Saturday, August 31, 2019

कोलकाता में आयुष्मान भारत के कार्ड से नहीं हुआ इलाज, वृद्ध ने तालाब में कूद कर दे दी जान




धनबाद : केन्द्र और ममता के द्वंद के मध्य वृद्ध ने दे दी अपनी जान ၊ दामोदरपुर सोम नगर के रहनेवाले 70 वर्षीय अवध किशोर गिरी का शव शनिवार को तालाब से बरामद किया गया. बताया जाता है कि अवध किशोर गिरी कैंसर से पीड़ित थे. वे हाल ही में कोलकाता स्थित चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट इलाज कराने के लिए गये थे. उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे. डॉक्टरों ने आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज करने से साफ मना कर दिया, जिस कारण उन्होंने घर पहुंच कर तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी.

डॉक्टरों ने कहा-  यहां ममता की सरकार है, यहां सिर्फ उन्हीं का कार्ड चलता है
अवध किशोर के पुत्र दीपक ने बताया कि सीएनसीआइ के डॉक्टरों ने साफ कहा कि यह बंगाल है. यहां ममता दीदी की सरकार है. यहां पर सिर्फ उन्हीं का कार्ड चलता है. इसलिए यहां पर इस कार्ड से इलाज नहीं होगा. दीपक ने बताया कि वे लोग गरीब हैं. पहले तो यहीं पर कई अस्पतालों में पिता का इलाज कराया. सभी ने कोलकाता के सीएनसीआइ ले जाने की सलाह दी. किसी तरह हम लोग पिता को कोलकाता सीएनसीआइ इलाज कराने के लिए ले गये. पिता को अस्पताल में भर्ती करा कर फिर धनबाद आये और यहां पर आयुष्मान भारत का कार्ड बनवाया. कार्ड बनवाने के बाद हम लोग काफी खुश थे कि अब पिता के इलाज में कोई अड़चन नहीं आयेगी लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने साफ मना कर दिया, जिस कारण हम लोग मायूस होकर लौट आये.

न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने निर्वाचन आयोग द्वारा आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कानून के अनुरोध को; सबसे खतरनाक स्थिति बताया


ऐसे समय में जब मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से जोड़ने का सिलसिला सुर्खियां बना रहा है, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने निर्वाचन आयोग द्वारा आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कानून के अनुरोध को "सबसे खतरनाक स्थिति" बताया।

 24 अगस्त को नागरिकों के डेटा और गोपनीयता से संबंधित कई मुद्दों पर बात करते हुए, जस्टिस (सेवानिवृत्त) बीएन श्रीकृष्ण, जिन्होंने भारत की पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता की, ने कहा, “मैं सरकार को संभालने के तरीके से खुश नहीं हूँ।  बहुत सी चीजें ”।

 आधार को नागरिकों की वोटर आईडी से जोड़ने की चिंताओं पर अपने विचार के जवाब में, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने चेतावनी दी कि "कैम्ब्रिज एनालिटिका रखने के बजाय आपके पास दिल्ली एनालिटिका, मुंबई एनालिटिका, कलकत्ता एनालिटिका होगा।"  यही खतरा है। ”

 ऐसे समय में जब मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से जोड़ने का सिलसिला सुर्खियां बना रहा है, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने निर्वाचन आयोग द्वारा आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कानून के अनुरोध को "सबसे खतरनाक स्थिति" बताया।

 24 अगस्त को नागरिकों के डेटा और गोपनीयता से संबंधित कई मुद्दों पर बात करते हुए, जस्टिस (सेवानिवृत्त) बीएन श्रीकृष्ण, जिन्होंने भारत की पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता की, ने कहा, “मैं सरकार को संभालने के तरीके से खुश नहीं हूँ।  बहुत सी चीजें ”।

 आधार को नागरिकों की वोटर आईडी से जोड़ने की चिंताओं पर अपने विचार के जवाब में, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने चेतावनी दी कि "कैम्ब्रिज एनालिटिका रखने के बजाय आपके पास दिल्ली एनालिटिका, मुंबई एनालिटिका, कलकत्ता एनालिटिका होगा।"  यही खतरा है। ”

 श्रीकृष्ण, मोज़िला और इंटरनेट फ़्रीडम फ़ाउंडेशन द्वारा जस्टिस केएस पुत्तास्वामी (सेवानिवृत्त) बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया फ़ैसले की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहाँ अगस्त 2017 में आयोजित सुप्रीम कोर्ट की नौ-जजों की बेंच ने कहा कि भारतीयों के पास ए।  संवैधानिक रूप से निजता का मौलिक अधिकार सुरक्षित है।

 केंद्र में द क्विंट के एक सवाल के जवाब में, संसद में डेटा प्रोटेक्शन बिल को पहली बार देखे बिना नागरिक डेटा सहित कई नीतियों की शुरुआत करते हुए, श्रीकृष्ण ने कहा, “एक कानून की अनुपस्थिति में वे ऐसा कर रहे हैं, वे इसे गलत तरीके से कर रहे हैं।

