Saturday, November 23, 2019

लोहरदगा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंका,पलामू में की भाजपा नेता की हत्या




न्यूज़ डेस्क। लातेहार में नक्‍सली घटना में 4 जवानों के शहीद होने के अगले ही दिन नक्सलियों ने सड़क निर्माण योजना को में लागे वाहनों को निशाना बनाया है। लोहरदगा जिले के किस्को थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित मसूरियाखाड़ के समीप 35 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क निर्माण योजना में लगे दो जेसीबी मशीनों को नक्सलियों ने फूंक डाला है।

इससे सड़क निर्माण एजेंसी को लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने सड़क निर्माण का काम बंद करने की चेतावनी दी है। किस्को मोड़ से रिचुघुटा पथ निर्माण योजना में नक्सलियों के उत्पात के बाद सड़क निर्माण कार्य ठप हो गया है। इधर नक्सलियों द्वारा जेसीबी में आगजनी करने की घटना की जानकारी मिलने के साथ ही लोहरदगा पुलिस नक्सलियों की घेराबंदी को लेकर छापेमारी अभियान में जुट गई है।


उधर पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  हत्या का शक माओवादियों पर है।ग्रामीणों के अनुसार, मोहन गुप्ता को एके 47 से लगभग एक दर्जन गोली मारी गई।
मोहन गुप्ता पिपरा प्रखंड के प्रमुख के पति भी हैं।मोहन कई वर्षों से नक्सलियों के निशाने पर रहे थे. हत्या के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंक कर इसकी जिम्मेदारी ली है।
जानकारी के अनुसार, देर शाम पिपरा बाजार में मोहन गुप्ता घूम रहे थे इसी दौरान में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार, 2012 में भी मोहन गुप्ता पर माओवादियों ने हमला किया था, घटना में एक औऱ फल विक्रेता सूरज सोनी की मौत और एक घायल युवक को गम्भीर हालत में भेजा गया रांची रिम्स ।

एनसीपी ने अजीत पवार को विधायक दल के नेता पद से हटाया, जयंत पाटिल नया नेता



मुंबई। अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटाया गया। उनकी जगह जयंत पाटिल का नाम विधायक दल नेता के लिए आगे किया गया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाले सदन में बीजेपी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है। राज्य में एनसीपी नेता अजित पवार के समर्थन से भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

मुनगंटीवार ने कहा, “अजित पवार एनसीपी के विधायक दल के नेता हैं और इसका अर्थ है कि सभी ने भाजपा को समर्थन दिया है।”

महाराष्ट्र में आज सुबह-सुबह बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी और अमित शाह ने ट्वीट कर दोनों लोगों को बधाई दी है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने अजीत पवार के इस कदम पर कहा है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 30 नवंबर को फडणवीस सरकार को बहुमत साबित करना होगा।

धनबाद:उर्दू शायर शान भारती नहीं रहे,उनकी उर्दू साहित्य की सेवा को फरामोश नहीं किया जा सकता

हम छोड़ चले है मेहफिल को
याद आए कभी तो मत रोना 


*उर्दू शायर शान भारती नहीं रहे*

उनकी उर्दू साहित्य की सेवा को फरामोश नहीं किया जा सकता ---ग़ुलाम ग़ौस 'आसवी'


धनबाद । शनिवार को  कोयलांल नें  एक अनमोल नगीना खो  दिया ,  कोयलांचल के प्रसिद्ध उर्दू शायर (72 वर्षीय) शान भारती नहीं रहे। सिजुआ 22/ 12 में रहने वाले शान भारती ने रिम्स, राँची में अंतिम सांस ली। शान भारती ने उर्दू साहित्य की सेवा में अपने 60 साल व्यतीत कर दिए। 

शायर ग़ुलाम ग़ौस 'आसवी' ने कहा कि उन्होंने कोयलांचल से छपने वाली त्रैमासिक पत्रिका 'रंग' के द्वारा उर्दू साहित्य की जो सेवा की है, उसे कभी भी फरामोश नहीं किया जा सकता। उन्होंने 'रंग' का धनबाद से 87 अंक पाठकों के सामने पेश किए। उनके चले जाने से उर्दू साहित्यिक जगत का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उनके ग़ज़ल के कई संग्रह प्रकाशित हुए हैं। हाल ही में उनके द्वारा लिखित गजल संग्रह 'नदी का जब किनारा डूबता है' को बिहार उर्दू अकादमी के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

झरिया में अदबी महफ़िल के आयोजन के अवसर पर उर्दू त्रैमासिक पत्रिका 'रंग' के सम्पादक व सिजुआ के रहने वाले उस्ताद शायर शान भारती ने यह शेर सुनाया था– "मैंने अब खुद को बना डाला है पत्थर की तरह, / वो अगर मुझसे ख़फ़ा है, तो ख़फ़ा रहने दे।"

मुंबई:26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि के तौर पर होटल मुंबई के निर्माताओं ने लांच किया भारत सलाम


न्यूज़ डेस्क।

फिल्म की रिलीज से पहले, होटल मुंबई के निर्माताओं द्वारा एक नया गीत - भारत सलाम की लॉंचिंग की जा रही है। यह गीत 26/11 हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि के तौर पर निर्माताओं द्वारा तैयार किया गया स्पेशल नंबर है। इस गाने को मिथुन ने तैयार किया है साथ ही सुनिधि चौहान और बीप्राक के साथ खुद भी अपनी आवाज दी है। यह एक मार्मिक गीत है जो मानवता में लोगों के विश्वास को दोहराती है। फिल्म की व्यापक थीम 26 नवंबर, 2008 को शुरू हुई घटनाओं की घातक श्रृंखला के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने वाली मानवीय भावनाओं को याद करना है।
खुद मिथुन द्वारा लिखित यह गीत उसी भावना को समेटे हुए है। इस गीत में प्रमुख गायकों के साथ-साथ 40 गायकों का एक समूह भी है।

गीत के बारे में बात करते हुए, मिथुन कहते हैं, जब होटल मुंबई के लिए इस गीत को बनाने के लिए हमसे संपर्क किया गया था, तो फिल्म के निर्माताओं का कॉसेप्ट पूरी तरह स्पष्ट था। वे चाहते थे कि गीत न केवल खास ऊर्जा से लबरेज हो, बल्कि वे इसके जरिए लोगों तक पहुंचने वाली एक मजबूत भावना भी चाहते थे। वे कुछ स्पेशल और भावनात्मक कंटेट की तलाश कर रहे थे और इस कारण उन्होंने मुझसे संपर्क किया। एक भारतीय और मुंबईकर होने के कारण इस खास विषय पर मेरी स्वाभाविक प्रतिक्रिया काफी सच्ची है, इसलिए मैं तत्काल ही प्रेरित हो गया था। यह एक ऐसा गीत है जो कर्तव्य के आह्वान पर काफी आगे और उससे परे निकलने वाले और जो आपके लिए कुछ भी करने के लिए बाध्य नहीं होने के बावजूद अपने बने-बनाए रास्ते से इतर सारी बाधाओं को पार करते हैं, यह गीत उन्हीं लोगों के बारे में बताता है। वे आपकी जान बचाने के लिए अपने जान की बाजी लगा देंगे। गीत के बोल हैं,  भारत सलाम, यह एक सैल्यूट है, यह उन लोगों के बलिदान का सम्मान कर रहा है, जो बाहर निकले और शहर की खातिर औऱ राष्ट्र की खातिर खुद को आगे कर दिया। वे कहते हैं, यह एक बड़ी बात है और यह उनके साहस, उनकी बहादुरी और इन सबसे ऊपर उनके प्रेम को सलाम है।

