Saturday, January 19, 2019

राजधानी रांची में नक्सलियों के अर्थतंत्र पर पुलिस ने लगायी लगाम

राजधानी रांची में नक्सलियों ने अपने अर्थतंत्र की नींव डाल रखी थी। इस करोड़ों के अर्थतंत्र पर पुलिस ने चोट दी है। नामकुम और दशम फॉल थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर फैली अफीम की खेती शुक्रवार नष्ट कर दी। एसएसपी अनीश गुप्ता को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के संरक्षण में नामकुम के हहाप, सिंगरसराय और उलीडीह के जंगलों में करीब 20 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती हुई थी।

इसी तरह दशमफॉल थाना क्षेत्र के जंगल में करीब पांच एकड़ पर अफीम की खेती हुई थी। जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। इसकी कीमत करोड़ों रुपये होती। अफीम की खेती लगाए जाने पर नामकुम और दशम फॉल थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कड़े सुरक्षा घेरे में किया नष्ट : पुलिस ने जिला बल और सीआरपीएफ के जवानों की कड़े सुरक्षा घेरे में अफीम की फसलों को नष्ट किया। जहां अफीम की खेती लहलहा रही थी, वहां कभी नक्सलियों का गढ़ रह चुका है। इन दिनों फिर नक्सलियों की सक्रियता होने लगी है। नक्सली अफीम की खेती करवा रहे हैं।

किसानों को लालच दे करवा रहे खेती : पुलिस के अनुसार स्थानीय ग्रामीण किसानों और जमीन मालिकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर खेती करवाते हैं। कई किसानों के जंगली इलाकों में पडऩे वाली जमीन को नक्सलियों ने लीज पर भी ले रखी है। जमीन देने से मना करने वालों को धमकाया भी जाता है। इस तरह नक्सली अफीम की खेती करवा रहे है। रांची और बुंडू में अफीम की खूब खेती होती है।

तस्करों के लिए झारखंड बेहतर : अफीम तस्करों की नजर में इसकी खेती के लिए झारखंड का जंगली इलाका अच्छा है। झारखंड की मिट्टी और जलवायु अफीम की खेती के लिए बेहतर है। भगौलिक स्थिति भी कारोबारियों को और रास आ रहा है। इसी वजह से अफीम के तस्करों ने नक्सलियों को इसकी खेती की जिम्मेदारी दे रखी है।

कंगना के बयान पर मची बवाल, करणी सेना ने कहा- कंगना माफी मांगे

कंगना राणावत की  'द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हो रही है। इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जब फिल्म के रिलीज में एक सप्ताह ही बचा है, करणी सेना ने इसे लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, कंगना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। करणी सेना को कंगना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

करणी सेना की मांग है कि रिलीज से पहले यह फिल्म उन्हें दिखाई जाए। करणी सेना ने आरोप लगाया है कि फिल्म में रानी का किसी अंग्रेज के साथ अफेयर दिखाया गया है। करणी सेना ने धमकी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो इस फिल्म को भी 'पद्मावत' जैसा विरोध झेलना पड़ेगा।

बता दें कि पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज से पहले करणी सेना के लोगों ने खूब उपद्रव मचाया था। इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उन्होंने रिलीज के पहले फिल्म दिखाने की मांग की थी। विरोध में करणी सेना के लोग न सिर्फ सड़कों पर आ गए थे बल्कि हिंसक भी हो गए थे। उन्होंने बच्चों से भरी बस पर भी हमला किया था जिसके बाद इनकी खूब आलोचना हुई थी।

अब करणी सेना ने 'मणिकर्णिका' को लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, कंगना ने बेबाकी से उन्हें जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना ने कहा है कि वह खुद एक राजपूत हैं और अगर करणी सेना के लोगों ने उन्हें परेशान किया तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगी। कंगना ने साफ किया है कि फिल्म को 4 इतिहासकारों ने मंजूरी दी है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड से भी फिल्म पास हो चुकी है।

Actor Varun Dhawan has kicked off prep for his next

Actor Varun Dhawan is known for his hardwork and dedication towards his roles. The actor has started prep for his next, a dance film directed by Remo Dsouza and is leaving no stones unturned.

