Saturday, June 8, 2019

श्री कमल नयन चौबे, भापुसे, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के पद पर योगदान दिया

आज दिनांक-08.06. 2019 को श्री कमल नयन चौबे, भा0पु0से0, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के पद पर योगदान दिये।  

इस अवसर पर श्री पी0आर0के0 नायडू, पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), श्री रेजी डुंगडुंग, अपर पुलिस महानिदेशक, वायरलेस, श्री अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, श्री अनिल पालटा, अपर पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण), श्री अनुराग गुप्ता, अपराध अनुसंधान विभाग, श्री प्रशांत सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, श्री आर0 के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, (आधुनिकीकरण) श्री मुरारी लाल  मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), श्रीमती सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, रेल, श्रीमती प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), श्री अरूण कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), श्री शम्भु ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक(मुख्यालय), श्री रंजीत कुमार प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, श्री सुधीर कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, झा0स0पु0, श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस0 आई0 बी0, श्री अमोल वेणुकांत होमकर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, राँची, श्री मदन मोहन लाल, पुलिस उप महानिरीक्षक(बजट), श्री देवेन्द्र ठाकुर, अपराध अनुसंधान विभाग, श्रीमती संगीता कुमारी, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), श्रीमती अनेपु विजयलक्ष्मी, पुलिस अधीक्षक, ए0टी0एस0, श्री अनिश गुप्ता, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, डॉ0 शम्स तब्रेज, ए0आई0जी0-टू-डी0जी0पी0, पुलिस मुख्यालय, श्री संजय रंजन सिंह, समादेष्टा, झा0स0पु0-2, सुश्री कुसुम पुनिया, समादेष्टा, झा0स0पु0-10, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस  अधीक्षक, विशेष शाखा, श्री धनन्जय कुमार सिंह, विशेष शाखा, श्री अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, गुमला, श्री आनन्द प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, एस0आई0 बी0 एवं सभी पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा एवं पुलिस मुख्यालय के सभी पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया सेल , झारखंड पुलिस , रांची द्वारा दी गई ၊

              

 

अलीगढ़ कांड : 5 साल पहले अपनी ही बेटी के रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ था आरोपी

उत्तर प्रदेश केअलीगढ़ में 2.5 साल की बच्ची की हत्या के आरोपियों में से एक को अपनी ही 7 साल की बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। पुलिस ने मीडिया  को यह बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल चार पिछले मामले लंबित थे। आरोपी पर 376 (बलात्कार), 354 (एक महिला का अपमान करने के इरादे से हमला) और 363 (अपहरण) सहित विभिन्न आईपीसी की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए।

2014 में एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर उस पर उसकी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप था। एसएचओ ने कहा कि कुछ महीने बाद उसे जमानत दे दी गई।  वहीं पीड़िता के पिता ने कहा, 'हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।'

इस मामले में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, विमला बाथम ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि अलीगढ़ में 2.5 साल की बच्ची की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लिया जाना चाहिए। हम जल्द ही यूपी डीजीपी से मिलेंगे और मुख्यमंत्री से भी मिलने के लिए समय मांगा है।' वहीं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसएसपी अलीगढ़ से तथ्य जांच रिपोर्ट की मांग की है।दरअसल, एक बच्ची का क्षत-विक्षत शव 2 जून को एक कूड़ेदान में मिला और आशंका है कि पैसों को लेकर चल रहे विवाद के कारण यह बर्बर हत्या हुई। लड़की 31 मई से लापता थी। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

2.5 साल की मृतक की मां ने कहा, 'मैं मोदी सरकार और योगी सरकार से अनुरोध करती हूं कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। हम उसके लिए मौत की सजा चाहते हैं। अन्यथा अगर वह 7 साल के बाद बाहर आते हैं, तो उसका उत्साह और भी बढ़ा होगा। कार्रवाई ना होना उन्हें प्रोत्साहित करेगी।                एक आरोपी ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया था, उसकी पत्नी ने उस दिन अपनी बेटी को अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया था।'