Friday, August 30, 2019

पिकअप वैन का अपहरण कर लूटपाट करने को ले पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा।

गिरिडीह :सब्जी लदा पिकअप वैन का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में डुमरी पुलिस ने  शुक्रवार को डुमरी मोड़ से एक नामजद आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम थाना क्षेत्र के परसाबेड़ा निवासी जियाउल अंसारी है। अपराची की गिरफ्तारी के बाद डुमरी पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो आरोपियों और आरोपियों द्वारा उपयोग में लाया गया एक बोलेरो वाहन को पकड़ने  में सफलता पायी है। दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में वैन मालिक सह चालक  ग्राम पारसावेड़ा थाना झरिया निवासी गोपाल कुमार के लिखित शिकायत पर चार लोगो को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया था। ज्ञात हो कि शनिवार की रात  धनबाद से सब्जी लोड कर  डुमरी-गिरिडीह मार्ग द्वारा गिरिडीह जा रहे बॉलेरो पिकअप वैन को एक बोलेरो में सवार चार लोगों ने थाना क्षेत्र के केबी मोड़ के समीप हथियार के बल पर कब्जे में लेते हुए परसाबेड़ा के समीप ले जाकर चालक से लूटपाट की थी और  वैन मालक से एक लाख रुपये की मांग की थी।  सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक अपराधी इसराइल उर्फ इस्लाम और अपराधियों द्वारा उपयोग में लाया गया एक बोलेरो को पकड़ने  में सफल रही थी। पकड़े गए अपराधी के बयान पर पुलिस ने तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

कल तक कर लें IT रिटर्न फाइल, अब आगे नहीं बढ़ेगी डेडलाइन



आयकर रिटर्न (ITR या आईटीआर )  फाइल करने की डेडलाइन कल यानी 31 अगस्‍त को खत्‍म होने वाली है. यह डेडलाइन अब आगे नहीं बढ़ेगी. दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आईं कि आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाकर 31 सितंबर कर दी गई है. इस खबर के वायरल होने के बाद इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने सफाई दी है.

डिपार्टमेंट की ओर से साफ तौर पर टैक्‍सपेयर्स को कल यानी 31 अगस्‍त तक आईटीआर फाइल करने की सलाह दी गई है. इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''सीबीडीटी के संज्ञान में आया है कि आईटी रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि बढ़ाने के संबंध में एक आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है. यह खबर आधारहीन है. इसमें किसी भी तरह की सच्‍चाई नहीं है. ऐसे में टैक्‍सपेयर्स को 31 अगस्‍त तक आईटीआर फाइल करने की सलाह दी जाती है.''

बता दें कि बीते जुलाई महीने में आईटीआर फाइल करने की 31 जुलाई की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 अगस्‍त तक कर दिया गया था. ऐसे में अब आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तिथि कल यानी 31 अगस्‍त है.  

कौन कर सकता है आईटीआर फाइल?

वैसे तो देश के हर नागरिक को आईटीआर फाइल करना चाहिए. दरअसल, आईटीआर फाइलिंग से मतलब ये है कि आप सरकार को अपनी कमाई-निवेश और अन्‍य खर्च की जानकारी दे रहे हैं. आईटीआर फाइलिंग के बाद अगर आप पर टैक्स देनदारी बनती है तो आपको टैक्‍स चुकाना पड़ता है. चार्टर्ड अकाउंटेंट सीके मिश्रा कहते हैं, ''जो लोग क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या विदेश के दौरे पर जाते हैं या फिर पैसों का अधिक लेन-देन करते हैं उनको जरूर आईटी रिटर्न दाखिल करना चाहिए. वर्ना इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट का नोटिस मिल सकता है.'' 

उन्‍होंने आगे बताया कि खासतौर से जिनकी इनकम योग्य है उनको देर नहीं करनी चाहिए और जुर्माने से बचने के लिए 31 अगस्त से पहले इनकम टैक्‍स दाखिल कर देना चाहिए. मिश्रा ने यह भी बताया कि पिछले आकलन वर्षों के दौरान जो टैक्‍सपेयर्स आईटीआर फाइल करते रहे हैं उने लिए भी रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं किया तो इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस भेजा जा सकता है.

देरी पर लग सकता है जुर्माना

अगर आपने 31 अगस्‍त तक रिटर्न दाखिल नहीं किया तो आपको 5,000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है.  हालांकि 5,000 रुपये जुर्माना सिर्फ उन्हीं टैक्‍सपेयर्स को भरना पड़ेगा जिनकी टैक्‍स योग्य इनकम वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान पांच लाख रुपये से अधिक रही है. जिनकी टैक्‍स योग्य इनकम उक्त वित्त वर्ष के दौरान पांच लाख रुपये से कम है, उनको 31 अगस्त के बाद सिर्फ 1,000 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा.

