालय में नामांकन कार्य जारी है ।   अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार मंडल,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुनीता कुमारी,राजेश लिंडा पूरा दिन कक्ष में मौजूद रहे ।जबकि एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थी । उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे। अबतक भाकपा माले के बिनोद कुमार सिंह,झाविमो के रजनी कौर, निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश महतो,भाजपा के नागेन्द्र महतो,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के ललिता कुमारी किन्नर व निर्दलीय जयप्रकाश प्रसाद,कांग्रेस से बासुदेव बर्मा व रामकुमार सिन्हा आदि  आठ उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा । अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार मंडल ने बताया नामांकन के चौथे दिन माले प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र भरा है,जबकि अब तक आठ प्रपत्र बिक चुके हैं ।

वे लोग आतंकवादियों को सहयोग भी करते थे व विरोध का दिखावा भी करते थे: पीएम मोदी



गुमला।
गुमला में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां की धरती पवित्र है,यहां के शहीदों और सुर वीरों ने मां भारती के लिए खुद को अर्पित किया है। यह सब मुझे और मेरे साथियों को प्रेरित करते है और बड़े -बड़े फैसले लेने के लिए प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि जब मैं पहले इस धरती पर2014 में आया था तब यहा आंतकवाद का भय बना हुआ था लेकिन अब करीब करीब यह क्षेत्र इस भय से मुक्त हो चुका है। इसके साथ ही यहां जल ,सड़के ,यातायात ,कारखानों की व्यवस्था बहुत कम थी ,इसके लिए भाजपा सरकार ने काम किया और इन पर काम किया गया। मोदी ने विरोधी सरकार कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग ही आतंकवादियों को सहयोग भी करते थे व विरोध का दिखावा भी करते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूसरा चरण दिसम्बर में होगा लेकिन तक आप जब कमल का फूल खिलाएगें और दिल्ली व रांची में जीत दर्द करवाएं तब ही मुझे खुशी होगी । विरोधी सरकार ने इस राज्यों को पिछड़ा बताकर ऑफिसरों को गुमराह किया । लेकिन भाजपा सरकार की पहल से यह क्षेत्र तीसरें स्थान पर आ गया । यहां शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया गया। परन्तु कांग्रेस ने झारखंड की छवि को खराब करने में कमी नहीं छोड़ी थी। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर दिये जा रहे है ताकि यहां के युवाओं को घर छोड़ कर बाहर न जाना पड़े।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आप सब को वाेट कमल को देकर कांग्रेस को हराना होगा। उन्होंने कहा कि कमाई, पढ़ाई ,दवाई इस पर आप सब का अधिकार है।इन सुविधाओं से वंचित रह गया था ,इसे अब उपलब्ध करवाया।मोदी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना , गरीब परिवारों को पक्का घर दिलवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 10 लाख पक्के घर बनाए गए है लेकिन मैं वादा करता हूं कि 2022 तक आप सब के पास खुद का पक्का घर होगा।
पीएम मोदी ने बताया कि पहले सरकार से घर लेने के लिए आपको चक्कर लगाने पड़ते थे आपको सुविधा के अनुसार सरकार द्वारा बड़ा घर उपलब्ध करवाया जा रहा है।मोदी ने यह भी बताया कि जिन इलाको में लोगों को घर पंसद नहीं आते उन्हें पैसे दिया जाता है। मोदी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली में डब्ल इंजन सरकार है इसलिए यह सब मुमकिन हो पाया है । इसके साथ ही घर घर में जल पहुंचाने पर काम शुरू किया गया है। लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बन गई है लेकिन अब रांची में भाजपा सरकार बनानी है । मोदी ने बताया कि भाजपा सरकार ने अनेको योजनाओं को चलाया है इसका लाभ आप भी उठाएं। आदिवासी समुदाय के लिए विकास के कार्य किये जा रहे है। पिछले सालों में यहां की फसलों के वास्तविक दाम दिए जा रहे है। यहां पर रोजगार के साथ काम सिखाया जाएगा व ट्रेनिग भी दी जाएगी ।

