Saturday, January 18, 2020

गिरिडीह शहर में मोटरसाइकिल चोर का आतंक, रहें आप होशियार!

*

(सी सी टी वी में कैद हुआ बाइक चोर)
#गिरिडीह-: आज दिन शनिवार अभी रात लगभग 8.40 pm में शहर के बड़ा चौक के पास श्री राजेश जलान जो की व्यवसाई हैं उनकी  मोटरसाइकिल उनके दुकान के पास से ही चोर ने टपा लिया जो की सीसीटीवी के फुटेज में साफ दिख रहा है।
जिन लोगों को पता चले आप अपने नजदीकी थाना या श्री जलान का यह नंबर- 8292235333 पर संपर्क करें।
आपको बता दें कि 5-6 दिन पूर्व में भी इरशाद अहमद जो नगीना सिंह रोड के रहने वाले हैं जिसका लाल रंग का ग्लैमर सदर अस्पताल के पीछे पी.के दत्ता जी के कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई थी जिसका पता आज तक तक नहीं चल सका है।

जमशेदपुर में बागबेड़ा के जंगल में महिला का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद


#जमशेदपुर।
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के गिद्दी झोपड़ी के पास जंगल में महिला का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया गया।महिला Lकी पहचान रानीडीह की रहने वाली बिरलखन मार्डी की बेटी राधिका मुर्मू के रूप में की गयी।
महिला के शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ में लटका दिया गया है।हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पायी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की जाँच में जुटी है।

अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा की कंपनी एस्कॉर्ट्स की कॉरपोरेट ऑफिस सील


न्यूूज़ डेस्क।  अमिताभ बच्चन के दामाद की कंपनी सील 4 करोड़ 44 लाख रूपये संपत्ति कर की वसूली के लिए फरीदाबाद नगर निगम की ओल्ड फरीदाबाद टीम ने मथुरा रोड स्थित escorts कम्पनी के corporate office को आज सुबह सील कर दिया। गौरतलब है कि एस्कॉर्ट्स के सीएमडी निखिल नंदा बॉलीवुड के सुपर स्टार महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद की है।
कई बार नोटिस भेजने। निचली अदालत और सेशन कोर्ट से हारने के बावजूद नहीं जमा करवाया था टैक्स। कई सालों से चल रही थी वसूली की प्रक्रिया।

Friday, January 17, 2020

बड़ी खबर : जेवीएम का बीजेपी में विलय का रास्ता साफ़, झारखंडी अधिकारों की बात करने वाले झाविमो के दोनों विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की नयी कार्यसमिति से बाहर




न्यूज़ डेस्क। झारखंड में बड़ी सियासी घटना होने जा रही है। इसकी पटकथा पूरी तरह तैयार हो चुकी है। झारखंड विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार चुके दो सियासी दल आपस में विलय कर 'डूबते को तिनके' की तलाश कर रहे है। कभी बीजेपी से अपमानित कर निकाले गए बाबूलाल मरांडी दोबारा बीजेपी में विलय के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी पार्टी और यहां तक की अपनी पार्टी के जीते हुए विधायकों तक को ताक पर रख दिया है। 'पद' की लालसा में मरांडी ने अपनी पूरी पार्टी को उजाड़ दिया है। बीजेपी भी उन्हें पद का प्रलोभन देकर पार्टी में शामिल करा लेना चाहती है। जेवीएम ने अपनी पुरानी कार्यसमिति को भांग कर आज नई कार्यसमिति का गठन कर दिया है। मगर हैरानी की बात तो ये है की नयी कार्यकारिणी में बाबूलाल मरांडी ने उन दोनों नेताओ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है जो पार्टी का बीजेपी में विलय करने का विरोध कर रहे थे। मरांडी ने इसके साथ ही संकेत दे दिए है की भले वे विलय के सवाल पर गोलमटोल जवाब दे रहे हो। मगर उनकी असली मंशा पद के लालच में पार्टी का बलिदान देना ही रह गया है। 

विलय का रास्ता साफ़:

झाविमो विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की को झाविमो की नयी कार्यसमिति से बाहर किये जाने के साथ ही बाबूलाल मरांडी के लिए भाजपा में विलय का रास्ता साफ़ हो गया है। जानकारों का मानना है की कार्यसमिति से बाहर होने के बाद प्रदीप यादव और बंधू तिर्की पार्टी के निर्णय में शामिल नहीं हो सकेंगे। विलय का विरोध करने पर मरांडी दोनों विधायकों को झाविमो से निष्कासित भी कर सकते है। ऐसे में दोनों विधायक किसी और दल में शामिल नहीं हो सकेंगे। नयी कार्यसमिति में प्रस्ताव पास कर बाबूलाल मरांडी अपनी पूरी पार्टी का विलय भाजपा में कर सकते है। जिसकी तैयारी वे कई महीनो से कर रहे थे। 

हेमंत सरकार से समर्थन वापस लेना होगा:

विलय के लिए बाबूलाल मरांडी पहले हेमंत सरकार से अपना समर्थन वापस लेंगे। हालांकि इससे हेमंत सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल बाबूलाल की पार्टी जेवीएम ने बाहर से हेमंत सरकार को समर्थन दे रखा है। 

*प्रदीप यादव और बंधू तिर्की विलय का विरोध कर रहे है:*

बताते चले की जेवीएम के दोनों जीते हुए विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की जेवीएम का बीजेपी में विलय का खुलकर विरोध कर रहे है। प्रदीप यादव ने यहां तक कहा था की अगर पार्टी का बीजेपी में विलय हुआ तो झारखंडी अधिकारों को लेकर पार्टी का संघर्ष व्यर्थ हो जायेगा। जेवीएम भी झारखंडी विरोधियो के साथ खड़ी नजर आने लगेगी।

First list of 57 BJP candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Delhi

First list of 57 BJP candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Delhi.






First list of 57 BJP candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Delhi

First list of 57 BJP candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Delhi.






तो यह लीजिए आपकी टीवी शो को मिली टी आर पी नम्बर वन, सीरियलों की दौड़ में कौन कितना आगे


न्यूज़ डेस्क। एक बार फिर से चौकाने वाली टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। जी हाँ, आज हम आपको बताने जा रहे हैं बीते हफ्ते कौन-कौन से शोज इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आइए देखते हैं टीआरपी लिस्ट:-


* इस बार पहले नंबर पर एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन रहा है जो 8410 इम्प्रेशन हांसिल कर पाया हैं।

* इस बार कुंडली भाग्य दूसरे नंबर पर रहा है और इस शो को 8353 इम्प्रेशन मिले हैं।

* इस बार लिस्ट में कपिल शर्मा शो तीसरे नंबर पर रहा है और उनके शो को 7951 इम्प्रेशन मिले हैं।

* इस लिस्ट में सोनी टीवी का रिएलिटी शो इंडियन आइडल चौथे नम्बर पर रहा है और इसे 6949 इम्प्रेशन मिले हैं।

* इस लिस्ट में शो कुमकुम भाग्य पांचवे नंबर पर रहा है और कुमकुम भाग्य को 6794 इम्प्रेशन मिले हैं.

* ये जादू है जिन्न का को नंबर छः पर देखा जा रहा है और इसे 6707 इम्प्रेशन मिले हैं।

* इस बार बिग बॉस 13 ने अप्ण९ी जगह सांतवे नंबर पर बनाई है और इस शो को बीते हफ्ते 6640 इम्प्रेशन मिले हैं।

* इस बार शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आठवे नंबर पर रहा है और शो को 6611 इम्प्रेशन मिले हैं।

* इस बार कलर्स चैनल का शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की नवें नम्बर पर रहा है और इसे 6597 इम्प्रेशन मिले हैं।

* स्टार प्लस के सुपरहिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को टॉप 10 पोजीशन मिली है और शो को 6570 इम्प्रेशन मिले हैं।

किशनगंज के बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में अनिश्चितकालिन धरना


शशिकांत झा।#किशनगंज (बिहार)।जिले के बहादुरगंज प्रखंड में सीसीए से आजादी ,एनआरसी से आजादी जैसे नारे लगा रहे बूढ़े नौजवानों की आवाजों पर अनिश्चतकालीन धरना में लोगों की भीड़ बढ़ी ।सुबह सुबह लोग धरनास्थल की ओर आते दिखे ।                             बहादुरगंंज का अलीहसन चौक ,जहाँ दिल्ली के शाहिनबाग में हुए आंदोलन को अहद कर बहादुरगंंज में अनिश्चित धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है ।खासकर अलीहसन चौक, जहाँ से बुजुर्गानों की रहबरी में मुहर्रम कमेटी का अखाड़ा बड़ी हीं अज़ीम व शान से निकाला जाता है ।यहाँ का नौजवान बुजुर्गों की इज्ज़त पर अपनी जान छिड़कते हैं ।इस चौक पर हमेशा हक व हकूक को अव्वल मानकर लोग हिंदू मुस्लिम एत्तेहाद के हामी रहे ।फिर भी सी सी ए और एन पी आर जैसे कानून को काला कानून मानकर ये इस अनिश्चित कालीन धरना पर  बैठ गये हैं ।जहाँ ठंढ से ठिठुरती रातों में यहाँ के नौजवानों ने अपने कपड़ों को उतारकर इस कानून को वापस लेने की मांगें केंद्र सरकार के सामने रखी ।यौं तो इन दिनों सभी जगह आंदोलन और प्रदर्शन की खबरें मिलती रहती है ।जहाँ कहीं कहीं यह आंदोलन हिंसक भी बनकर खबर बन जाती है ।पर यहाँ का यह अनिश्चित कालीन धरना बिल्कुल अनुशासित और शांति से किया जा रहा है ।जहाँ स्थानीय नेताओं का भी सहयोग इस जमात को मिल रही है ।भाषणों में अपनी मांगों पर डटे रहने की बातों से इलाके के काफी लोग इनके समर्थन में आ खड़े हुए हैं ।इस धरना में शामिल लोग एक मिनट के लिए भी धरनास्थल से हंटने को तैयार नहीं देखे जा रहे हैं ।जिसका नेतृत्व करते वार्ड पार्षद प्रींस आजम ,डा.सादाव अंजूम ,शाहंशाह अकबर ,मो. आमिर ,सद्दाम ,एहसान ,अब्दुल हमीद एवं अलीहसन चौक के सैंकड़ों नौजवान इसकी मदद में लगे हैं ।झांसीरानी चौक से बिशनपूर सड़क के दायीं ओर बिना रास्ता रोके प्रदर्शनकारी डटे हैं ।

Thursday, January 16, 2020

गिरिडीह में युवक की हुई हत्याकांड में दोनों मित्र हुए गिरफ़्तार,हत्या का कारण बना प्रेम प्रसंग




#गिरिडीह ।  पुलिस नें बनखन्जो में हुये रीतेश हत्याकांड की गुत्थी घटना के 24 घण्टे के भीतर सुलझाने में कामयाब रही। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में शामिल किए गए बाईक के साथ खून लगा हुआ लकडी का कुंदा भी जब्त कर लिया है।

गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर इस बावत जानकारी देते हुये बताया कि रीतेश की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। उन्होंने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि
रीतेश की हत्या का कारण जो लड़की बनी है वह नाबालिग है। वंही उसकी हत्या में शामिल रीतेश का दोस्त सिद्धार्थ कुमार वर्मा और छोटू यादव भी नाबालिग है।
 
पुलिस कप्तान ने बताया कि सिद्धार्थ और छोटू यादव ने मिलकर पहले रीतेश को झरियागादी में बालगोपाल यादव के घर गांजा पीलाया। इसके बाद दोनों रीतेश को लेकर बाजार गए फिर  तिलकूट खरीद कर बनखंजो पहुंचे। जहां सिद्धार्थ और छोटू यादव ने रीतेश के साथ पहले जमकर मारपीट किया। उसके बाद सिद्धार्थ ने लकड़ी के कुंदे से बनखंजो पहाड़ के पीछे उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि रीतेश की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने मामले को सड़क हादसे में बदलने का प्रयास करते हुए पचंबा थाना पुलिस को भ्रम में डालने का प्रयास किया। लेकिन वह उसमे कामयाब नही हो पाये।  पचंबा थाना पुलिस ने छोटू यादव को जहां बरगंडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं दुसरे आरोपी सिद्धार्थ को पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चितमाडीह गांव से दबोचने में सफलता पाई। 

प्रेसवार्ता में एसपी सुरेन्द्र झा,के अलावे डीएसपी संतोष मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद समेत अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

हजारीबाग के डीडीसी पर लगाया वृद्ध की पिटाई का आरोप,पीड़ित अस्पताल में दाखिल




हजारीबाग। हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के पास डीडीसी आवास के बगल में एक व्यक्ति गुरुवार को पेशाब कर रहा था, जिसके बाद डीडीसी ने व्यक्ति की पिटाई कर दी। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि बीमार है जिसकी पीटाई केबाद हालत बिगड गई। उक्त व्यक्ति पुरवा निवासी सुंदरदास बताया जा रहा है,जो कोडरमा जिला का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि वह हजारीबाग अपना शुगर की बीमारी  का इलाज कराने आया था।इलाज कराने के बाद या डिस्ट्रिक्ट मोड़ के पास गाड़ी पकड़ने गया था। इस संबंध में डीडीसी ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है हमने कोई पिटाई नहीं की है।वहां ट्रैफिक जाम था मेरे गार्ड के द्वारा भीड़ को हटाने की कोशिश की जा रही थी।जिससे वह व्यक्ति भागने के दौरान गिर गया था जिसकी ईलाज मै आरोग्य हॉस्पिटल में करवा रही हूं।

हजारीबाग के डीडीसी पर लगाया वृद्ध की पिटाई का आरोप,पीड़ित अस्पताल में दाखिल




हजारीबाग। हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के पास डीडीसी आवास के बगल में एक व्यक्ति गुरुवार को पेशाब कर रहा था, जिसके बाद डीडीसी ने व्यक्ति की पिटाई कर दी। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि बीमार है जिसकी पीटाई केबाद हालत बिगड गई। उक्त व्यक्ति पुरवा निवासी सुंदरदास बताया जा रहा है,जो कोडरमा जिला का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि वह हजारीबाग अपना शुगर की बीमारी  का इलाज कराने आया था।इलाज कराने के बाद या डिस्ट्रिक्ट मोड़ के पास गाड़ी पकड़ने गया था। इस संबंध में डीडीसी ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है हमने कोई पिटाई नहीं की है।वहां ट्रैफिक जाम था मेरे गार्ड के द्वारा भीड़ को हटाने की कोशिश की जा रही थी।जिससे वह व्यक्ति भागने के दौरान गिर गया था जिसकी ईलाज मै आरोग्य हॉस्पिटल में करवा रही हूं।

