Monday, January 28, 2019

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मेरे भाई नीरज सिंह की हत्या कराई गई -एकलव्य सिंह,डिप्टी मेयर

धनबाद ၊

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मेरे भाई नीरज सिंह की हत्या कराई गई। इन्ही शब्दों के साथ सोमवार को धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकांड मामले में धनबाद न्यायालय में अपनी गवाही कलमबद्ध कराई।

लगभग 22 महीने बाद नीरज सिंह हत्याकाण्ड मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है। सोमवार को धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार की अदालत में नीरज हत्याकांड मामले में तीन गवाहों ने अपनी गवाही कलमबद्ध कराया। राजू सिंह, अनुप कुमार उर्फ अनुप पासवान और धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में आज अपनी गवाही दी है। वैसे आज एकलव्य सिंह की गवाही पूरी नहीं हो सकी। जिसे कल तक के लिए मुल्तवी कर दिया गया है। कल एक बार फिर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकाण्ड मामले में डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह अपनी पूरी गवाही अदालत में कलमबद्ध कराएंगे।


पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में गवाही के दौरान झरिया के विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। हत्या के 22 महीने बाद इस केस में आज से ट्रायल शुरू चुका है। इस मामले में पहले ही आरोपियों को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक झटका लग चुका है। पुलिस ने पहले चार्जशीट में कुल 49 लोगों को गवाह बनाया है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...