Saturday, May 4, 2019

सुब्रत कुमार मुखर्जी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोडरमा उपायुक्त द्वारा सम्मानित

कोडरमा जिला मुख्यालय में दिन  मतदाता जागरूकता अवार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ၊ जिसमें 'हम सब भारतीय का एक ही नारा, स्मृति बने लोकतंत्र हमारा' के लिए   सुब्रत कुमार मुखर्जी को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोडरमा जिला उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह के द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया ၊ जिसमें कोडरमा जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद थे।

कोडरमा में स्वीप कार्यक्रम के तहत फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया

राजेश मेहता ၊ कोडरमा : स्वीप कार्यक्रम के तहत फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।   कोडरमा वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा श्री सूरज कुमार ने फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता को लेकर चल रहे कार्यक्रमों को मतदाताओं को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि कोडरमा जिले में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के लिए बूथ अवरनेश ग्रुप का गठन किया गया था ताकि अधिक से अधिक  मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जा सके। उन्होंने बताया कि 6 मई को मतदान है और इसके लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता समूह को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता समूह के द्वारा मतदाताओं को घर-घर जा कर मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा समूह के द्वारा डुगडुगी एवं लाउडस्पीकर, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के साथ बैठक एवं चौपाल के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। 3 मई से 4 मई तक जोर-शोर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि दो दिनों के विशेष अभियान में मतदाता सूची में जितने नाम है, सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है ताकि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान लोग कर  सके। उन्होंने मतदाता जागरुकता समूह के सारे लोगों से कम मतदान वाले क्षेत्रों में अधिक  से अधिक मतदाता अभियान चलाने का निर्देश दिए।

बिहार के नवादा में लूट का विरोध करने पर पत्रकार के भाई की पीट-पीट कर हत्या

 रिपोर्टः  दिनेश कुमार पंडित ၊                                   बिहार के जिला नवादा में अपराधी एक बार फिर से बेखौफ होते दिख रहे हैं. ताजा मामला नवादा का है जहां लूट का विरोध करने पर एक निजी चैनल के पत्रकार के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.                                                                                                                                                                घटना नगर थाना क्षेत्र के नवादा-नारदीगंज पथ पर स्थित गोन्दापुर पुल के पास की है. मृतक युवक विकास कुमार ब्रम्हण भोज खाकर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की. इस दौरान जब विकास ने उनका विरोध किया तो अपराधियों ने विकास को लोहे के रॉड व अन्य हथियारों  से जमकर पिटाई कर दी. जब इतने से भी अपराधियों का मन नहीं भरा, तब विकास को एक व्यक्ति रामबली चौधरी के घर में ले जाकर पिटाई की और जब विकास की हालात गंभीर हो गई. इसके बाद उन लोगों ने अपना बचाव करते हुए पुलिस को चोर पकड़े जाने की सूचना दी. बताया जाता है कि पिटाई करने में एक शिक्षक सुनील कुमार भी शामिल हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को अपने कब्जे में कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर चिन्ताजनक स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में विकास की मौत रास्ते में हो गई. जानकारी के अनुसार जब पुलिस विकास को शांति नगर मुहल्ला स्थित एक घर से जख्मी हालात में मुक्त कराई. तब उस घर में किराये पर रह रहे गया जिला अन्तर्गत महकार थाना क्षेत्र के महेन्द्र यादव के पुत्र शिक्षक सुनील कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर विकास पर अपने घर में घुसने का आरोप लगाया. विकास की मौत के बाद पुलिस ने सूचक सुनील को गिरफ्तार कर लिया।है मृतक एक निजी चैनल के पत्रकार विश्वास कुमार का भाई था. विकास की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस घटना के बाद जिला के पत्रकारों ने एसपी हरि प्रसाथ एस से मिलकर विकास की मौत की जानकारी देते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है. एसपी ने पत्रकारों को आश्वस्त व भरोसा दिलाते हुए कहा कि निश्चित रूप से हत्यारों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने का काम किया जायेगा. एसपी से मिलने वालों में यशवंत सिन्हा, पंकज सिन्हा, सुरेश राय, बब्लू कुमार, अनिल विशाल, शैलेश कुमार, सुधीर सिंह, रिंकु केसरी, राहुल राय, बंटी पाण्डेय तथा बिरेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पत्रकार शामिल थे.

Friday, May 3, 2019

तूफानी' आफत : झारखंड में आज की रात होगी कयामत की रात, पूरे झारखंड के ऊपर तूफानी' आफत

झारखंड में शुक्रवार की रात क़यामत की रात से कम नहीं होगी। आज शाम साढ़े पांच बजे से शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ झारखंड की राजधानी रांची में शाम साढ़े पांच बजे महाचक्रवाती तूफ़ान 'फानी' दस्तक देगा। रात करीब 11 बजे तूफ़ान की रफ़्तार सबसे अधिक 60 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। तूफ़ान का भयानक प्रकोप रात के 11 बजे से शुरू होगा और पूरी रात तबाही मचाएगा। विभाग ने लोगो से एहतियातन घरो में रहने की अपील की है। फानी महातूफान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष रांची 24 घंटे कार्यरत कर दिया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0651-2214182 पर आपातकालीन सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, 03 से 04 मई तक के सभी स्वीकृत अवकाश रद्द कर दिया गया। सभी पदाधिकारी और कर्मी को कर्तव्य पर उपस्थित रहने का निदेश दिया जाता है। अपरिहार्य स्थिति में अवकाश की स्वीकृति डीसी के स्तर से ही दी जाएगी।

जर्जर पुल, बिजली पोल पर ध्यान देने का निर्देश 

बिजली के कमजोर तार एवं पुल पर विशेष ध्यान देते हुए स्थिति के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल करना सुनिश्चित करने का निदेश डीसी ने दिया है। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी को आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु अपने विभाग के कर्मचारियों को सतर्क करते हुए अपरिहार्य स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। मण्डल रेल प्रबंधक रांची को रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर यात्रियों के आवासन, खाद्य सामग्री की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया है। जबकि, अपर नगर आयुक्त रांची नगर निगम को सामूहिक आवासन स्थल चिन्हित करते हुए लोगों के लिए आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निदेश दिया गया है। साथ ही रिसोर्सेज, अर्थ मूविंग इक्यूपमेंट जैसे जेसीबी, पेलोडर इत्यादि को तैयार स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष में सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विशेष पेट्रोलिंग का दिया निर्देश :

यातायात पुलिस अधीक्षक को वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर विशेष मोबाइल पेट्रोलिंग कराए जाने का निदेश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को कहा गया है कि वाहन संघों से समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करेंगे कि भारी वर्षा एवं तेज हवा के समय वाहन ना चलें एवं सुरक्षित स्थानों पर खड़े किए जाएं।

महातूफ़ान के दौरान आम नागरिक इन बातो का ध्यान रखे-

- तूफान के बाद क्षतिग्रस्त भवनों में न जाएं। 

- बिजली के खुले तारों को न छुएं। 

- अधिक से अधिक घरो में रहने की कोशिश करे।

- जरुरत ना हो तो घरो से बाहर ना निकले।

- इमारत की छतो पर कोई भारी सामान ना रखे। 

- तूफ़ान के दौरान ऊंचे पेड़ो और बिजली के खंभो से दूर रहे।

आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर रूस ने फिर दी अमरीका को चेतावनी

वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर रूस ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।

रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने अपने अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो को चेतावनी देते हुए कहा है कि वेनेज़ुएला के संदर्भ में अमरीका की विध्वंसक कार्यवाहियों को गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।  उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है।  पिछले कुछ सप्ताहों से अमरीका, वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता के साथ मिलकर इस देश में सैन्य विद्रोह कराने में लगा हुआ है जिसे विफलता का मुंह देखना पड़ा।

ज्ञात रहे कि वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता  Juan Guaidó ने अमरीका और उसके घटकों के खुले समर्थन से 23 जनवरी को स्वयं को इस देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।  ग्वाएडो की इस कार्यवाही पर वेनेज़ुएला की जनता और वहां की सरकार ने तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए इसका विरोध किया। संसार के अधिकांश देश ग्वाएडो का विरोध करते हुए मादूरो को ही वेनेज़ुएला का वैध राष्ट्रपति मानते हैं जबकि अमरीका और कुछ देश वेनेज़फएला के स्वघोषित राष्ट्पति को वैध दर्शाने के प्रयास कर रहे हैं।  

Thursday, May 2, 2019

महिला सशक्तिकरण को ले ही कोडरमा सीट पर महिला प्रत्याशी बनाया गया - रघुबर दास,मुख्य मंत्री

  

लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता हैं, और महिला के सशक्तिकरण से देश का विकास संम्भव हैं, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कोडरमा में नारी शक्ति को प्रत्याशी बनाया गया

अशोक कुमार ၊                                                                             बगोदर  : - झारखण्ड के मुख्य मंत्री रघुबर दास ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता हैं, और महिला के सशक्तिकरण से देश का विकास संम्भव हैं, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कोडरमा में नारी शक्ति को प्रत्याशी बनाया है ၊ वे आज  कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बगोदर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) द्वारा आयोजित  एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे  ၊ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे झारखण्ड  के मुख्यमंत्री रघुबर दास उपस्थित हुए ၊ वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने सीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया၊ चुनावी समर में जन सभा को सबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश के  आजादी के बाद से गरीबी के नाम पर काँग्रसियों ने देश को लूटा हैं, साथ ही झारखण्ड को 14 वर्षों से आदिवासी के नाम पर झारखण्डियों को लूटने , सीएनटी एसपीटी एक्ट के नियम को ताक में रखकर सोरेन और मराण्डी ने झारखण्ड के कई जिलो में जमीन की खरीद कर रखा हैं၊ और तो और कम्युनिस्ट पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के गद्दार  तेरे टुकड़े होगें, तथा पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले को कोडरमा की जनता कमल के बटन से जबाब देकर जमानत जब्त करायगी၊ मुख्यमंत्री ने बाबुलाल मराण्डी पर वार करते हुए कहा की आरक्षण सीट के संविधान में नियम बनाया गया , लेकिन आरक्षण सीट पर चुनाव ना लड़कर कोडरमा इसलिए आए हैं, क्योकि उन्होंने आदिवासी के नाम पर आदिवासियों को ठगा हैं ၊

मुख्यमंत्री ने केन्द्र की  मोदी सरकार के कई जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए, राज्य सरकार की उपलब्धियो पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की ၊   कोडरमा लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता हैं, और महिला के सशक्तिकरण से देश का विकास संम्भव हैं, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कोडरमा में नारी शक्ति को प्रत्याशी बनाया गया हैं ၊ मौके पर राजू सिंह, जितेन्द्र सिंह, नकुल मण्डल, टेकलाल चौधरी जय मण्डल सहित हजारो की संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे ၊


CBSE 12वीं टॉपर हंसिका शुक्ला ने 500 में से लाए 499 नंबर, जानें कहा कटा 1 नंबर

CBSE 12वीं का परिणाम आ गया है। रिजल्ट आज 2 मई को जारी कर दिया गया है। आप अपना परिणाम सीबीएसई के अधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। 2018 में गूगल ने भी रिजल्ट दिखाया था। इस साल CBSE बोर्ड में कुल 31 लाख बच्चों ने  एग्जाम दिए हैं। इसमें 18.1 लाख लड़के और 12.9 लाख लड़कियां शामिल हैं। आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 31 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले साल 2018 में सीबीएसई ने Class 10th का रिजल्ट 29 मई 2018 और Class 12th का रिजल्ट 26 मई 2018 को जारी किया गया था। 


