Saturday, March 30, 2019

असलहे के साथ दो युवक गिरफ्तार , रामगढ़ में हुए लूटकांड में थी तलाश

दो युवक हथियार सहित गया 

गया जेल


रामगढ़ में लूट कांड को अंजाम देने वाला तो अपराधी शहर से फरार


तीन हथियार बरामद पुलिस कर रही है पूछताछ

हजारीबाग सदर पुलिस ने शुक्रवार को 4:00 बजे सुबह में 2 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है जिसके पास से तीन घातक हथियार भी बरामद किया गया है इसकी जानकारी सदर थाना में प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी  सोनू कुरैसी उर्फ इमरोज कुरैशी उर्फ सोनू चेगडी नसीम कुरैशी जमा मस्जिद दानिश मलिक उर्फ जांजी और पिता मोमिन शाम शमसामुल  को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ၊ पकड़े गए आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो सिक्सर  सहित 20 गोली, दो मैगजीन जब्त किया है ၊ डीएसपी ने बताया कि रामगढ़ में हुई लूटपाट की घटना में इनका नाम आया है, जिसको लेकर हजारीबाग एवं रामगढ़ की पुलिस को उनकी तलाश थी ၊ जैसे ही लूट कांड में इनके नाम आने की जानकारी मिली सदर पुलिस सक्रिय होकर जमा मस्जिद के पास पहुँची ၊  जब पुलिस को जानकारी मिली इस उक्त दोनों युवक के साथ कुछ और लोग शहर में सारे आम हथियार लहरा रहे थे ၊ पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दोनों युवक को 3:00 बजे सुबह की गुपचुप तरीके से झंडा चौक से पचमढ़ी चौक तक के इलाके को सील कर दिया तभी 4:00 बजे भोर में तीन अपराधी मोहल्ले में हथियार चमकाते हुए ठगने की कोशिश किया और दोनो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया ၊ जबकि एक फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है ၊ डीएसपी ने बताया कि और भी हथियार होने की संभावना है, अभी जांच चल रही है ၊उसके हथियार हासिल करने का सुराग अगले अपराधी योजना और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकाने की खोज की जा रही है ၊

Mumbai Crime: A Woman and 3 men held in minor's gangrape at Malad


Mumbai.

The accused were identified as Rahul More, 18, Mohammed Salim Shaikh, 27, and Vijay Gaikwad, 30. They are drivers and labourers

The Kurar police on Thursday arrested a woman and three men in connection with the gangrape of a 13-year-old girl on Tuesday. One of the accused, Yogesh Shirsath, 19, and a minor, had earlier been caught by the police, who suspected that four of the six accused were minors. However, they found that there was only one minor, who was a friend of the girl.

Police said the woman, 20, had lured the survivor on the pretext of giving her a taste of ganja, to the Lahugarh Damunagar jungle near the national park, where the other five accused including the minor boy were having a party. Police said the girl got intoxicated with the ganja, after which they raped her in turns.

The accused were identified as Rahul More, 18, Mohammed Salim Shaikh, 27, and Vijay Gaikwad, 30. They are drivers and labourers. The police did not reveal the name of the woman, who works as a maid. All are residents of Kandivli. Sources said the girl knew the accused. The five accused were produced before the Dindoshi Sessions Court and remanded in police custody till April 4, a police officer said.

The minor accused has been sent to a correction home. The incident was reported to Samtanagar police by the survivor's parents on Wednesday night, after which they lodged the FIR and caught the two accused, including the minor, who is around 15-year-old. They transferred the case and handed the accused to the Kurar police.

पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर मुंबई ले जाकर बेच दिया, भागकर युवती मुंबई से रांची पहुँची

झारखंड के बोकारो की रहने वाली युवती को उसने पहले प्यार के जाल में फंसाया। शादी की और फिर हसीन सपने दिखाते हुए उसे मायानगरी मुंबई ले गया। वहां पत्नी को किसी व्यक्ति के हाथों बेच दिया। नौ महीने तक युवती से दुष्कर्म होता रहा। इस दौरान उसे बंधक बनाकर रखा गया। उसे प्रताडि़त किया जाता रहा। बड़ी मुश्किल से उसने हिम्मत जुटाई और मुंबई से भागकर रांची पहुंची है। यहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए सारी जानकारी दी।


युवती का पति मुश्ताक अंसारी जिस पर उसे बेचने का आरोप लगा है गिरिडीह का रहनेवाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पहले रांची स्थित महिला थाना, उसके बाद युवती को कांके स्थित नारी निकेतन में रखवाया गया है। शुक्रवार को कोतवाली थाना स्थित एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) थाने में मामला दर्ज किया गया है।