पंगा में कबड्डी प्लेयर के रूप में सामने आया रिचा चड्ढा का फर्स्ट लुक




कमलेश.#मुंबई।आने वाली सबसे अधिक प्रतीक्षित फिल्मों में से एक पंगा में रिचा चड्ढा एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहीं हैं। यही नहीं फिल्म में उनके किरदार मीनू ने कंगना रनौत के ऑन-स्क्रीन दोस्त की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनका किरदार एक ऐसी महिला का है, जो सशक्त है और उसने अपना जीवन खुद चुना है और वह स्पोर्ट्स को अपना कॅरियर बनाती है।
इस भूमिका के लिए एक्ट्रेस को काफी गहन प्रशिक्षण लेना पड़ा और यहां तक कि फिल्म में स्पोर्टी लुक दिखाने के लिए उन्हें अपना हेयर स्टाइल भी छोटा करना पड़ा। यहां आप फिल्म से उनके फर्स्ट लुक को देख सकते हैं।

झारखंड के खूंटी में टुसू मेला देखकर लौट रही छः लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना;बाल संरक्षण व महिला आयोग की टीम पहुंची थाने,4आरोपी गिरफ़्तार


न्यूज़ डेस्क।#खूंटी। जिले के खूंटी थाना क्षेत्र के कालामाटी के पास के गांव की 6 बच्चियों के साथ दुष्‍कर्म की घटना अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार, सभी पांचों बच्चियां रोड़ी मेला देख कर बुधवार की रात अपने गांव वापस लौट रही थी।इसी दौरान रास्ते में उनके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  महिला आयोग की टीम खूंटी थाना पहुँची हुई है। घटनास्थल पर एसपी, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। बचियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। सभी आरोपी हातुदामी गांव के हैं जबकि लड़कियां अरगोड़ी गांव की हैं। दो लड़कियां रात दस बजे घर पहुंचकर घरवालों को दुष्कर्म की जानकारी दी। रात को ही गांव वाले लड़कियों को खोजने निकले। चार लड़कियों को एक घर में बन्द पाया। बाद में फूदी पंचायत के मुखिया को जानकारी दी।
  काला माटी के समीप  गांव के बच्चियों के साथ रेप की घटना हुई है। सभी छह बच्चियां रंग रोड़ी मेला से लौट रही थी। रास्ते में उनके साथ दुष्कर्म की घटना घटी है ।मामले को लेकर काला माटी में खुदी पंचायत के मुखिया हरमन के घर में पूरे गांव के लोग जुटे हुए थे। खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची।
इस घटना में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। DIG और बाल सरंक्षण के अधिकारी भी थाना पहुंचे।वहीं छः लड़कियों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है।

झारखंड के लोहरदगा में युवती की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, तीन दिन में तीन लाशें मिली



आनंद कुमार।
#लोहरदगा । बलात्कार के बाद एक युवती को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को बीते 15 जनवरी को सदर थाने के ईटा गांव के यहां ग्रामीण हाट के बगल में झाड़ी से एक युवती की अधजली लाश मिली है। प्रथम दृष्टया यह मामला बलात्कार के बाद जलाने का लगता है। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है। वैसे जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी म‍िल पाएगी। लगातार तीसरे दिन लाश मिलने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक,सदर थाना क्षेत्र के ग्रामीण हाट के बगल में झाड़ी से पुलिस को एक युवती की लाश मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस इस मामले में दो तरह की आशंका जता रही है। उसका कहना है कि घटना स्थल पर युवती से दुष्कर्म करने के बाद हत्याकर दी गर्ई होगी। ऐसा भी हो सकता है कि दुष्कर्म और हत्या कहीं और की गई होगी। साक्ष्य मिटाने के लिए सुनसान जगह देखकर लाश को यहां फेंका गया हो। इलाके में किसी लड़की के लापता होने का मामला दर्ज नहीं होने से पुलिस को जांच में दिक्कत हो रही है।

Wednesday, January 15, 2020

देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में मकर संक्रांति पर भोले बाबा को अर्पण किए गए दही, चिउड़ा और तिलकुट


#देवघर।सूर्य देव के उत्तरायण होने को ले मकर संक्रांति के अवसर पर देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। नव वर्ष के पहले पर्व की वजह से मकर संक्रांति की महत्ता काफी अधिक होती है. इसलिए भारी संख्या में लोग जलार्पण करने के लिए मंदिर आते हैं. इस अवसर पर सरदारी पूजा के क्रम में बाबा बैद्यनाथ को तिल चढ़ाने के साथ मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत की गयी.
दोपहर को बाबा मंदिर परिसर में खिचरी का भोग तैयार करने के उपरांत श्रीयंत्र मंदिर में खिचडी व दही का भोग पूरे मास तक लगाने की परंपरा की शुरुआत की गयी. आज के दिन लोग जहां दही-चूड़ा-खिचड़ी और तिल खाते हैं. दिन में पतंगबाजी भी खूब होती है. देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उपायुक्त ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साल के पहले पर्व की शुरुआत से सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ने के साथ ऋतु परिवर्तन होता है. खुशी और हर्षोल्लाष के साथ इस पर्व को मिल-जुलकर मनायें. आपसी भाईचारा कायम रखें.