पांच लाख रुपये से अधिक आय वाले टैक्‍सपेयर्स को एक सितंबर से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक रिटर्न दाखिल करने पर 5,000 रुपये और उसके बाद एक जनवरी 2020 से लेकर 31 मार्च 2020 तक आयकर रिटर्न दाखिल करने पर 10,000 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा.  वहीं जिनकी आय पांच लाख रुपये से कम है उनको 31 अगस्त 2019 के बाद 31 मार्च 2020 तक आयकर रिटर्न दाखिल करने पर सिर्फ 1,000 रुपये ही जुर्माना भरना पड़ेगा.

धनबाद के आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देव प्रभा के खिलाफ सीबीआई ने मारा छापा, कई दस्तावेज जब्त


धनबाद ၊
बीसीसीएल के ईजे एरिया (भौंरा) में संचालित आउटसोर्सिंग एटी देव प्रभा में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने छापामारी की। आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देव प्रभा कंपनी के खिलाफ कई मामले हैं।बताया जाता है कि ओवर रिपोर्टिंग और बिजली बिल में लाखों रुपये की गड़बड़ी का माला इस कंपनी के खिलाफ चल रहा है।इसके साथ ही 154 करोड़ रुपये के टेंडर में अनियमितता पायी है।भौरा एरिया में करीब तीन घंटे तक सीबीआई की टीम ने छापामारी की।इस दौरान टीम ने कंपनी से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किये हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इंकार किया है।उनका कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद ही कुछ बता पायेंगे।

PNB का होगा विलय, 18 में से 14 सरकारी बैंक प्रॉफिट में - निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री




भारतीय इकोनॉमी की सुस्‍ती को दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हो रही हैं. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रयास कर रही है. उन्‍होंने बैंकिंग सेक्‍टर को लेकर कहा कि लोगों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं.

- निर्मला सीतारमण ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक के विलय का ऐलान किया. इस विलय के बाद पीएनबी देश का दूसरा बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा. इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक के विलय का भी ऐलान किया. निर्मला सीतारमण ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का भी विलय होगा.

- निर्मला सीतारमण ने आगे बताया कि 18 में से 14 सरकारी बैंक प्रॉफिट में हैं.

- निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाउसिंग फाइनेंस को 3300 करोड़ रुपये का सपोर्ट सरकार देगी.

- उन्‍होंने आगे बताया कि अब तक 3 लाख से अधिक शेल कंपनियां बंद हो चुकी हैं.

- उन्‍होंने नीरव मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि भगोड़ों की संपत्ति के जरिए रिकवरी जारी है.

- इससे पहले दिन भर दबाव में कारोबार करने वाले भारतीय शेयर बाजार को निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की खबर से बूस्‍ट मिला.

कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 263.86 अंक मजबूत होकर 37,332 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी की बात करें तो 74.95 अंक (0.68%) मजबूत होकर 11,023.25 अंक पर बंद हुआ. यह लगातार दूसरा सप्‍ताह है जब आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए.

इससे पहले बीते शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई बड़े ऐलान किए. उन्‍होंने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर लगाये गए बढ़े सरचार्ज को वापस ले लिया. दरअसल, 5 जुलाई को आम बजट में वित्त मंत्री ने एफपीआई पर सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके बाद विदेशी निवेशक फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे थे. बता दें कि बजट के बाद विदेशी निवेशकों में निराशा का माहौला था. इस वजह से जुलाई महीने में शेयर बाजार में जबरदस्‍त बिकवाली देखने को मिली.

बैंकिंग सेक्‍टर

इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को जल्द ही 70,000 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध कराने का ऐलान किया. इसके साथ ही बताया कि बैंक अब आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों को देंगे. इसका असर ये होगा कि ग्राहकों को अब होम और ऑटो लोन सस्ते मिलेंगे.

ऑटो सेक्‍टर

वहीं ऑटो इंडस्‍ट्री को बूस्‍ट देने के लिए भी अहम फैसले लिए गए. निर्मला सीतारमण ने बताया कि 31 मार्च 2020 तक खरीदे गए BS-4 वाहन मान्य होंगे. इसके अलावा वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस को जून 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. उन्‍होंने सरकारी विभागों द्वारा वाहनों की खरीद पर लगी रोक को हटा दिया है.

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि GST रिफंड में देरी से पैसों की कमी झेलने वाले कारोबारियों को राहत देते हुए ऐलान किया गया कि अब जीएसटी रिफंड का भुगतान 30 दिनों के अंदर किया जाएगा.

- इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर फोकस करते हुए 100 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने का ऐलान किया गया. इस सेक्टर के कामकाज पर नजर रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी.

