Showing posts with label Gaya. Show all posts
Showing posts with label Gaya. Show all posts

Thursday, November 29, 2018

गया: अब खुलेआम पोस्टर चिपका कर नक्सली बनाने की Vacancy

गया ၊ 

बिहार में नक्सलियों ने अब अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नया तरीका इजाद किया है। अब नक्सली ओपन वैंकेसी निकाल कर अपने संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। जिसके लिए गया में नक्सलियों द्वारा खुलेआम पोस्टर चस्पा कर नक्सली बनने के लिए वैकेंसी निकाली गयी है। बता दें कि नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले गया के बांके बाजार थाना क्षेत्र के गुरिया बाजार में नक्सली संगठन पीएलजीए ने बड़े पैमाने पर बैनर व पोस्टर लगाया गया है।      

                                     पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है कि पीएलजीए का 18वीं वर्षगांठ 2 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा।                          वहीँ पोस्टर में नक्सलियों ने क्षेत्र के युवक-युवतियों को पीएलजीए में भर्ती होने का आह्वान किया है। जिसके लिए उन्हें 2 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक आवेदन करना होगा। लिखा है कि  कोई भी युवा इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उन्हें अपना आवेदन फॉर्म स्कूल और सामुदायिक भवन के बाहर लगे आवेदन पेटी में जमा करना होगा।                यह पोस्टर बिहार-झारखण्ड स्पेशल एरिया मिलिटरी कमीशन भाकपा माओवादी के तरफ से जारी किया है ၊

Courtesy: street buz

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...