Saturday, January 25, 2020

गिरिडीह: बगोदर थाना के घंघरी टॉल प्लाज़ा को ले होटल संचालक पर हुआ जानलेवा हमला,गंभीर हालत में आईसीयू में दाखिल


#बगोदर/गिरिडीह:-जीटी रोड बगोदर के घंघरी टोल प्लाजा के प्रबंधक व टोल कर्मियो के करतूतों से घंघरी टोल प्लाजा हमेशा विवाद के सुर्खियों मे रहा है।जिसके कारण आये दिन मारपीट व गुंडागर्दी करना टोल प्रबंधक व टोल कर्मियो के लिए आम बात है।आम जनता व प्रशासन के लिए सिर दर्द बना हुआ है।शुक्रवार की रात बगोदर निवासी नागराज होटल संचालक सह बस मालिक अभय भगत के साथ टोल कर्मियो ने टोल को लेकर लाठी व रड से मार जान लेवा हमला कर दिया।जिससे अभय भगत गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतू धनबाद भेज दिया गया।जहां अशर्फी अस्पताल के आईसीयू मे भर्ती है।वही घटना को लेकर टोल प्रबंधक शनि शर्मा का कहना है कि मेरा टोल कर्मी को बाजबरन उठाकर कर ले जा रहा था।जिसके कारण घटना घटी है।वही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह बताया कि घटना की जानकारी है।इस मामले में कार्रवाई की जायगी। 

किशनगंज के बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध इमारते शरिया के आह्वान पर बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला


शशिकांत झा
। #किशनगंज (बिहार)जिले के बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध  इमारते शरिया के आह्वान पर यहाँ बड़ी संख्याओं में  पुरुष एवं महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई ।दो बजे से 2.30 बजे तक बनी मानव श्रृंखला में लोग हीं लोग नजर आ रहे थे ।वहीं किसी अनहोनी को लेकर पुलिस काफी सतर्क देखी गई ।जहाँ लोगों को सुरक्षा देकर  और सुरक्षित वापस भेजने में इनकी सारी ताकतें लगी थी ।       
 जैसा कि इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों ने इमारते शरिया के ऐलान पर जोरदार ढंग से अपना समर्थन दिया है ।जिससे ग्रामीण महिलाओं की एक बड़ी तायदाद मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए इकट्ठी हुई है ।"अलीहसन चौक म़े बने शाहिनबाग "के सभी प्रदर्शनकारी मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए कमर कसकर मैदान में उतरे नजर आये ।धरना के 15वें दिन बनी मानव श्रृंखला के लिए धरना पर बैठे  प्रदर्शनकारियों ने इमारते शरिया के ऐलान पर बड़ी संख्या जुटाने के लिए गांव गांव तक गये और लोगों से संपर्क किया ।हलांकि इनकी ठिठुरती रातों में धरना देने की खबरों पर महिलाओं का भी अपार समर्थन इस संगठन के साथ देखा जा रहा है ।जहाँ स्कूल ,कालेज और अन्य स्कूलों की छात्राऐं भी सी ए ए ,एन आर सी जैसे मुद्दों पर इस आंदोलन में साथ हैं ।जबकि इन्हें समर्थन देने के लिए विभििन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के भी आने जाने का सिलसिला यहाँ जारी है ।ऐसे में यहां के पुलिस प्रशासन के नेतृत्व कर्ता थानाध्यक्ष अपनी सारी समस्याओं को सुलझाकर इनकी सुरक्षा और विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए यहाँ चक्कर लगाते देखे जाते हैं ।अब जबकि श्रृंखला की समय सीमा खत्म होते हीं लोग घरों की ओर निकल पड़े हैं ।

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने मुंगो, चन्दन कुरवा, गोरमा रा सहित कई गावों में वृद्धों को कम्बल वितरित किया


#नावाडीह/बोकारो। शनिवार को सुबह पेंक नारायणपुर थाना के मुंगो रांगामाटी गाँव से लौटने के क्रम में डुमरी क्षेत्र के विधायक जगरनाथ महतो ने मुंगो- रांगामाटी, चंदनकुरवा, गोरमारा आदि गाँवों में रुककर वृद्ध महिलाओं को कंबल भेंट किये और कुशलक्षेम पूछा।इस दौरान गोरमारा के पारटांड मुहल्ला में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहने की शिकायत की गयी। विधायक श्री महतो ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इस संदर्भ में विद्युत अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

देवघर जिले के मधुपुर व सारठ से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार, अकूत संपत्ति अर्जित कर ली कन्हैया ने