Varun is getting himself trained in gymnastics for his role by action expert Kuldeep Shashi and is spending a lot of time perfecting gymnastics.  He is learning different forms of dance like Bhangra, Urban and Street hip-hop from Remo's dance troupe. Apart from this, the actor hits the gym twice a day for his work-out. 

Varun who was on a no carb diet earlier has shifted to eating carbs to acquire the physique required for the character. 


The film also stars Shraddha Kapoor and will go on floors by the end of this month.

केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में आज रैली

केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के कथित कुशासन के ख़िलाफ़ संयुक्त लड़ाई का संकल्प लेने और आम चुनाव से पहले विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के लिए आज कोलकाता में एक रैली होने वाली है जिसमें 20 से ज़्यादा विपक्षी दलों के शामिल होने की संभावना है।


पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस इस संयुक्त विपक्षी रैली का आयोजन कर रही है।


तृणमूल कॉन्ग्रेस की निगाहें इस समय दिल्ली की ओर हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एंव तृणमूल कॉन्ग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने कहा है कि यह रैली लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए उनके अनुसार मृत्युनाद की मुनादी होगी।


तृणमूल कॉन्ग्रेस को उम्मीद है कि इस रैली से ममता बैनर्जी ऐसी नेता के रूप में उभर कर सामने आएंगी जो अन्य दलों को साथ लेकर चल सकती हैं और आम चुनावों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे सकती हैं। ममता बैनर्जी ने ही सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर बुलाया है और उनका मानना है कि लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियां निर्णायक कारक सिद्ध होंगी।


इस रैली में कॉन्ग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मलिक अर्जुन खड़गे शामिल होंगे। 

अमरीका अफगानी आतंकियों को ईरान, चीन और सीरिया पर दबाव के हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहा -जनरल अहमद रज़ा

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के शोध केन्द्र के प्रमुख जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान का कहना है कि सात हज़ार दाइश के आतंकी सऊदी अरब और संयुक्त इमारात के पैसे से अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद हैं और अमरीका इनको ईरान, चीन और सीरिया पर दबाव के हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहा है।


जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने  कहा कि अमरीका ने ईरान से मुक़ाबले के लिए दाइश का गठन किया। उन्होंने कहा कि अमरीका ने आतंकवादी गुट दाइश को इराक़ में ईरान की सीमाओं की ओर हांक दिया किन्तु ईरानी सेना की डेड लाइन देश की सीमाओं की रक्षा है और जिसने भी सीमाओं के भीतर घुसपैठ का प्रयास किया उसका शिकार कर लिया जाएगा।


इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के शोध केन्द्र के प्रमुख ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान आतंकवादी गुट दाइश पर पैनी नज़र रखे हुए है और ईरानी सेना को पता है कि दाइश के आतंकी कहां मौजूद हैं।


उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेनाओं का मुख्य काम, सीमावर्ती छावनियों में दुश्मनों की समस्त गतिविधियों पर पूरी नज़र रखना है। उन्होंने कहा कि भूमध्य सागर में अमरीकी हवाई जहाज़ों और उसकी नौकाओं के रास्तों की पहचान हो गयी है और देश की सशस्त्र सेनाएं कभी भी निश्चेत नहीं रहेंगी।

Friday, January 18, 2019

आलिया भट्ट अपनी माँ की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' के समर्थन में आगे आयीं, सोशल मीडिया के ज़रिए सीबीएफसी से मनचाहा प्रमाण पत्र देने की गुहार लगायी!

ऑस्कर नॉमिनेटेड डायरेक्टर अश्विन कुमार की फ़िल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' के लिए बहुत सारी जानी-मानी हस्तियाँ अपना समर्थन दे रही हैं। फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और शशि थरूर, स्वरा भास्कर समेत अन्य हस्तियों की ओर से सोशल मीडिया पर समर्थन किए जाने के बाद, अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है और अपनी माँ की फिल्म के लिए सीबीएफसी से गुहार लगाकर उसके लिए अपना समर्थन ज़ाहिर कर रही हैं। उसने ट्वीट किया- मैं माँ की फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी।

@nofathers_movie

 #nofathersinkashmir!! 

