Showing posts with label Dumka. Show all posts
Showing posts with label Dumka. Show all posts

Thursday, December 29, 2022

गोड्डा में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर खाक



शंकर सुमन।

गोड्डा में आग लगने आधा दर्जन के करीब घर जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है।

गोड्डा जिला के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर कॉलोनी स्तिथ मुरली टॉक झोपड पट्टी में गुरुवार की सुबह 3 बजे के करीब लगी आग, लाखों का नुकसान। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। वही घटना की सूचना मिलने पर महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह  दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ईसीएल से दमकल गाड़ी मंगवा कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लहरें इतनी तेज थी कि हो सकता था, बड़ा हादसा, फिलहाल आग लगने से लगभग आधा दर्जन के करीब घर जलकर खाक हो गया है , आग लगने से खाने-पीने सहित अन्य चीजें जल गए हैं।


Friday, October 7, 2022

विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाया; रिम्स रेफर ,हुई मौत




शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जलाया। शादी से इनकार करने पर शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।।स्थिति काफी गंभीर है और प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।जिसके बाद पीड़ित लड़की की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुमका में फिर से पेट्रोल कांड की खबर है।।हालांकि इस बार मामला विशुद्ध रूप  प्रेम से प्रेम प्रसंग में असफल प्रेमी द्वारा प्रेमिका को जलाने का है लेकिन सवाल ये है कि कानून का खौफ कम लोगो में क्यों होता जा रहा है।

दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी पंचायत के भरतपुर गांव में बीती रात प्रेमी ने प्रेमिका को  पेट्रोल छिड़ककर जला दिया ।।प्रेमिका जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी। उसे दुमका के ही फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। भलकी  गांव की रहने वाली मारुति कुमारी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने ही बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया।। लड़की की स्थिति काफी गंभीर थी।बताते हैं कि वह करीब 90 प्रतिशत जल गई थी।
मारुति कुमारी और राजेश राउत में 2019 से दोस्ती थी. इसी वर्ष 2022 के फरवरी में राजेश राउत की शादी हो गई. उसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे लेकिन राजेश राउत का कहना था कि मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा और इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी. राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।
इधर घटना में पीड़ित लड़की की मौत के बाद मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों को दस लाख रुपए देने की घोषणा की हैं।

Wednesday, December 19, 2018

दुमका: एसडीओ से दुमका में नगद रूपये लूट लिए,डेढ़ लाख लेकर भागे अपराधी



दुमका:-झारखण्ड में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है कि आम जनता की बात छोड़िए प्रशासनिक अधिकारी भी असुरक्षित हैं। सोमवार को दुमका के जरमुंडी बाजार में चाईबासा के एसडीओ पारितोष ठाकुर से उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपए छीन लिए और फरार हो गए।

जरमुंडी के एसडीपीओ अनिमेष नथानी ने घटना की पुष्टि की है। दरअसल,चाईबासा के वर्तमान एसडीओ पारितोष ठाकुर पहले जरमुंडी अंचल कार्यालय में सीओ थे।यहां उनका जरमुंडी बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता था।आज वे बासुकीनाथ पूजा करने आए और वहां से बैंक गए,बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकाल कर ले जा रहे थे,तभी घात लगाए बाइक पर सवार दो युवकों ने रुपए छीन लिए और फरार गए।

जरमुंडी के एसडीपीओ अनिमेष नथानी चाईबासा एसडीओ के साथ हुई छिनतई की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एसडीओ पारितोष ठाकुर बैंक से निकाल कर अपने कार में बैठने जा रहे थे।वहीं दो बाइक सवार युवकों ने उनके रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।एसडीओ पारितोष ठाकुर ने इसकी लिखित शिकायत जरमुंडी थाना में दी है। एसडीपीओ ने कहा कि बैंक के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है, उसके फुटेज के आधार पर आगे की कारवाई की जा रही है।

Tuesday, December 4, 2018

दुमका:BSNL के नेटवर्क नहीं मिलने पर दो अधिकारियों ने थाने में बिताई रात

सीएम का दिखा राैद्र रूप, दो अधिकारियों ने थाने में बिताई रात

दुमका: जनता से सीधे संवाद के लिए संताल के दाैरे पर निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास का सोमवार की रात राैद्र रूप देखने को मिला। मोबाइल फोन का नेटवर्क काम नहींं करने से नाराज मुख्यमंत्री ने बीएसएनएल दुमका के टीडीएम पीके सिंह और जेटीओ सह एसडीइ संजीव कुमार को रात को घर से बुलवाकर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों अधिकारियों ने 12 से 3 बजे यानी तीन घंटे तक दुमका थाने में रात बिताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए दुमका राजभवन में ठहरे हुए थे। बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं रहने के कारण उनका मोबाइल काम नहीं कर रहा था। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने रात में ही बीएसएनएल के टीडीएम पीके सिंह और जेटीओ सह एसडीइ संजीव कुमार को तलब किया। दोनों की मुख्यमंत्री के सामने पेशी हुई।नेेटवर्क काम नहीं करने के लिए दोनों ने सफाई दी। इससे मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं हुए। जमकर डांट-फटकार लगाई। दोनों को जेल भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंची। हालांकि दोनों के खिलाफ किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज की गई। रात तीन बजे पुलिस ने छोड़ भी दिया।

इस बाबत पूछने पर दुमका नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि नेटवर्क नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी। इस कारण पूछताछ के लिए बीएसएनएल अधिकारियों को थाने में लाया गया था।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...