दो गुटों में बंटी NCP! BJP के साथ सरकार बनाने का फैसला अजीत पवार का है –शरद पवार



मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह जो कुछ हुआ उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। क्योंकि यह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर है। आपको बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की वापसी हुई है।
इस घटनाक्रम के बाद शरद पवार का बयान सामने आया है। शरद पवार ने सीधे तौर पर इस बात से इनकार कर दिया कि उन्हें भाजपा-एनसीपी के गठबंधन को कोई जानकारी थी। पवार ने कहा कि इस फैसले पर एनसीपी का समर्थन नहीं है। ये मेरा फैसला नहीं है। मेरी जानकारी के बगैर ये शपथ ग्रहण हुआ है।

राष्ट्रवादीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष म्हणाले, अजित पॉवरचा हा अंतिम निर्णय आहे; काही वेळात पत्रकार परिषद घेईल



 

 कमलेश,मुंबई।  महाराष्ट्राच्या राजकारणाचा सर्वात मोठा उलथापालथ शनिवारी सकाळी पहायला मिळाला तेव्हा भाजपा नेते आणि माजी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी राज्यपाल भगतसिंग कोसारी यांनी मुख्यमंत्रीपदाची शपथ घेतली.  त्याचवेळी राष्ट्रवादीचे नेते अजित पवार यांनी उपमुख्यमंत्रीपदाची शपथ घेतली.  मुख्यमंत्रिपदाची शपथ घेतल्यानंतर फडणवीस म्हणाले, "लोकांनी आम्हाला स्पष्ट हुकूम दिला पण शिवसेनेने निकालानंतर अन्य पक्षांशी गठबंधन करण्याचा प्रयत्न केला ज्यामुळे राष्ट्रपती राजवट आली."  महाराष्ट्राला 'खिचडी' सरकार नव्हे तर कायम सरकार हवे आहे. '' उपमुख्यमंत्रीपदाची शपथ घेतल्यानंतर अजित पवार म्हणाले, “24 ऑक्टोबर रोजी निकाल लागल्यामुळे कोणताही पक्ष सरकार स्थापन करू शकला नाही.  महाराष्ट्रात शेतकर्‍यांच्या प्रश्नांसह बरीच समस्या होती, त्यामुळे आम्ही स्थिर सरकार स्थापन करण्याचा निर्णय घेतला. "उद्धव ठाकरे हे नवीन सरकार स्थापन करणार यावर राष्ट्रवादी, कॉंग्रेस आणि शिवसेनेने सहमती दर्शविली असल्याचे शरद पवार यांनी गुरुवारी रात्री सांगितले होते.  आघाडी  राष्ट्रवादी कॉंग्रेसच्या पाठिंब्याने भाजपने सत्ता काबीज करणे हे शिवसेनेच्या मेघगर्जनापेक्षा कमी होणार नाही कारण मुख्यमंत्री होण्याच्या आग्रहाखातर शिवसेनेने भाजप आणि एनडीएशी संबंध तोडले.  मुख्यमंत्रिपदाची शपथ घेतल्यानंतर फडणवीस म्हणाले, "लोकांनी आम्हाला स्पष्ट हुकूम दिला पण शिवसेनेने निकालानंतर अन्य पक्षांशी गठबंधन करण्याचा प्रयत्न केला ज्यामुळे राष्ट्रपती राजवट आली."  महाराष्ट्राला 'खिचडी' सरकार नव्हे तर कायम सरकार हवे आहे. '' उपमुख्यमंत्रीपदाची शपथ घेतल्यानंतर अजित पवार म्हणाले, “24 ऑक्टोबर रोजी निकाल लागल्यामुळे कोणताही पक्ष सरकार स्थापन करू शकला नाही.  महाराष्ट्रात शेतकर्‍यांच्या प्रश्नांसह बरीच समस्या होती, म्हणूनच आम्ही स्थिर सरकार स्थापन करण्याचा निर्णय घेतला. "शरद पवारांचा राजकीय हस्तक्षेप असे या आश्चर्यकारक शपथेचे वर्णन केले जात आहे.  शरद पवार यांनी गुरुवारी रात्री म्हटले होते की, उद्धव ठाकरे यांनी नवीन सरकारचे नेतृत्व केले पाहिजे यावर राष्ट्रवादी, कॉंग्रेस आणि शिवसेनेने सहमती दर्शविली आहे.

 मागील लेख नगरसेवक किशोरी पेडणेकर हे नवीन महापौर झाले

 

 

रातों-रात कैसे बनी सरकार,शपथ लेने के बाद बताया फडणवीस ने





महाराष्ट्र की सियासत में रातोंरात बड़ा उलटफेर हुआ है. बीजेपी और एनसीपी ने मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली है. देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है, वहीं एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था, शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है. महाराष्ट्र की जनता को स्थिर और स्थाई सरकार चाहिए, खिचड़ी सरकार नहीं चाहिए. सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए एनसीपी के साथ मिलकर काम करेंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना ही सरकार बनाने की कवायद में जुटे थे. उनके बीच कई दौर की बैठकें भी हुईं, जिसमें सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार करने पर बातचीत हुई.

इससे पहले शुक्रवार को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की दो घंटे तक बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी थी. इस बैठक के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा था कि शीर्ष पद के लिए ठाकरे के नाम पर सहमति बनी है. लेकिन शनिवार सुबह सियासी उलटफेर के बीच बीजेपी ने राज्य में एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना और कांग्रेस देखते रह गए.

महाराष्ट्र: भाजपा- एन सीपी की बनी सरकार, शिव सेना के अरमानों पर फिरा पानी






महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी ने मिलकर बनाई सरकार । देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा ली सीएम पद की शपथ एनसीपी नेता अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री।महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है. महाराष्ट्र में चौंकाते हुए बीजेपी-एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली है. देवेंद्र फडणवीस को बतौर मुख्यमंत्री दोबारा राज्य की कमान सौंप दी गई है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, तो वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.शपथ ग्रहण के बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों की समस्या प्राथमिकता है. हम किसानों की समस्या को हल करने के लिए साथ आए हैं. अजित पवार ने कहा कि नतीजे आने के दिन से लेकर आज तक कोई भी पार्टी सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी, महाराष्ट्र किसान मुद्दे सहित कई समस्याओं का सामना कर रहा था, इसलिए हमने एक स्थिर सरकार बनाने का फैसला किया.

स्थिर शासन देने की जरूरत थी: फडणवीस

वहीं, शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था. हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया. महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद.'
महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस की सरकार का प्लान लगभग तय हो चुका था, तभी सभी को चौंकाते हुए एनसीपी ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली.बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए. राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था.

