Saturday, March 16, 2019

सेना प्रमुख बिपिन रावत गरजे, कहा- पाकिस्तान ने अब माहौल बिगाड़ा तो होगी बड़ी कार्रवाई

लखनऊ: भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि यदि अब पाकिस्तान ने माहौल बिगाड़ा तो उस पर बड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि सेना अब फ्री हैंड है और एयर स्ट्राइक के बाद के हालात से निपटने में सेना सक्षम है. जनरल रावत लखनऊ में आसियान और आसियान प्लस देशों के फील्ड मेडिकल एक्सरसाइज मेडेक्स-2019 के समापन समारोह में भाग लेने आए थे. उन्होंने कहा, "अब भी पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों पर कार्रवाई के लिए सेना का प्लान तैयार है. भविष्य में भी ऐसे एक्शन होंगे."

सेना प्रमुख ने कहा, "एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से आए दिन हो रही गोलीबारी का सेना जवाब देने में सक्षम है. किसी भी बड़े ऑपरेशन से पहले सेना विचार करती है." उन्होंने इस मौके पर न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले की निंदा की और मृतकों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते की और घायलों को बेहतर उपचार की कामना की. 

उन्होंने कहा, "आसियान और आसियान प्लस के 18 देशों ने मेडेक्स 2019 में अहम योगदान दिया. इसमें हमने प्राकृतिक आपदा के समय की जाने वाली राहत कार्रवाई पर अपनी तकनीक को एक-दूसरे से साझा करते हुए शानदार तरीके से अभ्यास किया." रावत ने कहा, "भारत और म्यांमार की सेनाएं मिलकर आतंक का सफाया करेंगी. यह नियमित चलने वाली प्रक्रिया है. म्यांमार और भारत ने हाल में ही आतंकी ठिकानों का सफाया करने के लिए कार्रवाई की है."

Friday, March 15, 2019

मुंबई में सीएसटी स्टेशन के पास गिरा फुट ओवर ब्रिज, पांच की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल, सीएम ने जताया दुःख

मुंबई :- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज गिरने के कारण 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में 4-5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और इन्हें गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बना ब्रिज अचानक गिर गया है। पुलिस के मुताबिक सीएसटी स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 1 और बीटी लेन के बीच बना एक फुटओवर ब्रिज अचानक गिर गया। इस ब्रिज के गिरने के बाद कई लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। 

सीएसटी पर तबाही के बाद इसी पुल पर खड़े होकर अजमल कसाब ने बरसाई थीं गोलियां, फेंके थे हथगोले

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यानी CST रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को जो फुटओवर ब्रिज गिरा है. ये वहीं पुल है जिसके जरिए मुंबई हमले के दौरान आतंकी अजमल कसाब सीएसटी से मोकामा की तरफ गया था. यह ब्रिज दो इलाकों को जोड़ने का काम करता था।  26\11 के मुंबई हमले के दौरान आतंकी कसाब की तस्वीरें कैमरे में कैद करने वाले फोटो जर्नलिस्ट श्रीराम वर्नेकर ने इस मामले की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराया था.

Thursday, March 14, 2019

सोनी राज़दान की नो फ़ादर्स इन कश्मीर आख़िरकार 5 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है

मुंबई ၊

_ऑस्कर® के लिए नामांकित और दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार के विजेता निर्देशक, अश्विन कुमार की ओर से इस फ़िल्म का पहला पोस्टर पेश किया गया।_


सेंसर बोर्ड के द्वारा 8 महीनों के लंबे वक़्त तक रोक लगाए जाने के बाद, अब पूरे देश के दर्शकों को 2019 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जानेवाली एक फ़िल्म देखने को मिलेगी। यह फ़िल्म इस हफ़्ते की शुरुआत में सुर्ख़ियों में रही थी, जब इसकी पिछले कुछ महीनों से चल रही लड़ाई ख़त्म हुई और आखिरकार न्याय और यूए सर्टिफिकेट मिला।


