Saturday, May 4, 2019

कोडरमा में स्वीप कार्यक्रम के तहत फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया

राजेश मेहता ၊ कोडरमा : स्वीप कार्यक्रम के तहत फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।   कोडरमा वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा श्री सूरज कुमार ने फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता को लेकर चल रहे कार्यक्रमों को मतदाताओं को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि कोडरमा जिले में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के लिए बूथ अवरनेश ग्रुप का गठन किया गया था ताकि अधिक से अधिक  मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जा सके। उन्होंने बताया कि 6 मई को मतदान है और इसके लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता समूह को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता समूह के द्वारा मतदाताओं को घर-घर जा कर मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा समूह के द्वारा डुगडुगी एवं लाउडस्पीकर, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के साथ बैठक एवं चौपाल के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। 3 मई से 4 मई तक जोर-शोर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि दो दिनों के विशेष अभियान में मतदाता सूची में जितने नाम है, सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है ताकि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान लोग कर  सके। उन्होंने मतदाता जागरुकता समूह के सारे लोगों से कम मतदान वाले क्षेत्रों में अधिक  से अधिक मतदाता अभियान चलाने का निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...