Thursday, August 29, 2019

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहीं हैं उल्काएं, धरती से टकराकर भारी तबाही ला सकते हैं


अंतरिक्ष में हजारों की संख्या में ऐसे एस्टेरॉयड मौजूद हैं। जो धरती से टकरा जाएं तो भारी तबाही ला सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने 2000 QW7 नाम के एक ऐसे एस्टेरॉयड का पता लगाया है, जो धरती के लिए मुसीबत बन सकता है। नासा के मुताबिक, दुनिया की सबसे बुर्ज खलीफा की ऊंचाई के बराबर का ये स्टेरॉयड तेज गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि अगर यह पृथ्वी से टकराया तो पूरी दुनिया में भारी तबाही आ सकती है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक यह एस्टेरॉयड 23,100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनिसार यह 14 सितंबर को लगभग 5.3 मिलियन किलोमीटर की दूरी से धरती के पास से गुजरेगा। अविश्वसनीय रूप से इसका आकार 1,250 फुट है, जो की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की ऊंचाई से लगभग दोगुना है।

भले ही इसे पृथ्वी के निकट माना जा रहा है, लेकिन यह अभी भी काफी दूरी से गुजरेगा। 2000 QW7 पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से लगभग 13.87 गुना अधिक दूरी से गुजरेगा। वैज्ञानिकों ने इसे अटेन श्रेणी में रखा है जिसका अर्थ है कि यह धरती के नजदीक से गुजरने वाला एस्टेरॉयड है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 सितम्बर को रांची में आयोजित कार्यक्रम में साहेबगंज मल्टीमॉडल टर्मिनल बंदरगाह तथा विधानसभा भवन का उदघाटन करेंगे



साहेबगंज- मुख्य सचिव  देवेन्द्र कुमार तिवारी , विकास आयुक्त सुखदेव सिंह तथा परिवहन सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो ने गंगा नदी पर  साहेबगंज में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल बंदरगाह का निरिक्षण किया ၊ उन्होंने वेयरहाउस,  कन्वेयर बेल्ट, जेटी, क्रेन इत्यादि का अवलोकन  किया ၊ मुख्य सचिव ने कहा बंदरगाह निर्माण  का कार्य काफ़ी अच्छा हुआ है ၊ उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर 2019 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रांची में आयोजित कार्यक्रम में साहेबगंज मल्टीमॉडल टर्मिनल बंदरगाह तथा विधानसभा भवन का उदघाटन करेंगे ၊ बंदरगाह चालू हो जाने से साहेबगंज तथा संथाल परगना के अर्थव्यवस्था को  गति मिलेगी ၊
साहेबगंज बंदरगाह के प्रशासनिक भवन में मुख्य सचिव देवेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में  बंदरगाह के संबंध में बैठक हुई ၊बैठक में वाईस चेयरमैन भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि साहेबगंज बंदरगाह के चालू हो जाने से साहेबगंज, हल्दिया और वाराणसी से जलमार्ग से जुड़ जायगा ၊ जलमार्ग से परिवहन, सड़क मार्ग से परिवहन की तुलना में काफ़ी सस्ता होगा l साहेबगंज बंदरगाह, सड़क तथा रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है l बंदरगाह के समीप  लॉजिस्टिक पार्क निर्माण की भी प्रक्रिया चल रही है l क़ृषि उत्पादों  के व्यापार तथा टूरिज्म को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जायगा ၊
मुख्य सचिव ने कहा कि बंदरगाह बन जाने से गाड़ियों की आवाजाही बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी, इसलिए ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था को बेहतर करना होगा ၊
बैठक में विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, परिवहन सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, उपायुक्त साहेबगंज राजीव रंजन, आरक्षी अधीक्षक  साहेबगंज एच0 पी0 जनार्दनन, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, 
 अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज पंकज कुमार साव,  जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह,  परियोजना प्रभारी, मल्टी मॉडल बंदरगाह  प्रशांत कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ၊

तो क्या पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षण से भारत डर जाएगा?



