Showing posts with label MP. Show all posts
Showing posts with label MP. Show all posts

Tuesday, March 10, 2020

बिग ब्रेकिंग : मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों ने सीएम को इस्तीफा सौंपा, नई कैबिनेट बनाएंगे कमलनाथ


मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ के साथ बैठक में मौजूद सभी कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; सभी इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं


होली की रंग-अबीर के बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर सियासी संकट पैदा हो गया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक करीब 20 कांग्रेस विधायक बेंगलुरु पहुंच गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जो विधायक बेंगलुरु पहुंचे हैं उनमें 6 मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं.

मध्य प्रदेश से एक बहुत बड़ी खबर इस वक्त आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, सभी मंत्रियों ने सीएम कमलनाथ को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सीएम कमलनाथ को फिर से कैबिनेट का गठन करने और जरूरत के मुताबिक मंत्रियों को चुनने की आजादी दी गई है. सीएम कमलनाथ से जुड़े नजदीकी सूत्रों का कहना है कि बेंगलुरु गए विधायक पार्टी में वापस आ जाएंगे.

Thursday, February 13, 2020

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: 9 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर, देखिए घायलों की सूची...





#भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के स्लोप का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिसमें 3 की हालत गंभीर है। 4 को रेलवे और 5 को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेल्वे के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। और घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री पहले प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे। इस दौरान ब्रिज पर लगा शेड यात्रियों पर गिर गया। घटना को देखते ही अन्य यात्रियों में दहशत का महौल है। गनीमत रही की हादसे के समय प्लेटफार्म के पास ज्यादा यात्री नहीं थे।

भोपाल हादसे में घायलों के नाम

अयान खान – 15 वर्ष – पुरुष

अनुपम शर्मा – 31 वर्ष – पुरुष

खालिद रहमान – 28 वर्ष – पुरुष

खालिद बेग – 48 वर्ष – पुरुष

सलीम – 38 वर्ष – पुरुष

नाहिद चहां – 37 वर्ष – महिला

मरियम – 18 वर्ष – महिला

अजय सिंह - उम्र 42 वर्ष - पुरुष 

हादसे के बाद जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने स्टेशन पहुंचकर हालत का जायजा लिया तथा सरकार की ओर से साधारण घायलों को 10हज़ार रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घायलों का मुफ्त ईलाज किया जायेगा। घटना की मजिस्ट्रियल जांच करवाई जाएगी। और रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर ऐसे सभी स्टेशनों पर जांच और मरम्मत की मांग की जायेगी.

Monday, February 10, 2020

छत्तीसगढ़ के भिलाई मैत्रीगार्डन के फ्लवार शो मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन




#भिलाई।श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ भिलाई समिति  के सयुंक्त तत्वावधान मे  सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फांउडेशन व चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल तथा होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया छत्तीसगढ़ शाखा के सहयोग से हृदय रोग, मधुमेह जांच व परामर्श एवं बी.पी व शूगर जांच,ई.सी.जी.एम डी मेडिसिन,कार्डियोलॉजिस्ट,दन्त शल्य,बाल रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग चिकित्सक, सामान्य, नेत्र-विशेषज्ञ,प्रसूतिशास्री,त्वचा विशेषज्ञ,मनोचिकित्सक,आहार और पोषण,ईएनटी,
न्यूरोलाजिस्ट,फिजियोथेरेपी, होम्योपैथी,आयुर्वेद,एक्यूप्रेशर
 वैकल्पिक थेरेपी निशुल्क की गई। 
  भिलाई में मैत्रीगार्डन के फ्लावर शो में  निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 9 फरवरी 2020 रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली। शिविर मे 567 रोगीयो का निशुल्क जांच व 5 से 10 हजार लोग लाभान्वित हुए।


शिविर का मुख्य आकर्षक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए होम्योपैथी रेमेडीज का वितरण 
इस वायरस से उत्पन्न होने वाले रोग लक्षणों के आधार पर होम्योपैथी  रेमेडीज को रोकथाम के लिए व्यक्तिगत रूप से व परिवार के सभी सदस्यों के लिए
होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया छत्तीसगढ़ शाखा व्दारा खुराक उपलब्ध कराई गई 
इस अवसर पर डॉ जी.पी. पाटिल (हमाई के सचिव) विशेष रूप से आमंत्रित थे छत्तीसगढ़ शाखा से डॉ गिरीश केशवानी, डॉ कमल मानिकपुरी, डॉ के आर साहू, डॉ विकास सोनी, डॉ सुमन सोनकर, डॉ भगवती साहू, डॉ विजय तिवारी व श्री कुलदीप सोनी व्दारा मैत्रीगार्डन के फ्लावर शो में घुम घुम कर लगभग 5 से 10 हजार लोगों को कोरोनावायरस के रोकथाम की दवाई पिलाई।