वहीं अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव, अनूप कौशिक ने कहा, 'हम ढाई साल की बच्ची के परिवार के साथ खड़े हैं, जिसकी हत्या कर दी गई। आरोपी के लिए कोई वकील अदालत में पेश नहीं होगा। बाहर से वकील को मुकदमा लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम बच्ची के लिए लड़ेंगे'वहीं पीड़िता के पिता ने कहा, 'हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।'

इस मामले में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, विमला बाथम ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि अलीगढ़ में 2.5 साल की बच्ची की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लिया जाना चाहिए। हम जल्द ही यूपी डीजीपी से मिलेंगे और मुख्यमंत्री से भी मिलने के लिए समय मांगा है।' वहीं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसएसपी अलीगढ़ से तथ्य जांच रिपोर्ट की मांग की है।

Friday, June 7, 2019

55 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद कुरैशी मुहल्ला में तनाव

गिरीडीह

Iगिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में शुक्रवार को आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के 55 वर्षीय अब्दुल मजीद की मौत हो गयी. इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गये।

घटना के बाबत बताया जाता है कि नगर थाना पुलिस शुक्रवार को कुरैशी मुहल्ला के रहने वाले बड़ा किलखाना संचालक आफताब कुरैशी का घर तलाश रही थी। इसी क्रम में कील खाना संचालक अब्दुल मजीद के बेटे किस्मत अली उर्फ राहुल ने पुलिस वालों को आफताब का घर दिखा दिया।

इसी बात से नाराज मो आफताब अपने समर्थक मिट्ठु कुरैशी, शाहिद कुरैशी, मुन्ना कुरैशी सहित आठ दस लोगों को लेकर अब्दुल मजीद के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।इस दौरान आफताब व उसके साथ आये लोगों ने भुजाली से अब्दुल मजीद पर कई वार कर दिये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


मुहल्ले वालों व परिवार के अन्य लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल अब्दुल मजीद व उसके बेटे किस्मत अली को लेकर नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे।जहां इलाज के दौरान अब्दुल मजीद की मौत हो गयी। घटना के बाद से कुरैशी मुहल्ला में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पटना:फतुहा में तीन शवों के सिर बरामद, धड़ का पता नही,इलाके में सनसनी

पटना :  बीती रात बाढ़ में दो बहनों की हत्या का मामला सुलझा भी नही की फतुहा से ट्रिपल मर्डर की बात सामने आने से सनसनी फैल गई है।पटना में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। तीनों मृतकों का सर धड़ से अलग कर दिया गया है। 

बेखौफ अपराधियों ने बहुत बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। तीनों मृतकों का सर धड़ से अलग कर दिया गया है। इसलिये मृतकों के पहचान में दिक्कत आ रही है, बताया जा रहा है कि तीनों सिर की स्थिति विकृत हो चुकी है इसलिए भी पहचानना मुश्किल हो रहा है।

घटना फतुहा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

 जहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। दरअसल फतुहा थाना क्षेत्र के निसबुचक गांव के पास एक महिला समेत तीन लोगों का कटा हुआ सिर बरामद किया गया है। तीनों शवों का सिर धड़ से पूरी तरह अलग है। आशंका जताई जा रही है कि गर्दन काट कर इनकी हत्या करने के बाद शवों को फेंक दिया गया है ,मामला निसबुचक टावर के पास की है जहाँ कटे हुए सिर बरामद होने से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं।

घटना को लेकर तफ्तीश जारी

घटना को लेकर पुलिस की तफ्तीश शुरू हो गई है।

 फिलहाल घटना से संबंधित कोई सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस की मानें तो घटना को कहीं दूसरी जगह अंजाम दिया गया है तथा साक्ष्य छुपाने की नियत से कटे हुए सिर को लाकर NH के किनारे फेंक दिया गया है । घटना को लेकर कई तरह की बातें भी हो रही हैं।

घायल तड़पता रहा लोग बनाते रहे वीडियो ,अब ऐसे लोगों पर होगा मामला दर्ज

-

 सड़क हादसे में घायल तड़पता रहा और तमाशबीन वहां खड़े होकर वीडियो बनाते रहे. इस तरह की खबरें अक्सर सुनाई देती हैं. मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस तरह की घटनाओं को देखते हुए अब गौमतबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों पर मामला दर्ज करने की तैयारी की है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी की मदद से ऐसे वाहन चालकों की पहचान करेगी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी.

