पिछले तीन दिनों में दिमागी बुखार के कारण ग्वालपाड़ा में तीन, सोनितपुर में दो तथा बारपेटा, धुबरी, बोंगईगांव व कोकराझार में एक-एक की मौत हुई है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में ही नौ लोग इस बुखार का शिकार हो गए हैं। भीषण बाढ़ के कारण असम में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, इस महीने की शुरुआत से अब तक 477 लोगों में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है ၊
Showing posts with label Assam. Show all posts
Showing posts with label Assam. Show all posts
Wednesday, July 24, 2019
बिहार के बाद अब असम में दिमागी बुखार से आक्रांत 110 बच्चों की हुई मौत
Saturday, July 6, 2019
नीम हकीम ने की 'इलाज' के बहाने 22 साल और 16 साल की लड़की से रेप, महिलाओं ने पीट-पीट कर मार डाला
असम के वेस्ट कार्बी आंगलांग जिले में भीड़ ने एक नीमहकीम को पीट-पीट कर मार डाला। इस व्यक्ति पर 22 साल की महिला और 16 साल की लड़की से इलाज के बहाने रेप का आरोप था।
असम में महिलाओं ने एक 22 वर्षीय युवती और 16 साल की लड़की के साथ रेप करने के आरोप में एक नीम-हकीम को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 22 साल की महिला और उसकी 16 साल की रिश्तेदार की तरफ से रेप के आरोप के बाद महिलाओं की भीड़ ने इस वारदात को अंजाम दिया। वेस्ट कार्बी आंगलांग जिले के एसपी ने कहा कि आरोपी पड़ोस के हजोई जिले का रहने वाला था।
नीम-हकीम इन दोनों के घर एक दृष्टिहीन महिला का ‘इलाज’ करने गया था। 3 जुलाई को आरोपी ने कथित रूप से दुबारा उनके घर गया और पूजा पूरी करने की बात कही। पूजा के बाद उसने अलग से पूजा के नाम पर 22 साल की महिला को अलग कमरे में ले गया। इसके बाद उसने कमरे में महिला के साथ रेप किया। परिवार का आरोप है कि उसने कमरे में महिला का रेप किया और उसे धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसके परिवार को मार देगा।
एसपी ने बताया, ‘पुलिस को जैसे ही पता लगा कि महिलाओं की भीड़ आरोपी को पीट रही है, उसे वहां से छुड़ाया गया।’ उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया कि दो केस दर्ज किए गए हैं। एक आरोपी की हत्या और दूसरा कथित रूप से रेप का।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