@Soni_Razdan @ashvinkumar

 & team worked super hard for this honest teens love story in Kashmir. Really hope the CBFC would #lifttheban. It’s a film about empathy & compassion..let’s give love a chance


'नो फ़ादर्स इन कश्मीर' जुलाई में आवेदन करने और अक्टूबर में पहली बार दिखाए जाने के बाद तक़रीबन पिछले 6 महीने से सेंसर में अटकी रही है। सीबीएफसी और चोटी की संस्था एफसीएटी दोनों ने मामले की सुनवाई की, और फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने पर सहमत हुईं। यह फ़िल्म अपने-अपने लापता पिताओं की तलाश करते दो 16 साल के बच्चों की प्रेम कहानी है जो कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के निर्माताओं और समर्थकों के अनुसार फ़िल्म में कोई भी आपत्तिजनक चीज़ नहीं है और इसीलिए इसे ग़लत ए प्रमाण पत्र दिए जाने पर सवाल उठाए जा रहे है और बहस की जा रही है।


यह विवाद अभी भी चल रहा है और मसला अभी तक सुलझ नहीं पाया है, जिसके चलते फिल्म के निर्माता अधर में लटक गए हैं और उन्हें फ़िल्म को अपने हिसाब से रिलीज़ करने के लिए जल्दी कोई राहत नहीं मिल रही है। फिल्म में सोनी राजदान, अंशुमन झा और कुलभूषण खरबंदा हैं और सेंसर की दिक़्क़तों के कारण इसे अभी तक रिलीज़ होने की तारीख नहीं मिली है।

Thursday, January 17, 2019

डांस बार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुंबई में दुबारा खुल सकेंगे डांस बार


डांस बार को लेकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुना दिया है। फैसले के मुताबिक मुंबई में दुबारा से डांस बार खुल केंगे। कोर्ट ने शर्तों के साथ डांस बार खोलने की इजाजत दे दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र की फणनवीस सरकार ने कहा था कि नया कानून संवैधानिक दायरे में आने के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियों और महिलाओं का शोषण भी रोकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के कानूनों में बदलाव के साथ इसकी मंजूरी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि डांसर को अलग से टिप नहीं दी जा सकती है और ना ही डांसर पर पैसे उछाले जा सकते हैं।कोर्ट ने अश्लील डांस की परिभाषा बरकरार रखी है।

कोर्ट ने बार डांसिग एरिया अलग रखने की शर्त खारिज कर दी है। इसके अलावा डांसिग एरिया में सीसीटीवी का नियम भी रद्द कर दिया है। एससी ने कहा कि मुंबई में रात 11.30 बजे तक ही खुले रह सकते हैं डांस बार और इनमें किसी भी हालत में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए

गौरतलब है कि इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार के नए एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अपनी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में कहा था कि समय के साथ अश्लीलता की परिभाषा भी बदल गई है और ऐसा लग रहा है कि मुंबई में मॉरल पुलिसिंग हो रही है।


कोर्ट ने कहा था कि जीविका कमाने का अधिकार हर सिकीस को है। आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी को हटा दिया था जिसके बाद सरकार ने नए लाइसेंस देने के लिए नियाम और कड़े कर दिए थे। नए कानून के अनुसार, बार सिर्फ शाम 6:30 से रात 11:30 तक ही खुल सकते हैं और राज्य में ऐसे किसी भी बार या होटल में शराब नहीं परोसी जाएगी जहां लड़कियां डांस करती हैं।

Wednesday, January 16, 2019

गिरिडीह:8 साल से फरार अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा,कई बार दे चुका चकमा


काण्ड संख्या 67/11 दफा 376 के मामले में फरार था नामजद अभियुक्त।                         गिरफ्तारी से पहले भी कई बार चकमा देकर फरार हो चुका है या अभियुक्त