देवघर जिले के मधुपुर व सारठ से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार

नकद 1 लाख 47 हजार 500 रुपए, 7 मोबाइल, 6 सिमकार्ड, 3 पासबुक व 2 एटीएम जब्त

देवघर। साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में मधुपुर व सारठ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर 3 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधुपुर थाना क्षेत्र के गोनैया गांव निवासी गौतम कुमार दास पिता रघु दास, मिसरना गांव निवासी दीपू दास पिता ओमेश्वर दास व सारठ थाना क्षेत्र के बरदेही गांव निवासी कन्हैया कुमार पिता प्रताप कुमार महरा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने नकद 1 लाख 47 हजार 500 रुपए, 7 मोबाइल फोन, 6 सिमकार्ड, 3 बैंक पासबुक व 2 एटीएम कार्ड भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त गांव के कुछ युवक लोगों को फोन कर उन्हें झांसे में लेकर साइबर ठगी का काम कर रहे हैं। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस द्वारा मधुपुर व सारठ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद किए गए मोबाइल फोन, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड में साइबर क्राइम से संबंधित कई साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुआ है। जब्त किए हुए पैसे बरदहिया निवासी कन्हैया कुमार के घर से बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा कन्हैया की घर की तलाशी लेने के दौरान एक डब्बानुमा चीज पाया गया। जिसे पुलिस बलों द्वारा देखा गया तो उसमें पैसा छुपा कर रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि कन्हैया कुमार ने साइबर क्राइम से अकूत  दौलत अर्जित कर ली है। कन्हैया कुमार अपने घर पर एक आलीशान मकान बनवा रहा है। उसके घर का मेन गेट 50 हजार रुपए से अधिक की कीमत की थी। उपरोक्त साइबर आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान उनके मोबाइल में ई वायर रुपे, जिंगोय, जेटा, म्यूजपे, आईआरसीटीसी आई मुद्रा, मार्केट्स सहित कई नए ई वोल्ट्स पाए गए हैं। जिनमें पैसे ट्रांजेक्शन करने के साक्ष्य पाए गए हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व साइबर डीएसपी नेहा बाला कर रही थी जबकि टीम में साइबर थाना की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, पीएसआई शैलेश कुमार पांडे, प्रेम प्रदीप कुमार, कुलदीप यादव, आरक्षी सपन मंडल, तीरथ कुमार सिंह, प्रदीप मंडल, वरुण कुमार दर्वे, विजय मंडल, मंगल टुड्डू, सुरेश मरांडी, भूषण एक्का, दीपेश सिंह व विक्रम सिंह शामिल थे।

दो दिन में नावाडीह के जूनोडीह का पथलशिलवा मुहल्ला रौशन होगा :जगरनाथ महतो,डुमरी विधायक





बासुबिहारीमहतो। #नावाडीह/बोकारो।  नावाडीह प्रखंड के जूनोडीह गाँव में पथलशिलवा मुहल्ला का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विगत दो महीने से उक्त मुहल्लावासी अंधेरे में रह रहे थे। मगर अब दो दिन में वह मुहल्ला रौशन हो जायेगा। यह विचार व्यक्त करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा  कि 63 केबी का नया ट्रांसफार्मर  स्वीकृत होने के बावजूद भी कुछ लोग वहाँ नया ट्रांसफार्मर नही लगाने दे रहे थे। जब जब विभाग के लोग काम करने को आते वे लोग बखेड़ा खड़ा कर देते थे।इस तरह दो माह का समय गुजर गया।मगर लोगों को समझा बुझाकर विवाद को सलटा लिया गया है । अब दो दिन में उस मुहल्ला में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जायगी। 
 
हुआ यूं कि गुरुवार को विधायक श्री महतो जूनोडीह गाँव आये थे।उस दौरान उक्त मुहल्ले की महिलाओं ने विधायक से समस्या की चर्चा करते हुए समाधान करने के लिए उनसे पहल करने की गुहार लगायी। विधायक श्री महतो ने ग्रामीणों और विभाग के अधिकारियों को अगले दिन विवादित स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उसके मुताबिक शुक्रवार को विवाद करनेवाले लोगों की बात सुनी गयी। उसके बाद विचार विमर्श कर विधायक महतो ने  तत्काल बताये गये स्थान पर ग्रामीणो से ही गैंता कुदाल चलवा कर काम शुरू करवा दिये।  साथ ही अधिकारियों को पोल,एंगल आदि आवश्यक सामान तत्काल मुहैया कराने का निर्देश दिया।