गिरिडीह ने हुई छात्र की हत्या को लेकर मृतक युवक के गांव में पसरा सन्नाटा,परिजनों ने हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की



(file photo)
रजनीश कुमार।
#देवरी/गिरिडीह  बीते मंगलवार की रात्रि को देवरी थाना क्षेत्र के  नावाडीह गांव निवासी विजय कुमार चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार राय की हत्या को लेकर गांव में मातम छाया रहा।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक अपनी दादी  एवं बहन के साथ गिरिडीह के मुफस्सिल थाना के पटेल नगर में बीते एक माह से किराए के मकान में  रह रहा था।
जबकि पिता गांव में ही  रहते थे। वही मृतक युवक के साथ रहने वाली उसकी बड़ी बहन मकर संक्रांति में गांव गई थी।केवल माँ गिरिडीह में साथ थी।जो बीते मंगलवार की शाम में ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए घर से निकला था।
लेकिन लौट कर नही आया। जब देर रात तक वापस नहीं आया तो खोज बीन की गई । तो सुबह पता चला कि बनखनजो के पास एक शव मिली है। लोग जब वहां गए तो शव को देखकर पहचान किये। परिजनों ने बताया कि नितेश की हत्या बेरहमी से की गयी है,जो सरासर अन्याय है। प्रशासन से लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए अबिलंब उचित कार्रवाई करने की मांग की है।ताकि अपराधी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके। रितेश इसी वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा देने की तैयारी कर रहे थे। बीते एक माह से पटेल नगर में एक किराये के मकान में अपनी दादी माँ सुदामा देवी व अपनी बड़ी बहन प्रियंका कुमारी  के साथ रह रहा था। जो मकर संक्रांति पर्व में दादी माँ व बहन गांव आ गई थी। केवल माँ सुनीता देवी ही उनके साथ गिरिडीह में थी। वही शव का पोस्टमॉर्टम के बाद नवाडीह गांव में पहुंचते ही गांव व आस पास के लोग देखने के लिए दौड़ पड़े। वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था गांव के पूर्व मुखिया राजो राय, बम शंकर शर्मा,बिमल सिंह, मोचन शर्मा, प्रदीप हाज़रा, मुकेश राय, विपिन राय, कृष्ण मुरारी राय आदि दर्जनों लोग परिजनों को समझाने बुझाने में लगे थे। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम हुआ संपन्न


घनबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" महुदा खण्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय  कार्यक्रम बाघमारा प्रखंड के बांसजोड़ा पंचायत अंतर्गत पिपराटांड स्थित फुटबॉल मैदान के प्रांगण में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  मकर संक्रांति के अवसर पर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों के आपसी मिलन  एवं आसपास के क्षेत्रों के  युवाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति जागरूक करना  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।

 धनबाद जिला भर से आए हुए विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य एवं आसपास के सदस्य कार्यक्रम में मुरारी प्रसाद,सिद्धांत विक्रम,20 सूत्री अध्यक्ष गुड्डू घोष,हरखलाल महतो,डॉ. सुनील कुमार,मनोज रवानी,सुमीत आर्या मोदी,कुलदीप पाण्डेय,बिनोद कु.रवानी,डॉ.सेवा प्रसाद,गिरधारी रॉय, राजेश रवानी,रमेश शर्मा आदि स्वयंसेवक सदस्य उपस्थित हुए।

जनगणना हेतु आपसे पूछे जाने वाले 31 सवाल,1अप्रैल से होगी जनगणना

न्यूज़ डेस्क। भारत सरकार द्वारा जारी जनगणना  जो 1 अप्रैल से की जाएगी। जनगणना हेतु आपसे पूछे जाने वाले हैं कुल 31 प्रश्न। आप इन प्रश्नों का अवलोकन निम्न अनुसार कर सकते हैं।


सर्वशक्तिमान सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति आज,मलमास समाप्त देवताओं के दिन शुरू,


न्यूूज़ डेस्क। सूर्य है तो जीवन है। इसीलिए, सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना वैदिक ज्योतिष के अनुसार काफी महत्वपूर्ण घटना है। सूर्यदेव जिस दिन धनु से मकर राशि में पहुंचते हैं उसे मकर संक्रांति का दिन कहते हैं। सूर्य के मकर राशि में आते ही मलमास समाप्त हो जाता है। इसी दिन से ही देवताओं का दिन शुरू होता है, जो आषाढ़ मास तक रहता है।  दक्षियायन देवताओं के लिए रात्रि का समय होता है। ठीक इसी समय से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाता है। मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन से सूर्यदेव उत्तर दिशा की ओर बढ़ना शुरू कर देते हैं।
मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण, पंजाब में लोहड़ी पर्व, गढ़वाल में खिचड़ी संक्रांति और केरल में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। वहीं सिंधी लोग इस त्योहार को तिरमौरी कहते हैं। इस अवसर पर गुजरात समेत कई राज्यों में पतंगें भी उड़ाई जाती है। इस समय से दिन बड़े और रात छोटी होने के साथ ही मौसम ठंडी से गर्मी की तरफ बढ़ने लगता है।

पौराणिक दृष्टि से मकर संक्रांति का महत्व:

1- कपिल मुनि ने गुस्से में आकर राजा सागर के 60,000 पुत्रों को भस्म कर दिया था। मकर संक्रांति के दिन ही महाराज भगीरथ ने अपने भाईयों का तर्पण करके उन्हें गंगा स्नान द्वारा मुक्ति दिलवाई थी। इसीलिए, मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम पर माघ स्नान के पर्व का विशेष महत्व होता है।

2- महाभारत काल के महान नायक भीष्म पितामह ने उत्तरायण के समय ही अपने देह का त्याग किया।

मकर संक्रांति 2020 में कब है:

मकर संक्रांति का पर्व हर साल जनवरी के महीने में मनाया जाता है। 15 जनवरी, 2020 के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।

मकर संक्रान्ति बुधवार, जनवरी 15, 2020 को

मकर संक्रान्ति पुण्य काल – 07:23 से 18:15
अवधि – 10 घण्टे 52 मिनट्स
मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – 07:23 से 09:12
अवधि – 01 घण्टा 49 मिनट्स
मकर संक्रान्ति का क्षण – 02:22

मकर संक्रांति कैसे मनाते है (How to Celebrate Makar Sankranti in Hindi):

1. इस दिन पावन नदियों में श्रृद्धापूर्वक स्नान करें। इसके बाद, पूजा-पाठ, दान और यज्ञ क्रियाओं को करें।
2. प्रातः काल नहा-धोकर भगवान शिव जी की पूजा तेल का दीपक जलाकर करें। भोलेनाथ की प्रिय चीजों जैसे धतूरा, आक, बिल्व पत्र इत्यादि को अर्पित करें।
3. सूर्यदेव को अर्ध्य दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का 108 बार पाठ करें।
4. मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में सिद्ध सूर्य यंत्र को सूर्य मंत्र का जप करके पहनने से सूर्यदेव आपकी तरक्की की राह आसान बना देते हैं।
5. तिल युक्त खिचड़ी, रेवड़ी, लड्डू खाएं एवं दूसरों को भी खिलाएं।
6. ब्राह्मण को गुड़ व तिल का दान करें और खिचड़ी खिलाएं। कॅरियर और सोशल स्टेटस में प्रोग्रेस होगी।
7. वेदों में वर्जित कार्य जैसे कि दूसरों के बारे में गलत सोचना या बोलना, वृक्षों को काटना और इंद्रिय सुख प्राप्ति के कार्य इत्यादि कदापि नहीं करना चाहिए।
8. कैपेसिटी के अनुसार, जरूरतमंद को कंबल, वस्त्र, छाते, जूते-चप्पल इत्यादि का दान करें।

पुण्य पर्व है संक्रांति

भारतीय परंपरा और मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि से शुभ कार्यों का श्रीगणेश प्रारंभ हो जाता है। देव प्रतिष्ठा, पूजा-अनुष्ठान, गृह प्रवेश, मैरिज, इंगेजमेंट, आदि मांगलिक कार्यों के लिए यह अच्छा समय  है। इस समय सीजनल चेंजस की वजह से बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। एेसे में तिल और गुड़ का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा कहा गया है। गणेशास्पीक्स.कॉम के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, लीडरशिप, फिटनेस, गवर्नमेंट फील्ड, पिता व अधिकारियों की कृपा, कॅरियर सक्सेस और समाज में यश,मान और प्रतिष्ठा आदि चीजें सूर्य के शुभ होने पर ही संभव है। तो, रोज़ाना सूर्य पूजा जरूर करें।

मकर संक्रांति के दिन की गई सूर्य उपासना सूर्य के कष्टों से मुक्ति दिलाकर आपको जीवन में यश, मान और सफलता दिलाती है।

Tuesday, January 14, 2020

कृपया जान लीजिये कि संक्रान्ति अब 15 जनवरी को क्यों हो रही है?

*कृपया जान लीजिये कि संक्रान्ति अब 15 जनवरी को क्यों हो रही है?*

वर्ष 2008 से 2080 तक मकर संक्राति 15 जनवरी को होगी। 
विगत 72 वर्षों से (1935 से) प्रति वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पड़ती रही है।

2081 से आगे 72 वर्षों तक अर्थात 2153 तक यह 16 जनवरी को रहेगी। 

ज्ञातव्य रहे, कि *सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश* (संक्रमण) का दिन मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इस दिवस से, मिथुन राशि तक में सूर्य के बने रहने पर सूर्य उत्तरायण का तथा कर्क से धनु राशि तक में सूर्य के बने रहने पर इसे दक्षिणायन का माना जाता है।

सूर्य का धनु से मकर राशि में संक्रमण प्रति वर्ष लगभग 20 मिनिट विलम्ब से होता है। स्थूल गणना के आधार पर तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का तथा 72 वर्षो में पूरे 24 घंटे का हो जाता है।आज की रात 2:07में सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

*यही कारण है, कि अंग्रेजी तारीखों के मान से, मकर-संक्रांति का पर्व, 72 वषों के अंतराल के बाद एक तारीख आगे बढ़ता रहता है।*

