Saturday, February 9, 2019
उप्र व उत्तरांचल में जहरीली शराब पीने से 70 मरे,मृत्यु भोज में पी थी .
कांग्रेस से सम्बद्ध ट्रेड युनियन राकोमसं के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेंद्र प्रसाद सिंह
बोकारो । झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन राष्ट्रीय महिला सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि 7 फरवरी को जामाडोबा के सभागार में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक हुई । जिसमें इंटक महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया।
इसके अलावा इंटक राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सभी क्षेत्रीय और ब्रांच के लोगों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए धनबाद के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर सरफराज अहमद, मन्नान मलिक, ओपी लाल, एके झा, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष महतो, एसक्यू जामा, सुरेश चंद्र झा वीरेंद्र अम्बष्ठा, संगीता तिवारी, पीएन तिवारी सहित सारे पदाधिकारियों ने सहमति प्रदान की।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कमेटी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड पश्चिमी झरिया क्षेत्र के पदाधिकारियों ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को हार्दिक शुभकामना और बधाई दी।
Friday, February 8, 2019
मायावती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CJI बोले- हाथियों और अपनी मूर्तियों पर खर्च पैसे लौटाएं
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों को झटके पर झटके लगने आरम्भ हो गए हैं . इस क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका की सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि BSP सुप्रीमो मायावती ने अपनी और हाथियों की मूर्तियां बनाने में जितना जनता का पैसा खर्च किया है, उसे वापस करना चाहिए. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई कर रहे थे. इस मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने 2009 में दायर रविकांत और अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मायावती को मूर्तियों पर खर्च सभी पैसों को सरकारी खजाने में जमा कराना चाहिए. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने मायावती के वकील को कहा कि अपने क्लाइंट को कह दीजिए कि सबसे वह मूर्तियों पर खर्च हुए पैसों को सरकारी खजाने में जमा कराएं.
आपको बता दें कि मायावती के द्वारा उत्तर प्रदेश में बसपा शासनकाल में कई पार्कों का निर्माण करवाया गया. इन पार्कों में बसपा संस्थापक कांशीराम, मायावती और हाथियों की मूर्तियां लगवाई गई थीं. ये मुद्दा इससे पहले भी चुनावों में उठता रहता है और विपक्षी इस मुद्दे पर निशाना साधते हैं. बसपा शासनकाल में ये पार्क लखनऊ, नोएडा समेत अन्य शहरों में बनवाए गए थे.
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले भी 2015 में उत्तर प्रदेश की सरकार से पार्क और मूर्तियों पर खर्च हुए सरकारी पैसे की जानकारी मांगी थी. उत्तर प्रदेश में पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार इस मुद्दे पर बसपा को घेरते रहे हैं.
खर्च हुए थे करीब 6000 करोड़
उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान लखनऊ विकास प्राधिरकरण (LDA) के रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि लखनऊ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बनाए गए पार्कों पर कुल 5,919 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे.
रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर BSP के चुनाव चिन्ह हाथी की पत्थर की 30 मूर्तियां जबकि कांसे की 22 प्रतिमाएं लगवाई गईं थी. इसमें 685 करोड़ का खर्च आया था. इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन पार्कों और मूर्तियों के रखरखाव के लिए 5,634 कर्मचारी बहाल किए गए थे.
गौरतलब है कि 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. तब अखिलेश ने मायावती पर 40 हजार करोड़ के मूर्ति घोटाले का आरोप लगाया था.
Wednesday, February 6, 2019
बिहार में मुथूट फायनेंस से 5 करोड़ मूल्य के आभूषण व कैश लूट लिए
पटना । बिहार में मुथूट फायनेंस कम्पनी के कार्यालय से दिनदहाड़े घुसे छह अपराधियों ने बड़ी लूट काे अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित कंपनी के कार्यालय मे छह अपराधियों ने पिस्टल के बल पर कर्मचारियों को कमरे में बंद कर दिया। मैनेजर काे घायल कर पांच बैग में भरे सोने के जेवरात व दो लाख रुपये लेकर भाग निकले।
जेवरात की कीमत लगभग पांच करोड़ बताई जा रही। एसएसपी मनोज कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार और सदर सहित अन्य थानाें की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में एकाउंट खोलवाने व ऋण लेने की बात कहते हुए दोपहर 12 बजे दो युवक पहुंचे। इसी दौरान कंपनी कार्यालय के बाहर चार अन्य अपराधी गार्ड मनोज कुमार को पीटने लगे। कार्यालय में काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने सीसीटीवी कैमरे से गार्ड की पिटाई का दृश्य देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर चारों अपराधी गार्ड को छोड़ कार्यालय के अंदर घुस आए। मैनेजर विनय कुमार के सिर पर पिस्टल सटा लॉकर की चाबी मांगी। उन्होंने इन्कार किया तो पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया और लॉकर की चाबी ले ली। अन्य कर्मचारी विरोध में आए तो पिटाई करते हुए कार्यालय के अंदर के कमरे में बंद कर दिया। बदमाश लॉकर खोल दो लाख रुपये व पांच बैग में भरे सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। एसएसपी मनोज कुमार का कहना है कि भगवानपुर के मुथूट फाइनेंस कंपनी से दो लाख नकद व बड़ी मात्रा में ज्वेलरी की लूट की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