बिजली विभाग के एसडीओ सौरभ आनंद, जेई कुन्नूराम टुडू, फील्ड मिस्त्री सत्येन्द्र महतो,नरेश कुमार आदि मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि आज से ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरु कर दिया जायगा।नावाडीह थाना प्रभारी अनिल उराँव, पूर्व सरपंच दीप नारायण महतो,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो,गणेश महतो उर्फ पारो, खुदेश्वर महतो सहित बहुत से ग्रामीण मौजूद थे।

Friday, January 24, 2020

देवघर पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र कुमार सिंह ने की अपील;साइबर क्राईम के प्रति खूद भी जागरूक हो, दूसरों को भी जागरूक करें



#देवघर।पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह ने साइबर अपराध को लेकर जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि तकनीकी बढ़ने के साथ ही साइबर क्राईम में भी काफी तेजी आयी हैं। ऐसे में आजकल साइबर अपराधियों ने एक नया तरीका ईजाद किया है। जो आजकल बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। साइबर अपराधी के द्वारा आपका फेसबुक प्रोफाइल से आपका फोटो डाउनलोड करके एक न्यु प्रोफाइल बना दी जाती है और फिर उसमे उन्ही लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है जो आपकी ओरीजनल प्रोफाइल में है। वे लोग आपकी प्रोफाइल समझ कर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते हैं। उसके बाद साइबर अपराधी द्वारा आपकी फ्रेंड लिस्ट में ऐड लोगों को फेसबुक मेसेंजर के जरिये पर्सनल चैट में कहा जाता है कि मेरे बच्चें का एक्सीडेंट (कोई भी पारिवारीक बहाना) हो गया है इसलिए मुझे अर्जेंट पैसों की जरूरत है और एक PAYTM No- देता है। एक्सीडेंट की खबर सुनकर लोग जल्दी पैसा टूरांसफर कर देते हैं, और आपके साथ एक बहुत बड़ा फ्रॉड होता है। अपनी लिस्ट में जितने भी दोस्त है सबको एक मेसेज डाल दो कि ऐसी कोई चैट आये तो बिना जाँच पड़ताल के कोई पैसा ट्रांसफर न करें। 
     साइबर अपराध से स्वयं भी बचे तथा अपने दोस्तों व रिस्तेदारों को भी इसकी जानकारी देकर फ्रॉड से बचायें। साइबर क्राईम के प्रति खूद भी जागरूक हो, दूसरों को भी जागरूक करें।              

Thursday, January 23, 2020

ऋचा चड्ढा ने नेशनल हग डे पर खुशी फैलाने के लिए "फ्री हग्स" के साथ मुंबई की सड़कों पर कदम रखा!





#मुंबई। तेजी से उभरती हुई युवाओं के लिए उनकी अनकही ईमानदारी के कारण, ऋचा चड्ढा हाल ही में एक आराध्य ad सामाजिक प्रयोग ’के लिए सड़कों पर उतरीं।
 पंगा और अन्य प्री-प्रोडक्शन कार्य के प्रचार में व्यस्त होने के बावजूद, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हग दिवस पर एक दिलचस्प पहल की कोशिश की।


 ऐसे समय में जब हम दोनों चरमपंथ में वृद्धि के साथ-साथ विश्व स्तर पर सामाजिक कारणों के बारे में जागरूकता बढ़ाते हुए देख रहे हैं, अभिनेत्री ने कार्टर रोड, बांद्रा में एक हाथ से पेंट किए गए H फ्री हग्स ’साइन पर घूमने का फैसला किया।  उसने गहरे रंग के चश्मे पहने, क्योंकि वह पहचाना जाना नहीं चाहती थी, लेकिन सिर्फ एक नागरिक के रूप में गले लगाना चाहती थी और एक सेलिब्रिटी नहीं।  हालांकि कुछ प्रशंसकों ने अंततः उसे पहचान लिया, लेकिन उसने आसानी से अजनबियों और राहगीरों को गले लगाया।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा धरना के दौरान पुलिस ने त्वरित की कार्रवाई


#नई दिल्ली।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा एक धरना प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों की बातें थाना प्रभारी ने सुनी और उस पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जैसा कि मामला थाना ज्योति नगर का है और वहां के थाना प्रभारी ने जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकार थाने के बाहर धरने पर बैठने जा रहे हैं।उन्होंने तुरंत ही सभी पत्रकारों को अंदर बुलाया और मामले को ले कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही शाम रहते ही दोबारा से पीड़ित पत्रकार को बुलाया गया।
उनके सामने ही आरोपी के लिए एक नोटिस तैयार किया गया और उस नोटिस की सर्विस कल सुबह तक कराने के आदेश दिए। एबीपी एस एस पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत संतुष्ट हैं और खुश हैं। यही चाहते हैं कि पत्रकार को इस तरीके से इंसाफ मिले। प्रशासन पत्रकारों का सहयोग करें क्योंकि पत्रकार प्रशासन के हमेशा साथ रहते हैं, साथ चलते हैं तो शासन की हर कार्रवाई से पब्लिक को अवगत कराते हैं। आज हमें प्रशासन के इस व्यवहार से बहुत खुशी मिली, संतुष्टि हुई और पत्रकार एकता का एक बहुत बड़ा  रूप देखने को मिला।

Wednesday, January 22, 2020

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करेगी:शिबू सोरेन


बासु बिहारी महतो
।#नावाडीह/बोकारो।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का आज नावाडीह प्रखंड के कुड़ीबुरु  धरोम गढ़ में आगमन हुआ।


झामुमो सुप्रीमो एवं झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बुधवार को बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अन्तर्गत पलामू पंंचायत में स्थित कुड़ी बुरु धरोमगढ़ में  पूजा अर्चना करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पूर्ण बहुत की सरकार है। मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप ही विकास के सारे काम करेगी।यह जनता के विश्वास पर खरा उतरने को हर संभव काम करेगी।
डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन जी के नेतृत्त्व में अब राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने पिछले पंद्रह साल के कार्यकाल में विकास के सर संभव कार्य किये। जिस ऊपरघाट को पिछड़ा इलाका के नाम से जानते थे आज वहाँ पानी, बिजली,सड़क,पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल हर तरह के विकास कार्य होने के फलस्वरूप क्षेत्र के किसी इलाके से पिछड़ा नही है।उन्होंने लोगों से बच्चे बच्चियों को पढ़ने पढ़ाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें पढ़ाई के मामले में हर संभव सहयोग करने का विश्वास दिलाया।सभा को बोकारो जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी,जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, बृजलाल हंसदा ,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो ,संतोष प्रजापति,आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन पवन हंसदा ने किया।  इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित सभी आमंत्रित अतिथियों को माल्यार्पण कर किया गया। वहीं अध्यक्ष बालेश्वर हंसदा, सचिव रामलाल मरांडी,जयदेव सोरेन, पूर्व मुखिया बसंत राय, सोनाराम हेम्ब्रम,  राजेश हेम्ब्रम,गोबिंद किस्कू, हरिलाल महतो, मकसूद आलम,राम सहाय मुर्मु,जागेश्वर महतो,फुलचंद किस्कू सहित बहुत से गणमान्य लोग पहुंचे थे।


कार्यक्रम के दौरान गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया
 
 
बेरमो अनुमंडल के एसडीपीओ तथा नावाडीह के बीडीओ पीसी दास के  नेतृत्त्व में पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी कार्तिक महतो और जिला पुलिस बल के जवानों के माध्यम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

पत्नी ने कराई अपने भाइयों के साथ मिल अपने पति की हत्या,पत्नी व अन्य तीन हुए गिरफ़्तार


पलामू।
पत्नी ने अपने सगे भईयो के साथ मिलकर की पति की निर्मम हत्या करवाई ,पारिवारिक विवाद और ओझा गुनी के मामले  में हुई थी हत्या।चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गाँव में मिली थी सिरकटी लाश।चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र का निवासी था मृतक, पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी बसंती देवी के साथ तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने लातेहार ज़िले से किया गिरफ्तार।हत्या में इस्तेमाल किए हुए टंगी ,चाकू भी बरामद।डीएसपी संदीप गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

तत्काल रेल टिकट के गोरख धंधे का हुआ पर्दाफाश,गिरिडीह के मुस्तफा समेत 24 गिरफ्तार





#गिरिडीह । तत्काल रेल टिकट काटने के लिए एजेंट सारी हदों को पार कर चुके हैं।

अवैध सॉफ्टवेर से तत्काल श्रेणी के रेल टिकटों की कालाबाजारी से जुड़े मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरपीएफ ने दलालों के ऐसे गिरोह को दबोचा है, जिसके तार टिकटों की कालाबाजारी के साथ आतंकियों से भी जुड़े हैं।

गिरफ्तार दलालों में गिरिडीह (झारखंड) का रहने वाला मुख्य सूत्रधार गुलाम मुस्तफा समेत 24 लोग शामिल हैं. ये सभी आरोपी क्रिप्टो करंसी और हवाला (मनी लाॅन्ड्रिंग) के जरिए पैसा विदेश भेज रहे थे. मुस्तफा की गिरफ्तारी ओडिशा से की गई. वह बेंगलुरू से टिकटों की कालाबाजारी करता था.