गिरिडीह: कानून के हाथ सबसे लंबे होते हैं इस कहावत को चरितार्थ किया है पचम्बा थाना ने। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला पचम्बा थाने में। बताया जा रहा है कि पचम्बा थाना अंतर्गत ग्राम हंडाडीह निवासी अभियुक्त दिनेश राणा पिछले 8 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।

बताते चलें कि अभियुक्त दिनेश राणा पर रेप का आरोप है और पुलिस को हर बार चुनौती देकर चकमा देकर फरार हो जाता था लेकिन इस बार खिचड़ी मेला के दौरान बराकर नदी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पचम्बा शर्मा नन्द सिंह के सूझबूझ से टीम गठित कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खास सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त के पकड़े जाने से पचम्बा थाना क्षेत्र में लोगों में जहां एक और खुशी है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उसे छुड़ाने में बचाने में लगे हुए हैं और तरह-तरह का बहाना बनाकर हथकंडे अपनाकर अभियुक्त को थाना से निकालने में लगे हुए हैं। 

क्या पीड़िता को 8 साल बाद भी इंसाफ मिल पाएगा या विगत दिनों दिल्ली में हुए निर्भया कांड की तरह इसके लिए भी लोगों को आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा। 

अब देखना यह है कि प्रशासन षडयंत्र का हिस्सा बनती है या कानून को सर्वोपरि मानते हुए अभियुक्त को जेल भेजती है।

Monday, January 14, 2019

अकेली लड़की को कार में बैठाया और जंगल मे ले जाकर किया बलात्‍कार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आई है। वारदात को एक एसयूवी कार सवार शख्स ने जंगल में अंजाम दिया। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने बताया कि हजारीबाग में एक लड़की को अकेला देखकर एक व्यक्ति ने उसे अपनी एसयूवी में बैठा लिया और हजारीबाग-बगोदर रोड पर ताटी झरिया इलाके में जंगल में ले जाकर उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब पड़ोस के गिरिडीह जिले में राज धनवर से एक लड़की दवा खरीदने हजारीबाग आई थी और वापस घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता को ग्रामीणों ने देखा और उसे हजारीबाग महिला थाना पहुंचाया, जहां एफआईआर दर्ज की गई । पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल से एक पर्स बरामद की है यह पर्स धनबाद के अशोक कुमार गुप्ता का है। धनबाद पुलिस को सूचित किया गया है और आरोपी को पकड़ने को कहा गया है।

Advertising
Advertising

ये भी पढ़ें - इंदौर: महिला की हत्या के मामले में BJP नेता समेत 5 गिरफ्तार, फिल्म 'दृश्यम' देख रची साजिश

Representative Image

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के एटा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां एक युवती से चलती कार में गैंगरेप किया गया था। युवती को चार युवक कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए थे जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। लड़की अपने घर वापस जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी उसी दौरान उसके एक रिश्तेदार युवक ने कार रोककर उसे घर छोड़ने की बात कही।

लड़की रिश्तेदार होने के कारण कार में बैठ गई। कार में पहले से चार आरोपी बैठे हुए थे। इसके बाद युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो युनवकों ने उसकी पिटाई की और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

अमरीका में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं में 36 लोग हुए हताहत व घायल

 अमरीका में सशस्त्र हिंसा के आंकड़े पेश करने वाले केन्द्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में 41 घटनाएं दर्ज की गयीं जिसमें 15 लोग हताहत और 21 अन्य घायल हुए थे। 


इस रिपोर्ट के आधार पर फ़ायरिंग की अधिकतर घटनाएं टेक्सास, फ्लोरिडा और ओहायो में घटी हैं।


इसी मध्य पिछले 48 घंटों के दौरान अमरीका के विभिन्न राज्यों में 125 फ़ायरिंग की घटनाओं को दर्ज किया गया जिसमें 39 लोग मारे गये और 71 अन्य घायल हुए। 


अमरीका के हेल्ट अथार्टी के अनुसार अमरीका में 2017 के बीच फ़ायर आर्म्ज़ के परिणाम में 40 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं।