अश्विन कुमार, जिन्होंने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है उन्हें पहले एक बार उनकी एक शॉर्ट फ़िल्म, लिटिल टेररिस्ट के लिए ऑस्कर® के लिए नामांकित किया जा चुका है और कश्मीर की सच्चाई बयां करनेवाली फ़िल्मों - इंशाल्लाह फुटबॉल और इंशाल्लाह कश्मीर के लिए वे दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। नो फ़ादर्स इन कश्मीर, उनकी 'कश्मीर की तिगड़ी' की तीसरी फ़िल्म है। उम्मीद, शांति, और मानवता जैसे मुद्दे उनकी अब तक की हर फिल्म में ख़ास तौर पर नज़र आते हैं और नो फ़ादर्स इन कश्मीर में भी कुछ ऐसे ही जज़्बातों को दिखाया गया है।


इस फ़िल्म के लेखक और निर्देशक होने के अलावा, अश्विन फिल्म के मुख्य क़िरदारों में से भी एक हैं जिनके साथ इसमें सोनी राजदान, कुलभूषण खरबंदा, अंशुमान झा और माया सराओ भी शामिल हैं और यह फ़िल्म पूरे हिंदुस्तान के सिनेमाघरों में 05 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होने वाली है।


फ़िल्म के निर्माताओं ने अब फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया है जिसमें एक फोन की टूटी हुई स्क्रीन दिखाई दे रही है जिसके पीछे दो आकर्षक नीली आँखों वाले, 16 साल के बच्चे खड़े नज़र आ रहे हैं। यह कहानी एक 16 साल की ब्रिटिश कश्मीरी लड़की, नूर पर आधारित है, जो अपने पिता की तलाश में अपनी जड़ों को ढूँढने निकलती है। तब उसकी मुलाकात माजिद से होती है, जो वहीँ का एक लड़का होता है और उसपर फ़िदा हो जाता है, वो उसे भारत-पाक सीमा के पास एक ख़तरनाक से इलाक़े में ले जाता है जहाँ जाना मना होता है। वहाँ उन्हें किसी रहस्य का पता चलता है और बात तब बिगड़ जाती है जब उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। नूर को जल्दी ही छोड़ दिया जाता है जबकि माजिद को नहीं छोड़ा जाता। उसकी वजह से मुसीबत में पड़े माजिद को रिहा कराने के लिए नूर किस हद तक जायेगी। और क्या इन दोनों के बीच पहले जैसा प्यार हो सकेगा?


एक बेबाक़ टैगलाइन "हर कोई सोचता है कि वो कश्मीर को समझता हैं" के साथ इस फ़िल्म के निर्माता साफ़-साफ़ इस फ़िल्म और इसकी कहानी से की जा रही उम्मीद की ओर इशारा कर रहे हैं।



Wednesday, March 13, 2019

पलामू में दो महिला की निर्मम हत्या से सनसनी,एक का गला दबाया तो दूसरे की काटकर की हत्या

पलामू ၊

पलामू प्रमंडल में पिछले 24 घंटे के दौरान दो महिलाओं की हत्या कर दी गयी।घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।एक महिला की जहां शादी से लौटते वक्त रास्ते में गला दबाकर हत्या कर दी गयी, वहीं दूसरी महिला की उसके मायके में गला काटकर मौत की नींद सुला दी गयी। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।शादी समारोह से लौटते वक्त हुई महिला की हत्या ၊

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत हासनदाग में मंगलवार की रात एक शादी समारोह से लौट रही अशोक चौधरी की पत्नी सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। बुधवार की सुबह में उसका शव गांव के सुनसान अरहर की खेती में पड़ा मिला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।शादी समारोह से लौटते वक्त महिला के साथ-साथ कौन लोग थे, उनसे पूछताछ की जा रही है। शादी में किसी के साथ महिला का विवाद तो नहीं हुआ था या फिर पूर्व का कोई विवाद तो नहीं था. इसका भी पता लगाया जा रहा है।महिला सुनसान खेत में कैसे पहुंची और उसकी हत्या से पहले उसके साथ किसी तरह का कोई गलत कार्य तो नहीं किया गया, इसके के लिए बाॅडी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।इधर, पलामू जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार में फुलटुन देवी (23वर्ष) की गला काटकर हत्या कर दी गयी. उसका शव गांव से सटे जंगल से बरामद किया गया है. महिला अपने मायके चेड़ाबार में ही थी, उसके दो बच्चे हैं। एक चार वर्ष और दूसरा ढाई वर्ष का है।महिला को उसके पति ने ही हत्या की है। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी सुरजीत कुमार, चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार और पुलिस निरीक्षक राजीव शाही चेड़ाबार पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर छानबीन की और शव को कब्जे में लिया गया।बाद में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।परिजनों का बयान लिया गया है।घटना के बाद से उसका पति फरार है।