Friday, November 22, 2019

सफाई देते फिर रहे हैं सुपर30 आनंद,4 छात्रों ने लगाए फ्रॉड का आरोप


पटना । जब से गुवाहाटी हाईकोर्ट में रिजल्ट गड़बड़ी की याचिका दायर हुई है तब से सुपर 30 के आनंद कुमार सफाई देते फिर रहे हैं. आनंद को डर हो गया है कि बदनामी से उनके सुपर 30 पर इसका असर न पड़े. क्योंकि आनंद कुमार पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. जब भी रिजल्ट आता है तो वह अपने छात्रों की सफलता की संख्या गिनाते जरूर है, लेकिन वह नामों के लिस्ट नहीं दिखाते हैं. आनंद ने कहा कि मुझे कोई परेशानी नहीं है. मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं. वह 26 नवंबर को कोर्ट में पेश होंगे.
मुझे किया जा रहा बदनाम

आनंद ने कहा कि बिहार को बदनाम किया जा रहा है. दो-चार लोग हैं जो सुपर 30 की लोकप्रियता से घबराते हैं. वह हारे हुए इंसान हैं, जो जीवन में कुछ नहीं कर पाए तो मेरा नाम बदनाम कर चर्चा में आ रहे हैं. आजतक मैंने किसी से चंदा नहीं लिया. किसी सरकार और किसी प्राइवेट एजेंसी से चंदा तक नहीं लिया है. जो चार छात्रों ने आरोप लगाया है वह मेरे पास पढ़ने भी नहीं आए थे. मैं उनको जानता तक नहीं हूं.

शिव सेना ने मेयर चुनावों में दोनों सीटों- मेयर और डिप्टी मेयर पदों पर जीत दर्ज की


मुंबई। शिवसेना ने मुंबई में हाल ही में संपन्न मेयर चुनावों में दोनों सीटों- मेयर और डिप्टी मेयर पदों पर जीत दर्ज की।  शिवसेना के किशोरी पेडणेकर और सुहास वाडकर को क्रमशः बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के महापौर और उप महापौर के रूप में निर्विरोध चुना गया है।  शिवसेना के लिए जीतना निश्चित था क्योंकि भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कोई उम्मीदवार नहीं थे।  पूरे महाराष्ट्र में 27 नगर निगमों में महापौर पद के लिए मतदान 22 नवंबर को हुआ था।

 बृहन्मुंबई महानगर पालिका में सबसे बड़ी संख्या में नगरसेवक हैं, शिवसेना को मुंबई नागरिक निकाय में प्रतिष्ठित महापौर पद पर बनाए रखा गया था।  बीजेपी ने सिविक बॉडी में मेयर चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि उनके पास बीएमसी में पर्याप्त संख्या नहीं थी।

वाणी कपूर के खिलाफ एक ब्लाउज पहनने पर एफआईआर दर्ज की गई जिसमें राम का नाम लिखा था



 मुंबई के एक निवासी ने अभिनेत्री वाणी कपूर के खिलाफ 'राम' के साथ गहरे गले के आउटफिट में तस्वीरें पोस्ट करने की शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत में, वाणी पर एक शॉर्ट पोशाक पहनकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें हिंदू भगवान का नाम लिखा है।  मंगलवार को एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन और मुंबई पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज की गई।  मामले में शिकायतकर्ता रमा सावंत ने कहा कि उन्हें मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बुलाया गया था।

 यह विशेष तस्वीर युद्ध अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी, जिन्होंने बाद में इसी नाराजगी से हटा दिया। शिकायत पत्र में सावंत ने कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।  शिकायती पत्र में कहा गया है, "अद्योहस्ताक्षरी 'भगवान श्री राम' के आराध्य भक्त हैं। अधोहस्ताक्षरी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुश्री वाणी कपूर के नाम से बॉलीवुड अभिनेत्री की तस्वीर उतारी है, जिसके नीचे उन्हें अर्द्धनग्न अवस्था में अश्लील कपड़े मिले हैं।  नग्न स्थिति और उसके शरीर पर और विशेष रूप से उसके कंधे से लेकर स्तन तक, वह एक ब्लाउज / चोली पहने नजर आती है, जिसमें रामनामी जैसा कपड़ा होता है, जिसमें भगवान श्री राम के नामों का वर्णन किया गया है, जिसमें 'श्री राम' शामिल हैं।  , जो भगवान श्री राम को दर्शाता है।

 इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, और माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा और इस तरह माननीय उच्च न्यायालय, बॉम्बे सहित देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा कानून लागू किया गया है, आपसे अनुरोध है कि अभिनेत्री वाणी कपूर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करें, एक अपराध दंडनीय यू / एस।  IPC की 215A और आगे की कानूनी कार्रवाई करें ताकि उसे कानून के अनुसार बुक / दंडित किया जाए। "

Thursday, November 21, 2019

*झारखंड में बोले अमित शाह- रोड़े अटका रही थी कांग्रेस, अब बनेगा आसमान छूता राममंदिर




न्यूज़ डेस्क ।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह झारखंड की पहली चुनावी रैली में राम मंदिर का उठाया मुद्दा. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हर कोई चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, मगर कांग्रेस पार्टी केस ही नहीं चलने देती थी. देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला करके सर्वानुमत से ये निर्णय किया है, ऐसे में अयोध्या में आसमान छूती राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा. 


अमित शाह झारखंड के लातेहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां श्रीराम का जन्म हुआ था, वहीं अब भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा, अमित शाह ने कहा कि इतने सालों से ये फैसला नहीं हो रहा था, हम भी चाहते थे कि संवैधानिक रूप से इस विवाद का रास्ता निकले और देखिये श्रीराम की कृपा सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय कर दिया और उनके निर्णय से उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता खुल गया है.


अमित शाह ने कहा कि देश का हर व्यक्ति चाहता है कि अय़ोध्या में राम मंदिर बने, लेकिन कांग्रेस लगातार रोड़ा अटकाती रही है. अब अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि राम जन्मभूमि स्थान पर आसमान को छूने वाला मंदिर का निर्माण हो.

अमित शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वोट के लालच में कांग्रेस ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 का समाधान नहीं निकाला. नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत माता के मुकुट पर लगे इस कलंक को हटाकर इस समस्या का समाधान कर दिया. उन्होंने कहा कि मनमोहन की सरकार ने झारखण्ड को केवल 55 हजार करोड़ रुपये दिए थे. जबकि,  नरेंद्र मोदी सरकार ने झारखंड के विकास के लिए इससे छह हजार गुना अधिक धन 3 लाख 8 हजार 487 करोड़ रुपये दिए हैं.

शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपने को पूरा करने के लिए मोदी सरकार दिन-रात काम कर रही है. झारखंड की रघुवर दास की सरकार ने सबसे बड़ा काम जो किया है, वह है नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में. रघुवर सरकार ने 5 साल के अंदर झारखंड में नक्सलवाद को खत्म करने काम किया है.  इसी का परिणाम है कि प्रदेश के हर गांव में बिजली, रोड, चूल्हा आदि पहुंच चुका है. यह इसलिए संभव हो पाया कि झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार है.

शाह ने कहा कि आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किए हैं. 5 साल के अंदर आदिवासियों का गौरव बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की हमने रचना की, इस फंड से 32 हजार करोड़ रुपये आदिवासी भाइयों-बहनों के विकास के लिए दिए गए.

