Saturday, February 22, 2020

सोनभद्र: सोने के खजाने पर जहरीले सांपों की फौज का पहरा,कैसे होगी खुदाई



उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 3 हजार टन सोने का भंडार होने का जब से पता चला है तब से देश ही नहीं विदेश में भी सोनभद्र सुर्खियों में है और लोग वहां मिले अकूत सोने के भंडार के बारे में जानने को बेहद उत्सुक हैं. जहां एक तरफ सोने के भंडार मिलने से यूपी समेत पूरा देश बेहद खुश है वहीं डराने वाले बात यह है कि उस खजाने के पीछे जहरीले और खतरनाक सांपों का बसेरा है. ये सांप उस खजाने पर कुंडली मारकर बैठे हैं.

भू-वैज्ञानिकों को सोनभद्र में दो जगहों पर सोने का भंडार होने की जानकारी मिली है. अब जिस जगह सोने की खादान होने का पता चला है वहां बड़ी संख्या में जहरीले सांपों के होने की मौजूदगी सामने आ रही है. ये सांप किसी फौज की तरह खजाने के आसपास बहुतायत संख्या में हैं. बताया जा रहा है कि वहां दुनिया के सबसे जहरीले प्रजाति के तीन तरह के सांपों की संख्या सबसे ज्यादा है.

सांपों की इस जहरीली प्रजाति में कोबरा, करैत और रसेल वाइपर मुख्य हैं. ये सांप सबसे ज्यादा सोनभद्र के सोन पहाड़ी के दुद्धी तहसील के महोली विंढमगंज चोपन ब्लॉक में हैं.

बता दें कि दुनिया के सबसे जहरीले सांप के तौर पर प्रसिद्ध रसेल वाइपर की प्रजाति पूरे देश में सिर्फ सोनभद्र जिले में ही पाई जाती है. सोने के अयस्क के पास सांपों की मौजूदगी को लेकर सोनभद्र जिले के वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि खजाना निकालते वक्त जब वन विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिया जाएगा तो उस वक्त सहीं आंकड़ा सामने आ पाएगा कि वहां जहरीले सांप की संख्या कितनी है.

सोने के अकूत भंडार के सामने आने के बाद सरकार ने खदानों को लीज पर देने की प्रकिया तेज कर दी है. खजाने के खनन की निलामी से पहले जिओ टैगिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उस पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है. इसके लिए राज्य सरकार ने दो हेलीकॉप्टरों की मदद ली है.

हवाई सर्वेक्षण का मकसद सुरक्षा के अलावा यह भी है कि कहीं सोने का भंडार वाली जमीन वन विभाग की तो नहीं है. अगर ऐसा होता है तो वहां खनन और खुदाई से पहले जिसे भी नीलामी के जरिए इसका ठेका मिलेगा उसे वन विभाग से एनओसी लेनी होगी.

Friday, February 21, 2020

देवघर: महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर प्रांगण में पुष्पक विमान से हुई पुष्प वर्षा



महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर प्रांगण में पुष्पक विमान से हुई पुष्प वर्षा
 अद्भूत अलौकिक है, देवतुल्य श्रद्धालुओं की श्रद्धाः उपायुक्त

महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में देवतुल्य श्रद्धालुओं के सुलभ जलार्पण हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गए है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का एक अनूठा संगम देवनगरी में देखने को मिल रहा है।
देवतुल्य श्रद्धालुओं को एक नयी अनुभूति प्रदान करने की दिशा में प्रशासन से अनुमति के पश्चात शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा चार्टर प्लेन से मंदिर प्रांगण में पुष्प की वर्षा श्रद्धालुओं व बाबा मंदिर पर की गयी।
पहली बार देवघर में शिव बारात 1994 में निकाली गयी थी। इसके बाद से शिव बारात की भव्यवता और प्रसिद्धि बढ़ती चली गयी।
गौरतलब है कि देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग एकमात्र बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग है, जहां शिव व शक्ति एक साथ विराजमान हैं। शिव-शक्ति के एक साथ विराजमान होने के कारण ही यहां महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग पर सिंदूर दान होता है। महाशिवरात्रि के दिन पूरी रात मंदिर का कपाट खुला रहता है। इसके अलावा वर्ष में एक दिन संध्या समय में बाबा बैद्यनाथ का श्रृगांर पुजा नहीं होती है।