CBSE में इस बार डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर के एस. डी. पब्लिक स्कूल की करिश्मा अरोड़ा शामिल हैं। दोनों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। हंसिका के नंबर्स की बात करें तो उनका एक नंबर सिर्फ अंग्रेजी में कटा है। बाकी राजनीतिक विज्ञान, हिस्ट्री, मनोविज्ञान और म्यूजिक में उनके पूरे 100-100 नंबर हैं।  तीन लड़कियां संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इसमें गौरांगी चावला (ऋषिकेश), ऐश्वर्या (रायबरेली) और भव्या (जिंद, हरियाणा) शामिल हैं। तीनों के 500 में से 498 नंबर आए हैं। 


हंसिका शुक्ला के पिता साकेत कुमार शुक्ला राज्यसभा में डेप्युटी सेक्रटरी हैं। जबकि उनकी मां मीना शुक्ला वीएमएलजी (डिग्री कॉलेज) में शिक्षिका हैं। हंसिका का सपना है कि वह IAS बनकर उन बच्चों को पढ़ा कर सफल बना पाएं जो धन के अभाव में पढ़ नहीं पाते।


हंसिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचर और माता-पिता को दिया

सोरेन एंड मरांडी कंपनी ने राज्य वासियों को ठगा : रघुबर दास

गिरिडीह के गांडेय पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास 
क्षेत्रीय दलों पर किया कटाक्ष 

गिरिडीह :  कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गांडेय में भाजपा की और से एक चुनावी सभा की गई। इस सभा में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित हुए। वहीं मौके पर गांडेय के विधायक जयप्रकाश वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, नगर निगम के मेयर सुनील पासवान,उपमेयर प्रकाश सेठ, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम प्रकाश समेत भाजपा से जुड़े अन्य कई नेतागण मौजूद रहे।इधर सभा में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवम समर्थक मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत मंच पर गर्मजोशी से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आदिवासीयों के नाम पर झारखंड नामधारी पार्टियां फलती फूलती रही है। लेकिन सोरेन एंड मरांडी कंपनी राज्य वासियों को अब तक  ठगने का काम की है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य को मजबूत करने का श्रेय सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। इसलिए मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी अपूर्णा देवी को भारी मतों से जीत दिलाने का काम करें। तभी देश एक मजबूत हाथों में आगे की ओर अग्रसर हो पायेगा।

Wednesday, May 1, 2019

ईरान से तेल ख़रीद मामले में क्या मोदी जी ट्रम्प को अपना 56 इंच का सीना दिखा पायेंगे?

👉: क्या भारत ने अमरीका से यह स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वह ईरान से तेल का आयात बंद नहीं कर सकता?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, नई दिल्ली का कहना है कि उसने वाशिंगटन से यह सपष्ट कर दिया है कि उसके पास ईरानी तेल का कोई विकल्प नहीं है।


ग़ौरतलब है कि अमरीका ने मई 2018 में परमाणु समझौते से निकलने के बाद, ईरान पर फिर से एकपक्षीय आर्थिक प्रतिबंध लागू कर दिए थे और यह धमकी दी थी कि वह ईरानी तेल के निर्यात को शून्य तक पहुंचा देगा।  

ट्रम्प प्रशासन ने नम्बर में 8 देशों को ईरान से तेल आयात के लिए 6 महीने की छूट दी थी, जो 2 मई को समाप्त हो रही है, जिसके बाद अब अमरीका ने किसी भी देश को तेल आयात की छूट नहीं देने की घोषणा की है और 2 मई के बाद ईरानी तेल आयात करने वाले देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो से टोलिफ़ोन पर बात करते हुए कहा है कि नई दिल्ली को हर हालत में तेहरान से तेल आयात के लिए छूट दी जानी चाहिए।

 स्वराज ने देश की राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पोम्पियो से अनुरोध किया कि भारत को कुछ समय के लिए और छूट दी जानी चाहिए, इसलिए कि 23.5 मिलियन तेल का तुरंत विकल्प खोजना उसके लिए संभव नहीं है।

हालांकि पोम्पियो ने भारतीय विदेश मंत्री को फ़िलहास किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया है, बल्कि उन्होंने कहा है कि इस समस्या को अब विदेश मंत्रालय के स्तर पर हल नहीं किया जा सकता, इसलिए कि ट्रम्प प्रशासन ने कड़ाई से प्रतिबंध लागू करने का फ़ैसला लिया है।

भारत, ईरान से तेल आयात करने वाला चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।

भारत में आम चुनाव जारी हैं, ऐसी स्थिति में अगर वह ईरान से तेल आयात करना बंद करता है तो निश्चित रूप से देश में तेल की क़ीमतों में वृद्धि होगी, जो पहले से ही सरकार के लिए एक बड़ी समस्या है।

मोदी सरकार को डर है कि तेल के मूल्यों में अधिक वृद्धि से अगले तीन चरण के चुनाव में बीजेपी को नुक़सान पहुंच सकता है, इसलिए उसकी कोशिश है कि कम से कम चुनाव के समापन तक अमरीका उसे ईरान से तेल आयात करने की छूट देदे।

स्वराज ने पोम्पियो ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव जारी है, इसलिए इस मुद्दे पर अंतिम फ़ैसला आने वाली सरकार करेगी।

भारत की विपक्षीय पार्टियां पहले ही मोदी सरकार पर ईरान से तेल आयात करने में अमरीका के दबाव में काम करने का आरोप लगाती रही हैं।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ईरान से तेल ख़रीदने के कारण भारत पर अमरीका की प्रतिबंध की धमकी, क्या भारत की संप्रभुता पर हमला नहीं है? मोदी जी झूठे अपनी छाती ठोंकते रहते हैं, अब क्यों ख़ामोश हैं? msm

 

विश्व मज़दूस दिवसः सो जाते हैं फ़ुटपाथ पे अख़बार बिछा कर मज़दूर कभी नींद की गोली नहीं खाते