सड़क हादसों में ज्यादातर मामलों में घायल की मौत समय पर इलाज न होने के कारण होती है. अधिकारियों के मुताबिक हादसा होने पर वहां मौजूद लोग तमाशबीनों की तरह खड़े होकर घायल को देखते रहते हैं लेकिन कोई भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराता है, जिसके कारण ज्यादातर घायलों की मौत हो जाती है. यही नहीं वहां मौजूद तमाशबीन घायल का वीडियो बनाने में जुट जाते हैं. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर इस तरह के मामले देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है.


कार्रवाई कर मामला दर्ज किया जाएगा

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने फैसला किया है कि सड़क हादसों के दौरान वाहन रोककर बेवजह खड़े रहने वाले और मोबाइल से वीडियो बनाने वाले लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 122 व 177 के अंतर्गत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया जाएगा. एक्सप्रेसवे और शहर के अन्य मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर ऐसे वाहनों का पता लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी.

गिरिडीह : विधान सभा चुनाव से पूर्व सक्रिय हुए अपराधी ; युवकों पर किया फायर,दहला अमन पसंद डुमरी इलाका ,

  

Imaginary Clip

गिरिडीह : जेब में पिस्तौल लेकर घूम रहे शातीर अपराधी ने युवकों पर ताबड़ तोड़ चलायी गोलियां, दहला अमन पसंद डुमरी क्षेत्र ၊ राज्य विधान सभा चुनाव से पूर्व हथियारों से लैस अपराधिक तत्वों की हुई आवाजाही शुरू ၊ गिरिडीह के  डुमरी प्रखंड के चैनपुर पंचायत अंतर्गत  कसमाकुरहा के पास बुधवार की रात्रि बाइक सवार अपराधियों ने एक

अन्य बाइक सवार तीन युवकों पर गोलियां चलायी ၊  जिससमें घायल हुए दो युवक सहित एक अपराधी के मामले में डुमरी थाना में दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए है। पहला मामला अपराधियों के विरूद्ध दर्ज की गई है। कांड संख्या 71/19 के अंतर्गत दर्ज मामला में धारा 341,307 व 34 आइपीसी एवं 25(1)बीए,26,27,35 आर्म्स एक्ट लगाई गई है ၊ जबकि दूसरा मामला स्थानीय बाइक सवार युवकों पर दर्ज की गई है।लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाने को ले कांड संख्या 72/19 के तहत दर्ज मामले में धारा 279,72,337 व 338 आइपीसी लगायी  गयी  है। इधर इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।गुरूवार को पुलिस घटना की तह तक जाने एवं विभिन्न बिन्दुओं पर

अनुसंधान में जूटी है। बता दें कि कसमाकुरहा के समीप

बाइक पर सवार होकर जा रहे चैनपुर निवासी राहुल महतो,संजय ठाकुर एवं नागेश्वर यादव पर बाइक सवार

अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।घटना में

राहुल को दो गोली  कंधा व कमर व संजय को कमर मे एक गोली लगी थी ၊ जबकि नागेश्वर बाल बाल बच गया था। वहीं गोली की

आवाज सुनकर जूटे आसपास के ग्रामीणों के पहुँचने पर भाग

रहे अपराधियों में से एक अपराधी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से