पति सहित अन्य पर प्राथमिकी, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है।

महिला फुलटुन देवी के पिता ने इस संबंध में दामाद संजय सिंह सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज की गयी है।

झामुमो के खिलाफ भाजपा ने किया चुनाव आयोग में शिकायत

झामुमो के खिलाफ भाजपा ने किया चुनाव आयोग में शिकायत।


ट्वीटर पर हेमंत की चौपाल के खिलाफ दिया गया ज्ञापन।

राँची सी विजिल के द्वारा भी कराया गया शिकायत दर्ज।

रांची ၊

आज भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव पदाधिकारी एल खयांगते को एक ज्ञापन देकर मांग किया कि ट्विटर पर हेमंत की चौपाल के तहत राज्य में जो बड़े बड़े होर्डिंग लगे हैं उस मामले में आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत झामुमो के खिलाफ कार्रवाई किया जाय।

इसके अलावा भाजपा ने सी विजिल ऍप के द्वारा भी मामले का ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाया है।

प्रतिनिधिमंडल में शिव कुमार शर्मा,सुधीर श्रीवास्तव,गौरव पाठक,प्रवीण शर्मा,बिपिन कुमार के अलावा अन्य थे।

बैंकों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राशि के लेन-देन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 13 मार्च 2019 को समाहरणालय रांची स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने बैंकों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राशि के लेन-देन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देर्श दिये।


10 लाख से अधिक की राशि की नकद लेन-देन की सूचना दें- उपायुक्त

बैठक में आये विभिन्न बैंक के प्रतिनिधियों से उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि अगर 10 लाख से उपर की राशि की नकद लेन-देन की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत दें। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि बैंकां के नकद भुगतान काउंटर्स, विभिन्न एटीएम या जहां से पैसे की निकासी होती है, वहां आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित बैनर पोस्टर लगाये जाये। आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित बैनर-पोस्टर आदि सामग्री विभिन्न बैंकों को जल्द ही उपलब्ध करा दिये जायेंगे। उपायुक्त महोदय ने बैंकों के प्रतिनिधियों को नकद भुगतान काउंटर्स और विभिन्न एटीएम में बैनर पोस्टर लगाकर इसकी तस्वीर भी साझा करने का भी निदेश दिया।


उपायुक्त श्री राय महिमापत ने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध लेन-देन पर बैंक कड़ी निगाह रखें और इसकी जानकारी तुरंत दें। अगर बल्क में आरटीजीएस हो रहे हैं, किसी खाते से छोटी-छोटी राशि अधिक संख्या में लोगों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है तो बैंक इसकी भी सूचना दें।

उपायुक्त श्री राय महिमापत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजीनतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव के लिए अपना स्पेसिफिक अकाउंट खुलवायेंगे, बैंकों को इसका तामिला करना है।


कैश ले जा रही वैन की जानकारी पहले दें - उपायुक्त


बैंकों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त महोदय ने कहा कि कैश ले जारी वैन की जानकारी पहले दें। ताकि एफएसटी या एसएसटी में किसी तरह की परेशानी ने हो।

आपने मतदान किया या नहीं आयेगा मोबाइल पर मैसेज

रांची लोकसभा सीट के लिए 6 मई को वोट डाले जायेंगे। मतदान दिवस पर रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए हर आधे घंटे में मैसेज आयेगा। जिसमें उनसे मतदान करने के लिए संदेश दिया जायेगा। बैठक में उपस्थित विभिन्न मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त राय महिमापत रे ने इस दिशा में पहल किये जाने की बात कही।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन बिहारी, विभिन्न बैंकों और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के प्रतिनिधि मौजूद थे।