6 महीने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 95,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी





न्यूज़ डेस्क। 19 नवंबर को, राज्यसभा में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुलासा किया कि इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों में, जो अप्रैल से सितंबर के बीच है, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 95,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई।

 लगभग 4 साल बाद 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले सामने आए।

 भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 1 अप्रैल 2019 से 30 सितंबर 2019 के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 5,743 धोखाधड़ी के मामले हुए हैं, जिनमें से अधिकांश पिछले कुछ वर्षों में हुए हैं।

 हालांकि, हाल ही में 25 अरब रुपये के 1,000 मामले सामने आए हैं।
 बैंकिंग सेक्टर की हालत खराब है।  लोग कर्ज देने या लेने के लिए तैयार नहीं हैं।  लगभग 9.5 लाख करोड़ रुपये एनपीए के रूप में सिस्टम में फंस गए हैं।  यहां तक ​​कि सरकारी भुगतान भी रुक गए हैं।  ऐसी स्थिति में एसएमई ऋणों को एनपीए में बदलने का खतरा है।

 हमें भारत को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने के लिए पीएसयू बैंक के पैसे की वसूली करने की आवश्यकता है।  क्रेडिट प्रवाह शुरू करने की जरूरत है।

 ऐसा माना जाता था कि इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के लागू होने से बैंकों के फंसे कर्जों की रिकवरी प्रक्रिया में तेजी आएगी और बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, लेकिन IBC का फायदा नहीं देखा गया।  IBC के अनुसार 2,500 मामले लंबित हैं।  और 3-4 साल की कड़ी मेहनत के बाद केवल 37% रिकवरी हुई है।

 यह एक तथ्य है कि देश के दो बड़े सरकारी बैंकों के मुख्य कार्यकारी का पद पिछले एक महीने से खाली पड़ा हुआ है।

 दूरसंचार, रियल एस्टेट, नवीकरणीय बिजली और सड़क क्षेत्र के बैंक नए एनपीए के कारण खतरे में हैं।  ऐसी स्थिति में, बैंकिंग संकट बढ़ेगा, और अर्थव्यवस्था को मोड़ना और भी मुश्किल हो जाएगा

अंतिम तिथि के बाद बीजेपी ने की जमशेदपुर (प) से अपने प्रत्याशी की घोषणा


रांची : अंततः भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की आखरी तारीख खत्म होने के बाद आज विवाद में आयी सीट जमशेदपुर पश्चिम से अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया. पार्टी ने इस सीट से देवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है. देवेंद्र सिंह ने पहले ही यहां से खुद को भाजपा का उम्मीदवार बताते हुए नामांकन कर दिया है और अब उन्हें पार्टी सिंबल भी मिलेगा. यह सीट सरयू राय का टिकट काटे जाने के कारण विवाद में आयी थी. सरयू राय खेमे का आरोप रहा है कि उनके द्वारा सवाल पूछे जाने के कारण उनका टिकट काटा गया. सरयू राय ने पहले इस सीट के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट से भी लड़ने का एलान किया था. पर, बाद में उन्होंने सिर्फ पूर्वी से पर्चा भरा.

Tuesday, November 19, 2019

मारपीट करने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन पर लगा 5 साल का प्रतिबंध


न्यूज़ डेस्क।
बांग्ला देश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शहादत हुसैन को मैच के दौरान टीम के साथी से मारपीट के कारण पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जिसमें दो साल की सजा निलंबित है। अंपायरों ने शहादत की शिकायत की थी जिन्हें रविवार को राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के मैच के दौरान टीम के साथी को थप्पड़ और लात मारते देखा गया था।

बोर्ड ने बताया कि राष्ट्रीय महासंघ ने दो साल के प्रतिबंध को निलंबित रखा है लेकिन ‘शारीरिक हमले’ का आरोप स्वीकार करने वाले शहादत पर तीन लाख टका (3540 डालर) का जुर्माना भी लगाया गया है। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार ढाका और खुलना के बीच मैच के दौरान गेंद को कैसे चमकाया जाए इस पर बहस के बाद 33 साल के शहादत ने युवा गेंदबाज अराफात सनी जूनियर पर हमला कर दिया था।

बीसीबी की तकनीकी समिति के प्रमुख मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, ‘उसके अतीत के बर्ताव को ध्यान में रखते हुए हमने उसे पांच साल के लिए सजा देने का फैसला किया। इस प्रतिबंध के अंतिम दो साल निलंबित रहेंगे।’ शहादत पर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता था।

बिहार में ध्वस्त हो चुका है, कानून का राज,राज्यपाल लें संज्ञान:सुरेश पासवान,पूर्व मंत्री

 
     
अजय कुमार पांडेय/ अनुभव रंजन

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश पासवान ने कहा है कि आए दिन ताबड़तोड़ हो रहे अपराधिक घटनाओं से साबित हो रहा है कि बिहार में पुरी तरह कानून व्यवस्था खत्म हो गया है, और निरीह जनता अपराधियो के निशाने पर हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन दर्जनों हत्याएं,लुट, अपहरण, बलात्कार,बैंक डकैती जैसी जघन्य अपराधिक घटनाओं को खुल्लेआम अंजाम न दिया जा रहा हो। जबकि बिहार सरकार के मुखिया श्री नीतीश कुमार असहाय की तरह टुकुर टुकुर ताक रहे हैं,और अपराधी बेलगाम हो गये है, और मुख्यमंत्री जी  कानून का राज होने का निर्लज्जता के साथ माला जप रहे हैं।
डॉ पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार जी बिहार की महान जनता ने आपको न्याय के साथ कानून का राज स्थापित करने के लिए पंद्रह वर्षों से मुख्यमंत्री बना कर रखा है लेकिन आप पुरी तरह से जनता जनार्दन के अरमानों को कुचलने का काम किया है उसी का नतीजा है कि बिहार में महाजंगल राज कायम हो चुका है। भगवान भरोसे बिहार के ग्यारह करोड़ जनता को आपने छोड़ दिया है।हां आप अपना कुर्सी बचाने के लिए किसी भी समय किसी से भी हाथ मिलाने में एक मिनट का भी देर नहीं करते हैं और अपनी सारी नैतिकता और वचनबधता को ताक पर रख देते हैं। यही कारण है कि अपराध पर अंकुश लगाने में आपकी सरकार पुरी तरह विफल साबित हो चुके हैं। एनसीआरबी के रिपोर्ट में भी बिहार अपराध के मामले में शीर्ष दो पर स्थान है। यानी उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में सबसे ज्यादा क्राइम हो रहा है।
 इसीलिए मैं मांग करता हूं कि बिहार में हो रहे अनकंट्रोल अपराध पर बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय को स्वत: संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा कर बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए समुचित कदम उठाने की कारवाई करना चाहिए ताकि भयमुक्त वातावरण में बिहार की जनता सांस ले सकें।

गया के सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मानित





न्यूज़ डेस्क। गया के सिटी एसपी मंजीत सोरेन समेत गया के कई पुलिस पदाधिकारियों को सोनपुर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी द्धारा अच्छे से अपनी डियूटी निर्वाहन को लेकर सम्मानित किया गया। बताएं कि ये सभी अधिकारी का चयन बिहार पुलिस पारितोषिक वितरण समारोह सोनपुर मेला 2019 के लिए किया गया था। सम्मानित होने वाले अधिकारी में गया सिटी एसपी मंजीत सोरेन, सिटी डीएसपी राजकुमार साह, डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रामपुर प्रशांत कुमार सिंह, चंदौती थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान के अलावे टेक्निकल सेल के गौतम कुमार समेत कई अन्य पुलिस अधिकारियों और सिपाही के नाम शामिल हैं। इन सभी को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र के साथ नकद राशि प्रदान की। सोनपुर में सम्मान मिलने के बाद इन पुलिस अधिकारियों में खुशी और उत्साह देखी गई। वहीं बिहार के पुलिस महानिदेशक के विचार भी सामने आतें दिखाई दिए जहां पुलिस अच्छे कार्य करेंगे वहां सम्मानित भी किये जायेंगे।

कोसली: सुविधा या दुविधा..... बच्चों के हक से खिलवाड़... नही बांटी ग़रीब छात्रों की 17 लाख की साईकिलें

कोसली:
सुविधा या दुविधा.....
बच्चों के हकों से खिलवाड़...
नही बांटी ग़रीब छात्रों की  17 लाख की लागत से ख़रीदी गई थी 551 साइकिलें...
तीन वर्ष पहले ख़रीदी गई साइकिलें हो चुकी है कबाड़...
 