इधर, आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस गिरोह के पास उपलब्ध उन्नत तकनीक के बारे में भी पता चला है. इस गिरोह में 20 हजार से अधिक एजेंटों वाले 200 से 300 पैनल देश भर में सक्रिय हैं. इसका मास्टरमाइंड हामिद अशरफ दुबई में बैठा है.धनबाद डिवीजन के हजारीबाग रोड आरपीएफ पोस्ट में इस संबंध में दो मामले भी दर्ज किए गए हैं। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि आरपीएफ मुख्यालय से मिले इनपुट पर सरिया, हजारीबाग, गोमिया, विष्णुगढ़ और चिचाकी आदि क्षेत्रों के कई लोगों से गुलाम मुस्तफा के प्रत्यक्ष संबंध के संकेत मिले हैं। स्थानीय पुलिस की सहायता से आरपीएफ गुलाम मुस्तफा के धंधे से जुड़े लोगों तक पहुंचने के प्रयास में है। कई लोगों के बैंक खाते, लैपटॉप और मोबाइल खंगाले जा रहे हैं। 

 वह बीते साल गोंडा स्कूल में धमाका करने के मामले से भी जुड़ा है. यह गिरोह पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन तब्लीगी जमात से जुड़ा है. इसमें बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी साझीदार है और गुरुजी के काेडनेम वाला एक उच्च तकनीक में माहिर गिरोह को सक्रिय मदद देता है. 

इस खुलासे के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), खुफिया ब्यूरो (आईबी), प्रवर्तन निदेशालय, कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच इकाई भी जांच में जुड़ गई हैं।

अरुण कुमार के मुताबिक, टिकटों की कालाबाजारी में शामिल गिरोह का प्रमुख सदस्य गुलाम मुस्तफा हाल ही में भुवनेश्वर से पकड़ा गया था. उससे पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. गिरोह के पास फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी पैन कार्ड बनाने की तकनीक है और बंगलादेश से लोगों को अवैध रूप से लाने एवं यहां बसाने का काम भी कर रहा था।

इस पूरे कालाबाजारी को हैंडल करने वाला दुबई में बैठा हामिद अशरफ मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वह 2019 के गोंडा बम विस्फोट का आरोपी भी है. वर्ष 2016 में आरपीएफ ने हामिद अशरफ काे टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार किया था. तत्काल टिकटों की कालाबाजारी से वह हर माह 15 करोड़ रुपए दुबई में बैठे-बैठे पाता है. अशरफ का सीधा कनेक्शन गुलमा मुस्तफा के साथ है।

मुस्तफा की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई ओडिशा के केंद्रपाड़ा स्थित मदरसाें से हुई है. बाद में वह यहां से बेंगलुरु चला गया. वहां उसने 2015 में रेलवे टिकट की दलाली शुरू की।

Tuesday, January 21, 2020

चाईबासा में पत्थलगड़ी समर्थकों ने की 7 लोगों की निर्मम हत्या,मुख्य मंत्री हेमंत नेदुख व्यक्त किया


चाईबासा । झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड में पत्थलगड़ी मामले को लेकर ग्रामीणों में मंगलवार को जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना गहराया कि लोग एक दूसरे को मारने और मरने पर उतारू हो गये. इसके बाद पत्थलगड़ी के समर्थकों ने इसका विरोध करने पर लाठी- डंडे व घातक हथियार से हमला बोल दिया, जिससे उप मुखिया जेम्स बुढ़ समेत सात लोगों के मरने की बात सामने आ रही है, जबकि दो ग्रामीण लापता बताये जा रहे हैं.  घटना मंगलवार की दोपहर की बतायी जा रही है.  
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम सिंहभूम के बुरुगुलीकेला गांव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरी चिन्ता और दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं आहत हूँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबसे उपर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य की पुलिस जांच कर रही है। दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई और ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए वे आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे
 देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पायी थी. इस वजह से पुलिस कुछ भी स्पष्ट बातें बताने में असमर्थ है. वहीं मृतकों की पहचान नहीं हो सकी हैं.  पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि गांव के एक उप मुखिया की हत्या होने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि करायी जा रही है. मृतकों के शवों की तलाश करवायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की मंगलवार की दोपहर को हत्या के घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों के साथ देर शाम के समय लोढाई पहुंची थीं. घटनास्थल सोनुवा थाना से करीब 35 किलोमीटर दूर सुदूर की है. जिस जगह पर यह घटना हुई है, वह घने जंगल की बीच और नक्सल प्रभावित क्षेत्र है.  जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव में पत्थलगड़ी करने वालों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में कुछ ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी का विरोध किया था. इससे दो गुटों में विवाद हो गया था. इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट भी हुई थी.  हत्या की खबर से पुलिस में हड़कंप  वहीं सात लोगों की हत्या के घटना की सूचना मिलने के बाद गुदड़ी थाना पुलिस से लेकर जिला पुलिस प्रशासन तक में हड़कंप मच गया. पुलिस घटना के सत्यापन में जुट गयी है. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोग सोमवार से गायब हैं. कहीं उनकी हत्या तो नहीं की गयी है.  सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना का सत्यापन करने में जुट गयी है. गुदड़ी थाना पुलिस इस मामले में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रही है. पुलिस के घटनास्थल से सोनुआ वापस लौटने पर पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है. इस मामले में बुधवार को ही पूरा पर्दा उठेगा

