Saturday, February 9, 2019
उप्र व उत्तरांचल में जहरीली शराब पीने से 70 मरे,मृत्यु भोज में पी थी .
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के दो पड़ोसी जिलों हरिद्वार और सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। मृतकों ने हरिद्वार के बालूपुर गांव में यह शराब पी थी। मरने वालों में से 24 बालूपुर और इसके निकटवर्ती गांवों के हैं। बालूपुर से शराब पीकर सहारनपुर स्थित अपने घर पहुंचे 46 लोगों की भी मौत हो गई। इनमें से 35 मौतें सहारनपुर जिले में ही हुई हैं। वहीं 11 अन्य लोगों को इलाज के लिए सहारनपुर से मेरठ भेजा गया था, उनकी मौत मेरठ में हुई । अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार से लेकर अब तक कुछ और लोगों के मरने की रिपोर्टें मिली हैं। यह पता लगाने के लिए उनकी विसरा की जांच की जा रही है कि क्या उनकी मौत का संबंध भी जहरीली शराब से है। हरिद्वार के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को बालूपुर गांव में एक व्यक्ति की तेरहवीं पर इन सभी लोगों ने शराब पी थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment