Showing posts with label धनबाद. Show all posts
Showing posts with label धनबाद. Show all posts

Saturday, September 24, 2022

आइपीएल मैच में हार के रुपयों के लिए दोस्तों ने कर दी हर्षित की हत्या

 

File Photo....

धनबाद।

महुदा रेलवे कालोनी निवासी रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार यादव की हत्या कर उसके दो साथियो ने शव को दफना दिया था। देर रात महुदा पुलिस ने उसका शव ब्लॉक दो के जमुनिया समीप एक गडढे से बरामद किया। बताया जाता कि आइपीएल मैच में हर्षित ने सट्टा लगाया था, जिसमें वह चालीस हजार रुपया हार गया था। उसी पैसे के लिए उसकी हत्या की गयी थी। इस संबंध में विंध्याचल यादव ने कल  शाम महुदा थाना में एक आवेदन देकर अपने पुत्र के अपहरण की आंशका जतायी थी। उसने संदेह के आधार पर दो युवको के नाम पुलिस को बताया था। पुलिस उन दोनो युवको को थाना लाकर पुछताछ कर रही थी। पुलिस द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने पर दोनो ने रूपयो के लिए हर्षित की हत्या कर शव को दफना दिये जाने की बात कबूल की। उन दोनो की निशानदेही पर पुलिस ने हर्षित के शव को देर रात ही बरामद कर लिया।
 दोनो युवक खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन चौहान पट्टी के रहने वाले बताये जाते हैं।

Thursday, April 8, 2021

कोरोना से बिगाड़ी माली हालत, एक और व्यक्ति ने कर ली अवसाद में आत्महत्या





धनबाद में निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. कोरोनाकाल में उसका ठेकेदारी का काम बंद होने से वह डिप्रेशन में था.


धनबाद: निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक व्यक्ति का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है. वह एमबीई कंपनी में ठेकेदारी करता था, लेकिन कोरोना काल से ही उसका कामकाज ठप था. इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया था.


मृतक की बेटी ने बताया कि कोरोना काल में कामकाज ठप होने से घर की माली हालत खराब हो गई थी. खाने के लाले पड़ गए थे. उसके पिता डिप्रेशन में थे. जबकि भाई सुमित और अमित कम उम्र में ही पेट के भूख मिटाने के लिए काम पर लगना पड़ा था. इस बीच यह घटना हो गई. सूचना पर बुधवार देर रात कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची.
ना जाने क्या हो गया

बता दें कि मृतक अशोक सिंह के दो बेटा एवं तीन बेटी हैं. पत्नी का अरसे पहले निधन हो गया था. अशोक ने तीनों बेटी का विवाह कर दिया था, जबकि दोनों बेटे छोटे थी. इधर जानकारी मिलने पर बड़ी बेटी ससुराल से अपने पिता के घर पहुंची थी. मृतक के बड़े बेटे सुमित कुमार ने बताया कि छोटा भाई काम पर गया था और हम बाजार सब्जी लाने गए थे. जब घर आए तो देखा पापा ने खुदकुशी कर ली थी. इससे पहले दोपहर तक वे ठीकठाक थे. शाम को अचानक ना जाने क्या हो गया. घटने के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Wednesday, March 10, 2021

धनबाद के शंकर रवानी होंगे राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित घरेलू हिंसा वीडियो कॉन्फ्रेंस में पैनलिस्ट




धनबाद।
 राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली द्वारा 12 मार्च 2021 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में  महिला हिंसा रोक पर कार्यरत संस्था झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी को पैनलिस्ट सदस्य के रूप में आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार के संयुक्त सचिव ए अशोली चलाई ने पत्र देकर श्री रवानी को दी है।पत्र में श्री चलाई ने कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने घरेलु हिंसा ,महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, इस संबंध में आयोग द्वारा 18 जनवरी 2021 बैठक के दौरान आये बिन्दुओ पर चर्चा प्रारम्भ किया है, 12 मार्च को आयोजित कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कानून की स्थिति की समीक्षा और विश्लेषण करना है और व्यवहार संशोधन के लिए समेकित रिपोर्ट तैयार करना है,ताकि घरेलु हिंसा रोक पर कानून प्रभावी ढंग से काम कर सके।झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट पिछले दस वर्षों से धनबाद जिला में घरेलू हिंसा एवं महिला हिंसा रोक पर काम कर रही है।

Saturday, February 20, 2021

साइबर ठगी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, 9 लाख नगद, कार, मोबाइल, एटीएम, पासबुक बरामद




धनबाद।
 साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है. पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 9 लाख नकद समेत कार, मोबाइल व अन्य समान पुलिस ने बरामद की है.

साइबर डीएसपी सौरभ लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर अपराधी पंकज दा और भागीरथ दत्ता दोनों मिलकर साइबर ठगी के जरिए अर्जित पैसों को उनके ठिकाने तक पहुंचाया करते थे. पुलिस पिछले कई दिनों से इनकी छानबीन में लगी थी.