मैत्रीगार्डन के फ्लावर शो में बिलासपुर हाईकोर्ट की जज श्रीमती रंजनी दुबे जी के व्दारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर कहा जनजागृति अभियान के लिए सराहनीय कदम।
बी.एस.पी. के हार्टिकल्चर व पी.एच.डी. डिपार्टमेंट के जी.एम. श्री जी.के. दुबे, हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डी.जी.एम. एन. के. जैन व व्ही संदीप नायडू तथा
 श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ चिकित्सा प्रभारी श्री व्ही.सत्यदीप नायडू, व्दारा दीप प्रज्वलित करके र्कायक्रम का शुभारंभ किये ।
इस शिविर मे सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फाउण्डेशन व्दारा बी.पी. व शुगर टेस्ट 130, ईसीजी 45 किया गया तथा  शिविर में 27 रोगियों का ईको, टी.एम. टी.का निशुल्क जांच चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल मे किया जायेगा। हृदय एवं मधुमेह के 130 रोगियों का परीक्षण डा.सुरप्रीत चोपड़ा, कारडियोलाजीस्ट सर्जन द्वारा की गई।  चन्दुलाल चन्द्राकर अस्पताल के व्दारा हड्डी रोग चिकित्सक, सामान्य,
 प्रसूतिशास्री,त्वचा विशेषज्ञ,ईएनटी
न्यूरोलाजिस्ट,आदि 156 रोगियों का परीक्षण किया गया व 289 आँख के रोगी को डा.अमीत जिज्ञासी और उनकी टीम द्वारा मशीन से जांच करके  ड्राप व दवाई का वितरण किये। 
दाँत के डा. गौरव करपाठक ने 33 लोगों की जांच की व एक्युप्रेशर से डॉ शरद यूके के द्वारा 29 तथा फिजियोथेरेपी मुकेश बोहरे व्दारा 37 व वैकल्पिक थैरेपी से डॉ बसंत श्रेवास द्वारा 39 लोगों का थैरेपी किया गया जिसमें 7 लोग 3 से 5 साल दर्द से परेशान थे अब उनको शिविर में 40 से 50% दर्द ठीक हो गये।शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुमीत द्वारा 18 बच्चे लाभान्वित हुए। मनोचिकित्सक डॉ प्रकाश भगत द्वारा 27 लोग लाभान्वित हुए।
श्री सत्य साई सेवा सगंठन छत्तीसगढ़ भिलाई समिति से श्रीमती सरोज व्यास,श्री श्रीकांत नायडू, सूश्री टी.शेवता,श्री एम. ज्योति प्रसाद,श्री श्याम साई,श्री धर्मा रेड्डी,श्रीमती प्रीति श्रेवास,श्रीमती व्ही राजेश्वरी नायडू, श्री बी.शेखर नायडू, श्री देवेन्द्र शैवेन,श्री बाला,श्री अभिषेक  इत्यादि उपस्थित थे।

Thursday, January 9, 2020

घूस के रूप में जब महिला भैंस लेकर पहुंची तहसीलदार के कार्यालय में


मध्य प्रदेश से घूस का एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ के तहसीलदार के कार्यलय में एक महिला पहुंची। महिला अपने साथ एक भैंस ली हुई थी। भैंस को पकड़ कर कार्यालय पहुंची महिला ने वहाँ मौजूद अधिकारियों से कहा कि उसका नाम बदलने के एवज में उससे यहाँ घूस की मांग की जा रही है। लेकिन घूस देने के लिए उसके पास पैसे तो नहीं है। हां, ये भैंस है। इसे ही लेले और मेरा काम कर दें।    

इस नजारे को देख अधिकारी तो अधिकारी वहाँ मौजूद लोगों के भी सर चकरा गए। वैसे अधिकारियों ने महिला को उसका भैंस को लौटा दिया और घूस मांगने के आरोपों को खारिज कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि 14 नवंबर को ही महिला का नाम बदलने का काम हो चुका है और महिला का भैंस लेकर आना एक साजिश का हिस्‍सा है। यह घटना मंगलवार की है। वहीं महिला रामकली पटेल अपने दावे पर अब भी कायम हैं।

Friday, October 25, 2019

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रही सुमित्रा महाजन ने आज झाड़ू लगाने से किया इंकार


इंदौर । लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रही श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज अपने ही संगठन के कार्यक्रम में झाड़ू लगाने से इंकार कर दिया । दरअसल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की एक संगठन महानगर विकास परिषद इंदौर में धनतेरस पर मंदिरों की सफाई करता  है। हर बार इसमें श्रीमती महाजन शामिल होकर सफाई कार्य में शामिल होती है। इस बार भी यह कार्यक्रम रखा गया था। शहर के राजबाड़ा के लक्ष्मी मंदिरपर जब यह कार्यक्रम शुरू हुआ तो पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने यह कहकर झाड़ू उठाने से इंकार कर दिया कि मैं आज झाड़ू नहीं उठाऊंगी,क्योंकि शहर पहले से ही साफ है अब इसकी जरूरत नहीं है । इस अवसर पर वर्तमान सांसद शंकर लालवानी महापौर मालिनी गौड़ के अलावा अनेक पार्षद और बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Monday, October 14, 2019