'ब्रिटेन ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए कागजात मांगे थे, लेकिन भारत ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया'

ब्रिटेन ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए कागजात मांगे थे, लेकिन भारत ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया

पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी पिछले सप्ताह लंदन की गलियों में घूमते नजर आया था। नीरव ने लाखों रुपये मूल्य की जैकेट पहन रखी थी। पहले क्लिन सेव रहने वाले नीरव का लुक भी बदला हुआ था। तब केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा कि उसके खिलाफ मुकदमा चलाने और उसे प्रत्यर्पित करने के प्रयासों में भारत की ओर से कोई देरी नहीं हुई है। जब भारत सरकार के दावों की पड़ताल की गई तो कुछ और ही बात सामने आयी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए कागजात मांगे थे, लेकिन भारत ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। ब्रिटेन की एक कानूनी टीम ने नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई में मदद करने के लिए भारत आने की पेशकश की थी, लेकिन कथित तौर पर यहां की सरकार की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पहली बार भारत ने ब्रिटेन को जो अलर्ट भेजा था, वह म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एमएलएटी) के तहत फरवरी 2018 में वापस आ गया था। यह उस वक्त अमल में लाया गया था जब सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक से 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी और उसके परिजनों के खिलाफ पहला क्रिमिनल केस दर्ज किया था। इससे पहले, विदेश में अपराधियों को पकड़ने के लिए कानूनी सहायता ज्यादा समय लेने वाली होती थी।

कानूनी सहायता संधि का मतलब था कि गृह मंत्रालय लंदन में भारतीय उच्चायोग को सीधे सम्मन या वारंट दे सकता है, जो बाद में इसे सेंट्रल ऑथरिटी को भेज सकता है। इस मामले में ब्रिटेन में सेंट्रल ऑथरिटी ने फैसला किया कि क्राउन अभियोजन पक्ष और एसएफओ के बीच, यह सीरीयस फ्रॉड ऑफिस (गंभीर धोखाधड़ी कार्यालय) का मामला था, जो नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने के अनुरोध के लिए अधिक उपयुक्त था।(Courtesy: jansatta)

Big News:1,000 Crores Scam by Ranchi Expressway Ltd,loss of Canara Bank

The Central Bureau of Investigation on Tuesday filed a police complaint against the promoters of the Ranchi Expressway Ltd, including Managing Director K Srinivasa, for causing a loss of over 1,000 crore in Ranchi-Jamshedpur (NH-33) project to a consortium of banks led by Canara Bank.

The project to widen NH-33 to four lanes - between Ranchi and Jamesdpur section, stretching nearly 163 kilometers - was given to the Madhucon Project Limited in 2011 by the National Highway Authority Of India.

The estimated cost of the project, which was supposed to be finished in five years, was Rs 1,655 crores.

13,14 व 15 मार्च को अचानक होंगे मौसम में बदलाव

रांची । राज्‍य के कई जिलों में बुधवार से मौसम करवट लेगा। कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होगी। तेज हवा भी चल सकती है। इसके संकेत एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने दिए हैं।


विभाग के मुताबिक 13 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में एक-दो स्‍थानों पर गर्जनया हल्‍की बारिश हो सकती है।


14 मार्च को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश हो सकती है। इस दिन एक-दो स्‍थानों पर तेज हवाएं चल सकती है।


इसी तरह 15 मार्च को कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका अधिक असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा जिले पर अधिक असर पड़ने की आशंका है।

Tuesday, March 12, 2019

झारखंड : टोरी मे जीएम रेलमंडल हाजीपूर को माकपा शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन, टोरी रेलवे क्रॉसिंग एनएच 99 पर की फ्लाई ओवरब्रिज आदि की मांग

झारखंड : टोरी मे जीएम रेलमंडल हाजीपूर को माकपा शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन,


