गिरीडीह
Iगिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में शुक्रवार को आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के 55 वर्षीय अब्दुल मजीद की मौत हो गयी. इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गये।
घटना के बाबत बताया जाता है कि नगर थाना पुलिस शुक्रवार को कुरैशी मुहल्ला के रहने वाले बड़ा किलखाना संचालक आफताब कुरैशी का घर तलाश रही थी। इसी क्रम में कील खाना संचालक अब्दुल मजीद के बेटे किस्मत अली उर्फ राहुल ने पुलिस वालों को आफताब का घर दिखा दिया।
इसी बात से नाराज मो आफताब अपने समर्थक मिट्ठु कुरैशी, शाहिद कुरैशी, मुन्ना कुरैशी सहित आठ दस लोगों को लेकर अब्दुल मजीद के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।इस दौरान आफताब व उसके साथ आये लोगों ने भुजाली से अब्दुल मजीद पर कई वार कर दिये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुहल्ले वालों व परिवार के अन्य लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल अब्दुल मजीद व उसके बेटे किस्मत अली को लेकर नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे।जहां इलाज के दौरान अब्दुल मजीद की मौत हो गयी। घटना के बाद से कुरैशी मुहल्ला में तनाव का माहौल बना हुआ है।
No comments:
Post a Comment