जगदीश यादव। चंडीगढ़ ।  अब इसे सुविधा कहे या दुविधा सरकार की तरफ से 2 किमी की दूरी से स्कूल आने वाली  छात्राओ की सुविधा के लिए साइकिले भेजी गई थी जिससे छात्रायें  बिना किसी परेशानी के समय पर स्कूल पहुँच सके । परन्तु अगर जमीनी हकीकत देखी जाए तो  नाहड़ ब्लाक के लिए 2016 में आई स्कूली छात्राओं के लिए साईकिल बन्द कमरों में धुल चाट रही है। नाहड़ खण्ड में 2016 में उन स्कूली छात्राओं के लिए 511 साईकिल वितरण के लिए आई थी लेकिन विभाग कि लापरवाही के कारण उक्त साईकिल ना तो वितरण हुई ओर ना ही वापिस भेजी गई जो लगभग साढे तीन साल से कमरों में बन्द जगं खा रही है समबन्धित विभाग इन्हे वितरण करने के इसलिए कतरा रहा है कि लबे समय तक खड़ी रहने के कारण जहां जग खा रही है वहीं टायर और टयूब भी खत्म हो गए है, इसके लिए अब विभाग ने रिपेयर करवाने के लिए हैड आफिस को चिटठी लिखी है। जिसमें प्रत्येक साईकिल पर 11 सौ रूपए खर्च होना बताया गया है। वही आज भी अकेले नाहड़ स्कूल से लगभग सौ छात्राएं  भंडग़ी, कोहारड़ मुमताजपुर गावों  से पैदल दो से तीन किलोमिटर चल कर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रही है। 
विभाग के खण्ड कार्यालय से जानकारी में बताया कि 2016 में विभाग ने यह साईकिल 20 इंची 31 सौ ओर 22इंची साईकिल 33 की खरीद दिखाई गई है। जबकी आज बढती महगाई में हर चीज के दाम तीन साल में दोगुना हो गए है। लेकिन विभाग आज अपनी नीति बदल कर बच्चियों को साइकिल के नाम पर 31 सौ व 33 सौ रूपए नगद दे रहा है। इससे यह साबित होता है कि कहीं ना कहीं 2016 में खरीद की गई साईकिलो में भी घोटाला जरूर हुआ है जिसकी सत्यता जांच से ही सामने आ सकती है। 
क्या कहना है खण्ड मौलिक शिक्षा अधिकारी का : इस विषय में खण्ड मौलिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि वे दो माह पूर्व ही यहां कार्यभार सभाला है और उनके सज्ञांन में इस तरह का मामला नही था, अब आपके माध्यम से पता चला है ओर यह मामला बड़ा ही। भीर  है इस मााामलेम  सपर्क करेगें ओर उस समय जो भी अधिकारी था इसकी घोर लापरवाही रही है । उसके खिलाफ कारवाई कि मागं करेगें । इसके लिए चाहे  हेड आॅफिस ही क्यों ना जाना पड़े ।
 कोसली के राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय के चार कमरों में जगं खा रही रखी साईकिल। 2 ,खण्ड मोलिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा

झारखण्ड: पुलिस मुख्यालय ने किया राज्य के 19 दारोगा-इंस्पेक्टर का तबादला


झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर एक ही जिले में तीन साल या इससे अधिक समय से पदस्थापित राज्य के 19 दारोगा-इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया।

कौन कहां गए : इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर- लिलेश्वर महतो (रामगढ़ से विशेष शाखा)

दारोगा जो विशेष शाखा में गए

शिव शंकर राय (जमशेदपुर)
संतोष कुमार महतो (जमशेदपुर)
यशवीर सिंह (खूंटी)
दीनबंधु सिंह (गोडडा)
मंगल सिंह सोय (पलामू)
शंभू कुमार सिंह (राँची)
सुरपति पासवान (राँची)
जयराम सिंह (साहिबगंज)
रामविनोद शर्मा (रामगढ़)
जनार्दन प्रसाद सिंह (साहिबगंज)
कमलेश्वर सिंह (रामगढ़)
सन्नी उरांव (बाकेारो)
श्रीधर सोय (चाईबासा)
मधु कुमार (हजारीबाग)
उपेंद्र कुमार चौबे (गढ़वा)
श्रीराम (पलामू)
तंजील खां (जमशेदपुर)
दारोगा अंघरियस मुंडा (खूंटी से जेपीए हजारीबाग)।

झारखण्ड: अमित शाह, जेपी नड्डा व नितिन गडकरी के आगमन से बदल जाएगी चुनावी फिज़ा!



न्यूज़ डेस्क। रांची। जोड़ तोड़ तथा दल बदल के पकड़ रहे जोर के बीच  झारखंड विधानसभा का चुनाव परवान चढ़ने लगा है। पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन का दौर खत्म हो गया है। अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार में सभी दलों के बड़े नेता जुट गये हैं। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने चुनाव में नए दांव खेले हैं। इधर पार्टी के इन स्टार प्रचारको के आगमन की खबर से ही विरोधियों के हाथ पांव फूलने लगे हैं । झारखंड की राजनीति में भीतर ही भीतर तैयारियां की जाने लगी है। सूत्रों का मानना है कि बीजेपी महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद उत्पन्न स्थिति को किसी भी स्थिति में झारखंड में दोहराने का मौका देना नहीं चाहती । उधर सुदेश महतो की आजसू भाजपा को प्रतिद्वंदी के रूप में मानकर राजनीतिक कौड़िया खेलती नजर आ रही है। यहां गौरतलब है कि आदिवासी बहुल इस राज्य के मूल निवासियों के हितैषी होने का दावा करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश बैठी तमाशा देख रही है ।जबकि एक छोटी सी चूक के कारण सत्तारूढ़ दल शासित इस प्रदेश की राजनीति में छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न होने की संभावना बलवती होती नजर आ रही है।                                      बीजेपी खेमे में पार्टी के ही कतिपय छुटभैये डंके की चोट पर सीएम दास के खिलाफ बोली लगा रहे हैं,ऐसा करके वास्तव में वे अन्य छु ट भैये दलों में,जिनकी जनाधार मात्र चुनाव के समय ही दिखती है, स्वार्थवश अपनी जगह तलाश रहे हैं।केंद्र के नियंत्रण में भ्रष्टाचार के विरुद्ध संचालित इस सरकार का विरोध भी लाजिमी है। किन्तु यह समझने की आवश्यकता नहीं कि यह ऐसा क्यों कर रहे हैं। किसी ने कहा ठीक ही कहा है कि जंग और प्यार में सबकुछ जायज़ है। यह है झारखण्ड की राजनीतिक जंग, जो शीघ्र ही हवा होने को है।                                                                सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं का झारखंड में अभियान शुरू हो चुका है। इसी अभियान के तहत 21 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह झारखंड आ रहे हैं। वह मनिका और लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। सवाल यह है कि बीजेपी के दिग्गज नेताओं के  झारखण्ड आने से क्या सचमुच राज्य में         राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने बताया कि अमित भाई शाह 21 नवंबर को 11 बजे मनिका में और 12 बजे लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर को सुबह 11:00 बजे लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 22 नवंबर को 12:00 बजे बिश्रामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 4:00 बजे रांची में मीडिया को संबोधित करेंगे।

सियाचिन में बर्फीले तूफान का कहर, बर्फ में दबने से 4 जवान शहीद, 2 नागरिकों ने भी तोड़ा दम


न्यूज़ डेस्क।

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को भारतीय सेना की पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई. इस घटना में 4 जवान शहीद हो गए, जबकि दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई. यह घटना करीब 3.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि 8 सदस्यों की पेट्रोलिंग टीम तूफान में फंसी थी.

