आंतकी के गया में रहने खबर सुनकर गयावासियों को भय सताने लगा
रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित
बिहार के जिला गया में मानपुर के बुनियादगंज थाना क्षेत्र से कोलकाता एसटीएफ ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आतंकी कोलकाता का रहने वाला बताया जा रहा है। वह काफी समय से बुनियादगंज थाना क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम 30 वर्षीय एजाज अहमद बताया जा रहा है। एजाज, जमात उल- मुजाहिद्दीन संगठन का सक्रिय सदस्य था। वर्ष 2007 से आतंकी संगठन से जुड़ा था। बुनियादगंज थाना क्षेत्र में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए है। एटीएस ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए गया कोर्ट में पेश किया। एजाज के बारे में बताया जा रहा है कि वह वीरभूम जिले के परोई थाना का रहने वाला है। गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

No comments:
Post a Comment