टोरी रेलवे क्रॉसिंग एनएच 99 पर की फ्लाई ओवरब्रिज आदि की मांग,


धनबाद रेलमंडल के बरकाकाना - बरवाडीह रेलखंड पर है टोरी जंक्शन स्टेशन।

टोरी जंक्शन देश में पहला स्टेशन है जहां 10 रेल लाईन के बाद भी आने जाने के लिए आरओबी व ब्रिज नहीं है,

जान जोखिम में डालकर लोग एवं यात्री मालगाड़ी के निचे से करते हैं आना जाना,घंटों क्रॉसिंग के जाम में फंसे रहते हैं लोग, जाम में फंसकर आए दिन गंभीर रोगियों की हो रही है मौत रेलवे विभाग व सरकार है सोई हुई : अयुब खान

टोरी आगमन पर रेलमंडल हाजीपूर जोन के महाप्रबंधक को माकपा शिष्टमंडल ने वरिष्ठ नेता अयुब खान के नेतृत्व में जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह, अंचल सचिव रसीद मियां, साजीद खान ने आरओबी से संबोधित ज्ञापन सौंपा है,

सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि विभाग करीब एक दसक से टोरी में स्टेशन आदि का विस्तार लगातार कर रही है, रेल लाइन दुगनी हो गई, स्टेशन समेत कई बड़े बड़े बिल्डिंग खड़े हो गए, राजस्व दुगना बढ़ गया, नई रेल लाईन लोहरदगा व बालुमाथ से जुड़ गया, फुट ब्रिज का उतर की ओर विस्तार किया गया, लेकिन लोगों को परेशान रखने के लिए विभाग ने जानबूझकर दक्षिण की ओर ब्रिज का विस्तार नहीं की, ब्रिटिश काल से अबतक आम जनता का रती भर सुविधा नहीं दी गई है, रेलवे जितना विस्तार करती है उतना ही जनता का कष्ट बढ़ता है, यह देश में पहला स्टेशन होगा जहां 10 लाईन है और आरओबी नहीं है, लोगों ‌तथा यात्रियों को स्टेशन जाने बाहर निकलने के लिए ब्रिज नहीं है, जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के निचे से लोगों को तथा यात्रियों को स्टेशन व शहर आना जाना करना पड़ रहा है, चार पहिया व दो पहिया वाहन आधे घंटे तक जाम में फंसता है, इससे लगता है कि जनता को जानबूझकर कर उत्पीड़न किया जा रहा है एवं आमजन की परेशानियों से मुंह मोड़ लिया गया है।


जैसा कि आप अवगत हैं कि टोरी रेलमार्ग पर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन

के अलावा गुड्स ट्रेनों का परिचालन अनवरत होता रहता है, और यह एन एच पथ पर क्रॉसिंग होने के कारण इस रूट से बिहार के पटना, छत्तीसगढ़, रांची, हजारीबाग, चतरा, गुमला, मेदिनीनगर, लोहरदगा और लातेहार सहित कई जिलों के लिए प्रति दिन हजारो छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे रेलवे क्रॉसिग 24 घंटा में 18 --19  घंटा बंद रहता है , हमेशा जाम लगा रहता है , आधा घंटा से अधिक समय तक लोग रेलगेट के जाम पर फंसे रहते हैं,

जाम में फंसकर अनेक लोगों की मौत अबतक हो चुकी हैं, क्रॉसिंग के बंद रहने के कारण एम्बुलेंस में ही कई गंभीर रोगियों की मौत आए दिन हो रही है, स्कुली छात्रों सहित लाखों व्यक्तियों का जन जिवन प्रति दिन बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं,


स्टेशन के पक्षिम में शुक्रबजार से स्कुल कॉलेज हॉस्पिटल जाने, स्टेशन आने वाले आम रास्ता में फुट ब्रिज नहीं होने व वर्तमान फुट ब्रिज का विस्तार नही किए जाने से लोगों को सटेशन, व बजार शहर आने जाने मे काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, पैदल भी आना - जाना मुश्किल हो गया है, बरकाकाना से लेकर डालटंनगंज तक की सभी रेलवे स्टेशनों मे यह टोरी जंक्शन राजस्व के मामले में सबसे अव्वल है ၊

