कोलकोता में आयोजित 8वी ननु मेमोरियल ऑल इंडिया 5A साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में खेल रही हॉकी सिंमडेगा झारखण्ड की टीम ने आज सेमी फाइनल मैच में हावड़ा यूनियन को 5-1से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गयी।सिंमडेगा टीम की ओर से एलिन डुंगडुंग और सम्मी बड़ा ने 2-2गोल की तथा किरण बड़ा ने 1 गोल की । टीम के सभी खिलाड़ियो को बहुत बहुत बधाई।
दूसरी ओर चेन्नई में आयोजित 9वी हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी झारखण्ड ने आज अंतिम लीग मैच में हॉकी अंदामान को 18-0से पराजित की।झारखण्ड टीम की ओर से नोयल टोपनो 04 गोल,सुरेश महतो एवम लव लाइट कुजूर ने 03-03गोल,मनोरंजन एक्का एवम आनन्द चम्पिया ने 02-02गोल तथा सुसारन डोड्राय,मिन्हास टोपनो,फिलमोन भेंगरा तथा अनुरुद्ध भेंगरा ने 1-1,गोल किये।हॉकी झारखण्ड को इससे पूर्व के 02 मैचों में जीत एवम 01 में पराजय का सामना करना पड़ा था।
वहीं पुणे में आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखन्ड U-17बालिका टीम ने आज हॉकी पंजाब को 03-00से पराजित की है हॉकी झारखण्ड की ओर से रजनी केरकेट्टा ने 02 गोल तथा व्यूटी डुंगडुंग ने01 हाल की है।
पुणे में ही आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखन्ड U21 बालिका टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-2से पराजित की।झारखण्ड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो 03 गोल ,सुषमा कुमारी तथा पिंकी एक्का ने 1-1गोल की।
जबकि हरियाणा हिसार में चल रही SGFI रास्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता अंडर 14 वर्ष बालक एवम बालिका में झारखंड ने आज बालक टीम ने बिहार को 2,0से और बालिका वर्ग में मघ्यप्रदेश को 12,0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में दोनों टीम पहुंची।
06 संस्करण में झारखण्ड के जीत हासिल करने पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,खेल निदेशक झारखण्ड-श्री अनिल कुमार सिंह ,सिंमडेगा के उपायुक्त श्री जटाशंकर सिंह,हॉकी झारखण्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद,उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा,सीईओ रजनीस कुमार,माइकल लाल, पुरुष टीम के कोच मनोज कोनबेगी,मैनेजर सुखराम मांझी,U21 बालिका टीम की कोच बिगन सोय, मैनेजर विजय शंकर सिंह,U17 टीम की कोच करुणा पूर्ति,,मैनेजर राजीव रंजन,SGFI- U 14 टीम की कोच -प्रतिमा बरवा,5A साइड हॉकी में सिमडेगा टीम की कोच सह मैनेजर सुभिला मिंज,सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने सभी खिलाड़ियो को बधाई दी है।
उपरोक्त जानकारी मनोज कोनबेगी उपाध्यक्ष,हॉकी ,झारखण्ड ने दी ၊
No comments:
Post a Comment