सूत्रों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने तूफान में फंसे 8 सदस्यों को बाहर निकाल लिया, जिसमें 4 जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए. मृतकों में दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं. अब भी 7 लोग गंभीर हैं, जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.

बर्फीला तूफान नॉर्दन ग्लेशियर में आया, जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट और उससे अधिक है. जिन जवानों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ा, वे पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे. इसमें 8 जवान थे और जब बर्फीला तूफान आया तो ये जब नॉर्दन ग्लेशियर में मौजूद थे.

इसी साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र के कुपवाड़ा जिले में भारी हिमस्खलन हुआ था. माछिल सेक्टर स्थित आर्मी पोस्ट भी इसके चपेट में आ गया था, जिस कारण 3 जवानों की मौत और एक घायल हो गया था.

लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास माछिल सेक्टर में सोना पांडी गली (SPG) में शाम के वक्त हिमस्खलन हुआ था, जिस कारण वहां स्थित सेना की पोस्ट 21 राजपूत इसकी चपेट में आ गया था.

इससे पहले जनवरी में लेह लद्दाख में बर्फीले तूफान और बर्फ का पहाड़ खिसकने से खारदूंगला दर्रे के पास कई वाहन दब गए थे. बर्फ की चपेट में 10 सैलानी आ गए थे. इसमें दबे 5 लोगों का शव निकाल लिया गया था.

Monday, November 18, 2019

सात साल के बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी, आरोपी ने शव छुपाने की नीयत से शौचालय की टंकी में फेंक दिया

अररिया : बिहार के अररिया में भरगामा थाना क्षेत्र की पैकपार पंचायत के पोठिया गांव में रविवार शाम सात साल के एक बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. आरोपी ने शव छुपाने की नीयत से शौचालय की टंकी में फेंक दिया. घटना को अंजाम देने वाला महज 13 साल का किशोर है. जबकि, मृतक रौनक कुमार पोठिया गांव के पप्पू यादव का बेटा था. आरोपी किशोर विवेक कुमार रौनक के पड़ोसी राजकुमार पासवान का बेटा था. वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपी विवेक को हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि हत्यारोपी विवेक ने पप्पू यादव के घर से मूंग की चोरी की थी. उसे चोरी करते रौनक ने देख लिया था. रौनक ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से कर दी थी. इसके चेलते रौनक के पिता ने आरोपी को मारपीट करने की बात कही थी. इससे विवेक आक्रोशित था. रविवार शाम वह चॉकलेट का लोभ देकर रौनक को एकांत में ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में फेंक दिया. मृत बालक का शव देर रात टैंक से बरामद हुआ. मृतक रौनक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. उससे छोटे भाई की उम्र चार साल, जबकि उसकी बहन की उम्र डेढ़ वर्ष है. ग्रामीणों की सख्ती पर आरोपी ने कबूला गुनाह इधर, ग्रामीणों की सूचना पर भरगामा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हत्यारोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की मां ममता देवी ने बताया कि उसके पड़ोसी राजकुमार पासवान के पुत्र विवेक ने उनके पुत्र को चॉकलेट का लोभ देकर कहीं अन्यत्र ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. लाश को उसके घर के पीछे बने शौचालय के टैंक में ही फेंक दिया. ग्रामीणों द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद विवेक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इधर, ममता देवी के आवेदन पर भरगामा थाने में विवेक के अलावे उसके दादी और मां को भी आरोपी बनाया गया है. घटना को लेकर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. फारबिसगंज डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है.

औरंगाबाद के समाहरणालय प्रांगण में नि:शुल्क मधुमेह जांच सह चिकित्सा शिविर का आयोजन


दिनेश कु पंडित। 
  गया।  बिहार के औरंगाबाद समाहरणालय के प्रांगण में जिला स्वास्थ्य  समिति औरंगाबाद के तत्वधान में निशुल्क मधुमेह जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें  काफी संख्या में मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर के मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लेकर इलाज कराया ।मरीजों के लिए  जिला  स्वास्थ्य समिति दवा का भी प्रबंध करते हुए वितरण किया । शिविर में डॉक्टर, महिला चिकित्सक, एवं एन एम महिला के सहयोग से मरीजों को सहायता एवं परामर्श देते दिखे तथा दवा का भी उचित सलाह देते  वितरण किया ।कार्यक्रम के प्रारंभ जिला पदाधिकारी औरंगाबाद राहुल रंजन महिवाल ने किया ।जिसमें समाहरणालय के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद दिखे। 
 जिला पदाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने औरंगाबादवासियों से अपील करते हुए उक्त शिविर में  भाग  लेकर नि:शुल्क मधुमेह जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर में भाग लेने की अपील किया है।ऐसे तो बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार ने मरीजों एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अथक प्रयास किया गया है जिसके लेकर औरंगाबाद वासियों ने कार्य के प्रति स्वास्थ विभाग को सराहते हुए सराहनीय कार्य बताया । औरंगाबाद कैसा लगा आपको कैसा लगा शिविर में भाग लिया गया ।मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर से पीड़ित समाहरणालय में  पदस्थापित विजय कुमार   (जिला पदाधिकारी के डाक शाखा ) एवं  न्यू निर्माण पत्रिका के उप संपादक जयंत कुमार वर्मा ने कहा कि जिला पदाधिकारी औरंगाबाद द्वारा समाहरणालय के प्रांगण में निशुल्क मधुमेह जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर लगाकर मरीजों का डॉक्टरों द्वारा इलाज कराना सराहनीय कदम है ।इस कार्य के लिए श्री वर्मा ने जिला पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए  कार्य की सराहना की ।

झारखण्ड:भाजपा अपने दम पर 65 + विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी -रघुवर दास


●भाजपा अपने दम पर 65 + विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी...रघुवर दास

रघुवर दास ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया
***************************
सरकार की प्राथमिकता विकास और सुशासन, यही हमारा लक्ष्य
★5 वर्ष में हुए विकास से बिचौलिए परेशान, कमजोर सरकार चाहते हैं बनाना
....रघुवर दास