जमशेदपुर के एक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़


जमशेदपुर।
पुलिस ने सोमवार को सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्थित ह्यूम पाइप बस्ती के एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओयो रूम्स सर्विसेज से जुड़कर अतिथि भवन और होटल कार्य करता था।  भुइयांडीह स्थित अतिथि भवन में जहां पुलिस द्वारा करीब आधे घंटे तक छापामारी की गई। जिसमें एक दर्जन जोड़ों को पकड़ा गया है, जो अवैध तरीके से वहां सेक्स रैकेट में शामिल थे। सभी को गिरफ्तार कर सीतारामडेरा पुलिस थाना लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।                   


पत्रकार ही एक समाज का ऐसा व्यक्ति है जो निष्पक्ष रूप से अपने काम को अंजाम देता है.....- राजेन्द्र प्रसाद व अनिल तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार,चक्रधरपुर - खूंटी

   
पत्रकार ही समाज का एक ऐसा ब्यक्ति होता है जो निष्पक्ष रूप से अपने काम को अंजाम देता है। वह जिंदगी भर दूसरों की सेवा करने में समर्पित होता है। लेकिन फिर भी लोग उसे बदनाम करते है। पत्रकार को सभी ब्यक्ति के पास जाकर उसके सुख दुख में खड़ा होना पड़ता है। जब उसका एक्सीडेंट होता है या उसे कोई मुश्किलें आती है तो उसकी मदद पत्रकार ही करता है।फिर भी जो सम्मान उसे समाज को देनी चाहिए, वह समाज नहीं देती नहीं है। यह आश्चर्य की बात है! मनुष्य  भला कैसे इतना  स्वार्थी हो गया! जो आपका भला चाहता है। आपके हर सुख दुख में काम आता है । उसकी उपेक्षा क्यों........  । - अनिल तिवारी,...... ।                             मैं इस लेख से कतई सहमत नहीं हूं महाश्य ! क्योंकि ये पत्रकार पक्ष की भावना को ही इंगित कर लिखा गया है - असलियत तो कोई भुक्तभोगी ही बतला सकता है , जैसे कि स्वयं मैं ।                                      21 फरवरी 2018 को मेरा कार एक्सीडेंट हुआ । उस भयंकर दुर्घटना में मेरी गर्भवती बेटी के साथ ही नतनी तथा पोती का दुःखद निधन हो गया । स्वयं मैं , मेरा छोटा बेटा तथा पतोहू सहित एक अन्य घायलावस्था में रांची के मेडिका अस्पताल में काफी दिनों तक रहे । इस हादसे में नेतागण से लेकर स्वयं मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक सह मंत्री के अलावे प्रत्येक जाति- समुदाय के हजारों लोगों ने भरपूर सहयोग किया ।                                          मेरी स्थिति ऐसी थी की वे के देहांत की जानकारी साढ़े तीन महीने बाद ही मुझे तब दी गई थी , जब मैं कुछ स्वस्थ्य हो गया । इतनी लम्बी अवधि के दौरान दो - तीन पत्रकार को छोडकर किसी भी पत्रकार ने मेरा अथवा शोकाकुल परिजनों की सुध लेने की जरूरत ही नहीं समझी । यहां तक की उन आधा दर्जन पत्रकारों ने भी नहीं , जिन्हें पत्रकार के पेशे में स्वयं मैंने पैदा किया । पिछले 29 साल से मैं सिर्फ पत्रकारिता ही करता रहा हूं और जिन आधुनिक कथित पत्रकारों का मैं जिक्र कर रहा हूं , उन्हें डिक्टेशन लिखा - लिखा कर समाचार लिखना सिखलाया , लोगों से और संस्थाओं से परिचित कराया तथा जिनके हर मुसीबत में ढाल बनकर मैंने उनपर आंच नहीं आने दी / हमेशा  सहयोगी रहा । बाद में उन्हीं में से किसी पत्रकार ने कई जगह जमीन खरीदी , अपनी परिवार की आर्थिक दशा में सुधार किया तो किसी ने कार खरिदा । इस कटु सच्चाई को खूंटी में प्रायः वे सभी जानते और मानते हैं , जिनकी आयु अब 50 पार कर चुकी है ।                  तिवारी जी यही अकाट्य सच्चाई है । इसीलिए स्वयं भुक्तभोगी मैं राजेन्द्र प्रसाद  इससे कतई सहमत नहीं की मुसीबत में पत्रकार की सहायता पत्रकार ही  करते हैं , अन्य लोग नहीं । वास्तव में अन्य लोग ही सहयोगी होते हैं  , पत्रकार या कोई संपादक अथवा मिडिया कम्पनी के संचालक नहीं । इस आत्मानुभव को मैंने दिल से महसूस किया है और तमाम जाति- धर्म के सहयोगी जनों के प्रति ताजिंदगी ऋणी और आभारी रहूंगा । 🙏🏻✍🏻                             राजेन्द्र प्रसाद , खूंटी - ब्युरो चीफ सांध्य दैनिक मेट्रो रेयज  रांची ।

