गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के पास बुधवार की देर संध्या स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।सूचना पाकर पुलिस स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई जिसे गुरूवार को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया। इस बाबत बताया जाता है कि स्कूटी डब्लूबी 06पी 0644 में सवार होकर दो लोग इदरीश एवं करीम तोपसिया कोलकात्ता से अपने घर बिहारशरीफ जा रहे थे कि हेठनगर के पास स्कूटी में तेल खत्म हो गया।तेल के लिए पेट्रोल पम्प जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसकी स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी साथ ही इदरीश की
मौत स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि करीम को मामूली चोट आई।घायल का
इलाज एक निजी हॉस्पिटल में किया गया।
No comments:
Post a Comment