 1 मई, मज़दूरों के दिन के तौर पर याद किया जाता है और इसे विश्व श्रमिक दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया भर में पहली मई को मज़दूर दिवस मनाया जा रहा है इस मौक़े पर मजदूरों के समर्थन में बड़े-बड़े सम्मेलन और कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और रैलियां भी निकाली जा रही हैं। 1 मई को, मज़दूरों के वैश्विक दिवस के रूप में मनाया जाता है  और हर साल यह दिन इस वादे के साथ मनाया जाता है कि मज़दूरों की आर्थिक स्थिति को बदलने के प्रयास तेज़ किए जाएंगे, लेकिन शायद आज भी दुनिया भर के मज़दूर अपने अच्छे दिन का इंतेज़ार कर रहे हैं।

ईरान की राजधानी तेहरान में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर देश भर के श्रमिकों के एक समूह को राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने संबोधित किया। राष्ट्रपति रूहानी इस मौक़े पर सबसे पहले देश और दुनिया के मज़दूरों को उनके दिन की मुबारकबाद पेश की और ईश्वर से मज़दूरों के अच्छे दिनों के लिए प्रार्थना भी की। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान में मज़दूरों की आर्थिक स्थिति में पिछले कई दशकों में काफ़ी सुधार हुआ है और इस्लामी क्रांति के बाद ईरान में मज़दूरों की आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 1 मई को श्रम दिवस मनाने की शुरूआत, 1 मई 1886 को हुई थी जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज़्यादा न रखे जाने और शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हुए हड़ताल की थी। हड़ताल को समाप्त कराने के लिए अमेरिकी पुलिस ने मज़दूरों पर अंधाधुंध गोली चला दी जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों मज़दूर हताहत और घायल हुए थे। अमेरिकी मज़दूरो पर अत्याचार केवल यहां समाप्त नहीं हुआ था बल्कि उस समय की अमेरिकी सरकार ने हड़ताल पर गए कई मज़दूरों को फांसी पर भी लटका दिया था, लेकिन मज़दूर किसी भी तरह की दमनात्मक कार्यवाही के आगे नहीं झुके और अपने आंदोलन को जारी रखा जिसका सबूत है 1 मई को मनाया जाने वाला मज़दूर दिवस है। (RZ)

दुनिया की 65 प्रतिशत आबादी "सही अर्थ me न्याय" से वंचित

एक अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर के लगभग 5 अरब 10 करोड़ लोग न्याय के सही अर्थ तक पहुंच से वंचित हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार जस्टि फ़ार टास्क फ़ोर्स की ओर तैयार की गयी रिपोर्ट हेग में वर्ल्ड् जस्टिस फ़ोरम में 29 अप्रैल को जारी की गयी थी।

रिपोर्ट में अन्याय की महामारी का चिन्ह बताया गया है जो दुनियाभर के देशों विशेषकर निर्धनों को सबसे अधिक प्रभावित करती है।

जस्टिस टॉस्क फ़ोर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर में न्याय की व्यवस्था 5 अरब 10 करोड़ लोगों के मामले हल करने में विफल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चाहे वह हिंसा का शिकार हों, तलाक़ चाहते हों, नौकरी पर परेशान किए जाने का मामला हों, कर्ज़े से निपट रहे हों या कारोबारी परमिट हो, वह ख़र्चे और जटिल कार्य शैली की वजह से रुक जाते हैं, उन्हें अविश्वास का भी सामना होता है कि उनके साथ न्याय होगा या नहीं।

जस्टि फ़ार टॉस्क फ़ोर्स में अर्जीन्टीना, नीदरलैंड, सिरालियोन के मंत्रियों और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं पर आधारित ग़ैर सरकार संगठन दा एल्डर्ज़ शामिल है जो मिलकर शांति, न्याय और मानवाधिकार के लिए काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग अन्याय की बेहद ख़राब स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह आधुनिक ग़ुलाम हैं, सरकार के बिना हैं, या उनके देश, समाजिक विवाद, हिंसा और जंगलराज का शिकार हैं।

इस में कहा गय है कि 4 अरब 50 करोड़ लोग क़ानून की ओर से दिए गये अवसरों में शामिल नहीं हैं, उनके पास क़ानूनी पहचान, उनकी नौकरी से संबंधित, ख़ानदान या जाएदाद से संबंधित दस्तावेज़ मौजूद नहीं और इसीलिए वह आर्थिक अवसरों, पब्लिक सेवाएं और क़ानून की रक्षा तक पहुंच प्राप्त करने में विफल हैं। (AK)

तेज बहादुर यादव का नामांकन आखिरकार जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया रद्द ,सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

वाराणसी । तेज बहादुर यादव का नामांकन आखिरकार बुधवार की दोपहर बाद 3.35 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ने रद कर दिया। निर्वाचन कार्यालय से बाहर आकर इस बात की जानकारी स्‍वयं सपा प्रत्‍याशी तेज बहादुर यादव ने दी। उन्‍होंने कहा कि वह इस फैसले से संतुष्‍ट नहीं हैं और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं अब नए समीकरणों में सपा की दूसरी प्रत्‍याशी शालिनी यादव चुनावी मैदान में हैं। बताया गया कि चुनाव आयोग ने नामांकन के वक्त सेना से बर्खास्तगी का पत्र नहीं लगाने को आधार बनाया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से निकले तेजबहादुर और सपा नेताओं ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला होगा। इसके बाद सपा नेताओं के साथ तेजबहादुर यादव पार्टी कार्यालय वापस लौट गए। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों ने आपसी परिचर्चा कर पार्टी शीर्ष नेतृत्‍व को इस प्रकरण से अवगत कराया। उम्‍मीद है अब शालिनी यादव सपा की ओर से मैदान में होंगी या तेजबहादुर मामले पर सपा सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी इसका फैसला अखिलेश यादव ही करेंगे।  

वहीं इससे पूर्व पहले निर्दल और बाद में सपा के सिंबल पर नामांकन फार्म दाखिल करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त फौजी तेज बहादुर यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी से नोटिस मिलते ही सपा में हड़कंप मच गया। सोमवार को नामांकन कराने शालिनी यादव के साथ पहुंचे सपा नेता मंगलवार को तेजबहादुर के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। वे तेज बहादुर का नामांकन फार्म को वैध कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने के साथ मौके पर डटे रहे। फिर भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर एक मई को सुबह 11 बजे तक मोहलत देते हुए जवाब मांगा गया था। वाजिब जवाब नहीं मिलने पर उनके फार्म को अाखिरकार खारिज कर दिया गया। 