हजारीबाग:विष्णुगढ़ क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात,लगा शिव मंदिरों में शिवभक्तों का तांता


श्री प्रसाद सोनी।#विष्णुगढ़/हजारीबाग।शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में शिव पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दूध-दही, शहद, बेलपत्र, फल-फूल आदि से पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।इसी क्रम में
आदर्श संघ समिति तेली मोहल्ला विष्णुगढ़ से सैकड़ो की संख्या में शिव भक्तों द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई।
बारात में शामिल सभी महिलाओं, पुरुषों और नन्हे बच्चों में भक्तिमय उमंग देखा गया।भोले नाथ के जयकारो से क्षेत्र गुंजयमान हो उठा।शिव बारात में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया संजय प्रसाद कसेरा, प्रदीप पांडेय,ओंकार नाथ शर्मा, रविन्द्र पांडेय, राजू गुप्ता,दिनेश ठाकुर,वरुण कुमार, सुंदर साव, कपिल साव,मदन साव,खैटु साव समेत भारी संख्या में महिला पुरुष व बच्चें शामिल थे।

Thursday, February 20, 2020

ओमान में फंसे मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी पर होनी चाहिए कार्रवाई -हेमन्त सोरेन


विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं - हेमंत
 सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है।
बता दें कि तहलका लाइव ने इस खबर को गुरुवार को प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली के आग्रह पर प्रमुखता से प्रसारित किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें। विदेश मंत्रालय झारखण्ड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।



ओमान में फंसे मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी पर होनी चाहिए कार्रवाई -हेमन्त सोरेन


विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं - हेमंत
 सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
==================
रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें। विदेश मंत्रालय झारखण्ड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।



किशनगंज की बहादुरगंज पुलिस ने भगवान महावीरजी की करोड़ों की मूर्ति सहित 3 तस्करों को किया गिरफतार,तस्करों में एक शिक्षक भी शामिल


शशिकांत झा
।#किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले की बहादुरगंज पुलिस ने सोने जैसा दिखने बाला भगवान महावीर की कीमती मूर्ति सहित तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया। 01 किलो 250 ग्राम की इस मूर्ति का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताये जाते हैं ।फिलवक्त पुलिस ने थाना कांड संख्या 52 /20 को को दर्ज कर धंधेबाजों को जेल भेज दिया है। धंधेबाजों में स्थानीय विद्यालय का एक शिक्षक का भी शामिल बताया जा रहा है।।
जैसा कि बहादुरगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अन्तरराज्यीय मूर्ति चोरों द्वारा भगवान महावीर के मूर्ति की बिक्री के लिए इसे नसीमगंज -गुआआबाड़ी सड़क से सटे एन एच 327 ई के पास लाया गया है ।जहाँ पच्छिम बंगाल के कथित दो चोर ,मध्य विद्यालय बिलासी के एक शिक्षक से इसके बिक्री की बातें कर रहे हैं ।थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने चुपके से इन्हें रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाकर एस आई सुरेश प्रसाद एवं पेंथर मोबाइल के विवेक ,ओम प्रकाश ,विपीन कुमार एवं प्रेम
सागर एवंतेज तर्रार साथियों को बताये गये जगह पर धावा बोलने को कहा ।जहाँ पश्चिम बंगाल के निवासी अजमल पिता रजा अली ,ग्राम समसपूर ,थाना चाकुलिया और सुवेश कुमार ,ग्राम पाईकपाड़ा ,थाना चाकुलिया उक्त भगवान महावीर की मूर्ति को शिक्षक संतोष कुमार गणेश पिता बिष्णु प्र.गणेश ग्राम खाड़ीटोला थाना दिघलबैंक को सौंप रहे थे।मौका ए वारदात पर पुलिस ने तीनों को एक साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।बताते चलें कि वकौल थानाध्यक्ष इस वारदात की भनक उन्हें मिल चुकी थी ।जिस पर नजर बनाये रखने के लिए वे पुलिस के खुफिया तंत्रों को लगा रखा था ।जिससे यह सफलता हासिल हुई ।वहीं चोरी की मूर्ति रखने और बरामदगी मामले में भा द वि की धारा 413 एवं 414 के तहत तीनों को जेल भेज दिया गया।

ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूर,वतन वापसी की लगा रहे गुहार



 श्री प्रसाद सोनी। गिरिडीह।
इन दिनों मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है।अब ओमान की राजधानी मसकट में विष्णुगढ़, बगोदर समेत बोकारो तथा कोडरमा जिले के कई मजदूरों के फंसे होने की बात कही जा रही है।इन मजदूरों को 2017 को टावर लाइन में काम कराने को लेकर ओमान ले जाया गया था। मजदूरों को एक नामी कंपनी में काम दिलाने की बात कह ओमान भेजा गया था।जहां मजदूरों को पिछले सात महीने से भुगतान नहीं किया जा रहा है।मजदूरों के परिजनों को मिली सूचना के मुताबिक सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया हैं। उन्हें मात्र एक समय का खाना दिया जा रहा है।वे वतन वापस आना चाह रहे हैं, लेकिन वीजा की मियाद खत्म होने के अलावा पास में पैसे नहीं होने के कारण वे वहां फंस गए हैं।ओमान में फंसे मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।साथ ही मजदूरों ने विदेश मंत्री भारत सरकार के नाम संदेश भेजा है।जिसमें कहा है कि वे लोग जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, उस कंपनी ने महीनों से वेतन बंद कर दिया है।मांगने पर कई तरह की धमकियां दी जाती है।उन्होंने शोसल मीडिया के जरिये मैसेज भेज कर अपनी हालत बयां करते हुए घर वापसी की गुहार लगाई है।विदेश में मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली ने उन्हें वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया है।सिकंदर ने कहा है कि प्रवासी ग्रुप के सदस्यों की मदद से विदेश मंत्री से विष्णुगढ़ तथा बगोदर समेत दूसरे प्रखंडों के सभी मजदूरों की सऊदी अरब से घर वापसी की मांग करूंगा।

कोडरमा: सतगा वां जघन्य हत्याकांड मामले में अदालत ने दोषियों को सुनाई फांसी की सजा