तो क्या पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षण से भारत डर जाएगा? 
31 अगस्त तक बंद हैं एयर स्पेस
= SP Mittal===========
28 अगस्त को जब पाकिस्तान ने सम्पूर्ण एयर स्पेस बंद करने की घोषणा की थी, तभी यह आशंका हो गई थी कि पाकिस्तान कुछ न कुछ हरकत करेगा। 29 अगस्त को दोपहर में मीडिया में खबरें आई कि पाकिस्तान ने 28 अगस्त की रात को बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। पाकिस्तान का दावा है कि 290 किलोमीटर तक जाने वाली यह मिसाइल अपने साथ 700 किलो विस्फोटक सामग्री ले जा सकती है। यानि यह मिसाइल जिस स्थान पर गिरेगी वहां 700 किलो विस्फोटक सामग्री का विस्फोट होगा। चूंकि मिसाइल का परीक्षण सफल रहा, इसलिए वैज्ञानिकों की टीम को पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक ने बधाई दी है। साफ जाहिर है कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्यवाही भारत को डराने और दुनिया खासकर मुस्लिम देशों पर दबाव बनाने के लिए की गई है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के बाद से ही पाकिस्तान, भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। चूंकि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को किसी भी देश का समर्थन नहीं मिमला, इसलिए अब आए दिन युद्ध की धमकी दी जा रही है। पाकिस्तान को लगता है कि हमला कर जम्मू कश्मीर हासिल कर लिया जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री इमरान खान ने तो परमाणु हमले की धमकी दी थी, लेकिन फिलहाल पाकिस्तान अपने ही देश में मिसाइल परीक्षण कर रहा है। यह बात अलग है कि भारत के पास 290 किलोमीटर से भी अधिक दूर तक जाने वाली मिसाइल तैयार है और भारत के पास एंटी मिसाइल तकनीक भी है। यानि पाकिस्तान की मिसाइल को हवा में ही नष्ट किया जा सकता है। सवाल उठता है कि क्या भारत-पाकिस्तान से डर जाएगा? 370 को बेअसर करने से पहले ही भारत ने हर परिस्थितियों पर विचार कर लिया था। भारत को पाकिस्तान की बौखलाहट के बारे में भी पता था। भारत ने पूरी तैयारी से 370 को बेअसर किया है। इसे सरकार और हमारे सुरक्षा बलों की समझदारी ही कहा जाएगा कि पांच अगस्त से पहले पूरा जम्मू कश्मीर आतंक की चपेट में था, लेकिन अब सिर्फ कश्मीर घाटी के पांच सात जिले ही आतंक ग्रस्त माने जा रहे हैं। अब सम्पूर्ण जम्मू और लद्दाख में हालात सामान्य है। यानि सरकार ने कम से कम जम्मू और लद्दाख को तो आतंक मुक्त कर भारत का कानून लागू कर दिया है। जहां तक कश्मीर घाटी का सवाल है तो अभी मात्र 23 दिन गुजरे हैं। सरकार के पास एक साल की रणनीति है। पत्थर फेंकने वाले कश्मीरियों को जब रोजगार मिलेगा तो घाटी में भी हालात सामान्य हो जाएंगे। पाकिस्तान कश्मीर के हालातों को लेकर चाहेे जो प्रोपेगंडा करे, लेकिन पिछले 23 दिन में सुरक्षा बलों को घाटी में गोली चलाने की जरूरत नहीं हुई है। अब मस्जिदों से जेहाद के नारों के बजाए शांति और अमन की अपील होती है। असल में पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में बैठे पाकिस्तान परस्त नेता महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला आदि को उम्मीद थी कि अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के बाद जम्मू कश्मीर में आग लग जाएगी, लेकिन दोनों के ही मंसूबे पूरे नहीं हुए। पाकिस्तान को अब उसके कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद के छीनने का भी डर हो गया है। इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में लगातार आक्रोश बढ़ता जा हा है। चूंकि पाकिस्तान ने 31 अगस्त तक एयर स्पेस पर रोक लगाई है, इसलिए उम्मीद है कि और मिसाइलों का परीक्षण होगा। देखना है कि पाकिस्तान इन हरकतों का अमरीका, रूस, चीन जैसे देशों में क्या असर पड़ता है। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी मुसीबत मुस्लिम देशों का भारत के साथ खड़ा होना है। पाकिस्तान एक ओर कश्मीर से मुसलमानों की दुहाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भी मुस्लिम देश पाकिस्तान के साथ नहीं है। उल्टे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूएई में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। 
एस.पी.मित्तल) (29-08-19)

अभी अखाड़ा तक सजे नहीं , और लगे हैं ताल ठोकने!!






आगामी विस चुनाव के परिप्रेक्ष्य में हाल-ए-बयां डुमरी विधान सभा, अभी से ही चुनावी रंग में रंगने लगी हैं गलियां
                               गिरिडीहआगामी विधान सभा चुनाव के दस्तक देने से पूर्व ही कई प्रकार के छोटे बड़े लम्बे चौड़े भूरे काले  मौसमी मेढक लगे हैं टर्राने ၊ जहाँ एक ओर सीमा पर बढ़ी चौकसी उत्तर के दो नए संघीय प्रदेशो के निर्माण तथा  शत्रु प्रधान की टर्र टर्र जारी है ၊ वहीं अपने गली कूचों में भी इन साहबान की कर्कश ध्वनि दाँत निपोरे फोटुओं की भरमार इन दिनों फेसबुक में , वैसे फेस रहें या ना रहें , देखे जा रहे हैं ၊ गावों की क्या हाल बयां की जाए ၊ ग्रामीण भैय्ये काफी खुश नजर आ रहे हैं शादी ब्याह जन्मदिन मरणदिन गृह प्रवेश से लेकर मुँह जुट्ठी तक में नेता नेत्री के आर्शीवाद हेतु हाथ तेजी से बढ़ने लगे हैं ၊ कुछेक ने तो टिकट की आश में राजधानी तक की कई बार उठक बैठक लगा दी है ၊ वहीं एक तो दिल्ली तक की हवाई रेल की सफर कर गुलदस्ता थमा आए हैं ၊
 बेचारी निरीह जनता आज भी आधार कार्ड ,अस्पताल , गैस कनेक्शन , आवास योजना ,शिक्षा , रोजगार आदि के लिए आपाधापी मारामारी करने में पसीना बहा रहे हैं ၊ अब तो प्रकाश की युसुफ से दोस्ती भी टूट गयी ၊ बचपन के साथ खेले खाये अब मिलते हैं तो सीधे मुँह बात भी नहीं करते ၊ बड़े दल की टिकट के लिए लालायित छुटभैय्यों की जमात कुछ अधिक ही लम्बी है ၊ लेकिन गांव गांव बिन बुलाये ही घूम घूमकर ढोल पीटने में लगे हैं ၊ एक बाहर के बड़ भैया वजीरत भी हाशिल है वैसे चुनावी मौसम में यहाँ स्थित मुख्य बाजार में हफ्ते में तीन दिन दरबार सजता है ၊
इस विधान सभा के आम लोगों को वैसे तो सूर्ख रंग से परहेज है ၊ लेकिन हर बार की तरह कैंडिडेटवा तो खड़ा करबे  करेंगे ၊ जाहे जो हो ၊
 दूर दूर इस विधान सभा में अनुसूचित जाति के वोटर उंगलियों की गिनती पर मिलेंगे ၊ लेकिन माया दीदी का झंडा उठाने वाला कैंडिडेट जरूर चुनाव में देखने को मिल जाएगा ၊
बापू का नाम लेने वाला अब यहाँ कोई नहीं , उनके पार्टी के लोग भले कई तमगाधारी हों मुँह छिपाते ही फिरते हैं ၊ ना तो अपने हुक्मरानों के बर्थडे की फिक्र है और ना ही ऐनिवर्सरी की ၊ इस बार इनकी कमर पतली नजर आ रही है ၊ एक ने कालिख में हाथ काला कर के भी अपने लिए टिकट की जुगत तो भिड़ा ही ली है ၊