बहादुरगंंज अलीहसन चौक का नया शाहिनबाग ,जहाँ हिन्दुस्तान के हस्तियों का आना बदस्तूर जारी है...


शशिकांत झा।#किशनगंज (बिहार )काले कानून को वापस कराने की लड़ाई काफी लम्वी है ,हमें गांधी जी के सिद्धांतों अहिंसा परमोधर्मः के रास्ते चलकर यह लड़ाई हमें जारी रखनी है ।उक्त बातें जिले के बहादुरगंज "शाहिनबाग अलीहसन चौक" पर आल इन्डिया कांग्रेस कमिटी ,अल्प संख्यक सेल के अध्यक्ष नदीम जावेद ने यहाँ सी ए ए एवं अन्य कानूनों के खिलाफ धरना पर बैठे लोगों के बीच कही ।इस आंदोलन का यहाँ बहादुरगंंज में आठवां दिन है ।जबकि बीते शाम को आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली और पटना से यहाँ कई दिग्गज यहां आ पहुंचे ।                       
 पिछले आठ दिनों से लगातार चल रहे यहां के इस आंदोलन में जहाँ लोग सी ए ए ,एन आर सी ,पी एन आर जैसे कानूनों को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांगों पर डटे हैं ।वहीं शाहिनबाग दिल्ली की तर्ज पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने ने अपनी बुलंद आवाजों को शाहिनबाग तक पहुंचा कर बहादुरगंंज में भी एक नये शाहिनबाग को बना डाला है ।जहाँ सोमबार की देर शाम को बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी,साथ में मुमताज़ आलम रिज़वी ,इन्कलाब उर्दू के नेशनल व्यूरो चीफ मुमताज आलम रिजवी के अलावे नामचीन हस्तियों ने भी यहाँ धरना पर बैठे लोगों की हौसलाफजाई की ।वहीं इस नये शाहिनबाग ने डिटेंशन सेल में बंद हिंदू,मुसलमन ,सिख और ईशाई को जंजीरों में जकड़ा दिखाकर आंदोलन की एक नई तस्वीर पेश कर दी है।
वहीं यहाँ के नौजवानों की हौसला अफजाई और बेहतर ईन्तजा़मात में डा.सादाव अंजूम ,प्रींस आज़म ,जिशान गफ्फारी ,निसार ,शाहंशाह अकबर ,अलमास बदर ,कामरान मोअज्जम ,शादाव ,वसीम तथा अलीहसन चौक के जईफ और बुजुर्गों की पूरी मदद मिल रही है ।यहीं धरने में शामिलों का यह भी कहना था कि -दिल्ली पटना से लोग चलकर शाहिनबाग अलीहसन चौक पहुंच रहे हैं ।पर हमारे मुकामी नुमाईन्दे बगल से गुजर कर भी इधर का रुख नहीं कर पाते हैं ।हलांकि दोपहर को जनाधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के यहाँ इस धरनास्थल पर आने की सूचना है ।ऐसे में बहादुरगंंज अलीहसन चौक का यह शाहिनबाग यहाँ से वहाँ तक यादगार और नायाब बनता जा रहा है,जो किशनगंज हीं नहीं दिल्ली तक यहाँ की आवाजें गूंजने लगी है ।

बहादुरगंंज अलीहसन चौक का नया शाहिनबाग ,जहाँ हिन्दुस्तान के हस्तियों का आना वदस्तूर जारी है