न्यूज़ डेस्क। जमशेदपुर।

सरकार की प्राथमिकता विकास और सुशासन है। विगत 5 वर्ष से इस लक्ष्य को लेकर हम चले, जिसे गति मिली है। आने वाले दिनों में भी हमारा लक्ष्य विकास और सुशासन रहेगा। शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा। विकास की राजनीति भारतीय जनता पार्टी करती है। भाजपा में जात- पात व संप्रदाय की राजनीति करने की संस्कृति नहीं है। हमें इस तरह का संस्कार प्राप्त नहीं हुआ है। वैसे भी अब जातिवाद व संप्रदायवाद की राजनीति नहीं चलेगी। क्योंकि लोग जागरूक हो गए हैं। उन्हें विकास की राजनीति से सरोकार है। *भाजपा अपने काम के बल पर, अपनी नीतियों के बल पर, अपनी योजनाओं के बल पर और राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के बल पर झारखंड में झारखंड के 65 से भी आधी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।* विगत 5 साल से बिचौलियों व दलालों कि राज्य में नहीं चली। इसलिए वे बौखलाए हुए हैं और वे चाहते हैं कि झारखंड में एक कमजोर सरकार का निर्माण हो। ताकि उनकी लूट की संस्कृति पुनः कायम हो सके। *लेकिन झारखण्ड की प्रबुद्ध जनता। अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए। झारखंड में एक बार फिर मजबूत सरकार का निर्माण करेगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।* ये बातें रघुवर दास ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कही।

सबका साथ सबका विकास:

रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। राज्य में आदिवासियों व गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की गई। जिसका सुखद परिणाम लाभुकों को प्राप्त भी हुआ है। अब आदिवासियों व गरीबों को वोट बैंक के रूप में कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता। उनमें जागृति आई है और वे विकास चाहते हैं। भ्रम फैलाकर राजनीति अब कोई नहीं कर सकता।

आंदोलनकारियों को भी नहीं दिया सम्मान, संस्कृति की नहीं की परवाह

*रघुवर दास ने कहा कि आदिवासियों, गरीबों के नाम पर राज करने वाली झारखंड नामधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलनकारियों का सम्मान नहीं दिया।* वर्तमान सरकार ने करीब 2000 आंदोलनकारियों को सम्मान देते हुए उन्हें सम्मान राशि दे रही है। आदिवासी संस्कृति की बात करने वाली इस पार्टी ने कभी भी इनकी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान नहीं दिया। विगत 5 साल में आदिवासी संस्कृति, भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन पर कई कार्य हुए हैं।

*राजस्थान के बीकानेर में बस व ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

न्यूज़ डेस्क ।

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, नेशनल हाईवे-11 पर श्रीडूंगरगढ़ के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें करीब 10 लोगों की मौत खबर है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

खबरों के मुताबिक, इस हादसे के बाद कई यात्री बुरी तरह से बस में फंस गए। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीषण हादसे की वजह से कई सवारियों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे के बाद बस के आग पकड़ लेने से भी राहत और बचाव कार्यों में कुछ देर लगी, जिससे लोगों को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इससे पहले 11 नवंबर को बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी बस सामने से आ रही जीप से जा टकराई। भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया।

आजसू ने आरक्षण को 73 प्रतिशत तक बढ़ाने का किया वादा एससी 14, एसटी 32 व ओबीसी को 27 प्रतिशत


आजसू पार्टी ने अपने केंद्रीय कार्यालय में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। संकल्प पत्र के  नाम से जारी मैनिफेस्टो में पार्टी ने कई बड़े वादे किये हैं।

आजसू ने आबादी के हिसाब से आरक्षण को 73 प्रतिशत तक बढ़ाने का वादा किया है जिसमें एससी को 14 प्रतिशत, एसटी को 32 प्रतिशत और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की बात कही गयी है।

पार्टी ने हर स्नातक पास को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिमाह 2100 रुपये देने की बात कही है।

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने पिछली खंडित और पूर्ण बहुमत की सरकारों को दोनों को देखा है। हमने इस दौरान जो महसूस किया है कि उसको ध्यान में रखते हुए यह संकल्प पत्र जारी किया है। आजसू ने सशक्त गांव से सशक्त झारखंड के निर्माण की बात कही है।

शाकाहार होने तथा चिकित्सीय गुण होने के बावजूद साधकों हेतु प्याज-लहसुन वर्जित क्यों है!


*प्याज़ खाना क्यों मना!?!*

 यह शल्ककंदीय सब्जी है, जिसके कन्द सब्जी के रूप में उपयोग किए जाते हैं। कन्द तीखा होता है। यह तीखापन एक वाष्पशील तेल एलाइल प्रोपाइल डाय सल्फाइड कारण होता है। प्याज का उपयोग सब्जी, मसाले, सलाद तथा अचार तैयार करने के लिए किया जाता है। कन्द में आयरन, कैल्शियम, तथा विटामिन ‘सी’ पाया जाता है। कन्द तीखा, तेज, बलवर्धक, कामोत्तेजक, स्वादवर्धक, क्षुधावर्धक तथा महिलाओं में रक्त वर्धक होता है।   शाकाहार होने तथा चिकित्सीय गुण होने के बावजूद साधकों हेतु प्याज-लहसुन वर्जित क्यों है, इस पर विभिन्न समय में विस्तृत शोध के कुछ बिंदु निम्न हैं!....

*1)मलूक पीठाधीश्वर संत श्री राजेन्द्र दास जी बताते हैं कि एक बार प्याज़-लहसुन  खाने का प्रभाव देह में 27 दिनों तक रहता है,और उस दौरान व्यक्ति यदि मर जाये तो नरकगामी होता है!ऐसा शास्त्रों में लिखा है!*

*2) प्याज़ का सेवन करने से 55 मर्म-स्थानों में चर्बी जमा हो जाती है, जिसके फलस्वरूप शरीर की सूक्ष्म संवेदनाएं नष्ट हो जाती हैं!*

3) भगवान के भोग में, नवरात्रि आदि व्रत-उपवास में ,तीर्थ यात्रा में ,श्राद्ध के भोजन में और विशेष पर्वों पर प्याज़-लहसुन युक्त भोजन बनाना निषिद्ध है, जिससे समझ में आ जाना चाहिए कि प्याज-लहसुन दूषित वस्तुएं हैं! 

4)कुछ देर प्याज़ को बगल में दबाकर बैठने से बुखार चढ़ जाता है! प्याज काटते समय ही आंखों में आंसू आ जाते हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शरीर के भीतर जाकर यह कितनी अधिक हलचल उत्पन्न करता होगा!?!

*5) हवाई-जहाज चलाने वाले पायलटों को जहाज चलाने के 72 घंटे पूर्व तक प्याज़ का सेवन ना करने का परामर्श दिया जाता है, क्योंकि प्याज़ खाने से तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता(Reflexive ability) प्रभावित होती है!*

6) हिन्दू धर्मशास्त्रों में प्याज़ को "पलांडू" कहा गया है! *याज्ञवल्क्य संहिता के अनुसार प्याज एवं गोमांस दोनों के ही खाने का प्रायश्चित है--- चंद्रायण व्रत! (इसीलिए श्री जटिया बाबा प्याज़ को गो मांस तुल्य बताते थे!)*

*7) ब्रह्मा जी जब सृष्टि कर रहे थे, तो दो राक्षस उसमें बाधा उत्पन्न कर रहे थे! उनके शरीर क्रमशः मल और मूत्र के बने हुए थे! ब्रह्मा जी ने उन्हें मारा तो उनके शरीर की बोटियां पृथ्वी पर जहां-जहां गिरीं, वहां प्याज़ और लहसुन के पेड़ उग आए! लैबोरेट्री में टेस्ट करने पर भी प्याज़ और लहसुन में क्रमशः गंधक और यूरिया प्रचुर मात्रा में मिलता है, जो क्रमशः मल मूत्र में पाया जाता है!*