#कोडरमा । कोडरमा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने बुधवार को दो लोगों को दोषी पाकर फांसी की सजा सुनाई है साथ ही उपरोक्त दोनों पर पचास पचास हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। चर्चित मामले की घटना सतगावा थाना अंतर्गत गाँव में घटी थी जिसमें चार लोगों की गर्दन काट कर जघन्य हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर सुरेश कुमार पिता कपिलदेव प्रसाद यादव ग्राम डुमरी थाना सतगावा निवासी ने सतगावा थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि 25.09.2014 की रात्रि 7:30 बजे जब वे अपने घर में थे तो 20 से 25 की संख्या में घातक हथियारों से लैस उनके घर में घुस गए। सूचक सुरेश कुमार छत पर से दूर गया और दीवाल के किनारे छिप गया। घटनास्थल पर मौजूद कपिल देव यादव को दरोगी यादव ने फरसा से रंजीत यादव ने गड़ासा से और विपिन यादव ने उसे घर से बाहर ले गए और मलवा पहाड़ी के निकट में जाकर कपिल देव यादव की हत्या गर्दन काटकर कर दी गई। वही नीरज यादव को राजेंद्र यादव और सुनील यादव ने गर्दन काट दिया । अनुज कुमार को अपराधियों ने गड़ासा से उसका पेट फाड़ दिया एवं अनिल यादव ने उसकी गर्दन काट दी और एमसीसी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए घर से बाहर भाग गए। सुरेश कुमार के लिखित बयान के आधार पर सतगावा थाना कांड संख्या 34/04 विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया बाद में उपरोक्त मामला विचरण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में आया जिसका सत्र वाद संख्या 75/16 है । इस चर्चित जघन्य हत्याकांड मामले में पहले भी 4 लोगों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। 19 फरवरी को अदालत ने दोषी पाकर संजय यादव पिता बालकृष्ण महतो ग्राम खाब थाना सतगावा कोडरमा निवासी एवं रामवृक्ष यादव पिता स्वर्गीय वजीर रावत ग्राम डुमरी थाना सतगावा कोडरमा निवासी को फांसी की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से 11 गवाहों का परीक्षण एवं बचाव पक्ष से 4 गवाहों का परीक्षण कराया गया। कोडरमा के अपर लोक अभीयोजन विनोद प्रसाद और बचाव पक्ष से वासिफ बख्तावर खान और अनवर हुसैन ने न्यायालय में दलील रखा। इस मामले में 13.12.2016 को उपरोक्त लोगों के विरुद्ध आरोप गठन हुआ था जिसमें दोनों आरोपियों को भादवि की धारा 302 और 149 के तहत दोनों अभियुक्तों संजय यादव पिता बालकृष्ण महतो ग्राम खाब थाना सतगावा एवं रामवृक्ष यादव पिता स्वर्गीय वजीर रावत ग्राम डुमरी सतगावा को फांसी की सजा एवं पचास पचास हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है जुर्माना नहीं देने की परिस्थिति में 2 वर्ष की अतिरिक्त सजा एवं भादवी 139 के अंतर्गत 2 वर्ष की सजा दी गई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी।

Wednesday, February 19, 2020

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास व 20 हजार जुर्माना


#हज़ारीबाग़।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हुई 20 वर्ष सश्रम कारावास साथ ही 20 हजार का लगा जुर्माना।हजारीबाग गिद्दी थाना कांड संख्या 15/2018 के मामले में रैली गड्ढा गिद्दी निवासी 25 वर्षीय महावीर रजवार पिता स्वर्गीय हरी रजवार को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए बुधवार को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। सजा के साथ ही 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष की अतिरिक्त कारावास होगी। जुर्माने की राशि सीआरपीसी 357 ए के तहत पीड़िता को दी जाएगी। सजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रमेश कुमार ने 10 साक्ष्यों के आधार पर घटना को सत्य पाते हुए सजा के फरमान जारी किया। घटना 28 मार्च 2018 की है।

CORONA VIRUS UPDATE: IES 3 हजार से अधिक मामले 25 देशों में पाए गए


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को बताया कि 25 देशों के 3,000 से अधिक लोग नए कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए हैं।

 लगभग 2,000 मामलों की दैनिक वृद्धि मोटे तौर पर नए कोरोनावायरस के लिए आदर्श रही है, जिसे COVID-19 नाम दिया गया है, लेकिन सोमवार को WHO ने लगभग 20,000 मामलों की भारी वृद्धि की सूचना दी।  यह मुख्य रूप से डब्ल्यूएचओ को जिम्मेदार ठहराया गया था, जिसमें चीन के हुबेई प्रांत में नैदानिक ​​रूप से निदान किए गए मामले शामिल थे, जहां प्रकोप की उत्पत्ति हुई थी, जब से पहली बार यूएन एजेंसी ने जनवरी में दैनिक अपडेट जारी करना शुरू किया था।
  चीन ने नैदानिक ​​रूप से निदान किए गए मामलों की रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है- जो कि एक डॉक्टर द्वारा पुष्टि की जाती है और प्रयोगशाला परीक्षण नहीं - गुरुवार को डब्ल्यूएचओ में।  प्रारंभिक मामले की गिनती 13,332 थी, लेकिन मंगलवार को यह संख्या बढ़ गई।  हालांकि, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेबियस ने 1,800 नए मामलों में से कितने नैदानिक ​​निदान थे, इसके बारे में विशिष्ट डेटा साझा नहीं किया है।
  