विशेष:- यह धारणा पूर्णतः भ्रामक है, कि मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को ही आता है।

देवघर: साइबर अपराधियों के गैंग का उद्भेदन, सरगना सहित 8 लोग गिरफ्तार

साइबर अपराधियों के गैंग का उद्भेदन, सरगना सहित 8 लोग गिरफ्तार जबकि 25 मोबाइल,1 टैब, 9 सिमकार्ड और 5.36 लाख रुपए जब्त


#देवघर।
जिला के साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गैंग का उद्भेदन किया है। इस गैंग के सरगना सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास 25 मोबाइल,1 टैब, 9 सिमकार्ड और 5.36 लाख रुपए जब्त किया गया है। इस बाबत देवघर एसपी एनके सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात साइबर थाना की पुलिस ने खागा थाना क्षेत्र के रघुवाडीह कुशमाहा गांव से छापेमारी कर साइबर अपराधियों के गिरोह के सरगना गुरुदेव मंडल समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में सोमवार देर रात्रि साइबर पुलिस द्वारा खागा थाना क्षेत्र से छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम खागा थाना क्षेत्र के रघुवाडीह निवासी गुरुदेव मंडल, मिजाइल अंसारी, भीम मंडल, राजेश मंडल, कुशमाहा गांव निवासी विजय महतो, अजय महतो, समीर मंडल और गणेश मंडल बताया गया है।
बहरहाल गिरफ्तार साइबर गैंग के अपराधियों द्वारा देवघर के रहने वाले मेडिकल छात्र शुभम शांडिल्य के बैंक खाते से 50 हजार रुपए की अवैध तरीके से निकासी कर ली गयी थी। पीड़ित शुभम शांडिल्य ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर साइबर थाने में कांड संख्या 62/19 के तौर पर दर्ज किया गया था। उसी क्रम में सोमवार देर रात छापेमारी कर इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


झारखंड की नई सरकार को राज्य भर के पत्रकार आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं - सर्वेश तिवारी,एबीपीएस एस प्रदेश अध्यक्ष


गिरिडीह। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने आज जिले के डुमरी विधायक जगरनाथ महतो को डुमरी सीट पर लगातार उनकी चौथी जीत पर बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रसाद सोनी,अनुशासन समिति उपाध्यक्ष बासु बिहारी महतो आदि मौजूद थे।झारखंड में विभिन्न समाचार पत्रों,पत्रिकाओं,टीवी एवं न्यूज़ चैनल पोर्टल,इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सॉफ्ट मीडिया में कार्यरत विभिन्न पदों पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में कार्य कर रहे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर पत्रकार संगठन एबीपी एसएस के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक श्री महतो से बातचीत की।
उन्होंने झामुमो की पिछली सरकार के समय घोषित राज्य भर के पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा,पेंशन सुविधा तथा सुरक्षा की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट किया।श्री तिवारी ने कहा कि नई सरकार को झारखंड के सभी पत्रकार आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं।जिस पर झामुमो विधायक श्री महतो ने कहा कि अभी राज्य मंत्री मंडल का गठन होने वाला है,जिसके बाद इस विषय पर कार्य किया जाएगा।उन्होंने इस विषय में सहमति प्रदान करते हुए राज्य भर के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीरता दिखाई और आश्वासन दिया। राज्य के प्रभावशाली विधायक के अलारगो ग्राम स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर विभिन्न कार्यों हेतु वहां पहुंचे लोगों की भारी भीड़ लगी थी। उन्होंने एबीपी एसएस के  पदाधिकारियों को मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा तिलकुट खिलाकर विदा किया तथा उन्हें भी पर्व की शुभकामना दी गई।

गिरिडीह में जुलूस पर पथराव की घटना में दोनो पक्षों के ओर से नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज


गिरिडीह।गिरिडीह में पथराव की घटना के विरोध में दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दुसरे के खिलाफ कराया केस दर्ज, विहिप नेता के आवेदन पर सात नामजद, तो 150 अज्ञात, मुर्गा दुकान कारोबारी के आवेदन पर 40 नामजद, तो 500 अज्ञात पर केस दर्ज।
तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के माौलाना आजाद चाौक में दो समुदाय के बीच हुए रोडे़बाजी के बाद दुसरे दिन नगर थाना में दो पक्षों के लोगों ने एक-दुसरे पर कई गंभीर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। पहले पक्ष में विहिप के जिला सह मंत्री राकेश आर्या के दिए आवेदन के आधार पर नगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 8/20 दर्ज करते हुए शहर के वार्ड नंबर 26 के वार्ड पार्षद सैफअली गुड्डु के अलावे बड़ा चाौक निवासी गुलाम सरवर उर्फ नवाब, राजा असलम, गुफरान, लड्डन मियां, सोनू, दानिश और शहर के बीबीसी रोड निवासी सरफराज समेत 150 के खिलाफ विहिप के जिला सह मंत्री राकेश आर्या ने हरवे-हथियार के साथ माौलाना आजाद चाौक में साजिश रचकर हमला करने और पथराव करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। थाना को दिए आवेदन में विहिप नेता ने आरोप लगाया है कि तिरंगा यात्रा की स्वीकृति मिलने के बाद तिरंगा यात्रा का जुलूस स्वीकृत रुटों से गुजरते हुए वापस लौट रहा था। इसी दौरान आजाद चाौक में पथराव के बाद भगदड़ मची, और पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। एक समुदाय द्वारा किए गए पथराव में तिरंगा यात्रा के जुलूस में कई घायल हो गए। विहिप नेता ने इस दौरान प्रशासन पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है। 
इधर शहर के माौलाना आजाद चाौक में हुए पथराव की घटना के खिलाफ स्टेशन रोड निवासी और अबंेंडकर मार्केट के मुर्गा दुकान कारोबारी शाहनवाज अहमद ने थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अचानक मार्केट के कई दुकानों पर टूट पड़े, और उनके मुर्गा दुकान में भी धावा बोल दिया। मुर्गा कारोबारी शानवाज के दिए आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 9/20 में धारा 147/341/323/427/379/149/के तहत केस दर्ज किया गया। थाना को दिए आवेदन में भुक्तभोगी कारोबारी ने आरोप लगाया कि जुलूस का नेत्तृव गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा कर रहे थे। जबकि जुलूस में पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव, दीपक यादव, विभाकर पांडेय, भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान, भाजपा नेता संदीप डंगाईच, शिवम आजाद, बीबीसी रोड निवासी वार्ड पार्षद सुमित कुमार, पद्म चाौक निवासी विवेश जालान, भाजपा नेता दिलीप उपाध्याय समेत अन्य लोग थे। इस दौरान इन नेत्तृवकर्ता के नेत्तृव में ही जुलूस शहर भ्रमण के दौरान कई आपत्तिजनक नारे लगाएं जा रहे थे। भ्रमण के क्रम में जुलूस जब चाौक पहुंचा, तो जुलूस में शामिल लोग चाौक के दुकानों को चिन्हित कर तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया। भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में लाठी-राॅड समेत कई हथियार था। कारोबारी ने शिवमुहल्ला निवासी विवेक गुप्ता उर्फ विक्की पर आरोप लगाते हुए कहा कि विक्की अपने हाथ में राॅड लिए अचानक हमला कर दिया।
जिसे कारोबारी का सिर फट गया। इस बीच शिव मुहल्ला के ही गौतम कुमार राम के अलावे टिंकू केसरी, पुष्पाजंलि टेलर्स के आलोक केसरी समेत करीब 500 लोगों ने उनके मुर्गा दुको लूट लिया। इधर नगर थाना पुलिस दोनों और से केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


दक्षिण कोरिया में आयोजित होनेवाले इंटरनेशनल क्रिएटर फेस्टिवल सियोल 2020 में हजारीबाग की स्टेफी पटेल



#हजारीबाग : दक्षिण कोरिया में आयोजित होनेवाले इंटरनेशनल क्रिएटर फेस्टिवल सियोल 2020 में हजारीबाग की बेटी स्टेफी पटेल का चयन पावर इंफ्लूएंस एक्ट्रेस अवार्ड के लिए किया गया है। यह जानकारी स्टेफी पटेल के पिता ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन आईएफसी कमिटी, सियोल के मेट्रोपोलिटन सरकार व केबीएस नेशनल ब्रॉडकास्टिग के द्वारा किया जा रहा है। पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। अवार्ड लेने के लिए स्टेफी सियोल पहुंच गई है। साथ ही बताया कि इस बार इस अवार्ड कार्यक्रम में एक देश के एक व्यक्ति को ही अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड अब तक एसएनएस स्टार्स को ही मिलता रहा है। अपनी पुत्री की इस सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत व लगन को दिया है। साथ ही बताया कि इस सफलता को लेकर परिवार के लोग, नाते-रिश्तेदार सहित सभी लोगों में काफी खुशी है। मालूम हो कि स्टेफी पटेल वर्तमान में बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारत की फिल्में भी कर रही हैं।

Sunday, January 12, 2020

झारखंड के गिरिडीह में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा पर उपद्रवियों ने किया पथराव,पुलिस ने की लाठी चार्ज व छोड़े आंसू गैस के गोले


#गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इस कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया। बीजेपी और इससे जुड़े संगठन पूरे राज्य में सीएए-एनआरसी के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। स्थिति बिगड़ता देख मौके पर डीसी और एसपी भी पहुंच गए हैं।


बताया जा रहा है कि जब तिरंगा यात्रा शहर के पद्म चौक और बीबीसी रोड के पास पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। यात्रा में लोगों की काफी भीड़ थी जिस कारण पथराव की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल गया और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीसी और एसपी भी पहुंच चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एहतियान तिरंगा यात्रा को कालीबाड़ी चौक से टावर चौक के बीच ही रोक रखा था। लेकिन भीड़ आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गई थी। वहां पर मौजूद अधिकारी लगातार दोनों तरफ से भीड़ को रोकने की कोशिश कर रहे थी। वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस स्थिति को संभालने का हर संभव प्रयास कर रही थी।फिलवक्त पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...