सपा कार्यकर्ताओं में निराशा : दोपहर तक चले संशय के बाद बुधवार दोपहर 1.35 बजे तेजबहादुर यादव को निर्वाचन कार्यालय में बुलाया गया। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे स्थिति कुछ और स्‍पष्‍ट हुई जब और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से उनके वकील बाहर निकले और बताया कि जो होगा अच्‍छा होगा। हालांकि इस दौरान तेजबहादुर यादव जिला निर्वाचन अधिकारी के पास ही मौजूद रहे। हालांकि साढे तीन बजे सपा प्रत्‍याशी ने वाराणसी से अपना नामांकन रद होने की सूचना स्‍वयं मीडिया को देते हुए फैसले से असंतोष जाहिर करते हुए कोर्ट जाने की बात कही है। जिला निर्वाचन अधिकारी के फैसले से सपा कार्यकर्ताओं में निराशा फैल गई।

निर्वाचन अधिकारी की त्रुटि वायरल : एक ओर जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रुटि पर तेज बहादुर यादव को नोटिस जारी की वहीं दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक भारी भूल भी नोटिस में कर दी गई। तेजबहादुर को जारी नोटिस में दिनांक 01-05-2109 कर दिया गया। जबकि यह वर्ष 2019 होना चाहिए था। सोशल मीडिया पर यह सूचना वायरल होने के बाद देर रात डीएम ने इस सूचना में सुधार कराया। हालांकि तब तक यह त्रुटि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। वहीं तेजबहादुर के समर्थकों की ओर से भी यह लापरवाही पर जिला प्रशासन को सोशल मीडिया में कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। 

बोले तेज बहादुर यादव : निर्वाचन अधिकारी से मिलकर आने के बाद तेजबहादुर ने मीडिया से बातचीत भी की। तेज बहादुर का कहना है कि बीएसएफ की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र दिया जा चुका है कि अनुशासन हीनता में उनको बर्खास्‍त किया गया था। इसमें किसी भी प्रकार से चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है। वहीं उन्‍होंने आरोप लगाया कि पीएमओ के इशारे पर देर की जा रही है। तेजबहादुर ने बताया कि रात 12 बजे उनके वकील को जिला निर्वाचन कार्यालय से फोनकर बुलाया गया और बीएसएफ से पत्र मंगाने के लिए कहा गया। 

दोपहर साढे तीन बजे आया फैसला : सुबह निर्वाचन कार्यालय में तेज बहादुर यादव अपने अधिवक्‍ता की ओर से जवाब दाखिल करने पहुंचे। जवाब सुनने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले 12.40 बजे तक की मोहलत मांगी। हालांकि समय बीतने के बाद साढे तीन बजे फैसला हो सका। वहीं दूसरी ओर बीजेपी की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय में तेजबहादुर के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग करते हुए आपत्ति भी दाखिल की गई।

बुधवार सुबह से सियासी सरगर्मी : बुधवार की सुबह 11 बजे से पूर्व तेज बहादुर यादव अपने वकील के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर के पर्चे पर सुनवाई के पहले समर्थक डीएम पोर्टिको के बाहर धरने पर बैठ गए। तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने की आशंका के बीच धरने पर बैठे समर्थकों ने अनवरत धरने की चेतावनी दी तो विवाद होने की सूरत के बीच एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचकर मनाया, इसके बाद शांति की स्थिति बनी। 

शपथ पत्र से उठे सवाल : जिला निर्वाचन के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव से नोटिस के जरिए पूछा था कि भारत सरकार या किसी राज्य के अधीन पद धारण करने के दौरान भ्रष्टाचार के करण या अभक्ति के कारण पदच्युत किया जाता है। ऐसे पदच्युत की तारीख आप ने अपने विवरण में 19 अप्रैल 2017 लिखा है। आप की ओर से दिए गए द्वितीय नामांकन फार्म के शपथपत्र में उल्लेख किया गया है कि गलती से पहले नामांकन फार्म में नहीं की जगह हां लिख दिया गया है। शपथपत्र में बयान दिया गया है कि 19 अप्रैल 2017 को बर्खास्त किया गया है लेकिन भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पदधारण के दौरान भ्रष्टाचार एवं अभक्ति के कारण पदच्युत नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि आप अभक्ति या भ्रष्टाचार के कारण पदच्युत किए जाने, न किए जाने पर निर्णायक साक्ष्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। आपके द्वारा दोनों नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रस्तुत नहीं किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने पर ही विचार किया जाएगा। 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट से 2 पुलिस जीप पर हमला, 15 जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा दो पुलिस की गाड़ियों पर आईईडी के जरिए किए गए हमले में 15 जवानों के शहीद होने की खबर है। मिल रही सूचना के मुताबिक दो गाड़ियों में करीब 25 जवान सवार थे। बता दें कि दोनों गाड़ियां पेट्रोलिंग के लिए निकली थीं।


आज सुबह नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले में ही एक सड़क निर्माण कंपनी के करीब 25 वाहनों में आग लगा दी थी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे ने पीटीआई को बताया था कि ये घटना कुरखेडा तहसील के दादापुर में हुई।


बता दें कि बीते महीने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से महज 36 घंटे पहले नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने मंगलवार को दंतेवाड़ा के कुआंकोण्डा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी में बीजेपी के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया था। इस हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Tuesday, April 30, 2019