Wednesday, August 28, 2019

स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सर मुंडण कर गाँव में घुमाना शर्मनाक






रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित ၊   
बिहार के गया से रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। घटना ऐसी कि किसी की रूह काँप जाये। एकनाबालिग छात्रा के साथ वहशी दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने जाने की खबर प्रकाश में आई है। इतना ही नहीं ,सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों के खिलाफ जब पीड़ित लड़की के माता-पिता पंचायत में न्याय के लिए गए तो उल्टा पीड़ित लड़की को ही दोषी बताकर उसका सर मुंडन कर सरेआम गांव में घुमाया गया।
सुशासन बाबु की सरकार में बेखौफ अपराधियो द्वारा नारी अस्मिता हरण का दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के गया जिला के बाराचट्टी के अमकोला गांव की है ၊ जहाँ हवशी दरिंदे पीड़ित नाबालिग छात्रा को पहले तो स्थानीय स्कूल के छत पर ले गये ၊जहां उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और जाते-जाते धमकी देते गए कि अगर यह मामला पुलिस में ले गया तो अंजाम बुरे भुगतने पड़ेंगे।
बेहोशी की हालत में युवती रात भर नाबालिग नग्न अवस्था में स्कूल के छत पर पड़ी रही। अहले सुबह जब स्कूल में एक महिला ने देखा तो अपना वस्त्र देकर उसके तन को ढका और फिर उसे उसके घर ले गई। इस घटना से पूरा गांव सन्न है। पीड़ित परिवार को ना तो पंचायत से न्याय मिली और ना ही स्थानीय पुलिस से। आज बलात्कार की पीड़ित नाबालिग छात्रा और उसके परिजन गया के एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे ၊जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध मे महिला थाना में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस अपने कार्यवाई में जुट गई है।
बताते चले कि इससे पहले भी गया जिले में एक पिता के सामने वहशी दरिंदो ने बेटी और माँ दोनो के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, और आज फिर बिहार की बेटी के साथ दरिंदो ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इन बेखौफ अपराधियो को पकड़ने में सफल हो पाएगी!!

गया के मानपुर से जमात उल मुजाहिदीन के आंतकी को कोलकाता एसटीएफ ने किया गिरफ्तार



आंतकी के गया में रहने खबर सुनकर गयावासियों को भय सताने लगा 
रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित
बिहार के जिला गया में  मानपुर के बुनियादगंज थाना क्षेत्र से कोलकाता एसटीएफ ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आतंकी कोलकाता का रहने वाला बताया जा रहा है। वह काफी समय से बुनियादगंज थाना क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम 30 वर्षीय एजाज अहमद बताया जा रहा है। एजाज, जमात उल- मुजाहिद्दीन संगठन का सक्रिय सदस्य था। वर्ष 2007 से आतंकी संगठन से जुड़ा था। बुनियादगंज थाना क्षेत्र में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए है। एटीएस ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए गया कोर्ट में पेश किया। एजाज के बारे में बताया जा रहा है कि वह वीरभूम जिले के परोई थाना का रहने वाला है। गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Tuesday, August 27, 2019

ANC bust Peddlers Gang which used Whatsapp app to take Orders from Collegians


(File Photo)
Mumbai.

Acting on reliable information, ANC, Bandra unit  unearthed a gang which supplied
Marijuana ( Cannabis) to college students mainly in suburban colleges by using WhatsApp messenger app.

With ANC cracking down on peddlers that used conventional mode of communication, the group moved its operations to app-based services and used Whatsapp to communicate.