Tuesday, February 5, 2019
नाबालिग युवती के साथ शादी का झांसा देकर महीनों यौन शोषण;गर्भवती हो जाने पर भाग गया मुम्बई
डुमरी(गिरिडीह):निमियाघाट थाना में एक नाबालिग युवती के साथ एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने मिले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह भेज दिया साथ ही युवती 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाया है।आवेदन में पीडित युवती के पिता धनबाद जिला के हरिहरपुर थाना क्षेत्र निवासी ने लिखा है मेरी सोलह वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने ननिहाल निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालेडीह गई थी ၊ इसी दौरान उसी गांव के हाजी अनवर अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र अत्ताउल्लाह ने अपने प्रेमजाल में फांस व शादी का झांसा देकर महीनों यौन शोषण करता रहा जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। जब घटना की जानकारी पुत्री ने उक्त युवक को देते हुए शादी करने का दवाब बनाया तो वह शादी करने से साफ इंकार कर दिया और मुम्बई भाग गया। लिखा है कि जब इसकी जानकारी युवक के परिजनों को देने गया तो उसके घर वालों ने मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध कांड संख्या 8/19 अंकित कर धारा 376(2)(I) तथा 4/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
)
झारखंड के सीएम रघुबर दास के कार्यक्रम में महिलाओं के बुर्के उतरवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है
सीएम रघुबर दास के एक कार्यक्रम में महिलाओं के बुर्के उतरवाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है ၊
सोमवार को रांची विधानसभा में इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सीएम से जवाब मांगा ၊
मामले को सदन में उठाने के बाद जेवीएम-पी विधायक प्रदीप ने जेएमएम विधायक जोबा मांझी का समर्थन किया
रांची ၊
झारखंड के सीएम रघुबर दास के खिलाफ विपक्ष ने सोमवार को विधानसभा में प्रदर्शन किया। विपक्ष ने सीएम के कार्यक्रम में महिलाओं के काले बुर्के और दुपट्टे जबरन उतारे जाने की घटना पर सवाल खड़े किए ၊ झारखंड के सीएम रघुबर दास के एक कार्यक्रम में महिलाओं के बुर्के और काले दुपट्टे उतारे जाने के विरोध में सोमवार को विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद जेएमएम विधायक जोबा मांझी ने मामले को सदस्यों के सामने उठाया। इस पर जेवीएम-पी के विधायकों ने भी उनका समर्थ किया। पार्टी के एमएलए प्रदीप यादव ने जोबा का समर्थन करते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर जवाब देने की जरूरत है। यह बहुत गंभीर है।'
गौरतलब है कि झारखंड के गिरिडीह जिले में सीएम के एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के काले बुर्के और दुपट्टे जबरन उतार लिए गए थे। इस दौरान सीएम रघुबर दास वहां मौजूद थे। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सरकार की तीखी आलोचना की थी। विपक्षी दलों ने सोमवार को विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद दास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा उनसे इस पर जवाब देने को कहा। मामले पर बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण ने सदन में सरकार का पक्ष रखा।
विपक्षी दलों को जवाब देते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक बिरंचि नारायण ने कहा, 'जब तक बुर्का नहीं हटाया जाएगा तब तक कैसे पहचाना जा सकेगा कि इसमें महिला है या आतंकी?' बाद में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक गीता कोडफा ने कहा, 'एक तरफ राज्य सरकार महिला कल्याण से संबंधित कई योजनाएं शुरू कर रही है और दूसरी तरफ वह उन्हें प्रताड़ित भी कर रही है।' उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि योजनाएं केवल महिलाओं का समर्थन जुटाने के लिए हैं।
Sunday, February 3, 2019
बिहार में भीषण ट्रेन हादसा : दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस हाजीपुर जिले में पटरी से उतरी, 6 की मौत कई घायल
बिहार के हाजीपुर जिले में सहदेई बुजुर्ग के पास सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गयी जिसमे 6 लोगों की मौत की खबर है।...
पटना। बिहार के वैशाली जिले में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग के पास पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक छह लोगों के मरने की सूचना है। वहीं कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनपुर डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तड़के 3.52 बजे मेहनर रोड से गुजरी थी। इसके बाद करीब 3.58 बजे सहदई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ट्रेन के पांच डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। इनमें से तीन स्लीपर (एस-8, एस-9 और एस-10) हैं। एक जनरल कोच और एक एसी कोच (बी-3) भी पटरी से उतरे हैं।
सोनपुर और बरौनी जैसे आसपास के इलाकों से डॉक्टरों की एक टीम को हादसे की जगह पर भेजा गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।
राहत बचाव कार्य के लिए भी एक ट्रेन को हादसे की जगह के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन सोनपुर- 06158-221645, हाजीपुर- 06224-272230, बरौनी- 06279-23222।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...