शशिकांत झा।#किशनगंज (बिहार )काले कानून को वापस कराने की लड़ाई काफी लम्वी है ,हमें गांधी जी के सिद्धांतों अहिंसा परमोधर्मः के रास्ते चलकर यह लड़ाई हमें जारी रखनी है ।उक्त बातें जिले के बहादुरगंज "शाहिनबाग अलीहसन चौक" पर आल इन्डिया कांग्रेस कमिटी ,अल्प संख्यक सेल के अध्यक्ष नदीम जावेद ने यहाँ सी ए ए एवं अन्य कानूनों के खिलाफ धरना पर बैठे लोगों के बीच कही ।इस आंदोलन का यहाँ बहादुरगंंज में आठवां दिन है ।जबकि बीते शाम को आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली और पटना से यहाँ कई दिग्गज यहां आ पहुंचे ।                       
 पिछले आठ दिनों से लगातार चल रहे यहां के इस आंदोलन में जहाँ लोग सी ए ए ,एन आर सी ,पी एन आर जैसे कानूनों को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांगों पर डटे हैं ।वहीं शाहिनबाग दिल्ली की तर्ज पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने ने अपनी बुलंद आवाजों को शाहिनबाग तक पहुंचा कर बहादुरगंंज में भी एक नये शाहिनबाग को बना डाला है ।जहाँ सोमबार की देर शाम को बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी,साथ में मुमताज़ आलम रिज़वी ,इन्कलाब उर्दू के नेशनल व्यूरो चीफ मुमताज आलम रिजवी के अलावे नामचीन हस्तियों ने भी यहाँ धरना पर बैठे लोगों की हौसलाफजाई की ।वहीं इस नये शाहिनबाग ने डिटेंशन सेल में बंद हिंदू,मुसलमन ,सिख और ईशाई को जंजीरों में जकड़ा दिखाकर आंदोलन की एक नई तस्वीर पेश कर दी है।
वहीं यहाँ के नौजवानों की हौसला अफजाई और बेहतर ईन्तजा़मात में डा.सादाव अंजूम ,प्रींस आज़म ,जिशान गफ्फारी ,निसार ,शाहंशाह अकबर ,अलमास बदर ,कामरान मोअज्जम ,शादाव ,वसीम तथा अलीहसन चौक के जईफ और बुजुर्गों की पूरी मदद मिल रही है ।यहीं धरने में शामिलों का यह भी कहना था कि -दिल्ली पटना से लोग चलकर शाहिनबाग अलीहसन चौक पहुंच रहे हैं ।पर हमारे मुकामी नुमाईन्दे बगल से गुजर कर भी इधर का रुख नहीं कर पाते हैं ।हलांकि दोपहर को जनाधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के यहाँ इस धरनास्थल पर आने की सूचना है ।ऐसे में बहादुरगंंज अलीहसन चौक का यह शाहिनबाग यहाँ से वहाँ तक यादगार और नायाब बनता जा रहा है,जो किशनगंज हीं नहीं दिल्ली तक यहाँ की आवाजें गूंजने लगी है ।