 ब्रिज की मांग हमारी पार्टी तथा इलाके की जनता लगातार कर रही, इससे विभाग अवगत भी है बावजुद इस जनहित से जुड़ी मॉगपर रेल विभाग उदाशीन है,


ज्ञापन में टोरी जंक्शन स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग एन एच 99 पथ पर फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने,स्टेशन के पक्षिम मे हाई स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, अंचल व प्रखंड कार्यालय जाने, स्टेशन आने वाले आम रास्ता में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने,वर्तमान फुट ओवरब्रिज का विस्तार शीघ्र कराने की अनुरोध की गई है ၊ इस पर जीएम ने पश्चिम में फुट ब्रिज बनाने, ब्रिज का विस्तार शीघ्र कराने का आश्वासन दिया, फ्लाई ओवर ब्रिज के लिए राज्य सरकार को लिखा गया है, रेलवे भी प्रयासरत है।

कोडरमा के डोमचांच में कुशवाहा सेवा समिति का 20वें त्रैवार्षिक चुनाव हेतु आम बैठक आयोजित

राजेश मेहता ၊                                               कोडरमा जिला के  डोमचाँच प्रखंड के लेगरपीपर मे बैठक हुआ  कुशवाहा सेवा समिति का 20 वाँ  त्रैवार्षिक चुनाव हेतु आम बैठक आयोजित की गई ၊ जिसमें सहायक चुनाव प्रभारी, क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारीगण एवं शाखा अधिकारीगण व समाज के कई लोग मौजूद थे। बैठक में निवर्तमान , मुख्य चुनाव प्रभारी    भरत नारायण मेहता  सहायक चुनाव प्रभारी बलराम भारती, अनंत मेहता, सरोज मेहता ,सुरेंद्र मेहता ,  सभापति ,बैजनाथ मेहता, युगल किशोर मेहता, महेश मेहता, राजेंद्र मेहता, बसंत मेहता, महामंत्री  विरेंद्र मेहता उर्फ़ बीरू  मेहता, मनोज मेहता, शिव कुमार मेहता, रामदेव मेहता ,अशोक मेहता किशोर मेहता युवराज मेहता ,राजेंद्र मेहता, बैजनाथ  मेहता ने कहा कि शराब पर अंकुश किया जाए। 


वहीं रामदेव मेहता ने कहा कि पूर्वजों द्वारा पूर्व के अधिकारी हमारे समाज को काफी मेहनत करने के बाद काबू कर पाया । पर राजनीतिक में निष्ठा नहीं कर सके इसलिए राजनीतिक में पकड़ बनाने की भी बात कही साथ ही शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। बाद में शाखा पदधिकारियो का चयन भी किया गया जिसमे सभापति सुभाष मेहता, उपसभापति मुन्नी देवी, मंत्री अनंत मेहता, उपमंत्री महेश मेहता ,कोषाध्यक्ष लखन मेहता ,शिक्षा मंत्री राजेंद्र मेहता को बनाया गया है वहीं

शाखा सदस्यों में द्वारिका मेंहता और लक्ष्मी  देवी और शीला देवी को रखा गया है।

रामगढ़ के जंगलों से पुलिस ने 5 नक्सलियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

रामगढ़ ၊ पुलिस ने पीएलएफआई के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच गोली, 3 मोबाइल बरामद किया है. लेवी वसूलने के लिए सभी उखाड़ बेडेवा जंगल में जमा हुये थे।

रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि उखाड़ बेडेवा जंगल में पीएलएफआई के नक्‍सली लेवी वसूलने के लिए जमा हुये है।इसी सूचना के आधार पर एसपी ने रजरप्‍पा, कुजू और मांडू पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये. तीनों थाना की पुलिस ने रणनीति के तहत कार्रवाई कर जंगल से पांच पीएलएफआई नक्‍सलियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच गोली और तीन मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस गिरफ्तार नक्‍स‍लियों से पूछताछ कर रही है।