Tuesday, February 18, 2020

लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे जन्मशताब्दी महोत्सव समितीची स्थापना


कमलेश.
#मुंबई। विभागीय काँग्रेस समितीच्या वतीने सन्माननीय अध्यक्ष श्री एकनाथरावजी गायकवाड साहेबांच्या अध्यक्षतेखाली लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे जन्मशताब्दी महोत्सव समितीची स्थापना करण्यात आली!आज मुंबई काँग्रेस कार्यालयात समितीचे अध्यक्ष श्री एकनाथ गायकवाड साहेबांच्या अध्यक्षतेखाली समितीची कार्यकारणी व कार्यकर्यांची बैठक संपन्न झाली, यावेळी मुंबई काँग्रेसचे प्रवक्ता, माजी आमदार श्री चरणसिंग सपराजी, महासचिव श्री संदेश कोंडविलकरजी, पत्रकार आणि गोरेगाव विधानसभेचे उमेदवार श्री युवराज मोहितेजी ,महिला काँग्रेस अध्यक्षा श्रीमती अजंता यादवजी, अनुसूचित जाती विभागाचे मुंबई अध्यक्ष श्री कचरू यादवजी,मुंबई काँग्रेसचे सचिव श्री किशोर मुंडकल, सचिव विकास तांबे, शिवकुमार लाडजी, महेंद्र मुणगेकरजी, अनुसूचित जाती विभागाचे महाराष्ट्र उपाध्यक्ष श्री डी व्ही साठे साहेब, समितीचे नवनिर्वाचित निमंत्रक श्री गुलाब साठे,समिती सदस्य देवेंद्र खलसे, हरिष सातपुतेजी, व इतर मान्यवर,मातंग समाजाचे नेते, कार्यकर्ते आणि समाजबांधव,भगिनी मोठया संख्येने उपस्थित होते.
या समितीच्या माध्यमातून काँग्रेस पक्ष म्हणून आणि सरकार म्हणून कशाप्रकारे कार्यक्रम घेतले जातील यासंदर्भात विचारविनिमय करण्यात आले.तसेच मराठी भाषा दिनाच्या दिवशी साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे यांना मुंबई काँग्रेस च्या वतीने साहित्यरत्न हा पुरस्कार देऊन गौरविण्यात येणार आहे त्यासंदर्भात चर्चा करण्यात आली.*

Monday, February 17, 2020

14 वर्षों के ' वनवास ' के बाद बाबूलाल की हुई घर वापसी,गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " बीजेपी का कार्य सरकार बनाना नहीं राष्ट्र व समाज बनाना होता है "