धनबाद में चुनाव से पहले गोलीबारी की घटनाएं, प्रशासन पशोपेश में

धनबाद

चुनाव से पहले गोलीबारी की घटनाएं प्रशासन की टेंशन बढ़ा रहे है। कल देवी प्रभा आउटसोर्सिंग में गोलीबारी की घटना के बाद दूसरे दिन भी धनबाद अशांत रहा। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक ऑटो सवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद घायल ने इलाज के दौरान ही पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। बताया जाता है की मृतक राजगंज में ऑटो पर बैठा था, इसी दौरान एक अपराधी सह यात्री बनकर बैठा। इसके बाद बरवाअड्डा विजय पेट्रोल पम्प के पास एक और अपराधी बाइक से आया और उससे बैग छीनकर गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को पीएमसीएच लाया गया जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी ने गिरिडीह में विजय संकल्प रैली में सांसद रवीन्द्र राय व रवीन्द्र पांडेय का बढ़ाया उत्साह

गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ नावाडीह स्थित श्यामडीह मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी रैली की हर तस्वीर दिलचस्प व कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने वाला रहा। कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह से आजसु प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में भाजपा के चुनावी रैली का नाम विजय संकल्प रैली दिया गया था। इस दौरान पार्टी विधायकों व प्रत्याशियों ने जहां 51 किलो की माला पहनाकर मोदी का स्वागत किया। वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने मिर्जागंज के जलीय सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह पीएम मोदी को भेंट किया।

मंच पर जहां पीएम मोदी ने जमुआ विधायक केदार हाजरा से मंच पर गुफ्तगू करते दिखे। वहीं टिकट कटने से खफा कोडरमा व गिरिडीह सांसद रवीन्द्रद्वय का पीठ थपथपाकर दोनों सांसदों का उत्साह भी बढ़ाया। कोडरमा व गिरिडीह के दोनों लोस के एनडीए व भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और चन्द्रप्रकाश चौधरी को जीत की शुभकामना देने के साथ हौसला अफजाई भी किया। इधर 25 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल निशाने पर रहे।

सीएम रघुवर दास ने भी सभा को किया संबोधित

संकल्प रैली को सुबे के सीएम रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व एनडीए हर हाल में कार्यकर्ताओं के बलबूते राज्य की 14 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। महज 5 मिनट के संबोधन में सीएम दास ने पीएम मोदी को कई बार देश का तेजस्वी और यशस्वी पीएम बताते हुए कहा कि भाजपा अपना नारा फिर एक बार मोदी सरकार को बुंलद कर लोस चुनाव लड़ रही है। सीएम दास ने चुनावी रैली में उपस्थित करीब सवा लाख समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि विजय संकल्प रैली पूरे राज्य का नारा बनकर उभरा है। इसी नारे पर सूबे के भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे है। इस बीच मंच पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय, गिरिडीह के स्थानीय विधायक निर्भय शाहाबादी भी मौजूद थे।


प्रधानमंत्री ने लिया उमाचरण साहू का नाम

सभा को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमा चरण साहू के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे पूछे की ग्रामीण क्षेत्र में लाल आतंक समाप्त हुआ कि नहीं। उमा चरण साहू साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष है और पिछले 45 सालों से समाज के के लिए कार्य कर रहे है। मोदी ने कहा कि उमा चरण साहू जी से कोई पूछे कि लाल आतंक का कितना खौफ इस इलाके में था उन्हें अपने परिवार को गांव से बाहर ले जाना पड़ा था आज वह सुकून महसूस कर रहे होंगे कि लाल आतंक का सफाया लगभग हो गया। कहा कि साहू जी को समाज के पिछड़े तबकों को समाज की मुख्यधारा में देख कर काफी सुकून महसूस हो रहा होगा।

Monday, April 29, 2019

धनबाद में बदला स्‍कूलों का समय, जानिये कितने से कितने बजे तक चलेगी क्‍लास

 धनबाद : कोयलांचल में बढ़ते पारा को देखते हुये स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. डीसी के आदेश जारी कर 30 अप्रैल से 10 बजे तक स्कूलों में छुट्टी करने का निर्देश दिया है. कक्षा एक से पांच तक 6:30 से 9:30 बजे तक क्‍लास चलेगी.वहीं कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी 10 बजे तक होगी. उक्‍त आदेश निजी व सरकारी सभी स्कूलों में लागू होगा. लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुये जिला प्रशासन ने उक्‍त निर्णय लिया है.
मालूम हो कि कोयलांचल का तापमान लगातार बढ़ रहा है. आज के तापमान की बात करें तो आज भी कोयलांचल का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सूरज के बढ़ते तपिश से बच्‍चे बीमार पड़ रहे हैं. लू के कारण जहां बड़े लोग परेशान हैं, वहीं बच्‍चों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है

मुंबई सेक्स वर्कर्स ने दक्षिण मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को अपना समर्थन देने की घोषणा की

दक्षिण मुंबई के कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि हम जानते हैं कि देश के शीर्ष बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने लोकसभा चुनाव में मिलिंद देवड़ा को अपने समर्थन की घोषणा की, इसके बाद मुंबई के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा के सेक्स वर्कर्स ने भी कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को अपने समर्थन की घोषणा की।

 दक्षिण मुंबई का बहुत प्रसिद्ध और पुराना रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा जो माना जाता है कि कांग्रेस पार्टी समर्थक क्षेत्र है। इस समय इस क्षेत्र के सेक्स वर्कर खुले तौर पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के समर्थन में आए थे।

 नाम न छापने की शर्त पर रिपोर्टर ‘के साथ बात करते हुए गीता (बदला हुआ नाम) ने कहा, "यह लाल बत्ती क्षेत्र हमेशा कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले कई दशकों से हावी रहा है। स्थानीय कांग्रेस के नेता हमेशा कई तरह से हमारा समर्थन करते हैं, यहाँ रहने वाली सभी लड़कियाँ हमेशा कांग्रेस को वोट देती हैं, इसलिए कोई शक नहीं कि मिलिंद देवड़ा जीतेंगे।"  दक्षिण मुंबई से सही उम्मीदवार, ”।

 कामठीपुरा की एक और सेक्स वर्कर 11 लेन पूजा मंडल (बदला हुआ नाम) ने कहा, पांच साल हो गए हैं हमने कभी यहां शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को नहीं देखा, इस क्षेत्र में विधायक कांग्रेस पार्टी (अमीन पटेल) से हैं और नगर पार्षद जावेद जुनेजा भी कांग्रेस से हैं।  पार्टी, हालांकि सभी राजनीतिक दल इस क्षेत्र में दिलचस्पी नहीं रखते हैं और यौनकर्मियों की समस्या कांग्रेस लड़कियों को पसंद करती है। "