तीनों घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया ၊ जहां पर

प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच

धनबाद रेफर कर दिया गया ।जानकारी के अनुसार

घायल दोनों युवकों को लगी गोली को निकाल दिया गया ၊

वहीं गंभीर रूप से घायल अपराधी को बीजीएच बोकारो

रेफर कर दिया गया। उक्त अपराधी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी।घायल अपराधी के बारे में एसडीपीओ ने बताया कि वह अपराधी प्रवृत्ति का है तथा  वह जेल भी जा चुका है ၊ उसका नाम राजीव रंजन है तथा वह सरिया हजारीबाग रोड का रहने वाला है ।

पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल,सात गोली,चार खोखा एवं

एक मोबाइल बरामद किया ၊

Thursday, June 6, 2019

धनबाद : वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, कई राउंड गोलियां चली, ज़िंदा बम बरामद व एक गिरफ्तार

धनबाद: कोल लोडिंग प्वाइंट पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बाघमारा विधानसभा इलाका दहल उठा। बाघमारा के तेतुलमारी थाना अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 05 तेतुलमारी कोल डम्प में दो पक्षों में जम कर झड़प हुई है। कई राउंड गोलियां भी चलीं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक पक्ष में तेतुलमारी कोल डम्प के असंगठित कोयला मजदूर हैं. दूसरी ओर अपने आप को रैयत विस्थापित बता कर इसी कोल डम्प में रोजगार मांगने वाले स्थानीय लोग हैं. दोनों पक्ष कई बार अपनी मांगों को लेकर कोल डम्प में आमने-सामने हो चुके हैं. विस्थापितों द्वारा कोल डम्प में रोजगार की मांग को लेकर कई दिनों से धरना भी दिया जा रहा था।गुरुवार को भी वही पुराने तनाव का परिणाम देखने को मिला है।घटना के तुरंत बाद बाघमारा डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौके से एक खोखा और एक जिंदा बम भी पुलिस ने बरामद किया है,फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना स्थल पर ही मौत

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के पास बुधवार की देर संध्या स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से  दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।सूचना पाकर पुलिस स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई जिसे गुरूवार को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।                                                                                                इस बाबत बताया जाता है कि स्कूटी डब्लूबी 06पी 0644 में सवार होकर दो लोग इदरीश एवं करीम तोपसिया कोलकात्ता से अपने घर बिहारशरीफ जा रहे थे कि हेठनगर के पास स्कूटी में तेल खत्म हो गया।तेल के लिए पेट्रोल पम्प जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने  जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसकी स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी साथ ही इदरीश की

मौत स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि करीम को मामूली चोट आई।घायल का

इलाज एक निजी हॉस्पिटल में किया गया।

Wednesday, June 5, 2019

हजारीबाग में फेरी वाले कपड़ा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

 हजारीबाग ၊ बड़कागांव के केरेडारी थाना क्षेत्र के गरी कला के पास अज्ञात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 5 जून देर शाम की है। मृतक बड़कागांव थाना क्षेत्र के सीकरी गांव रविंद्र कुमार गुप्ता 40 वर्ष पिता जगरनाथ साव बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक रविंदर गुप्ता गांव-गांव में घूमकर मोटरसाइकिल से कपड़ा बेचने का काम करता था। आज शाम कंडावेर बुध बाजार से कपड़ा बेचकर अपना गांव सीकरी लौट रहा था कि गरी के पास अज्ञात लोगों ने माथे में गोली मार दी। मौके पर ही रविंदर की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह एवं केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

झारखण्ड सरकार और नीति आयोग की बैठक झारखण्ड मंत्रालय में हुई,कई क्षेत्रों में झारखंड अग्रणी


राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार  ---रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखण्ड


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और आधारभूत संरचना मिले, इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उनके नतीजे भी दिख रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में जैसे शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड में काफी सुधार हुआ है। आने वाले समय में इसमें और सुधार होगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राज्य सरकार लगातार बेहतर करने का काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है इन क्षेत्रों में राज्य को प्रथम पंक्ति में पहुंचाने का है। उक्त बातें उन्होंने झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित झारखंड सरकार और नीति आयोग की बैठक में कहीं। 