 राँची। झारखंड के प्रथम मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार 17 फरवरी2020 को 14 साल के लंबे अंतराल के बाद अपने पुराने राजनीतिक दल भाजपा में शामिल हो गए। उनके घर वापसी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची के श्री जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा मैदान) में विशाल मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि उन्हें पद की लालसा नहीं है और वे पार्टी के लिए झाड़ू लगाने को भी तैयार हैं। साथ ही राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की वर्तमान झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा। यह एक अद्भुत नजारा था कि एक मंच पर राज्य के तीन तीन पूर्व मुख्यमंत्री एक साथ दिखे।
जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ अपने जैसा ही व्यवहार होगा: शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जेवीएम के कार्यकर्ताओं को कभी नहीं लगेगा कि वे बाहर से आए हैं, बल्कि वे अपने घर ही आए हैं। जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ अपने जैसा ही व्यवहार होगा, और राज्य में उन्हें उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री शाह ने कहा कि जब 2014 में वे बीजेपी के अध्यक्ष थे तभी से चाहते थे कि बाबूलाल मरांडी बीजेपी में आएं. अमित शाह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि किसी ने ठीक ही कहा है बाबूलाल मरांडी थोड़े जिद्दी किस्म के हैं, लंबे समय तक नहीं माने, लेकिन आखिरकार आज बाबूलाल मरांडी सबकी सहमति से बीजेपी में शामिल हो गए। अमित शाह ने कहा कि लोग चर्चा करते हैं कि बीजेपी झारखंड में चुनाव हार गई, लेकिन बीजेपी का लक्ष्य सरकार बनाना नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज का निर्माण करना होता है और इस लक्ष्य के लिए हमलोग सालों विपक्ष में रहे हैं। अमित शाह ने रघुवर सरकार की तारीफ कहते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य में अच्छा काम हुआ है।

Sunday, February 16, 2020

लातेहार:चोरी की 20 मोटरसाइकिल के साथ तीन चोर हुए गिरफ्तार


*

*#लातेहार।*

लातेहार जिला के बालूमाथ, चन्दवा, लातेहार थाना क्षेत्र में लगातार मोटरसाईकिल चोरी की घटना होने के कारण चोरी गये मोटर साईकिल की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, लातेहार द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,बालूमाथ को निर्देशित किया गया। उनके निर्देशन में बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर राजेश मण्डल के नेतृत्व में बालूमाथ थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, पुअनि जगदेव पाहन तिर्की, पुअनि राज रौशन सिन्हा, परिपुअनि जयदीप बोस,परिपुअनि शुभम कुमार को छापामारी दल में शामिल किया गया था। उक्त टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर
1 . मो0 दिलशाद
2 . राजेश उरांव
3 . मो0 रूस्तम
को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। जिससे पुछ ताछ करने पर उपरोक्त अपराधकर्मी ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके निशानदेही पर लातेहार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी के 20 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।

WHO पहले ही कॉरोना वायरस के खतरे को ले आशंका प्रकट कर दी थी


 वर्षों पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगजनकों एक सूची प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि इस पर तत्काल वैज्ञानिक ध्यान देने की आवश्यकता है।  सभी वायरस थे, कोई भी उपचार या टीके नहीं जानता था, और सभी में महामारी को ट्रिगर करने की क्षमता थी जो हजारों लोगों को मार सकती थी - जैसे कि इबोला और स्वाइन फ्लू ने इस सदी में किया था।

 डब्ल्यूएचओ की सूची में उल्लिखित वायरल खतरों में निपा रोग, साथ ही लासा और रिफ्ट वैली बुखार शामिल थे।  गंभीर रूप से, बहुत चर्चा के बाद, डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों ने बाद में विकृतियों के इस मेनू में एक नई शर्त जोड़ने का फैसला किया: रोग एक्स।

 बीमारी एक्स ने "एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय महामारी जो वर्तमान में अज्ञात रोगज़नक़ के कारण होता है" का उल्लेख किया, डब्ल्यूएचओ ने कहा।  मानवता को अब इस तरह की रहस्यमय बीमारियों की खोज करने और उनसे निपटने के लिए काम करना चाहिए, उन्होंने कहा - हालांकि यह माना गया कि वे कुछ समय के लिए दूरस्थ खतरे बने रहेंगे।

 यह उम्मीद अब श्वसन रोग कोविद -19 के अचानक उभरने के साथ ही दिखाई देती है, जिसने एक बीमारी एक्स के अधिकांश लक्षणों को तेजी से हासिल कर लिया है। यह एक वायरस के कारण होता है जिसके लिए कोई टीका या उपचार नहीं है और पहले से ही 25 तक फैल गया है।  दो महीने पहले चीन में पहली बार दिखाई देने वाले देश।  बहुत जल्द इसे आधिकारिक तौर पर महामारी का रूप दिया जा सकता है, एक महामारी वैश्विक हो सकती है।