होशंगाबाद में सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की हुई मौत


होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबादमें सोमवार सुबह सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। सभी लोग होशंगाबाद में आयोजित एक टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार इटारसी और होशंगाबाद के बीच नेशनल हाईवे-69 पर पेड़ से टकरा गई।
जानकारी के मुताबिक, सभी खिलाड़ी होशंगाबाद में ध्यानचंद अकादमी अखिल भारतीय हॉकी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेलने के लिए आए थे। वे साथी खिलाड़ी आदर्श हरदुआ का जन्मदिन मनाने के लिए आयोजकों की अनुमति लेकर रविवार रात इटारसी गए थे। वहां से सुबह लौटते समय रैसलपुर के पास हादसा हुआ।

Thursday, October 3, 2019

29 लाख रुपए से भरे SBI के एटीएम को अपराधी उखाड़ ले गए


सतना । सतना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर अमरपाटन कस्बे में सफेद रंग की एसयूवी में आये बदमाश बृहस्पतिवार की रात 29 लाख रुपयों से भरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम उखाड़ कर साथ ले गये.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. अमरपाटन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर पी मिश्रा ने बताया कि चोर सहारा बैंक के निकट एसबीआई एटीएम की मशीन एवं उसमें भरे 29 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि सुबह जब आसपास के लोगों ने एटीएम केन्द्र को अस्त-व्यस्त देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वारदात में शामिल बदमाशों से जब एटीएम से नगद नहीं निकला तो वे कटर से पूरी मशीन को ही काटकर ले गये.

थाना प्रभारी ने एसबीआई के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चोरी गये एटीएम में 29,55,400 रुपये थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए एक दर्जन दल बनाये हैं, कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है लेकिन फिलहाल अरोपियों का सुराग नहीं मिला है.

Monday, September 23, 2019

हनीट्रैप गिरोह के जाल में अब कथित रूप से सरकार ही फंस गई


भोपाल। हनीट्रैप गिरोह के जाल में अब कथित रूप से सरकार ही फंस गई है। सूत्रों के अनुसार अभी तक जो खुलासे हुए हैं, उसमें सरकार के चार मंत्री और तीन दर्जन के करीब वरिष्ठ अधिकारी फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी लोगों का वीडियो इन महिलाओं के पास है। ऐसे में अब सवाल है कि क्या यह सब कुछ साजिश के तहत हुआ है। हालांकि यह रैकेट मध्यप्रदेश में पिछले कई वर्षों से चल रहा था।

गिरफ्तार महिलाओं में आरती दयाल, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर और मोनिका यादव शामिल हैं। आरती गिरोह की सरगना है, इसे ही पूर्व सीएम ने मिनल रेसीडेंसी में फ्लैट दिलवाने में मदद की है। इन सभी महिलाएं संगठित गिरोह चलाती थीं। सब अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को ट्रैप करती थी। कोई नेताओं को तो कोई अधिकारियों को ट्रैप करता था।

मंत्रियों के हैं वीडियो बताया जा रहा है कि वर्तमान मध्यप्रदेश के चार मंत्रियों के वीडियो भी इनके पास है। इस वीडियो के जरिए ये महिलाएं उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। इसके साथ ही वीडियो के आधार पर ही यह हनीट्रैप गिरोह मंत्रियों से अपना काम निकलवाती थी। यही नहीं उनसे ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर ठेकेदार तक का काम लेती थी। लेकिन अभी तक कोई सामने नहीं आया है। गिरोह की एक सदस्य बीजेपी तो एक कांग्रेस से जुड़ी रही है। ऐसे में इस मामले में सत्ता और विपक्ष के लोग शामिल हैं।

तीन दर्जन अफसरों के वीडियो कहा यह भी जा रहा है कि इनके पास कई अधिकारियों के वीडियो हैं। उसमें ज्यादातार सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इन अधिकारियों के सीडी इन महिलाओं के पास मौजूद था। पिछले दिनों इस गिरोह ने एक सीनियर आईएएस अधिकारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अभी भी यह बात सामने आ रही है कि इनके पास मंत्रालय में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों के वीडियो हैं। बताया जाता है कि इन महिलाओं की एंट्री पर भी मंत्रालय में पाबंदी लगा दी गई  थी।(न्यूज़ डेस्क)

Friday, September 13, 2019

बैजनाथ सभागार सीधी में नाटक छोहर का मंचन सफल रहा


रोशनी प्रसाद मिश्र द्वारा लिखित वा निर्देशित नाटक 'छोहर' की रही मनमोहक प्रस्तुति..........
नाटक छोहर को देख दर्शकों के आंखों में छलके आंसू

