Thursday, August 29, 2019

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 सितम्बर को रांची में आयोजित कार्यक्रम में साहेबगंज मल्टीमॉडल टर्मिनल बंदरगाह तथा विधानसभा भवन का उदघाटन करेंगे



साहेबगंज- मुख्य सचिव  देवेन्द्र कुमार तिवारी , विकास आयुक्त सुखदेव सिंह तथा परिवहन सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो ने गंगा नदी पर  साहेबगंज में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल बंदरगाह का निरिक्षण किया ၊ उन्होंने वेयरहाउस,  कन्वेयर बेल्ट, जेटी, क्रेन इत्यादि का अवलोकन  किया ၊ मुख्य सचिव ने कहा बंदरगाह निर्माण  का कार्य काफ़ी अच्छा हुआ है ၊ उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर 2019 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रांची में आयोजित कार्यक्रम में साहेबगंज मल्टीमॉडल टर्मिनल बंदरगाह तथा विधानसभा भवन का उदघाटन करेंगे ၊ बंदरगाह चालू हो जाने से साहेबगंज तथा संथाल परगना के अर्थव्यवस्था को  गति मिलेगी ၊
साहेबगंज बंदरगाह के प्रशासनिक भवन में मुख्य सचिव देवेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में  बंदरगाह के संबंध में बैठक हुई ၊बैठक में वाईस चेयरमैन भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि साहेबगंज बंदरगाह के चालू हो जाने से साहेबगंज, हल्दिया और वाराणसी से जलमार्ग से जुड़ जायगा ၊ जलमार्ग से परिवहन, सड़क मार्ग से परिवहन की तुलना में काफ़ी सस्ता होगा l साहेबगंज बंदरगाह, सड़क तथा रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है l बंदरगाह के समीप  लॉजिस्टिक पार्क निर्माण की भी प्रक्रिया चल रही है l क़ृषि उत्पादों  के व्यापार तथा टूरिज्म को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जायगा ၊
मुख्य सचिव ने कहा कि बंदरगाह बन जाने से गाड़ियों की आवाजाही बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी, इसलिए ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था को बेहतर करना होगा ၊
बैठक में विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, परिवहन सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, उपायुक्त साहेबगंज राजीव रंजन, आरक्षी अधीक्षक  साहेबगंज एच0 पी0 जनार्दनन, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, 
 अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज पंकज कुमार साव,  जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह,  परियोजना प्रभारी, मल्टी मॉडल बंदरगाह  प्रशांत कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ၊

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...