Sunday, November 24, 2019

तीन 3 पुलिस अधिकारियों ने पीएम की सुरक्षा में जाने से किया इंकार, निलंबित



पाकुड़। आम लोगों की सुरक्षा की बात तो दूर अब पुलिस अधिकारी पीएम की सुरक्षा को लेकर ही आनाकानी करने लगे हैं।ऐसा ही एक मामला पाकुड़ में चर्चा का विषय बना हुआ है।जिसे लेकर तीन पुलिस पदाधिकारियों को झारखंड राज्य के पलामू में प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उन्होंने वहां जाने से सीधा इनकार कर दिया। एसपी राजीव रंजन सिंह ने पीएम की ड्यूटी में जाने से इनकार करने वाले पुलिस अवर निरीक्षक कपिल देव रविदास, सहायक अवर निरीक्षक भूदेव मंडल और परशुराम सिंह को निलंबित कर दिया है.
एसपी ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक कपिलदेव रविदास, सहायक अवर निरीक्षक भूदेव मंडल और परशुराम सिंह को प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर पीएम ड्यूटी के लिए पलामू जिला जाना था, लेकिन पुलिस पदाधिकारियों ने जाने से मना कर दिया।जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

झारखंड:विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा होने के बाद सोमवार (25 नवंबर) को पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड आएंगे



रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के बाद सोमवार (25 नवंबर) को पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आएंगे। पलामू व गुमला में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। इधर पीएम के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की तैयारियों के साथ एनएसजी के दल सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए साेमवार की सभा को लेकर पूरी तरह तैयार और चौकस है।

इस चुनावी सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, विधानसभा सह प्रभारी नंदकिशोर यादव समेत उक्त क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

पलामू में पीएम की सभा 11 बजकर 20 मिनट पर होगाी। इसके बाद वो गुमला के लिए रवाना होंगे। प्रथम चरण की 13 सीटों पर प्रचार के लिए अब तक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड आ चुके हैं।

इधर, गुमला के पुगू स्थित हवाई अड्डे पर सोमवार को पीएम की होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासनिक व पुलिस की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर इवेंट पूर्व रिहर्सल किया। वहीं, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने पुलिस बलों की तैनाती की रणनीति को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए राज्य मुख्यालय से वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम भी कैंप कर रही है। डीसी के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारियों को दी गई ड्यूटी का पूर्वाभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व तक पूर्णरूप से सजग रहने का निर्देश दिया गया।

महाराष्ट्र लाइव: समर्थन के पत्र के फ्लोर टेस्ट के लिए SC, सोमवार को 10.30 बजे कार्यवाही


(specimen image)                
 News Desk। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 'मनमाने और दुर्भावनापूर्ण' फैसलों के खिलाफ याचिका दायर की है।
 भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।



 


 मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

 सुबह 11:30 बजे कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए तैयार है।  पार्टियों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के "मनमाने और दुर्भावनापूर्ण" फैसलों के खिलाफ अपील की है।

 राकांपा नेता शरद पवार ने शुक्रवार शाम घोषणा की थी कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ है कि उद्धव ठाकरे अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बनेंगे, गठबंधन की सहमति के उम्मीदवार के रूप में भाजपा की सरकार का गठन हुआ था।  ।  इस घोषणा में आगे-पीछे के सप्ताह चल पड़े थे।

 राज्य में सुबह 5:47 बजे राष्ट्रपति शासन निरस्त कर दिया गया।

 शरद पवार ने ट्वीट किया कि यह राकांपा का आधिकारिक फैसला नहीं था, और यह अजीत पवार (उनके भतीजे) अपने दम पर बाहर चले गए थे।  अजीत को एनसीपी विधायक दल के नेता के रूप में बर्खास्त कर दिया गया है।

 दिलीप बनकर, सुनील शेलके, सुनील भुसारा और संजय बंसोड, नौ विधायकों में से चार, जो उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे, मुख्य एनसीपी गुना में लौट आए हैं, सूत्रों ने पुष्टि की है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...