बीती रात सीधी के दक्षिण करौंदिया में स्थित बैजनाथ सभागार में नाटक छोहर की सफल प्रस्तुति हुई, उक्त नाटक की प्रस्तुति सव्यसांची आवासीय आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर सरेठी की बाल कन्याओं ने दिया, यह आयोजन इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज उत्तरप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, बता दें कि यह नाटक 15 दिवसीय लोक नाट्य कार्यशाला के दौरान तैयार कराया गया था जिसका आलेख, परिकल्पना संगीत एवं निर्देशन शहर के युवा रंगकर्मी रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया, सहायक निर्देशन रजनीश जायसवाल का रहा, प्रस्तुति संयोजन नीरज कुन्देर, प्रस्तुति प्रबंधन नरेन्द्र बहादुर सिंह, मंच प्रबंधन संतोष द्विवेदी, मंच सामग्री रूपेश मिश्र, रूप सज्जा आरती यादव एवं मीनाक्षी शर्मा, वस्त्र सज्जा करुणा सिंह वा प्रजीत साकेत, प्रॉपर्टी निर्माण डेविड सोलंकी वा भूपेन्द्र पटेल, प्रकाश रजनीश जायसवाल, संगीत सहयोगी प्रजीत साकेत एवं श्याम सुंदर बैगा का रहा ၊
मंच पर संतोषी सिंह, लक्ष्मी बाई सिंह, सीता सिंह, विभा सिंह, प्रीतू सिंह, मंजू सिंह, जया सिंह, रानी सिंह, पुष्पा सिंह शान्ति सिंह, सविता सिंह, रविता सिंह, अनार कली सिंह, कल्पना सिंह, सुहागबती सिंह, आकांक्षा सिंह 1,आकांक्षा सिंह 2,उर्मिला सिंह, राधा सिंह, बेला रानी बैगा ने अपने अभिनय और गायन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया lदर्शक दीर्घा में बतौर अतिथि राजेंद्र भदौरिया वरिष्ठ समाजसेवी, इंजी. आर. बी. सिंह राष्टीय उपाध्यक्ष भारत रक्षा मंच, डॉ. शिवशंकर मिश्र 'सरस' वरिष्ठ साहित्यकार, मैथिली शरण शुक्ल वरिष्ठ साहित्यकार, इशरद मंसूरी धर्मेंद्र सिंह प्राचार्य सव्यसांची विद्यालय , सविता विश्वकर्मा, दीपिका सिंह, अरुणा सिंह अखिलेश पाण्डेय संभागीय अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, मनोज पाण्डेय पत्रिका, कनिष्क तिवारी एम. पी. संदेश उपस्थित रहे साथ ही शहर के अन्य सदस्यों में बाबूलाल कुन्देर, राम नरेश सिंह चौहान, हरीश सिंह बघेल, आशीष पाण्डेय, रवि भारती सहित भारी मात्रा में महिला पुरुष उपस्थित थे, कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया ၊इसके बाद वैष्णवी मिश्रा ने सुन्दर सा गीत प्रस्तुत किया ၊ तदुपरांत नाटक 'छोहर' की प्रस्तुति शुरू हुई, नाटक की शुरुआत सैला नृत्य से हुई, नाटक की कथावस्तु मूलतः सोहर राग परंपरा पर आधारित था, पूरी कहानी एक स्त्री के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें आदि अनादि काल से चली आ रही स्त्री समस्या बांझपन को उल्लिखित किया गया है, हलांकि इस नाटक में यह तो नहीं दिखाया गया कि बच्चा न जन्मने का कारण पुरुष की पुरुषत्व की कमी है या फिर महिला के मातृत्व में पर अक्सर यह देखा जाता है कि चाहे कमी जिसमें भी हो लेकिन सुनना स्त्री को ही पड़ता है, बहरहाल इस नाटक को देखने के बाद यह सिद्ध हो गया कि हमारी पारंपरिक शिक्षा पद्धति चाहे वह लोकगीत हो या फिर लोकगाथा या लोककथा हो आज की शिक्षा पद्धति से ज्यादा बेहतर है, आज की शिक्षा प्रणाली में साक्षरता को ज्यादा महत्व दिया जाता है न कि शिक्षा को ၊ नाटक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शकों के आंखों में आंसू छलक और बाल कलाकारों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हांल गूंज उठा ၊ प्रस्तुति उपरान्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इन्द्रवती नाट्य समिति और त्रिदेव नीरज कुन्देर, रोशनी प्रसाद मिश्र एवं नरेन्द्र बहादुर सिंह की सराहना करते हुए किसे ने शिल्पकार कहा तो किसी कुम्हार की संजा देकर सराहना करते हुए बाल कलाकारों की भूरि- भूरि  प्रशंसा किया साथ ही लोकगीतों पर प्रकाश भी डाला, नाटक की अगली प्रस्तुति सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में कराने की बात आर. बी. सिंह ने कहा तो बाणभट्ट महोत्सव में करने को अखिलेश पाण्डेय ने कहा ၊ वहीं दूसरी ओर गोव्हाटी में भी प्रस्तुति हेतु कहा गया है ၊ तदुपरांत  बाल कलाकार मान्या पाण्डेय ने एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया और नाट्य कलाकारों ने नाटक की प्रस्तुति प्रक्रिया के बारे में बताया ၊अंत में नीरज कुन्देर ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया ၊

Monday, July 22, 2019

भिलाईःअर्पण स्कूल में मंदबुद्धि बच्चों का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण की गई