झारखंड की रैंकिंग में ना केवल सुधार हो रहा है, बल्कि कई क्षेत्रों में झारखण्ड अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और नीति आयोग मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। आने वाले समय में यह साझेदारी इसी प्रकार से बनी रहे। आयोग हमारी अपेक्षाओं को समझ रहा है और हमारी कमियों में सुधार के लिए सहयोग कर रहा है। इसी का नतीजा है कि सभी क्षेत्रों में झारखंड की रैंकिंग में ना केवल सुधार हो रहा है, बल्कि कई क्षेत्रों में झारखण्ड अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री ने राज्य में पोषण कार्यक्रम में और मुस्तैदी से काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि पोषण सखी की नियुक्ति इसी के लिए की गयी है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


झरिया पुनर्वास से संबंधित कार्यो में तेजी लाने पर विचार-विमर्श

बैठक के बाद *मीडिया को सम्बोधित करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार* ने बताया कि आज के बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा की गई. राज्य और केंद्र से जुड़े मुद्दों का समाधान कैसे हो और नीति आयोग उसमें अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाए इसपर जोर दिया गया. नीति आयोग ने झारखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की सराहना की. साथ ही कम उम्र में विवाह, कुपोषण इत्यादि समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम की तारीफ की. बैठक में राज्य सरकार की ओर से भारतमाला परियोजना में साहेबगंज से लेकर झारखण्ड के अन्य बड़े बड़े शहरों को जोड़ते हुए जमशेदपुर-धनबाद- धामरा पोर्ट तक 790 किलोमीटर 4 लेन सड़क को जोड़ने में सहयोग की मांग नीति आयोग के समक्ष की गई. कैम्पा फंड में झारखण्ड के दामोदर नदी और स्वर्ण रेखा नदी को भी जोड़ने की मांग राज्य सरकार की ओर से किया गया. झरिया पुनर्वास से संबंधित कार्यो में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया. दिल्ली में झारखण्ड के मुख्यमंत्री और कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के साथ नीति आयोग बैठक आयोजित कर झरिया पुनर्वास से संबंधित मुद्दों के निराकरण के लिए सहमति बनी.

10 लाख महिलाओं का कौशल विकास किया जा रहा 

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है. साथ ही, 10 लाख महिलाओं का कौशल विकास किया जा रहा है जो बेहतर प्रयास है. बैठक को संतोषजनक बताते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के साथ आपसी समन्वय बनाकर यह बैठक साल में दो बार आयोजित की जाएगी.

नीति आयोग के साथ बैठक राज्य हित में सफल रही

राज्य के  मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने कहा कि नीति आयोग के साथ बैठक काफी अच्छी रही. समय-समय पर नीति आयोग का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन राज्य सरकार को मिलता रहता है. डॉ तिवारी ने कहा कि नीति आयोग ने झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की जमकर सराहना की है. झारखंड में शिक्षा के स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार हुआ है.


झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस पूरा फोकस रहेगा

मुख्य सचिव डॉ तिवारी ने कहा कि साहिबगंज से लेकर राज्य के अन्य बड़े बड़े शहरों को जोड़ते हुए धनबाद-जमशेदपुर-धामरा पोर्ट को भारतमाला परियोजना में जोड़ने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है. बैठक के अन्य मुद्दों में बोकारो में टूल सेंटर स्थापित करने पर चर्चा हुई. कैम्पा फण्ड में दामोदर और स्वर्णरेखा की सफाई पर भी फोकस के लिए अनुरोध किया गया। साथ ही, आने वाले समय में झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस पूरा फोकस रहे इस कार्ययोजना पर विचार किया गया. उन्होंने कहा कि स्कूलों के विलय से शिक्षा के गुणवत्ता पर थर्ड पार्टी मूल्यांकन का कार्य आईआईएम रांची कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में जल संचयन को लेकर डोभा बेहतरीन प्रयोग रहा है। 


बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, नीति आयोग के अपर सचिव श्री आर पी गुप्ता, सलाहकार श्री नीरज कुमार, सलाहकार श्री आलोक कुमार, संयुक्त सचिव श्री हरेंद्र कुमार, राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, सीसीएल के चेयरमैन श्री गोपाल सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे.


