आनंद कुमार।#लोहरदगा । बलात्कार के बाद एक युवती को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को बीते 15 जनवरी को सदर थाने के ईटा गांव के यहां ग्रामीण हाट के बगल में झाड़ी से एक युवती की अधजली लाश मिली है। प्रथम दृष्टया यह मामला बलात्कार के बाद जलाने का लगता है। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है। वैसे जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी। लगातार तीसरे दिन लाश मिलने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक,सदर थाना क्षेत्र के ग्रामीण हाट के बगल में झाड़ी से पुलिस को एक युवती की लाश मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस इस मामले में दो तरह की आशंका जता रही है। उसका कहना है कि घटना स्थल पर युवती से दुष्कर्म करने के बाद हत्याकर दी गर्ई होगी। ऐसा भी हो सकता है कि दुष्कर्म और हत्या कहीं और की गई होगी। साक्ष्य मिटाने के लिए सुनसान जगह देखकर लाश को यहां फेंका गया हो। इलाके में किसी लड़की के लापता होने का मामला दर्ज नहीं होने से पुलिस को जांच में दिक्कत हो रही है।

No comments:
Post a Comment