न्यूज डेस्क ၊
 
श्री सत्य साई विद्या ज्योति भिलाई व 
होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच छ.ग.शाखा के सयुंक्त तत्वावधान व्दारा अर्पण स्कूल के 30 मंदबुद्धि बच्चों का सोमवार 22 जुलाई 2019 को सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक और शारीरिक प्रत्याशा जलशीर्ष, आत्मकेंद्रित, मानसिक अपरिपक्व बच्चे, मिर्गी, अंधापन, बहरापन, मूक विकास और भाषण विकार, सिज़ोफ्रेनिया सिंड्रोम, आनुवंशिक विकार, जन्मजात रोग और तंत्रिका संबंधी रोगो का ईलाज किया गया व निशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया।।
होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच छ.ग.शाखा से डॉ कमल मानिकपुरी, डा.गिरीश केशवानी, व्दारा  मानसिक रूप से अपरिपक्व बच्चों का  स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ၊
श्री सत्य साई विद्या ज्योति भिलाई से श्री पी.श्रीकांत नायडू, श्री व्ही. सत्यदीप नायडू, श्री बी.शेखर नायडू ने अपना योगदान दिया ၊

श्री सत्य साई विद्या ज्योति के तहत गोद लिए स्कूल अर्पण स्कूल मे मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की पहचान देने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें जीवन जीने का दर्जा देने के लिए सिलाई कढाई का  प्रशिक्षण अर्पण स्कूल व्दारा दिया जाता हैं ၊
 वे सुई काम और सादा सिलाई, हेमिंग, बटन फिक्सिंग, हुक और आंख बनाने आदि भी सीखते हैं।

Friday, June 28, 2019

मप्र:आदिवासी महिला के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया




 मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक विधवा आदिवासी महिला के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया गया. बाद में पीड़िता को आरोपी के पिता ने ही किसी तरह छुड़ाया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है. वहीं, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.



जानकारी के मुताबिक, यह घटना सीधी थाना क्षेत्र की है. मामले में पुलिस का कहना है कि यह वारदात 22 जून की देर रात की है, लेकिन पीड़िता ने 26 जून को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस को दिए शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसे जबरन उठाकर घर के पीछे ले गया और रेप किया. विरोध करने पर उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने लगा
 घटना की जानकारी जब आरोपी युवक के परिजनों को मिली तो उसके पिता ने खुद आकर महिला को अपने बेटे के चंगुल से छुड़ाया. साथ ही पिता ने महिला को बदन ढंकने के लिए कपड़े भी दिए. इस दौरान आरोपित की मां भी मौजूद थी. रात में इस वारदात के बाद पीड़िता सुबह होते ही अपने मायके चली गई

Thursday, June 13, 2019

एबीपीएसएस की राष्ट्रीय सचिव पत्रकार सरोज जोशी व उनका पुत्र 5 दिन से लापता ,अनहोनी की आशंका से पत्रकार संगठन के तेवर गरम

न्यूज़ डेस्क ၊

भोपाल ၊ मध्य प्रदेश में पत्रकारों की स्थिति दिन प्रतिदिन चिंतनीय होती जा रही। पिछले 15 वर्षो में पत्रकारों की हत्या, हत्या के अंडे बाजी, रंग दारी और प्रताड़ना की घटनाऐं विकराल रूप धारण करती जा रही है। पिछ्ले 15 वर्षो के अंतराल में हमने अपने कई क्रांतिकारी पत्रकार खो दिए जो भ्रष्टाचार, भूमाफ़िया, रेतमाफ़िया, खदान माफ़िया के खिलाफ आवाज उठाने के बदले असमय मारे गए पत्रकार। वहीँ वर्तमान समय में भी मध्य प्रदेश के पत्रकार भी असुरक्षा और भय के बीच जीवन गुजार रहें है। दुर्भाग्यवश नयी सरकार भी घोषणा के बावजूद पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू नही करा सकी, जो चिंतनीय और खेद का विषय है। बहरहाल ताज़ा मामला महिला पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने एकलौते पुत्र ऋषभ के साथ तीन दिन से कहीं खो गई है। उनके मोबाईल नंबर पर सूचना -98260-73771,62651-55486 ऋषभ 99810-66515 भी पिछले पाँच दिन से (बन्द) स्वीच ऑफ है। इस संबंध में आज एबीपीएसएस के प्रतिनिधि मंडल नवागत आईजी योगेश देशमुख से मिला और पुरी स्थिति से अवगत कराया जहाँ उन्होने डीआईजी इरशाद वली को उचित और कठोर कारवाई करने का निर्देश दिए है।

आखिर कारण क्या है

वर्ष 2016 में सरोज जोशी के बर्खास्त पुलिस अधिकारी  अमिताभ प्रताप सिंह के घर में बतौर किरायेदार रहने के दौरान अमिताभ प्रताप की पत्नी सोनाली सिंह व उसके भाई ने अमिताभ प्रताप पर प्राणघातक हमला किया था। उस समय सरोज जोशी और उनका पुत्र चश्मदीद गवाह बन गए और अमिताभ की जान बचाकर हॉस्पिटल ले गए थे। उस मामलें में 2018 में सोनाली सिंह को जेल जाना पड़ा था, और तबसे सोनाली सिंह सरोज जोशी से रंजिश हो गया था। अमिताभ प्रताप सिंह की मददगार और शुभ चिंतक होने के बदले सोनाली सिंह ने सरोज जोशी और उनके पुत्र के विरुध्द टीटी नगर, श्यामला हिल्स जहागिराराबाद, रातीबढ थानों में कई झूटे मुक़दमे दर्ज कराएं थे। सूत्रों से मिली जानकारी प्राप्त हुई है कि उनको लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। किसी व्यक्ति ने सरोज जोशी से मुलाकात के बाद बताया था कि उसको 10 लाख रूपये की फिरौती सरोज जोशी और उनके पुत्र के नाम की  दी गई है। पिछ्ले 3 माह से वह बेहद मानसिक पीड़ा का सामना कर रही थी। वहीँ पत्रकार कुछ दिनों से लापता है।