*8) एक अन्य कथा के अनुसार,भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार द्वारा राहूकेतू का सिर काटे जाने पर उसके कटे सिर से अमृत की कुछ बूंदे ज़मीन पर गिर गईं थीं,जिनसे प्याज़ और लहसुन उपजे! चूंकि यह दोनों सब्जियां अमृत की बूंदों से उपजी हैं, इसलिए यह रोगों और रोगाणुओं को नष्ट करने में अमृत समान होती हैं,पर क्योंकि यह राक्षस के मुख से होकर गिरी हैं, इसलिए इनमें तेज गंध है और ये अपवित्र हैं, जिन्हें कभी भी भगवान के भोग में इस्तमाल नहीं किया जाता! कहा जाता है कि जो भी प्याज और लहसुन खाता है उनका शरीर राक्षसों के शरीर की भांति मजबूत हो जाता है, लेकिन साथ ही उनकी बुद्धि और सोच-विचार राक्षसों की तरह दूषित भी हो जाते हैं!*

*9)इनके राजसिक तामसिक गुणों के कारण आयुर्वेद में भी प्याज़-लहसुन खाने की मनाही है! 👉प्राचीन मिस्र के पुरोहित प्याज़-लहसुन नहीं खाते थे!  चीन में रहने वाले बौद्ध धर्म के अनुयायी भी प्याज़-लहसुन खाना पसंद नहीं करते!* 

*वैष्णव और जैन पूरी तरह से प्याज और लहसुन का परहेज करते हैं ।*

         
बताते हैं कि इतने प्रमाण होते हुए भी केवल जीभ के स्वार्थ हेतु प्याज़-लहसुन खाते रहेंगे,तो जड़ बुद्धि कहलाएंगे! इसलिए इनका तुरंत परित्याग करने में ही भलाई है!



Sunday, November 17, 2019

लोक जनशक्ति पार्टी की कमांड मिलने के बाद चिराग ने की एनडीए से यह मांग


नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी की कमान संभालने के बाद चिराग पासवान कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं. चिराग का पूरा ध्यान इस बात पर लगा है कि पार्टी को कैसे नए तबके के बीच मजबूत बनाया जाए यही वजह है कि चिराग अब युवा और महिला वोटरों को फोकस कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में चिराग पासवान ने आज थ्री प्वाइंट एजेंडा पर फोकस किया है. चिराग पासवान ने एनडीए में कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग भी पीएम मोदी से की है साथ ही साथ एनडीए का संयोजक बनाने की भी अपील की है.
चिराग ने की है यह मांग:
चिराग ने बैठक में राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन, महिला आरक्षण बिल और इंडियन जूडिशल सर्विस के गठन का मामला उठाया है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि इस सभी विषयों पर सदन में गंभीरता के साथ चर्चा होनी चाहिए. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चिराग बैठक में शामिल हुए.
बता दें कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज रणनीति को लेकर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत विपक्ष के कई बड़े नेता बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला को हिरासत में रखने का मुद्दा भी उठा।

किशनगंज पुलिस टीम व नेतृत्वकर्ता एसपी कुमार आशिष को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण ), बिहार ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित



शशि कांत झा । किशनगंज (बिहार) । हमेशा सुर्खियों में रहने वाली किशनगंज पुलिस टीम एवं इसके सफल नेतृत्वकर्ता एस पी कुमार आशिष को आज आलोक राज ,पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण ) ,  बिहार (पटना ) ने नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर विख्यात मेला सोनपूर में  सम्मानित किया ।जिसमें किशनगंज के अपर लोक अभियोजक सुरेन बाबू भी सम्मिलित थे ।    विदित हो कि 04 फरवरी '19 की भयानक रात, जहाँ जिले के दिघलबैंक प्रखंड में  पथरघट्टी गांव के एक सुनसान घर से एक युवती को निकाल कर सात राक्षसों ने बाप के सामने हीं सामूहिक रुप में उसकी इज्जत को तार तार कर दिया था तथा उक्त घटना को लेकर पूरे बिहार में हायतौबा मच चुकी थी ।सूचना मिलते ही किशनगंज के एसपी कुमार आशिष ने घटनास्थल का दौरा कर सभी दुष्कर्मियों को शिघ्रातिशिघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 
साथ ही एकएसआईटी टीम का गठन कर दुष्कर्मियों पर शिकंजा कस दिया ।फलतः एक मुख्य आरोपी को छोड़कर सभी छः को टीम ने पांच दिनों के अन्दर जमीन खोदकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस दबिस से डरकर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया ।एसपी कुमार आशिष का निर्देशन और मनोबल ऊंचा रखने बाली किशनगंज पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर इसे त्वरित न्यायालय में भेज कर न्याय की अपील कर डाली। फलस्वरूप अपर लोक अभियोजक सुरेन प्र.साह की दलील और प्रस्तुत साक्ष्यों के सामने दुष्कर्मियों की एक ना चली और महज आठ माह के अंदर सभी सातों को माननीय न्यायालय ने पचास हजार रु.जुर्माना सहित उम्रकैद की सजा सुना दी। इसके बाद किशनगंज पुलिस की चहुओर जयजयकार शुरु हो गई ।आम नागरिक तत्तकालीन कोढो़बाड़ी थानाध्यक्ष सरोज कुमार को फूल मालाओं से लादकर पुलिस अधीक्षक तक आ पहुंचे थे ।इस घटना के बाद पिड़िता और उसके पिता के दिल को ठंढक मिली, तो दूसरी ओर कमर कस कर मैदान में उतरे एसपी और उनके द्वारा गठित एस आई टी के सदस्यों का भी मनोबल काफी ऊंचा हुआ ।बताते चलें कि कुमार आशिष ने एस पी किशनगंज के रुप अपने योगदान के बाद ,बीते अपने कार्यकाल को संजोकर यादगार बना दिया ।जहाँ कई जघन्य डकैती ,हत्या के कांडों पर से पर्दा हंटाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे ढकेला तो वहीं अपराध नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक कर अपने साथ कर लेने में महत्त्वपूर्ण भूमिका भी निभाते आ रहे हैं ।अपराध नियंत्रण ,विधि  व्यवस्था  संधारण ,नशीले पदार्थों सहित बहुचर्चित मवेशी तस्करियों पर भी सफलता पूर्वक नकेल कस दी ।एस एस बी ,बंगाल ,एवं नेपाल पुलिस से समन्वय स्थापित कर अपराध और अपराधियों को बाहर का रास्ता दिखाने में सफल प्रयास भी किया ।जिसको लेकर आज का दिन अपर पुलिस महानिदेशक ,अपराध अनुसंधान बिहार ,पटना से प्राप्त पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र ,किशनगंज पुलिस के लिए यादगार सावित हो गया ।जिसमें पुरस्कृत पदाधिकारियों में किशनगंज एस पी कुमार आशिष ,पुलिस सेवा से शिक्षा सेवा को धारण करने बाले तेजतर्रार किशनगंज एस डी पी ओ ,डा. अखिलेश कुमार ,पुलिस निरीक्षक इरशाद आलम ,मनीष कुमार एवं रंजन कुमार सहित पुअनि सरोज कुमार ,रामदहिन मोची ,पुष्पलता कुमारी ,महिला आरक्षी रुपाली ,रचना ,आभा कुमारी सहित अमरेश रमन ,रंजन कुमार ,पिंटू कुमार ,सुमित कुमार और प्रमोद कुमार शामिल थे ।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...