ज्ञात रहे कि 26 नवम्बर 2018 को अमरीकी राज्य अलबामा के माल में ब्लैक फ़्राइडे की शापिंग के दौरान होने वाली फ़ायरिंग के परिणाम में 2 लोग घायल हो गये थे जबकि पुलिस की फ़ायरिंग में हमलावर मारा गया था।


6 नवम्बर को ही टेक्सास के एक चर्च में फ़ायरिंग से 26 लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गये थे। 

Thane:Fire in Four Auto Rickshaws & Four Bikes near Wagle bus Depot

RDMC-TMC:Today at around 03:05 am Fire in Four Auto Rickshaws & Four Bikes near Wagle bus Depot, Wagle estate, Thane (w).


Auto Rickshaws Details:-

(1)MH 04 JH 6448 (Owner:- Unknown)

(2) MH 04 JH 3125 (Owner:- Unknown)

(3)MH 04 JH 6499 (Owner:- Unknown)

(4) MH 04 HZ 1572 (Owner:- Unknown)

Four Motor bikes completely burned.

Police official & Fire Brigade on site with 1 fire engine & 1 rescue vehicle. No casualty, No injury. Situation under control

Sunday, January 13, 2019

कानपुर- इलाहाबाद उच्च पथ पर भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, हुई 3 वाहनों की जबरदस्त टक्का

कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर माहौर के पास रविवार सुबह करीब 11.20 रोजवेड बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे चल रही कार समेत तीनो वाहन हाईवे के किनारे खंती में पलट गए। इस भीषण दुर्घटना में छ: लोगों की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस कप्तान राहुल राज ने 6 लोगों की मौत औऱ 41 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

UP: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में दो कारों की भयंकर टक्कर, पांच की मौत

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह फतेहपुर से कानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। इससे अनियतंत्रित ट्रक हाईवे के दूसरी लेन में कानपुर से फतेहपुर डिपो की खचाखच भरी बस को टक्कर मारते हुए खंदक में पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसे के पीछे चल रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद तीनो वाहन खंती में पलट गए। जोरदार धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। आनन-फानन राहत में जुटे गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे लोगों को निकाला गया। इधर, सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस फोर्स, एंबुलेंस मौके की ओर रवाना की गईं। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें एंबुलेंस औऱ अन्य साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में तीन घायलों को मृत घोषित किया जा चुका है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका 

रामगढ़:स्वामी विवेकानंद जयंती पर अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने बनाई विवेकानंद की 150 फीट लंबी पोर्ट्रेट

भव्य तस्वीर को देखने पहुंचे सैकड़ों लोग, विवेकानंद के शिकागो भाषण पर वाद-विवाद का आयोजन 


रामगढ़ ၊ भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरुआत स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य उपेंद्र राय एवं अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा स्वामी विवेकानंद की बनाई गई 150 फीट लंबी तस्वीर। इसे कला शिक्षिका कुमारी रानी के निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न रंगों से तैयार किया था। इस भव्य पोर्ट्रेट को देखने सैकड़ों लोग विद्यालय पहुंचे। सबों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। जयंती के अवसर पर कई बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में पहुंचे थे। स्वामी विवेकानंद द्वारा 1893 में शिकागो में दिए गए भाषण की वर्तमान समय मैं प्रासंगिकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने उनके विचारों को अपने शब्दों में व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सामाजिक समरसता के पोषक थे। उन्होंने संपूर्ण विश्व को सर्वधर्म संभाव का संदेश दिया। विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारतीय धर्म और संस्कृति को गौरवान्वित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जबतक मानव का अस्तित्व है, उनके आध्यात्मिक विचारों और दर्शन की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी। छात्र उनके उपदेशों को अपने अंदर समाहित करने का कार्य करें। प्राचार्य उपेंद्र राय ने कहा कि केवल जयंती मनाने तक ही हम विवेकानंद जी को सीमित न रखें, बल्कि इनके बताए रास्ते पर चलें और इनके विचारों को आत्मसात करें। स्वामी विवेकानंद की छवि, विचार, दर्शन आज भी जिंदा है। युवा अगर उनकी जीवनी को सही ढंग से पढ़ लें, तो वे कभी अवसादग्रस्त नहीं होंगे। आयोजन को सफल बनाने में पूनम टोप्पो, उज्ज्वल कुमार, धनंजय केशरी, सकलैन हैदर, रौनक शर्मा, विवेक कुमार, अंकुर, आँचल, रोनित, रवि, अन्या, स्वर्णा, अनुभव, अंजलि, दिव्या, सुमित, यश, नेहा, अनिकेत, अंश, अंदलिब, भूमिका, विवेक कुमार, गिरेश्वर बेदिया, अभिषेक, स्वेता कुमारी, आयुष प्रतीक, साजन सिंह आदि का योगदान रहा।

ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिताओ में झारखण्ड की टीमों ने जीत हासिल कर राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं की दिया जबरदस्त तोहफा

  कोलकोता में आयोजित 8वी ननु मेमोरियल ऑल इंडिया 5A साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में खेल रही हॉकी सिंमडेगा झारखण्ड की टीम ने आज सेमी फाइनल मैच में हावड़ा यूनियन को 5-1से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गयी।सिंमडेगा टीम की ओर से एलिन डुंगडुंग और सम्मी बड़ा ने 2-2गोल की तथा किरण बड़ा ने 1 गोल की । टीम के सभी खिलाड़ियो को बहुत बहुत बधाई।

 दूसरी ओर चेन्नई में आयोजित 9वी हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी झारखण्ड ने आज अंतिम लीग मैच में हॉकी अंदामान को 18-0से पराजित की।झारखण्ड टीम की ओर से नोयल टोपनो 04 गोल,सुरेश महतो एवम लव लाइट कुजूर ने 03-03गोल,मनोरंजन एक्का एवम आनन्द चम्पिया ने 02-02गोल तथा सुसारन डोड्राय,मिन्हास टोपनो,फिलमोन भेंगरा तथा अनुरुद्ध भेंगरा ने 1-1,गोल किये।हॉकी झारखण्ड को इससे पूर्व के 02 मैचों में जीत एवम 01 में पराजय का सामना करना पड़ा था।

वहीं पुणे में आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखन्ड U-17बालिका टीम ने आज हॉकी पंजाब को 03-00से पराजित की है हॉकी झारखण्ड की ओर से रजनी केरकेट्टा ने 02 गोल तथा व्यूटी डुंगडुंग ने01 हाल की है।

पुणे में ही आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखन्ड U21 बालिका टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-2से पराजित की।झारखण्ड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो 03 गोल ,सुषमा कुमारी तथा पिंकी एक्का ने 1-1गोल की।

जबकि हरियाणा हिसार में चल रही SGFI रास्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता अंडर  14 वर्ष बालक एवम  बालिका  में झारखंड ने  आज  बालक टीम  ने  बिहार को 2,0से और बालिका वर्ग में मघ्यप्रदेश  को 12,0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में दोनों टीम पहुंची।

 06 संस्करण में झारखण्ड के जीत हासिल करने पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,खेल निदेशक झारखण्ड-श्री अनिल कुमार सिंह ,सिंमडेगा के उपायुक्त श्री जटाशंकर सिंह,हॉकी झारखण्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद,उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा,सीईओ रजनीस कुमार,माइकल लाल, पुरुष टीम के कोच मनोज कोनबेगी,मैनेजर सुखराम मांझी,U21 बालिका टीम की कोच बिगन सोय, मैनेजर विजय शंकर सिंह,U17 टीम की कोच करुणा पूर्ति,,मैनेजर राजीव रंजन,SGFI- U 14 टीम की कोच -प्रतिमा बरवा,5A साइड हॉकी में सिमडेगा टीम की कोच सह मैनेजर सुभिला मिंज,सहित  हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने सभी खिलाड़ियो को बधाई दी है।

उपरोक्त जानकारी  मनोज कोनबेगी उपाध्यक्ष,हॉकी ,झारखण्ड ने दी ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...