 सवाल यह है: दुनिया को डिजीज एक्स के उद्भव के लिए तैयार करने के लिए पर्याप्त किया गया था, यह देखते हुए कि इस तरह की संभावना पहले से ही एक वास्तविक जोखिम के रूप में अंकित की गई थी?  और अब हमें ऐसी दुनिया में क्या सबक सीखने की ज़रूरत है जो निश्चित रूप से दूसरों के दिखावे को आगे बढ़ाएगी?

 अरबपति परोपकारी, बिल गेट्स द्वारा इन बिंदुओं पर जोर दिया गया है।  कुछ समय पहले चेतावनी दी थी, "नए रोगजनकों के लगातार उभरने और हमारी दुनिया की बढ़ती हुई बढ़ती हुई क्षमता को देखते हुए, एक महत्वपूर्ण संभावना है कि हमारे जीवनकाल में एक बड़ी और घातक महामारी आएगी।"

गिरिडीह के सरिया में अज्ञात बीमारी से 6 दिन में 11 की मौत, लोगो में दहशत



#गिरिडीह। जिले के सरिया में शनिवार को बीमारी से तीन और लोगों की मौत हो गई। तीन दिनों के अंदर छह लोगों की मौत हो चुकी है। मौत से पहले सभी ने सीने में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। इसी बीमारी से गांव के पांच अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। इनका इलाज रांची और हजारीबाग में हो रहा है। शनिवार को दम तोड़ने वालों में मुकेश रजक नाम के युवक है। यह डेढ़ माह पहले मुंबई से आए थे। इनके दादा बासुदेव रजक की एक दिन पहले ही मौत हुई थी। जानकारी मिलते ही  स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई और कैंप करके लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। गांव में दहशत का माहौल है। लोग नाक और मुंह बांध कर रह रहे हैं। बता दें कि जिले के देवरी के गादीकला में पांच दिनों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है

बिग बॉस 13 के विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला ने दी ट्रॉफी, जीता 40 लाख का नकद पुरस्कार


 
बिग बॉस 13 के घर में कई महीनों तक बंद रहने के बाद, सिद्धार्थ शुक्ला आखिरकार विजेता बनकर उभरे।  'दिल से दिल तक' अभिनेता को प्रतिष्ठित ट्रॉफी मिली और उसे 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।  उन्होंने अंत में असीम रियाज के साथ लड़ाई लड़ी।
 
 प्रीमियर एपिसोड में ही अभिनेता ने अपने अच्छे लुक से सबका ध्यान खींचा।  जब घर में कर्तव्यों को साझा करने की बात आई, तो उन्हें ज्यादातर महिला प्रतियोगियों द्वारा चुना गया।

एक नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन साइग्नस ने एक अंतरिक्षयान 230+ रॉकेट पर वर्जीनिया मिड-अटलांटिक रीजनल स्पेसपोर्ट से शुरू किया




#न्यूज़ डेस्क।

 एक नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन साइग्नस ने अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते पर ले लिया है, जहां 3:21 बजे लॉन्च होने के बाद लगभग 7,500 पाउंड की विज्ञान जांच और कार्गो है।  ईएसटी शनिवार को वर्जीनिया में नासा की वॉलोप्स फ्लाइट सुविधा से।

 अंतरिक्ष यान ने वर्जीनिया मिड-अटलांटिक रीजनल स्पेसपोर्ट के पैड 0 ए से दीवार पर एंट्रेस 230+ रॉकेट पर लॉन्च किया और मंगलवार, 4 फरवरी को लगभग 4:05 बजे अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाला है। अंतरिक्ष यान के दृष्टिकोण और आगमन का कवरेज  2:30 बजे नासा टेलीविजन और एजेंसी की वेबसाइट पर शुरू करें।