सरायकेला : पच्चीस वर्षीय अज्ञात युवक की पत्थर से कूच-कूच कर हत्या

*

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगर निगम कार्यालय के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में बरामद किया। वहीं मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव होने की सूचना पुलिस दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि युवक की निर्मम हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। इधर पुलिस हत्याकांड का मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आ रही है कि युवक की हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है। मामले की तफ्तीश जारी

सोशल मीडिया के निशाने पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज, बड़ी संख्या में युजर्स निकाल रहे भड़ास

Lok Sabha Election 2019 : भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का इस बार टिकट नवादा से कटने की चर्चा है। इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं

 इलेक्शन डेस्क ၊          ..                                लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब प्रत्याशियों की घोषणा होनी शुरू हो चुकी है। चर्चा है कि बिहार के नवादा से भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह की सीट रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के खाते में चली गई है। इस सीट से लोजपा की वीणा देवी उम्मीदवार हो सकती है। एबीपी न्यूज ने एक खबर का लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया, “नवादा से गिरिराज सिंह का पत्ता कटा, सीट एलजेपी के हिस्से में आई।” सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट पर मजे लेने लगे। यूजर्स ने कहा कि इन्हें लाहौर भेज दें।       

एक यूजर ने लिखा, “पकिस्तान मे उनकी अपार लोकप्रियता को देखते हुए फैसला लिया गया है के नवादा वाले बाबू अब रावलपिंडी से चुनाव लड़ेंगे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इतना नफरत फैलाने से क्या फायदा, जब खुद की ही सीट कट जाए।” एक और ने लिखा, “समय बहुत बलवान होता है। अब आराम से घर बैठ कर बकर करना। वेसे आपकी पाकिस्तान भेजने की ट्रेवल एजेंसी तो है ही।”

 सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, “…गिर गए राज सिंह जी??। …पाकिस्तान भेज दो इसे यह वहां से जीत जाएगा, बहुत कनेक्शन है इसका वहां।”

एक यूजर ने लिखा, “गिरीराज सिंह को जो टिकट नहीं देगा उसे पाकिस्तान भेज दिया जाएगा।”

 एक यूजर लिखते हैं, “साहेब सब को पाकिस्तान भेजते थे, इस बार वो पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने बहुत से हिंदुस्तानी को पाकिस्तान भेज कर अपना वोट बैंक बना लिए हैं।”

इससे कुछ दिन पहले भी गिरिराज सिंह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की 3 मार्च को पटना में आयोजित रैली को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा था कि जो भी इस रैली में नहीं आएगा, वो ‘देशद्रोही’ होगा। हालांकि, खुद गिरिराज सिंह इस रैली में नहीं पहुंचे सकें। उन्होंने ट्वीट कर सफाई दिया था कि तबीयत खराब होने की वजह से ऐसा हुआ है। इसके बाद यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की थी।

Mumbai:Nawaz Modi Singhania unveiled her designer gym over a special brunch

Mumbai.

Nawaz Modi Singhania, the socialite, gym bunny and the mother of two has now ventured into designing spaces. She kickstarts her new venture with a custom-designed gym. Her first project is a gym that she has designed at a suburban high-end residential complex where each flat costs nothing less than Rs. 10 crores.

To showcase her work and celebrate her new venture, she threw a special one-of-a-kind brunch for her near an dear ones.

Nawaz Modi Singhania was happy to share her thoughts about the fitness centre and the project, “I gave my technical inputs for the fitness centre. We have the most amazing gym here, a fantastic pilates studio and an aerial arts studio. We have a huge, spacious, green gym, it is my largest centre so far. It actually expands way beyond fitness – it’s about health, anti-ageing, confidence, mental health and a variety of things. There is a lot of buzz and excitement about the whole Rustomjee Elements project and the Fitness Centre is the cherry on top.”

Many of her celebrity friends including Indian cricketer Harbhajan Singh, Farah Khan, Mohit Marwah, Parizad Zorabian to name a few, dropped in to extend their support and celebrate her new beginning.

It was a fun-filled affair and everyone praised Nawaz Modi Singhania for her stellar piece of work.