 "कोई भी हमारी समस्याओं के बारे में गंभीर नहीं है लेकिन हम कांग्रेस पार्टी को पसंद करते हैं जब इंदिरा गांधी जी पीएम थीं क्योंकि इंदिरा गांधी जी ने देश में महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत सारे काम किए थे," मोती दीदी ने इलाके के सबसे पुराने वेश्यालय में से एक कहा।

 राउफ खान 11 वीं लेन के कमाठीपुरा के एक सामाजिक कार्यकर्ता कहते हैं, “मैं इन यौनकर्मियों का अवलोकन कर रहा था जब मैं छोटा था तो वे अनुयायियों को इस बात के लिए प्रेरित कर रहे थे कि बहुत स्पष्ट सभी पुराने यौनकर्मी स्वर्गीय पीएम इंदिरा गांधी जी से प्रभावित थे, उनकी लड़कियाँ उनके पीछे चल रही हैं  कांग्रेस पार्टी के लिए पदयात्रा और मतदान, "

 डॉ। बद्रुल हसन बदर, जो 2002 के बाद से किठीपुरा 11 वें लेन में एक क्लिनिक चला रहे हैं, का कहना है कि इस रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर्स की बड़ी तादाद कांग्रेस समर्थकों की है, जो आज से नहीं बल्कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी और वैचारिकता पसंद करते हैं, इस बार मिलिंद देवड़ा  इस क्षेत्र से भारी मत प्राप्त करेंगे, ”

 मुमताज इराकी एक जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक हैं, उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने इस क्षेत्र में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। विशेष रूप से हमारे विधायक अमीन पटेल संबंधित मुद्दों का हवाला देते हैं, इस क्षेत्र में पुरानी इमारत की मरम्मत के लिए हमेशा अपने फंड का उपयोग करते हैं।  इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की तरह, "

जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है: पीएम मोदी

गिरिडीह/कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमुआ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते।

पीएम मोदी ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर उसके सहयोग से कोई सरकार बनती है तो देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। यानि जो नक्सलियों को मदद देने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई करना मुश्किल होगा। ये है कांग्रेस की सोच। बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, ये तय है कि जहां से भी हमें खतरा होगा, वहां घुसकर मारेंगे।

Sunday, April 28, 2019

Mumbai:Voting Booth Details of the Stars ... You Handle ..

 

 Address of BOOTHS – कौन कहां । 

1) Vinod Tawde (7am):

Vile Parle Municipal School, Dixit Road, VileParle (E).

2) Raj Thackrey (11am): Balmohan Vidyalay, Dadar (W)

3) Vishwanath Mahadeshwar (8am): Raje Shivaji Vidyalay, Santacruz (E)

4) Sandip Deshpande (10am): Vartak Hall, Dadar

5) Ashish Shelar (7.30am): Booth 177/210, St.Stanislaus High School, Hill Road, Bandra (W)

6) Milind Deora (8.30): Activity School, Peddar Road

7) Sharad Pawar (8am): Sahakari Vidya Mandir, Room No. 10, Pandit Madan Mohan Malviya Marg, Tardeo.

8) Kirit Somaiya (8.30am): Tarun Utkarsh School, Gawanpada, Nilam Nagar, Mulund (E)

9) Ramdas Athwale (11am): Navjivan Vidyamandir, Gandhi Nagar, Bandra E

10) Manoj Kotak (7am): MCC College, Mulund West, Near Station.

11) Uddhav Thackrey (11am): School near MIG Club, Bandra E

12) Arvind Sawant (7.30am): Baradevi BMC Primary School, Sewri

13) Gopal Shetty (7.30am): J B Khot School, Saibaba Nagar, Room No 21, Borivali W

14) Rahul Shewale: Mankhurd school number 1 , mankhurd village , mankhurd east

15) Radhakrishna Vikhe Patil/Sujay (8am): Loni, Z P School, Shirdi

16) Hardhik Joshi: Nalanda School, Mulund

17) Sanjay Dina Patil: (7am): IDUBS School,  Bhandup W

18) Sumeet Raghavan : Tilak School, Vile Parle

19) Vikram ghokhale; sachin khedekar; manoj joshi; mrunal kulkarni - parle tilak school

20) Eknath Gaikwad (7am): Dharavi Kalla Killa Muncipal School, DharaviRoad.

21) Jitendra Ahwad (11am): maharashtra vidyalay, thane west..

22) Sanjay Raut:

BMC Ground, Bhandup East.

23) Priya Dutt (8am):

St Anne High School, Pali Hill, Bandra.

24) Urmila Matondakar: St.Petit School, Bandra W

25) Renuka Sahane: CWC ( School), Yari road, Versova

26) Milind Narvekar: (8am): STM Mission English school, ground floor, Malad West.

27) Amitabh Bachchan n Family: N M College, Vile Parle (8am).