Tuesday, June 11, 2019

मध्यप्रदेश में भी अलीगढ़ जैसी दरिंदगी, पिता के बगल में सो रही बेटी को उठा ले गए हैवान, रेप के बाद की हत्या

उज्जैन. अलीगढ़ में हैवानों की हैवानियत पर पूरा देश उबल रहा है। पूरे देश की यह मांग है कि अलीगढ़ के दरिंदों को फांसी हो। अभी अलीगढ़ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर से भी एक दिल दहलाने देने वाली खबर सामने आई है। अलीगढ़ की तरह ही हैवानों ने पांच साल की बच्ची से रेप किया और हत्या कर शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया।                      महाकाल की नगरी उज्जैन आज शर्मसार है। पांच साल की मासूम बच्ची के साथ यहां भी हैवानियत हुई है। जिसे सुन आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहां रात के अंधेरे में बच्ची का अपहरण किया गया, फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है। लोग दरिंदों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।                                    उज्जैन के भूखी माता क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टे पर अपने परिवारवालों के साथ सो रही बच्ची का आरोपियों ने अपहरण किया। वहां, बच्ची के माता-पिता और दो बहनें और सो रही थीं। जब सुबह परिवार की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। परिवार वालों ने काफी ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार को दोपहर में मिली जानकारी स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे भूखी माता क्षेत्र स्थित लालपुर के समीप नदी में एक बच्ची का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान की तो वह ईंट भट्ठे से गायब बच्ची के रूप में पहचान की गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।

Wednesday, June 5, 2019

जब अस्पताल के डॉक्टर मरीज की लापरवाहीजनित मृत्यु के बाद करते रहे मुर्दे का इलाज

जबलपुर(मप्र)। अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक में एक सीन बहुत फेमस हुआ था, जब वह एक मुर्दे को भर्ती कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाता है। जहां डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा उससे लाखों रुपए ले लिए जाते हैं, अंत में उसे मुर्दा घोषित कर और पैसों की मांग की जाती है। जबकि वो व्यक्ति पहले ही मर चुका होता है। ये तो रही फिल्म की बात, जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के इलाज में लापरवाही बरतने और मौत होने के बाद भी उसे वेंटिलेशन में घंटों रखने के मामले में खुलासा हुआ है।                        जिला उपभोक्ता फोरम ने अहम फैसले में शहर के निजी अस्पताल को मरीज की मौत के लिए इलाज में की गई लापरवाही को वजह माना। फोरम अध्यक्ष केके त्रिपाठी व सदस्य योगेश अग्रवाल की कोर्ट ने अस्पताल के मैनजिंग डायरेक्टर व इलाज के लिए जिम्मेदार डॉक्टर को आदेश दिए कि वे इसके एवज में मृतक के परिजन को दस लाख रुपए हर्जाना अदा करें। केस खर्च का दस हजार रुपए भी परिवादी को प्रदान किया जाए।

Tuesday, April 16, 2019

तो क्या अपनी किडनी बेच कर लड़ेंगे चुनाव,आखिर क्यों ...............

पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग के सामने महंगे होते चुनावी खर्चे और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आयोग से आर्थिक मदद की मांग की है.

मध्य प्रदेश के बालाघाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक किशोर समरीते ने चुनाव आयोग से अपनी किडनी (गुर्दा) बेचने की इजाजत मांगी है. पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग के सामने महंगे होते चुनावी खर्च और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आयोग से आर्थिक मदद की मांग की है. समरीते ने बालाघाट के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है, 'लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 लाख रुपये है, मगर मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए इतनी धनराशि नहीं है. वहीं, दूसरे उम्मीदवारों की संपत्ति हजारों करोड़ के आसपास है. इसके साथ ही चुनाव प्रचार की अवधि में महज 15 दिन शेष हैं, इस अवधि में जन सहयोग से राशि जुटाना संभव नहीं है.'


समरीते ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि आयोग 75 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराए या बैंक से राशि बतौर कर्ज दिलाने में मदद करें. अगर यह दोनों ही संभव नहीं हो तो उन्हें अपने दो में से एक गुर्दा बेचने की अनुमति दें.


समरीते का कहना है कि वे 10 साल बाद निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लिहाजा चुनाव आयोग उनकी मदद करे या गुर्दा बेचने की अनुमति दे. चुनाव प्रक्रिया के मंहगे होते जाने की वजह से कमजोर वर्ग प्रत्याशियों का चुनाव लड़ना मुश्किल होता जा रहा है. चुनाव आयोग को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे आम आदमी के लिए भी चुनाव लड़ना आसान हो.