Monday, January 20, 2020

बिहार में जन जीवन हरियाली के क्रम में किशनगंज का नजारा


शशिकांत झा। #किशनगंज (बिहार ) जिले से सटे  भारत नेपाल सीमा के कई प्रखंडों में दिखा मानव श्रृंंखला का अदभुत और अनुपम दृश्य ,जहाँ स्कूली छात्र छात्राओं सहित बड़ी संख्याओं में लोग इस कार्यक्रम में भाग लिये ।जिसे कवर करने गई "तहलका लाईव" टीम ने बहादुरगंंज और दिघलबैंक प्रखंडों का दौरा किया ।                 
अधखिली धूप और ठंढ हवाओं के झौंकों की परवाह किये बिना लोग 11.00 बजे से लाईन लगना शुरु कर चुके थे ।इस कार्यक्रम को लेकर पूरे बिहार में 1600 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनी थी ।तहलका की टीम जब सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय पहुंची तो यहाँ के बी डी ओ पूरन साह ,सी ओ अरुण कुमार ,एवं थानाध्यक्ष आरिज अहकाम के नेतृत्व बाली पुलिस टीम इस जनव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे थे ।लोगों ने बतलाया है कि इन पदाधिकारियों के द्वारा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी थी ।यही कारण था कि औसतध 37 किलोमीटर परिधि बाले इस प्रखंड के सभी सड़क मानव श्रृंखला के लम्बी लाईनों में तब्दील हो चुकी थी ।
जहाँ सुरक्षा सेवा और वंधुत्व को कायम रखते हुऐ ,बाल विवाह ,दहेज उन्मूलन तथा शराबवंदी के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए कटिबद्ध दिखे ।दिघलबैंक से 15 किलोमीटर की दूरी पर बहादुरगंंज प्रखंड की चमक कुछ और हीं वयां करती देखी गई ।दिघलबैंक से बहादुरगंंज जीरो मील तक पूरी सड़कों के दोनों किनारे लम्बी लम्बी लोगों की लाईनों से पटी हुई थी ।जहाँ के बी डी ओ जुल्फिकार आदिल ,सी ओ कौशर ईमाम और थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने यहां की कमान सम्हाल रखी थी ।पर कुछ हीं दूरी पर जीरोमाइल एल आर पी पर एन आर सी ,सी ए ए और एन पी आर के विरोध में नौजवानों की टोली हाथों में तख्तियों लेकर खड़े थे ।जहाँ शाहिनबाग दिल्ली की तर्ज पर यहाँ अनिश्चितकालीन धरना को आयोजित करने बाले डा.सादाव अंजूम ,जिप प्रतिनिधि इमरान आलम ,वार्ड पार्षद प्रिंस आजम ,शाहंशाह अकबर ,मो.आमीर ,अब्दुल हमीद एवं निसार के साथ अनेक युवक खड़े थे ।जब इनसे जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में सी ए ए एवं अन्य कानूनों का विरोध यहाँ क्यों ? तो इमरान आलम और डा.सादाब ने संयुक्तरुप से कहा कि -हम सरकार की नीतियों और ऐसे जनोपयोगी कार्यक्रमों के साथ हैं ।पर बिहार की सरकार केंद्र के काले कानून को वापस लेने में हमारा समर्थन करे ।हलाकि डा.सादाव और इनके साथियों की अनिश्चित धरना कार्यक्रम का आज यहाँ सातवां दिन है ।जहाँ लोग दिन रात धरने पर बैठे रहते हैं ।बहादुरगंंज अलीहसन चौक पर चल रहे धरनास्थल पर नेताओं के समर्थन में आने का सिलसिला जारी है ।पर समाजिक संगठन द्वारा आयोजित इस धरना कार्यक्रम का शांतिपूर्वक चलने की बातें लोगों की जुवानी बताई गई है ।

Sunday, January 19, 2020

धनबाद:हादसे के बाद 12 घंटे तक पड़ा रहा जख्मी युवक, मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप






#धनबाद।धनबाद में पुलिस की लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई।सड़क हादसे में जख्मी एक युवक को 12 घंटे बाद पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया, रिम्स ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।


धनबाद। जिले में पुलिस की तरफ से लापरवाही बरतने का एक मामला सामने आया है. सड़क हादसे में जख्मी एक युवक को 12 घंटे बाद पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया, रिम्स ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. युवक की मौत के लिए परिजनों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस यदि पहले अस्पताल में भर्ती कराती तो शायद उसकी जान बच सकती थी. जबकि एक ही हादसे में दो अन्य घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.देखें पूरी खबरसड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गुमगसा के रहनेवाले 20 वर्षीय उज्वल मंडल गुरुवार को अपनी बाइक से किसी काम से तोपचांची गए थे. रात करीब 9 बजे वापस लौटने के दौरान तोपचांची थाना क्षेत्र के भुइयों चितरो में राह चल रहे 21 वर्षीय संजय महतो और एक अन्य युवक से बाइक की टक्कर हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने राह चल रहे संजय महतो और अन्य युवक जो इस दुर्घटना में घायल हो गए थे. उन्हें मौके से उठाकर साहूबहियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. यहां डॉक्टरों ने संजय कुमार महतो को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक अन्य युवक को हल्की चोट पुलिस ने बताया अपना पक्ष
इधर शुक्रवार को सुबह होने के बाद जिस स्थान पर हादसा हुआ था. उसके आसपास की झाड़ियों में उज्वल कुमार मंडल गंभीर अवस्था में जख्मी पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए108 नंबर की एंबुलेंस को फोन कर जख्मी उज्वल को पीएमसीएच भेजवाया. पुलिस ने उज्वल के घायल होने की सूचना परिजनों को दी गई. परिजन सीधे अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उज्वल की हालत नाजुक देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस यदि समय से उज्वल को अस्पताल लाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी. उसकी मौत के लिए परिजनों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं तोपचांची थाना की पुलिस ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि रात होने के कारण उज्वल आसपास कहीं नजर नहीं आया था. दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और मामले की सूचना पुलिस को दी थी.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...