 नासा के अभियान 62 अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन सिग्नस को पकड़ने के लिए स्पेस स्टेशन के रोबोटिक आर्म का उपयोग करेंगे, और नासा की जेसिका मीर एकता मॉड्यूल के अर्थ-फेसिंग पोर्ट पर रेज़िस्टेवस, कैप्चर और इंस्टॉलेशन के दौरान टेलीमेट्री की निगरानी करेंगे।  अंतरिक्ष यान को मई तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रुकना है।

 यह डिलीवरी, स्पेस स्टेशन के लिए नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन की 13 वीं कार्गो उड़ान है, जो नासा के साथ वाणिज्यिक रिज्यूपली सर्विसेज 2 अनुबंध के तहत दूसरा और एनजी-नामित नामित है, जो दर्जनों नई और मौजूदा जांचों का समर्थन करेगा।

 वैज्ञानिक जांच में शामिल सिग्नस अंतरिक्ष स्टेशन को दे रहा है:

 अंतरिक्ष में बेहतर ऊतक और कोशिका संवर्धन

 मोबाइल स्पेसलैब, एक ऊतक और सेल-संवर्धन सुविधा, जांचकर्ताओं को परिष्कृत माइक्रोग्रैविटी जीवविज्ञान प्रयोगों को करने के लिए एक त्वरित-मोड़ मंच प्रदान करता है।  इस तरह के प्रयोग यह निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं कि माइक्रोग्रैविटी मानव शरीर विज्ञान को कैसे प्रभावित करती है और नकारात्मक प्रभावों को कम करने के तरीकों की पहचान करती है।

 एक क्लोज-अप दृश्य

 मोची जांच स्पेक्ट्रोस्कोपी के साथ एक नए लघु स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का प्रारंभिक प्रदर्शन प्रदान करती है।  मोची वास्तविक समय, ऑन-साइट इमेजिंग और अंतरिक्ष स्टेशन पर सूक्ष्म और नैनोस्ट्रक्चर के मापन को प्रदर्शित करेगा।  यह क्षमता कई वैज्ञानिक पूछताछ और मिशन के फैसलों के जवाबों में तेजी ला सकती है और एक शक्तिशाली और अद्वितीय माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान मंच के रूप में जनता की सेवा कर सकती है।

 माइक्रोग्रैविटी में बोन लॉस की जांच करना

 अंतरिक्ष यात्री अपनी हड्डियों पर गुरुत्वाकर्षण क्रिया की कमी से उपजी कक्षा में हड्डी के नुकसान का अनुभव करते हैं।  ओस्टियोओमिक्स आणविक तंत्र की जांच करता है जो अस्थि भंग, शरीर में कोशिकाएं जो हड्डी का निर्माण करती हैं, और ऑस्टियोक्लास्ट, जो हड्डी को भंग करती हैं, की जांच करके इस हड्डी के नुकसान को निर्धारित करती हैं।  इन तंत्रों की बेहतर समझ से अंतरिक्ष मिशनों के दौरान अंतरिक्ष यात्री की हड्डियों के नुकसान की अधिक प्रभावी रोकथाम हो सकती है।

 फेज के साथ बैक्टीरिया से लड़ना

 फेज इवोल्यूशन फेज पर माइक्रोग्रैविटी और रेडिएशन एक्सपोजर के प्रभावों की जांच करता है, वायरस जो मानव कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं, और बैक्टीरियल मेजबान के लिए फेज की विशिष्टता और विशिष्ट फेज के लिए मेजबान प्रतिरोध सहित बैक्टीरियल होस्ट इंटरैक्शन।  बैक्टीरियोफेज और मेजबानों पर माइक्रोगेविटी और कॉस्मिक रेडिएशन के प्रभावों की बेहतर समझ के परिणामस्वरूप फेज तकनीक के महत्वपूर्ण विकास हो सकते हैं, जो अंततः भविष्य के मिशनों पर अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद करते हैं।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...