Monday, March 11, 2019

चुनाव को लेकर नक्सलियो से निपटने की पूरी है तैयारी


लोकसभा चुनाव के दौरान खूंटी, गुमला, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा और बोकारो को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। 

चुनाव के पहले से इन इलाकों में बड़े पैमानें पर केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। माओवादी गतिविधियों के लिहाज से सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, धनबाद, गोड्डा को संवेदनशील श्रेणी में रख गया है। 

वहीं जामताड़ा, पाकुड़, रामगढ़, कोडरमा को कम संवेदनशील जिले की श्रेणी में रखा गया है।

 देवघर और साहेबगंज जिला में माओवादी गतिविधियां नहीं हुई हैं।

Sunday, March 10, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के साथ ही राज्य भर

        

झारखण्ड लोकसभा चुनाव 2019


29 अप्रैल-चतरा,लोहरदगा पलामू

6 मई -राँची, खुंटी,हजारीबाग, कोडरमा 

12 मई-गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर,चाईबासा(सिंहभूम)

19 मई -राजमहल, दुमका,गोड्डा


रांची, दिनांक 10 मार्च 2019 ၊

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के पश्चात उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के ओर से अपर आयुक्त नगर निगम रांची, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में निदेश दिए गए हैं।

पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में विभिन्न दलों /एजेंसियों द्वारा  आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित पोस्टर/ वॉल राइटिंग आदि को 24 घंटे के अंदर हटाने की कार्रवाई किए जाने का निदेश गया है।

पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि संबंधित राजनीतिक दलों/एजेंसियों आदि के द्वारा संबंधित कार्रवाई नहीं की जाती है तो स्वयं उन्हें हटाने की कार्रवाई करते हुए खर्च की राशि नियमानुसार वसूली संबंधित राजनीतिक दलों/एजेंसियों से करना सुनिश्चित करेंगे

लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भी होंगे मतदान, अभी जम्मू कश्मीर में विधानसभा के लिए नहीं होंगे चुनावःCEC

कब-कब होंगे मतदान


पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों- आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)


दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 91 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुद्दुचेरी-1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल- 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-5, दादर नागर हवेली-1, दमन दीव-1.

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- 6 मई- 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- 59 सीटें- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 59 सीटें- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4

यमनी सेना ने सऊदी अरब का एक ड्रोन विमान मार गिराया

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने  सुबह सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र जीज़ान में सऊदी अरब का एक ड्रोन विमान मार गिराया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने बताया है कि इस ड्रोन विमान को जीज़ान के जहफ़ान क्षेत्र में निशाना बनाया गया है।

सऊदी अरब और उसके घटकों द्वारा यमन के भीषण परिवेष्टन के बावजूद इस देश की सेना और स्वयं सेवी बलों की रक्षा शक्ति में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने यमन पर सऊदी गठबंधन के हमलों के आरंभ से अब तक सऊदी अरब और उसके घटकों के कई ड्रोन विमान मार गिराए हैं। 

यमनी सेना की यह कार्यवाही सऊदी सैन्य गठबंधन द्वारा अलहुदैदा में युद्ध विराम समझौते के निरंतर उल्लंघन के जवाब में की जा रही है। स्टाकहोम में पिछले वर्ष दिसम्बर के महीने में यमनी गुटों के बीच इस बात पर सहमति हुई थी कि अलहुदैदा में युद्ध विराम पर अल किया जाएगा और 18 दिसम्बर से यह युद्ध विराम लागू है।

यमन में युद्ध विराम और इस देश में संकट को वार्ता द्वारा हमल करने के लिए अब तक कई बार वार्ताएं और प्रयास हो चुके हैं किन्तु सऊदी अरब और उसके घटकों ने हर बार प्रयासों को विफल बना दिया है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से यमन पर हमला किया था जिसमें अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

मारे जाने वालों में ध्यान योग्य संख्या बच्चों और महिलाओं की है। यमनी जनता के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक यमन में अब तक अपने किसी भी लक्ष्य को साध नहीं सके हैं। 

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...