पुलिस की टीम ने पंकज दा को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड से गिरफ्तार किया है. जीटी रोड स्थित एक एटीएम से इसके द्वारा पैसे की निकासी की जा रही थी. पंकज दा की निशानदेही पर पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने भागीरथ दत्ता को गिरफ्तार किया है

भागीरथ ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि वह जामताड़ा के सोनवाद के रहने वाले नितेश के पास पैसे पहुंचाया करता था. पुलिस ने नीतेश के आवास पर भी छापेमारी की. इस दौरान नितेश मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने यहां से 9 लाख रुपए बरामद किये हैं.

नितेश के पिता शंकर दा पैसे से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दी, जिसके बाद पुलिस रुपये जब्त कर थाना ले आई है. पुलिस ने नगदी के साथ-साथ एक कार, एक बाइक के अलावे पासबुक व एटीएम भी इन दोनों के पास से बरामद की है.

Monday, February 8, 2021

दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बालिग होने तक अलग रहने पर हुईं राजी





धनबाद।
धनबाद में दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली है. इसमें से एक की उम्र 14 साल और दूसरी की उम्र 13 साल है. इनमें से एक लड़की ने लड़के की तरह दूसरी की मांग में सिंदूर भरा और शादी करने की बात कही.

धनबाद: शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दो नाबालिग सहेलियों ने मंदिर जाकर आपस में शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठान ली. इनकी उम्र मजह 14 साल और दूसरी 13 साल की है. पुलिस ने फिलहाल इन दोनों को अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है.

जानकारी देते एएसआई
दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में रचाई शादी
दोनों में लड़कियों में एक न सिर्फ लड़कों की तरह हेयर स्टाइल रखती है बल्कि कपड़े भी लड़कों की तरह की पहनती है. इनका कहना है कि दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं और एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकती हैं. लड़कियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इन्होंने घर से भागकर एक मंदिर में शादी रचा ली और पास के ही एक झोपड़ी में रहने लगीं. इस बीच दोनों अपने एक फ्रेंड से भी मदद लेना चाहती थी, लेकिन ऐसा मामला देख उसके फ्रेंड ने मदद करने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों अपने-अपने घर वापस आ गईं

इनकी हरकत से परेशान परिजन
जब लड़की के परिजनों ने उसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद तत्काल दोनों परिवार के लोग उन्हें लेकर सरायढेला थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को धनबाद महिला थाना के हवाले कर दिया. थाने में बैठी 14 वर्षीय लड़की मीडिया के हर सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहती है, 'अभी वह दोनों नाबालिग हैं, जब बालिग हो जाएंगी तो वह अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएगी और अपने साथ ही रखेगी. इस बीच अगर उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाएगी. लड़कियों के परिजन दोनों की हरकत से हतप्रभ हैं और इनके इस रिश्ते को किसी भी कीमत पर अपनाने को तैयार नहीं हैं.

Saturday, March 9, 2019

महिलाओं से सम्बंधित सवाल, समस्या और समाधान को लेकर मंथन करने की जरूरत है

धनबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च महिलाओं से सम्बंधित सवाल, समस्या और समाधान को लेकर मंथन करने की जरूरत पर बल देता है। आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं पर बात तो करती है पर महिलाओं को उनका अधिकार देने से डरती भी है क्यों ? ये सवाल मथता है कि जिस आधी आबादी को लेकर हम काम कर रहे वही उपेक्षित कैसे रह जाता है। जागरूकता की कमी, शिक्षा का अभाव, परंपरा के नाम पर बंधन, पुरुषों की मानसिकता, संवैधानिक अधिकार का उपयोग न होना और भी बहुत कुछ जिसके वजह से मजिलाएँ आज हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद भी अपनी अलग पहचान के लिए जद्दोजहद कर रही है। 

महिला अधिकार को लेकर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण को लेकर आवाज उठाई मगर भाजपा सरकार ने महिलाओं के इस मांग को अनसुना कर गई। हाल के तीन चार साल में लगातार महिलाओं पर यौन उत्पीड़न की घटना बढ़ी और जिस तरह से भाजपा की केंद्र और भाजपा की  राज्य सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया उससे न्याय की उम्मीद नही जगती। खैर, सरकार अपना काम करती है। हमें अपना काम करते रहना चाहिए महिलाओं को लेकर उनके अधिकार और उनको न्याय दिलाने को लेकर, जागरूक करने को लेकर।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाने के क्रम में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कही। साथ मे सोनी खातुन, शिल्पी देवी, सविता देवी, अंजू शर्मा, कुसमी देवी आदि मौजूद थी।

Tuesday, February 26, 2019

पाक का झंडा ओढ़ फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर युवकों ने माहौल बिगाड़ा, चौकस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया 3 को गिरफ्तार