अब हेमन्त सोरेन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, JMM ने BJP पर लगाया आरोप



 लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो जारी ही है. इसके अलावा लेटर बम का दौर भी जारी है. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के बाद हेमंत सोरेन को भी भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पत्र के माध्यम से धमकी दी गई है और उन्हें झारखंड से बाहर रहने की नसीहत दी गई है।

पत्र के माध्यम से धमकी
इस पत्र को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही जांच की मांग की है. बता दें कि पिछले दिनों एक माओवादी संगठन द्वारा झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को जान से मारने की धमकी दी गई थी. ठीक इसके कुछ दिन बाद नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को भी एक पत्र के माध्यम से धमकी दी गयी।


पत्र में कहा गया है कि भाकपा माओवादी संगठन झारखंड की ओर से आपको सूचित किया जा रहा है कि संगठन के साथ झारखंड के लोकसभा की कुल 14 सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ समझौता हुआ है. इस समझौते में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाना भाकपा माओवादी संगठन का लक्ष्य है।

इसीलिए 23 अप्रैल 2019 से 19 मई 2019 तक नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को झारखंड में रहने के लिए प्रतिबंधित किया जाता है. इसके अलावा संगठन की ओर से 48 घंटे के अंदर महागठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव में 14 सीटों के लिए उतारे गए प्रत्याशियों को बैठा दिया जाए, नहीं तो वाहन समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को उड़ा दिया जाएगा।

आदिवासी युवती ने केरोसिन तेल छिड़ककर लगाई आग हालत गंभीर, रिम्‍स रेफर

 *रामगढ़///रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोंगाई गांव में एक आदिवासी युवती ने केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली जिससे वो लगभग 60 प्रतिशत तक जल गई है उसे घरवालों ने पहले रामगढ़ के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया रिम्स में युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर रजरप्पा पुलिस के एएसई अभय कृष्ण गिरी रिम्स पहुंचे उन्होंने यहां इलाजरत युवती का बयान दर्ज किया साथ ही एक लिखित आवेदन लिया युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विनोद गंझु के साथ पिछले दो वर्षों से उसका प्रेम संबंध था विनोद गंझु इस बीच शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया परन्तु गत 25 अप्रैल को विनोद ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद उसने हताश होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया रजरप्पा पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद गंझु को गिरफ्तार कर लाया है।

Vial Test: अब प्राइवेट स्कूल जून-जुलाई की फीस नहीं ले सकेंगे!


सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. इस मैसेज में लिखा है कि प्राइवेट स्कूल अब गर्मियों की छुट्टी की फीस नहीं ले सकेंगे. अगर वो ऐसा करेंगे तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी. स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी. इसे हाईकोर्ट का ऑर्डर बताया जा रहा है. अगर पुलिस स्कूलों पर कार्रवाई न करे तो सीएम विंडो पर शिकायत करने के लिए कहा है. यह सब ‘सीआईडी’ के लेटर हैड पर लिखा है. स्कूल की फीस लोगों के जीवन की इतनी बड़ी समस्या है कि ऐसे मैसेज पढ़कर लोगों को दिल कर जाता है कि सच निकल जाए. लेकिन क्या ये खुशी टिकने लायक है? हम बताते हैं.

 

ये खुशी टिके इसलिए ज़रूरी है कि मैसेज में लिखी बातें सच निकलें. लेकिन हमने इस मैसेज की पड़ताल की तो यह मैसेज फेक यानी फर्जी निकला. दुखद.

दिक्कत इस लेटर की शुरुआत से शुरू होती है. इस लेटर पर CID का फुलफॉर्म ‘क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट’ की जगह ‘क्राइम इंटेलीजेंस डिटेक्टिव’ लिखा है. पहला वाला सीआईडी पुलिस के अंदर एक विभाग होता है. गंभीर अपराधों की जांच करता है. यहां CID से जो मतलब है, उसका पुलिस या सरकार से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. इसलिए उसके लेटरहेड पर लिखी कोई बात स्कूलों पर बाध्यकारी नहीं हो सकती. वैसे भी CID (असली वाली) स्कूल फीस जैसे मामलों में सामान्यतः नहीं पड़ती है.

लेकिन ये इस अफवाह की सबसे बड़ी समस्या नहीं है. क्योंकि यहां खेल करने वाले ने नकल की नकल बनाकर कांड किया है. जी हां.

हमें लगा कि ‘क्राइम इंटेलीजेंस डिटेक्टिव’ जितना क्रिएटिव नाम किसी ने खालिस इस अफवाह के लिए गढ़ा है. लेकिन लेटर-हेड पर ‘सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था’ और साथ में रजिस्ट्रेशन नंबर, फोन नंबर और पता भी लिखा था. हमको मौज सूझी, तो हमने इस लेटर-हेड पर लिखे नंबर पर कॉल कर दिया. फोन पर घंटी जाने लगी. हमें हैरानी हुई. फिर कॉल रिसीव भी हो गया और उधर से कहा गया कि अरविंद गिरी गोस्वामी बोल रहे हैं. गोस्वामी ने बताया कि इस नाम की संस्था सच में मौजूद है और वो इसके चीफ डायरेक्टर हैं !

हमने ऐसा नाम रखने का कारण पूछा तो बताया गया कि इस CID का ऑफिस गाज़ियाबाद के साहिबाबाद में है. यह संस्था भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध मुहिम चलाने वाली एक संस्था है. साथ ही ये डिटेक्टिव और सिक्योरिटी सर्विस भी प्रोवाइड करते हैं. इसी वजह से इस संस्था का नाम अपराध खुफिया जासूस है.

इस वायरल मैसेज के बारे में पूछने पर गोस्वामी ने बताया कि यह वायरल मैसेज उन्होंने देखा है. यह मैसेज फर्जी है. इसे किसी और ने उनकी संस्था के नाम से बनाकर चला दिया है. इस वायरल मैसेज के बारे में उन्होंने अपनी सीआईडी के असली लेटर हैड से एक स्पष्टीकरण भी जारी किया था. इसका फोटो भी उन्होंने हमें भेजा

 तो लेटरहेड नकली था. उसपर लिखे मैसेज में भी तथ्यात्मक गलतियां निकलीं. हाईकोर्ट ऑर्डर का जो शिकायत नंबर दिया गया था, वो गलत था. क्योंकि उसमें लास्ट का एक डिजिट नहीं था. फिर इसमें छुट्टियों के महीने जून-जुलाई बताए गए हैं. जबकि स्कूलों की छुट्टियां मई-जून के महीने में रहती हैं. मैसेज में ‘जागो ग्राहक जागो’ लिखा है. ये सरकार का एक कैंपेन ज़रूर है, लेकिन इसका न इस नकली सीआईडी और न ही हाईकोर्ट के किसी आदेश से संबंध है.

सो हमारी पड़ताल में यह मैसेज पूरी तरह से गलत साबित हुआ.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...