जब अस्पताल के डॉक्टर मरीज की लापरवाहीजनित मृत्यु के बाद करते रहे मुर्दे का इलाज

जबलपुर(मप्र)। अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक में एक सीन बहुत फेमस हुआ था, जब वह एक मुर्दे को भर्ती कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाता है। जहां डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा उससे लाखों रुपए ले लिए जाते हैं, अंत में उसे मुर्दा घोषित कर और पैसों की मांग की जाती है। जबकि वो व्यक्ति पहले ही मर चुका होता है। ये तो रही फिल्म की बात, जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के इलाज में लापरवाही बरतने और मौत होने के बाद भी उसे वेंटिलेशन में घंटों रखने के मामले में खुलासा हुआ है।                        जिला उपभोक्ता फोरम ने अहम फैसले में शहर के निजी अस्पताल को मरीज की मौत के लिए इलाज में की गई लापरवाही को वजह माना। फोरम अध्यक्ष केके त्रिपाठी व सदस्य योगेश अग्रवाल की कोर्ट ने अस्पताल के मैनजिंग डायरेक्टर व इलाज के लिए जिम्मेदार डॉक्टर को आदेश दिए कि वे इसके एवज में मृतक के परिजन को दस लाख रुपए हर्जाना अदा करें। केस खर्च का दस हजार रुपए भी परिवादी को प्रदान किया जाए।

Tuesday, June 4, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 में एक वोट पर खर्च हुए 700 रुपये, कुल खर्चा 60 हजार करोड़

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (CMS) ने लोकसभा चुनावों के खर्चों पर एक रिसर्च प्रकाशित की है. इसके अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 60 हजार करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए. इस लिहाज से देखें तो औसतन हर वोट के पीछे 700 रुपये खर्च किए गए.


सांसद जी ने कितना खर्च किया

सीएमएस के अध्ययन के अनुसार भारत के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में कमोबेश सभी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए गए. यहां तक कि इस बार चुनाव में महज एक सीट पर ही चुनाव रद्द किया गया और इसके पीछे लोकसभा क्षेत्र में पैसे की अनियमितता ही रही. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के वेल्लोर में चुनाव के दौरान काफी मात्रा में पैसे जब्त किए और चुनाव रद्द किया. ऐसे में कुल 542 सीटों पर ही चुनाव हुए. लेकिन इन 542 सीटों पर ही लोकसभा के उम्मीदवार 60 हजार करोड़ रुपये तक खर्च कर डाले.

Monday, June 3, 2019

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया


भारतीय सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने कहा कि विमान में चालक दल के आठ सदस्यों समेत 13 लोग सवार थे और सभी वायुसेना से जुड़े थे.

प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जोरहाट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ समय के बाद विमान का संपर्क टूट गया.

विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से आखिरी संपर्क दोपहर एक बजे हुआ था.

विमान के तय समय पर मेनचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंडपर नहीं पहुँचने पर भारतीय वायुसेना ने तलाशी का काम शुरू किया. 

विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने स्थानीय पत्रकार दिलीप कुमार शर्मा को बताया कि सुखोई 30 और सी 130 हर्क्लीज़ को खोज अभियान में लगाया गया है. साथ ही इस काम में सेना और आईटीबीपी की भी मदद ली जा रही है.

साल 2016 में भी भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लापता हो गया था. इस विमान ने तब चेन्नई से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ते हुए ये लापता हो गया था.

इसके बाद, इस विमान की खोज के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया था. भारतीय वायुसेना के इतिहास के सबसे बड़े तलाशी अभियान में नाकामी हाथ लगी थी और ये विमान कभी नहीं मिल सका. इस विमान में 29 लोग सवार थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्होंने लापता विमान के संबंध में एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बात की है.

