लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता हैं, और महिला के सशक्तिकरण से देश का विकास संम्भव हैं, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कोडरमा में नारी शक्ति को प्रत्याशी बनाया गया
अशोक कुमार ၊ बगोदर : - झारखण्ड के मुख्य मंत्री रघुबर दास ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता हैं, और महिला के सशक्तिकरण से देश का विकास संम्भव हैं, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कोडरमा में नारी शक्ति को प्रत्याशी बनाया है ၊ वे आज कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बगोदर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) द्वारा आयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे ၊ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास उपस्थित हुए ၊ वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने सीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया၊ चुनावी समर में जन सभा को सबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश के आजादी के बाद से गरीबी के नाम पर काँग्रसियों ने देश को लूटा हैं, साथ ही झारखण्ड को 14 वर्षों से आदिवासी के नाम पर झारखण्डियों को लूटने , सीएनटी एसपीटी एक्ट के नियम को ताक में रखकर सोरेन और मराण्डी ने झारखण्ड के कई जिलो में जमीन की खरीद कर रखा हैं၊ और तो और कम्युनिस्ट पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के गद्दार तेरे टुकड़े होगें, तथा पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले को कोडरमा की जनता कमल के बटन से जबाब देकर जमानत जब्त करायगी၊ मुख्यमंत्री ने बाबुलाल मराण्डी पर वार करते हुए कहा की आरक्षण सीट के संविधान में नियम बनाया गया , लेकिन आरक्षण सीट पर चुनाव ना लड़कर कोडरमा इसलिए आए हैं, क्योकि उन्होंने आदिवासी के नाम पर आदिवासियों को ठगा हैं ၊
मुख्यमंत्री ने केन्द्र की मोदी सरकार के कई जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए, राज्य सरकार की उपलब्धियो पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की ၊ कोडरमा लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता हैं, और महिला के सशक्तिकरण से देश का विकास संम्भव हैं, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कोडरमा में नारी शक्ति को प्रत्याशी बनाया गया हैं ၊ मौके पर राजू सिंह, जितेन्द्र सिंह, नकुल मण्डल, टेकलाल चौधरी जय मण्डल सहित हजारो की संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे ၊

No comments:
Post a Comment