रजनीश कुमार।#देवरी/गिरिडीह बीते मंगलवार की रात्रि को देवरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी विजय कुमार चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार राय की हत्या को लेकर गांव में मातम छाया रहा।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक अपनी दादी एवं बहन के साथ गिरिडीह के मुफस्सिल थाना के पटेल नगर में बीते एक माह से किराए के मकान में रह रहा था।
लेकिन लौट कर नही आया। जब देर रात तक वापस नहीं आया तो खोज बीन की गई । तो सुबह पता चला कि बनखनजो के पास एक शव मिली है। लोग जब वहां गए तो शव को देखकर पहचान किये। परिजनों ने बताया कि नितेश की हत्या बेरहमी से की गयी है,जो सरासर अन्याय है। प्रशासन से लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए अबिलंब उचित कार्रवाई करने की मांग की है।ताकि अपराधी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके। रितेश इसी वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा देने की तैयारी कर रहे थे। बीते एक माह से पटेल नगर में एक किराये के मकान में अपनी दादी माँ सुदामा देवी व अपनी बड़ी बहन प्रियंका कुमारी के साथ रह रहा था। जो मकर संक्रांति पर्व में दादी माँ व बहन गांव आ गई थी। केवल माँ सुनीता देवी ही उनके साथ गिरिडीह में थी। वही शव का पोस्टमॉर्टम के बाद नवाडीह गांव में पहुंचते ही गांव व आस पास के लोग देखने के लिए दौड़ पड़े। वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था गांव के पूर्व मुखिया राजो राय, बम शंकर शर्मा,बिमल सिंह, मोचन शर्मा, प्रदीप हाज़रा, मुकेश राय, विपिन राय, कृष्ण मुरारी राय आदि दर्जनों लोग परिजनों को समझाने बुझाने में लगे थे।



No comments:
Post a Comment