जोरहाट से मेचुका (नक्शा)


आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ कैम्पेन कमिटि ,चुनावी स्क्रीनिंग कमिटि समेत कई और फैसले लिए गए

आज दिनांक 03/05/2019 को आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कमिटी की बैठक प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी की अध्यक्षता में  कांके रोड, राँची में हुई।

बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर योजना बनाने एवं सांगठनिक कार्य की भी समीक्षा की  गई। साथ ही अभी से विधानसभाओं में चुनावी अभियान शुरू करने के लिए  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन पांडेय की अध्यक्षता में कैम्पेन कमिटि बनाई गई है।

 पार्टी के द्वारा उम्मीदवारों की के चयन के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में एक स्क्रीनिंग कमिटी की घोषणा की गई।कमिटी उम्मीदवारों के स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों की सूची प्रदेश कमिटी को सौपेंगी, तत्पश्चात अंतिम रुप में उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी।


प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा के नेतृत्व में एक अनुशासन समिति की भी घोषणा गई

आज की बैठक में प्रो. उषा रानी, डॉ अविनाश नारायण तथा श्री आर एन सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल कराया गया।  

बैठक में सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश संयोजक  जयशंकर चौधरी ने कहा कि झारखंड में पार्टी लंबे समय से  संगठन व जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है अौर इसका परिणाम आगामी विधान सभा चुनाव में दिखेगा। उन्होंने कहा कि  झारखंड में लगभग पिछले 5 सालों में रघुवर दास के नेतृत्व में अब तक झारखंड को लूटने की परंपरा  को जारी रखा गया तथा अपने जनविरोधी फैसलों से जनता द्वारा दिये गये बहुमत का अपमान किया ग़या है। झारखंड के लोग आज विकल्प की तलाश कर रहे हैं तथा आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में यह विकल्प देने जा रही है और पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा, श्री पवन पांडे, श्री संतोष मानव, श्री परवेज सहजाद, कोषाध्यक्ष श्री आलोक शरण, प्रदेश सचिव श्री राजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री आबिद अली, प्रदेश मीडिया  प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रितम मिश्रा, श्रमिक विकास संगठन के राजेश वर्मा तथा प्रदेश समिति के विधानचंद्र राय, राजेश सिंह, हरदयाल प्रसाद यादव, कुमार राकेश, विनोद सिंह, डॉ० उषा किरण, डॉ० अविनाश नारायण, रेणुका तिवारी, हर्ष दूबे, किशोर सिन्हा, संजय राम, राजकुमार सोनी, राहुल बसु, रवि निरंजन टोप्पो, कृष्ण मुरारी शर्मा, एवं ज्योतिष जयहिन्द , श्री अंजन वर्मा, अजय कुमार, वसीम अकरम एवं सोमा लिंडा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी आप के प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रभारी कुमार राजेश ने दी ၊



अक्षय कुमार वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के बाद अब प्रोडूसर विक्रम मल्होत्रा बनाएंगे बेस्ट सेलिंग थ्रिलर पुस्तक रीता फ्रेइरा पर वेब सीरीज

मुंबईविक्रम मल्होत्रा की नेतृत्व वाली अबन्डशिया एंटरटेनमेंट ने भारत के मशहूर थ्रिलर लेखक, विश धमीजा की बेहद लोकप्रिय 'रीता फ़ेरेइरा' सीरीज़ के अधिकार हासिल किए। इस डील में 3 किताबें - भिंडी बाज़ार, दूसरा और लिपस्टिक शामिल हैं। अनुभूतियां ने इन किताबों को एक मल्टी-सीज़न, प्रीमियम ओरिजिनल डिजिटल सीरीज़ के लिए अडैप्ट करने की योजना बनाई है।