ANC Bandra unit  has registered a possession case on 26.08.2019
*Brief facts-*
 P.O. -Near Navinchand popatlal kapadiya vidya mandir, Dayaldas Road,Vile - Parle(east)

*C. R. No. 55/2019 U/sec 8(c) r /w 20(b) NDPS act 

**Accused details*- Sunil Rajdev Das, Age-29 yrs,r/o - Behind Royal Hotel, juhu Tara Road santacruz west mumbai 

*Drug seized*-09 Kg Marijuana worth Rs. 01,80,000/-*

*Team*- API Marathe,API Vishal Khaire,API  Sushant Bandgar and staff..

In a separate case, ANC of Azad Maidan Unit registered a case on August 22. 

P.O.- P'Dmelo road, North bond, Mumbai 01

 *Brief facts *
Chance Possession case  registered vide 
*C. R. No. 54/2019 U/sec 8(c) r /w 20(b) NDPS*

*Accused details*-
*Arman Shaukat Shaikh,  Age 20 yrs.
Add-:  Ekta nagar, BPT colony, Wadibundar, Mumbai.*
*Drug seized*-16 Kg Ganja Worth Rs. 3,20,000/-
Above informations issued by I
DCP Shivdeep Lande
ANC, Mumbai crime branch.



गिरिडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गजों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेवीएम की सदस्यता ली





गिरिडीह ၊ झारखण्ड विकास मोर्चा द्वारा डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी प्रयास को सफलीभूत करने हेतु डुमरी विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गजों ने जेविएम सुप्रीमो आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति के बीच जेविएम की सदस्यता ग्रहण की। एक ओर जहाँ डुमरी विधानसभा के पूर्व विधायक स्व मुरली भगत के सुपुत्र श्री महेन्द्र जयसवाल, श्रीमती बबिता जयसवाल, श्री मुकेश मोहन, श्री ठाकुर नारायण दास ने जेविएम की सदस्यता ग्रहण की। वहीं दूसरी ओर, डुमरी के प्रखण्ड अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में डुमरी के प्रसिद्ध समाजसेवी सुलतान दाढ़ी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ श्री बाबूलाल मरांडी के प्रति प्रगाढ़ आस्था प्रकट करते हुए जेविएम का दामन थामा।
               जेविएम की सदस्यता ग्रहण करने वालों में से *अब्दुल जब्बार, मो वसीम, मो इम्तियाज़, बाबूराम मरांडी, बिरजू मुर्मू, राजेश हेम्ब्रम, महादेव हेम्ब्रम, चन्द्रा सोरेन, रामलाल सोरेन, पतिलाल मरांडी, कैलू टुडू, शौकत अंसारी, सलामत अंसारी, रज्जाक अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, आसिम अंसारी, सलामत अंसारी, इदरीश अंसारी, हामिद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मोहन हेम्ब्रम, चैता बेसरा, भेखलाल हेम्ब्रम, उमर अंसारी, रामलाल मरांडी, विनोद हेम्ब्रम, दिनेश हेम्ब्रम, चरकु सोरेन, पिंटू हेम्ब्रम, रविलाल मरांडी, सुरेश हेम्ब्रम, रामजी हेम्ब्रम, कलीम अंसारी, प्रेमचंद हांसदा, इशाक अंसारी समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
               इस मिलन सह सदस्यता समारोह में कई अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री महेश राम ने की। साथ ही, जेविएम के केंद्रीय सचिव श्री सुरेश साव, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री चुन्नू कांत, श्री शोभा यादव, श्री कैलाश प्रसाद मंडल, श्री अजय रंजन सिंह, श्रीमती मीरा तिवारी*, जिला महासचिव सह जिला सदस्यता प्रभारी *श्री सुमन सिन्हा*, अनु मोर्चा के केंद्रीय सचिव *श्री टेको रविदास*, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष *श्री महेन्द्र वर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आसमा खातून, नगर अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष मनोज संघई, ओम प्रकाश मंडल, रामचन्द्र ठाकुर, विकास मंडल, महेन्द्र अग्रवाल, फरहान परवेज, मनोज पाण्डेय, अम्बिका सिंह, राजेन्द्र राम, मो बंगाली, शिबू यादव, रंजन कुमार, पम्मू सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी महेश राम,जिलाध्यक्ष, जेवीएम, गिरिडीह व मनोज मौर्या, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, जेवीएम ने दी ၊

कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख जीतने के बाद एसएन प्रधान ने पूरी इनाम की राशि शहीदों के नाम कर दी


झारखंड कैडर के आईपीएस एसएन प्रधान ने सेवा और समर्पण की एक बेहद बड़ी मिसाल कायम की है। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख जीतने के बाद एसएन प्रधान ने पूरी इनाम की राशि शहीदों के नाम कर दी।

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सत्य नारायण प्रधान फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है ।वह एनडीआरएफ के डीजी के पद पर तैनात हैं। एनडीआरएफ की टीम को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने के लिए बुलाया था।एसएन प्रधान अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर 25 लाख जीत गए। 25 लाख जीतने के बाद जैसे ही चेक उनके हाथ में आया।उन्होंने यह घोषणा की कि यह राशि वे शहीदों के फंड के लिए दान कर रहे हैं।
इस एपिसोड का प्रसारण सोनी टीवी पर 30 अगस्त को किया जाएगा।