धनबाद ၊

 एक ओर जहाँ सभी देशवासी आज पाकिस्तान पर भारत द्वारा  किये गए करारे जवाब से अपना सिना तान गौरान्वित हो रहे है, देश की सेना तिरंगे की आन, बाण और शान को बचाए रखने के लिए लगातार अपनी जान जोखिम में डाले हुए है, वही देश के अंदर बैठे कुछ पाकिस्तान परस्त रह-रह कर कुछ ऐसा कर रहे है जिससे देश की एकता और अखंडता पर खतरा मंडराने लग रहा है। आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनती दिखी। लेकिन मुस्तैद और धैर्यवान धनबाद पुलिस ने न सिर्फ मामले को बड़े ही धीरज के साथ शांत कराने प्रयास किया, बल्कि जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।

 

मामला धनबाद के निरसा प्रखण्ड के  वैधपुर गांव का है। दरअसल यहाँ का रहने वाले एक सख्श मुख़्तार अंसारी ने न सिर्फ अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पाकिस्तानी झंडा ओढ़ कर तस्वीरें खिंचवाई बल्कि उस तस्वीर को ‘BAIDPUR BOYS’ के नाम से अपने फेसबुक एकाउंट पर बड़े ही शान से पोस्ट भी कर दिया। जबकि उसके इस पोस्ट को देख उसके कुछ साथी कॉमेंट में लिख कर उस पोस्ट को जल्द हटाने की भी बात कह रहे है लेकिन वह सख्श बेपरवाह भरा मैसेज करता दिख रहा है।

 

Saturday, February 9, 2019

कांग्रेस से सम्बद्ध ट्रेड युनियन राकोमसं के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेंद्र प्रसाद सिंह


बोकारो । झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन राष्ट्रीय महिला सचिव संगीता तिवारी ने  कहा कि 7 फरवरी को जामाडोबा के सभागार में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक हुई । जिसमें इंटक महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को पुनः निर्विरोध  राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया।


इसके अलावा इंटक राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सभी क्षेत्रीय और ब्रांच के लोगों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए धनबाद के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर सरफराज अहमद, मन्नान मलिक, ओपी लाल, एके झा, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष महतो, एसक्यू जामा, सुरेश चंद्र झा वीरेंद्र अम्बष्ठा, संगीता तिवारी, पीएन तिवारी सहित सारे पदाधिकारियों ने सहमति प्रदान की।


राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कमेटी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड पश्चिमी झरिया क्षेत्र के पदाधिकारियों ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को हार्दिक शुभकामना और बधाई दी।

Monday, January 28, 2019

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मेरे भाई नीरज सिंह की हत्या कराई गई -एकलव्य सिंह,डिप्टी मेयर

धनबाद ၊

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मेरे भाई नीरज सिंह की हत्या कराई गई। इन्ही शब्दों के साथ सोमवार को धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकांड मामले में धनबाद न्यायालय में अपनी गवाही कलमबद्ध कराई।

लगभग 22 महीने बाद नीरज सिंह हत्याकाण्ड मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है। सोमवार को धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार की अदालत में नीरज हत्याकांड मामले में तीन गवाहों ने अपनी गवाही कलमबद्ध कराया। राजू सिंह, अनुप कुमार उर्फ अनुप पासवान और धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में आज अपनी गवाही दी है। वैसे आज एकलव्य सिंह की गवाही पूरी नहीं हो सकी। जिसे कल तक के लिए मुल्तवी कर दिया गया है। कल एक बार फिर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकाण्ड मामले में डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह अपनी पूरी गवाही अदालत में कलमबद्ध कराएंगे।


पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में गवाही के दौरान झरिया के विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। हत्या के 22 महीने बाद इस केस में आज से ट्रायल शुरू चुका है। इस मामले में पहले ही आरोपियों को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक झटका लग चुका है। पुलिस ने पहले चार्जशीट में कुल 49 लोगों को गवाह बनाया है।

Sunday, January 27, 2019

धनबाद: उत्पाद विभाग की बड़ी सफलता,राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे करीब 1 करोड़ की शराब से भरी ट्रक पकड़ा

धनबाद ၊

उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने शराब से भरे एक ट्रक के साथ दो लोगों को पकड़ा है।जब्त की गई शराब लाखों की बताई जा रही है।बताया जा रहा है,उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे शराब से भरी एक ट्रक एक होटल के सामने खड़ी है।ट्रक में लोड शराब को खपाने की तैयारी चल रही है।सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम रेस हो गई और जाल बिछाकर राजगंज थाना क्षेत्र पहुंची।उत्पाद विभाग की टीम को देखकर सभी लोग भागने लगे।भागने के क्रम में टीम ने ट्रक ड्राइवर ओर खलासी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

जांच में जुटी उत्पाद विभाग बताया गया कि ट्रक ग्वालियर से निकला था और इसे अरुणाचल प्रदेश पहुंचना था।लेकिन राँची हजारीबाग से होते हुए ट्रक धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड इलाके में कैसे और क्यों पहुंची इसकी जांच पड़ताल में उत्पाद विभाग जुट गई है।

सहायक उत्पाद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि इस शराब की खरीदारी लगभग 30 लाख रुपये में की गई है।जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है।ट्रक में 17 सौ पेटी शराब पाई गई है. वहीं पूरे मामले में उत्पाद विभाग की टीम जुट गई है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...