मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार कर रही है. बुधवार को पूरे दिन कांग्रेस हाईकमान इन राज्यों में अपने नेताओं और जीते विधायकों से बात करने में व्यस्त रहे. दावेदार के समर्थकों द्वारा राज्यों में हंगामा बरपा है ၊ पार्टी से जुड़े सूत्रो की मानें तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी किसी फैसले तक पहुंचने से पहले अगले साल होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर चल रही है. बता दें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. कांग्रेस इन दोनों राज्यों में अपने सहयोगी दलों की मदद से सरकार बनाने जा रही है. मध्यप्रदेश में उसे 114 सीटें मिली हैं जो बहुमत से दो सीट कम है वहीं राजस्थान में पार्टी को 99 सीटें मिली है. यहां भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
No comments:
Post a Comment