मुंबई के परिवेश पर लिखी इन किताबों की कहानी डीसीपी रीता फ़ेरेइरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके काम-काज का तरीका शायद अन्कन्वेन्शनल हो लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेजोड़ है। अपराध की दुनिया से लड़ने वाली रीता और उनकी टीम की बेहद दिलचस्प कहानी आपको अपनी सीट से एक पल भी इधर-उधर नहीं होने देगी। ये बेहद रोमांचक किताबें कई नोटेबल क्राइम, थ्रिलर और मिस्ट्री की बेस्ट सेलिंग लिस्ट में भी शीर्ष पर प्रदर्शित की जा चुकी हैं।


एयरलिफ्ट, बेबी, टॉयलेट - एक प्रेम कथा और ओरिजिनल सीरीज़ 'ब्रीथ' जैसे जेनर-ब्रेकिंग कंटेंट को प्रोड्यूस करने के बाद, अबन्डशिया फिलहाल इन किताबों को एक शो के तौर पर डेवलप करने की प्रक्रिया में हैं। इस किताब को एक शो के तौर पर तैयार करने की ज़िम्मेदारी बेहतरीन लेखकों को दी गई है, क्योंकि हम रीता फ़ेरेइरा की दुनिया को उनके फैन्स के लिए फिर से तैयार करना तथा और बेहतर बनाना चाहते हैं।

समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज सड़क हादसे में दुखद मौत

           (फाईल फोटो)

कुरूक्षेत्र  : समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज दिल्ली से लाडवा आते हुए सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। गौरव अपनी पत्नी डॉ रंजना गोयल (प्रिंसिपल, ज्ञान भारती बीएड कॉलेज इंद्री) के साथ स्वीडन से घूम कर दिल्ली एयरपोर्ट से वापिस लाडवा आ रहे थे। पानीपत जीटी रोड पर अचानक गाड़ी शेटरिंग से लदी ट्रॉली में जा भिड़ी और कार सवार गौरव गोयल की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी डॉ रंजना गोयल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का परिवार लाडवा (कुरुक्षेत्र) का प्रसिद्ध परिवार था, जोकि समाजसेवा के हर पुण्य कार्य में सहयोग देता था। गत कुछ दिन पहले ही मृतक कि मां श्रीमती कृष्णा गोयल का भी निधन हो गया था, जिसके बाद ही गौरव अपने परिवार के साथ स्वीडन अपनी पुत्री के पास गए थे, जोकि आज सुबह ही वहां से वापिस आए थे। दंपती की अचानक हुई दुखद मौत से लाडवा शहर में शोक का माहौल है।

Sunday, June 2, 2019

सड़क हादसे में प्रसिद्ध लोक नर्तक क्वीन हरीश समेत तीन अन्य कलाकारों की मौत

राजस्थान में जोधपुर के पास सुबह हुए एक सड़क हादसे में विश्व प्रसिद्ध नर्तक क्वीन हरीश और तीन अन्य लोक कलाकारों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जोधपुर के पास राजमार्ग पर कापरड़ा गांव के पास उस समय हुई जब ये लोग एक एसयूवी में जैसलमेर से अजमेर की तरफ जा रहे थे।

बिलारा थाना प्रभारी सीताराम खोजा ने कहा कि उनकी कार वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे हरीश, रविंद्र, भीखे खान और लतीफ खान की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कलाकारों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि जोधपुर में सड़क हादसे में लोकप्रिय कलाकार क्वीन हरीश समेत चार व्यक्तियों की मौत बहुत दुखद है। राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पित हरीश ने अपनी जुदा नृत्य शैली से जैसलमेर को नयी पहचान दी थी। उनकी मौत से लोक कला के क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।

जैसलमेर के रहने वाले हरीश कुमार क्वीन हरीश के रूप में प्रसिद्ध थे और घूमर, कालबेलिया, चंग, भवई, चरी समेत अनेक लोकनृत्य कलाओं वाले उनके कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध थे। अपनी लोकनृत्य कलाओं के जरिए उन्होंने विश्वभर में अपनी पहचान बनाई थी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...