Saturday, March 30, 2019

पत्नी को गुजारा भत्ता देने पर कोर्ट में बोला पति- राहुल गांधी देंगे तो दूंगा

मध्यप्रदेश के इंदौर में पारिवारिक  अदालत में एक ऐसा मामला आया जिसने सभी को मुस्कुराने की वजह दे दी। यहां एक पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। 12 मार्च को अदालत ने इंदौर के सुखलिया के रहने वाले आनंद शर्मा को अपनी पत्नी दीपमाला को हर महीने साढ़े चार हजार रुपये भरण-पोषण के लिए देने का आदेश दिया था लेकिन वह अपनी पत्नी को रकम नहीं दे रहे थे।

इस मामले पर जब  अदालत में सुनवाई हुई तो शर्मा ने कहा कि वह बेरोजगार हैं। वह प्रतिमाह पत्नी को भरण-पोषण का खर्च नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने अपने घोषणापत्र में यह एलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यदि उनकी सरकार बनी तो वह बेरोजगारों के खाते में हर महीने छह हजार रुपये देंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने पूरे होशोहवास में यह लिखकर देता हूं कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जो भी राशि मुझे मिलेगी उसमें से प्रतिमाह साढ़े चार हजार रुपये पत्नी को दे दूंगा। यदि अदालत चाहे तो वह बेरोजगारी भत्ते की राशि में से पत्नी के भरण-पोषण की रकम सीधे उसके खाते में जमा करने का आदेश दे सकती है।'

अदालत ने शर्मा के बयान को अपने रिकॉर्ड में ले लिया है। इसपर 29 अप्रैल को बहस होगी। अदालत ने 12 मार्च को हुई सुनवाई में शर्मा को आदेश दिया था कि वह पत्नी के भरण-पोषण के लिए हर महीने तीन हजार रुपये और 12 साल की बेटी आर्या के लिए डेढ़ हजार रुपये दें।

प्रधान न्यायाधीश के सामने आवेदन देते हुए आनंद ने कहा कि उनका इरादा न्यायालय की अवमानना करना नहीं है लेकिन बेरोजगार होने की वजह से वह भरण-पोषण की राशि देने में असमर्थ हैं। आनंद और दीपमाला की शादी साल 2006 में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। जिस कारण पत्नी ने उनपर मामला दर्ज किया हुआ है।✍🏽

Sunday, January 6, 2019

हैवान पुत्र ने माँ की हत्या कर पीया उसका खून,मानवीय रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना

रायपुर। नए वर्ष के मौके पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था, वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई। दरअसल, तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद उनका खून भी पिया।

मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में 27 वर्षीय युवक ने अपनी मां के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने की फिराक में था तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

‘मां को समझता था डायन’
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि दिलीप यादव तंत्र साधना करता था और वह अक्सर इंसानों की बलि की बात किया करता था। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी मां को डायन कहता था और अपने पिता, भाई की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराता था।

‘पिता की मौत के लिए मानता था जिम्मेदार’
पुलिस का कहना है कि वह अपनी मां को अपने पिता और भाई की आकस्मिक मौत और भाई के भाभी से अलग होने के पीछे का कारण मानता था। उसके अंधविश्वास ने उसे काले जादू की ओर मोड़कर हत्यारा बना दिया। यह पूरी घटना सामने आने के बाद आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Monday, December 17, 2018

शपथ लेने के बाद तुरंत कमलनाथ ने किए किसानों के कर्ज माफ ,बने मप्र के 18वें मुख्य मंत्री

 कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री बने . राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कमलनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ  दिलाई. शपथ लेने के तुरंत बाद ही अपने वादे के मुताबिक मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी भोपाल में किसानों के कर्ज़ माफ (Loan Waiver) करने वाली फाइल पर दस्तखत कर दिए. बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने से पहले ही कहा कि था कि वे 10 दिनों से पहले ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे.  कमलनाथ ने कहा था, '10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा. कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ही 2 लाख रुपये तक के कर्जमाफी की घोषणा की थी, जिसे सरकार गठन के तुरंत बाद ही बाद अमल में लाया गया. बता दें कि कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, शरद यादव, राकांपा के शरद पवार, चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे. शपथ ग्रहण समारोह जम्बूरी मैदान में हुआ.  


शपथग्रह के कुछ ही घंटे बाद मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'मध्यप्रदेश शासन एतद् द्वारा निर्णय लिया जाता है कि मध्यप्रदेश राज्य में स्थित राष्ट्रीयकृत तथा सहकारी बैंकों में अल्पकालीन फसल ऋण के रूप में शासन द्वारा पात्रता अनुसार पाए गए किसानों के 2 लाख रुपये की सीमा तक का दिनांक 31 मार्च, 2018 की स्थित में बकाया फसल ऋण माफ किया जाता है. बता दें कि किसानों की ऋण माफी से मध्यप्रदेश सरकार पर 56 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाकर 51000 रुपये कर दी है.

मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से किसानों की कर्जमाफी की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया, 'मध्यप्रदेश के सीएम ने किसानों का कर्ज माफ किया. '

बता दें कि कर्ज माफी जून 2009 के बाद के कर्जदार किसानों की होगी. इसमें लगभग 33 लाख किसानों को फायदा होगा. प्रदेश के किसानों पर सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण विकास बैंक और निजी बैंकों का 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है. इसमें 56 हजार करोड़ रुपये का कर्ज 41 लाख किसानों ने लिया है. वहीं, लगभग 15 हजार करोड़ रुपये डूबत कर्ज (एनपीए) है. कर्ज माफी के लिए फिलहाल जिस फॉर्मूले पर मंथन हो रहा है, उसमें डूबत कर्ज को माफ करने के साथ नियमित कर्ज पर लगभग 25 हजार रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इससे लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय भार सरकार पर आएगा.


गौरतलब है कि चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा था कि सबसे पहले हमारी प्राथमिकता किसानों की कर्जमाफी की होगी. राहुल गांधी ने कहा था कि यह जीत किसानों की है. युवाओं की है. छोटे दुकानदारों की है. राहुल गांधी ने कहा कि अब बदलाव का समय है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि पीएम मोदी ने किसानों के साथ जो वादा किया था वह भी टूटा है. उन्होंने कहा कि हम जहां जीते हैं, वहां ऐसी सरकार देंगे उसपर लोग गर्व करेंगे. उन्होंने कहा था कि सरकार का गठन होते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.


बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं. यह संख्या साधारण बहुमत, 116 सीट, से दो कम हैं. हालांकि बसपा के दो, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है. जिससे कांग्रेस को फिलहाल कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है. वहीं, भाजपा को 109 सीटें मिली हैं. 

छत्तीसगढ़ में भी कर्ज माफी की तैयारी शुरू:

उधर, छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की जीत के बाद राज्य शासन के अधिकारियों ने किसानों की कर्ज माफी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. राज्य शासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सहकारिता विभाग के उपसचिव पीएस सर्पराज ने संचालक संस्थागत वित्त संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक को पत्र लिखकर किसानों की ऋण माफी योजना को लागू करने के लिए जानकारी मांगी है. बता दें कि कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा.

पत्र में लिखा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई है. इस घोषणा की पूर्ति के लिए किसानों की ऋण माफी योजना तैयार किया जाना है. अधिकारियों से कहा गया है कि उनके अधीन कार्यरत बैंकों द्वारा किसानों को वितरित कृषि ऋण अवशेष की जानकारी 30 नवंबर की स्थिति के अनुसार उपलब्ध कराएं. 

Thursday, December 13, 2018

तीन राज्यों में अप्रत्याशित सफलता के बाद मुख्य मंत्री पद को ले छूटा कांग्रेस का पसीना

  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार कर रही है. बुधवार को पूरे दिन कांग्रेस हाईकमान इन राज्यों में अपने नेताओं और जीते विधायकों से बात करने में व्यस्त रहे. दावेदार के समर्थकों द्वारा राज्यों में हंगामा बरपा है ၊ पार्टी से जुड़े सूत्रो की मानें तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी किसी फैसले तक पहुंचने से पहले अगले साल होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर चल रही है.                                   बता दें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. कांग्रेस इन दोनों राज्यों में अपने सहयोगी दलों की मदद से सरकार बनाने जा रही है. मध्यप्रदेश में उसे 114 सीटें मिली हैं जो बहुमत से दो सीट कम है वहीं राजस्थान में पार्टी को 99 सीटें मिली है. यहां भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. 

Monday, December 3, 2018

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को लेकर छिड़ा विवाद


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो जारी किए हैं, जिनमें वोटिंग मशीनों को बदलने की कोशिशें की जा रही हैं।

इस बीच, चुनाव आयोग ने स्वीकार किया है कि भोपाल के जिस स्ट्रांग रूम में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम रखी गई थी, वहां शुक्रवार को अचानक बिजली जाने की वजह से सीसीटीवी कैमरे क़रीब एक घंटे तक बंद रहे।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक़, आयोग ने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश के सागर में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को जमा करने के मामले में एक अधिकारी के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई है। आरोप है कि अधिकारी ने वोटिंग के दो दिन बाद तक ईवीएम अपने पास रखी हुई थी।

चुनाव आयोग ने कहा, ‘भोपाल कलेक्टर की रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 नवंबर को बिजली जाने की वजह से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीव कैमरे और एलईडी डिस्प्ले सुबह 8.19 से लेकर 9.35 तक काम नहीं कर रहे थे। इसकी वजह से इतनी देर तक रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकी थी।

इंडिया टुडे के अनुसार, ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ होने की वजह से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार से पुराने भोपाल जेल में स्ट्रांग रुम की निगरानी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 11 दिसंबर तक इवीएम पर नज़र बनाए रखें।

बता दें कि 11 दिसंबर को चुनाव के नतीजें आएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में मतदान ख़त्म होने के बाद ईवीएम को लेकर उपजे विवाद को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मिलकर ईवीएम की सुरक्षा के लिए चौकसी बढ़ाने की मांग की है.

मध्य प्रदेश के खुरई विधानसभा क्षेत्र से बिना नम्बर प्लेट के वाहनों से काफ़ी संख्या में सागर पहुंचाई गईं संदिग्ध वोटिंग मशीनों को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है। बीते 28 नवंबर को मतदान ख़त्म होने के 48 घंटे बाद यानी 30 नवंबर को ये ईवीएम सागर पहुंचाई गई थीं।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...