Monday, August 26, 2019

प्रखर नागरिक मंच निस्वार्थ रुप से समाज के पिछड़े वर्ग को आगे लाने का काम कर रही


गिरिडीह ၊ प्रखर नागरिक मंच प्रणाम हमेशा गरीब दलित आदिवासी पिछड़े वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई लड़ता रहा है। उक्त बातें प्रखर नागरिक मंच के संरक्षक सुनील कुमार यादव ने कही।वे सोमवार को गांडेय प्रखंड में विभिन्न मांग को लेकर आयोजित महाधरना को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना हो,पेंशन हो अथवा गरीबों के राशन कार्ड बनाने की बात,मंच हमेशा गरीब दलित आदिवासी तथा पिछड़े समाज के साथ रही है।कहा कि योजनाओं में बिचौलिए हावी है ၊जिसके कारण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक नहीं पहुंच पाती है। बिचौलिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रखर नागरिक मंच गांडेय बेंगाबाद में निस्वार्थ रुप से समाज के पिछड़े वर्ग को आगे लाने का काम कर रही है।
  मौके पर उपस्थित प्रणाम के अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बहुत से लाभुकों का नाम छुट गया है। वैसे छुटे वास्तविक लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास+योजना का लाभ दिलाने के लिए मंच मुख्यमंत्री को आवेदन देकर सूची में जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड के लिए दिए गए आनलाईन आवेदन जो वर्षों से लंबित है उसपर शीघ्र कार्रवाई की मांग तथा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत कृषकों के बैंक खाते में पैसा भेजने की मांग समेत अन्य कई मांग मुख्यमंत्री के नाम गांडेय बीडीओ को दिया जाएगा तथा वास्तविक लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की जाएगी।
    इस दौरान प्रणाम के कोषाध्यक्ष दिवाकर सोनार ने कहा कि गांडेय एवं बेंगाबाद के पच्चीस हजार परिवार मंच के संरक्षक के साथ है। ऐसे स्थानीय नेता को आगे आना चाहिए ताकि यहां के गरीब पिछड़े वर्ग को आगे लाया जा सके।
मौके पर उपस्थित प्रखर नागरिक मंच की संजीदा प्रवीण ने कहा कि गरीबों के हक हकुक की लड़ाई के लिए प्रणाम के संरक्षक हमेशा निस्वार्थ भाव से काम किया है। गांडेय में प्रत्येक शनिवार को एक बैठक का आयोजन कर गरीब दलित पिछड़े आदिवासी समाज की समस्याओं से अवगत होकर उसे न।न्याय दिलाने का कार्य किया है।
इसके पुर्व प्रखर नागरिक मंच के विभिन्न मांगों को लेकर गांडेय में धरना प्रदर्शन में गांडेय एंव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करीब बीस हजार की संख्या में उपस्थित महिला पुरुषों ने प्रणाम के संरक्षक सुनील कुमार यादव को गांडेय विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने तथा उसके पक्ष में वोट करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रणाम के सचिव मो इम्तियाज, जीतलाल मरांडी,लाल मुर्मू सुरेन्द्र हेम्ब्रोम,आमोद यादव,वसीम अख्तर,जाहिरा बीबी,दीप्ति हेम्बरोम,मो इरशाद,शिबु सोरेन,बबलु मरांडी,मो माजिद,किशोरी यादव,पंचानन राम टुपलाल पंडित समेत कई लोग उपस्थित थे।

पिता ने ऑटो खरीदने से मना किया तो बेटे ने दे दी जान, बगल के घर मे मिला शव




धनबाद ၊ जिले में एक 20 वर्षीय युवक ने जिद पूरी नहीं होने पर मौत को गले लगा लिया. दरअसल सोमवार को चंदन कुमार ने अपने पिता से ऑटो खरीदने की मांग की थी. पिता द्वारा मांग पूरी नहीं करने पर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

झरिया कोयरी बांध के रहने वाले 20 वर्षीय से चंदन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चंदन का शव लाल बाजार स्थित दूसरे के घर में मिला है. पिता शंभू साव और चंदन दोनों मुंबई में एक जूस की दुकान पर काम करते थे. रक्षाबंधन के मौके पर दोनों छुट्टी लेकर घर आए हुए थे. पिछले चार-पांच दिनों से चंदन अपने पिता से ऑटो खरीदने की जिद कर रहा था।

पिता द्वारा ऑटो खरीदने से इंकार करने पर चंदन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के मुताबिक चंदन और उसके पिता का रविवार को मुंबई जाने के लिए ट्रेन का टिकट बना हुआ था. दोनों को रविवार घर से मुंबई के लिए रवाना होना था. लेकिन अचानक चंदन रात के करीब 9:00 बजे घर से गायब हो गया. परिजन जब उसकी खोजबीन करने लगे तो उनके झरिया लाल बाजार स्थित दूसरे घर में छप्पर में लगे लकड़ी की बल्ली में कपड़े के सहारे चंदन का शव लटका हुआ मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...