झांसा देकर मुंबई ले गया : युवती ने पुलिस को बताया कि उसे प्यार के जाल में फांसकर गिरिडीह के निमियाघाट निवासी मुश्ताक अंसारी (45) ने भगाकर शादी रचा ली। मुश्ताक पहले से शादीशुदा था। शादी के बाद वह घर ले गया। कुछ ही समय बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिर दोबारा उसे अपने साथ रखने का झांसा दिया और सीधे मुंबई ले गया। इसके बाद वहां किसी व्यक्ति को बेच दिया।

एक कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया। हर दिन शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। करीब नौ महीने तक बंधक बनी रही। एक दिन बंधक रखने वाला व्यक्ति जब नशे में धुत था तो तड़के तीन बजे खिड़की तोड़कर भाग निकली। वह किसी तरह रांची पहुंची। पहले हटिया जीआरपी पहुंची और आपबीती सुनाई। फिर वहां से महिला थाना भेजा गया। इधर एएचटीयू थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया कि पूरा मामला गिरिडीह के निमियाघाट थाने से जुड़ा है। युवती के आवेदन पर जीरो एफआइआर कर निमियाघाट थाने भेज दिया गया है। 

 ऑटो चालकों ने  भी भरमाया :                             युवती ने बताया कि जब बंधक बने व्यक्ति के पास से भागी तो ऑटो चालक ने गलत निगाह डाली। जब युवती को समझ आ गया, तो बोली कि मैं पुलिस को कॉल कर चुकी हूं। इसलिए मुझे रेलवे स्टेशन ही पहुंचाओ। इसके बाद स्टेशन पहुंची। वह ट्रेन पर बैठी तो चेन्नई पहुंच गई। वहां किसी जीआरपी थाना पहुंची और पूरी बात बताई, तो उसे रांची के लिए ट्रेन में बैठा दिया गया।

निमियाघाट पुलिस को दे चुकी थी सूचना :         युवती का कहना था कि उसने खुद को बेचे जाने की जानकारी गिरिडीह के निमियाघाट थानेदार को दी थी। निमियाघाट के थानेदार का नाम वह नहीं जानती।

बीजेपी के खिलाफ 100 फिल्ममेकर्स का सेव डेमोक्रेसी कैंपेन, स्टेटमेंट में लिखा BJP को वापस न आने दें

पूरा देश इन दिनों लोकसभा चुनाव के रंग में डूबा हुआ है. ऐसे में जहां कई सितारे अलग अलग पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 100 लोगों ने वोटर्स से इ चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने अपील की है ၊लोकसभा चुनाव से ठीक पहले करीब 100 फिल्म मेकर्स ने बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र बचाने के लिए बीजेपी को सत्ता से दूर रखें. जिन लोगों ने ये स्टेटमेंट जारी किया है, उसमें डाक्यूमेंट्री मेकर आनंद पटवर्धन, नेशनल अवॉर्ड विनर वेटरी मारन जिन्होंने हाल ही में धनुष की फिल्म ‘वड़ा चेन्नई’ का डायरेक्शन किया था. इसके अलावा देवाशीष मखीजा, पुष्पेंद्र सिंह, सनल कुमार ससीधरन और कबीर सिंह चौधरी जैसे कई नाम शामिल हैं.

हमारा देश इस वक्त कई चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे वक्त में हम सब को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है. आप सब जानते हैं कि 2014 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद चीजें बदलने लगीं. देश को धर्म के नाम पर बांटा जाने लगा. बीजेपी और उसके सहयोगी चुनाव में किए वादे को पूरा नहीं कर पाए.  मॉब लिचिंग और गाय के नाम हत्या देश में होने लगी. 

स्टेमेंट के अंत में लिखा है कि हम आप सभी से अपील करते हैं कि इस अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें और हानिकारक शासन को दोबारा सत्ता में आने से रोकें. आप अपने जनादेश का इस्तेमाल ऐसी सरकार बनाने में करें जो देश के संविधान को बचाने का काम करे. जो आपके अभिव्यक्ति के आजादी की रक्षा करे.



पत्नी को गुजारा भत्ता देने पर कोर्ट में बोला पति- राहुल गांधी देंगे तो दूंगा

मध्यप्रदेश के इंदौर में पारिवारिक  अदालत में एक ऐसा मामला आया जिसने सभी को मुस्कुराने की वजह दे दी। यहां एक पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। 12 मार्च को अदालत ने इंदौर के सुखलिया के रहने वाले आनंद शर्मा को अपनी पत्नी दीपमाला को हर महीने साढ़े चार हजार रुपये भरण-पोषण के लिए देने का आदेश दिया था लेकिन वह अपनी पत्नी को रकम नहीं दे रहे थे।

इस मामले पर जब  अदालत में सुनवाई हुई तो शर्मा ने कहा कि वह बेरोजगार हैं। वह प्रतिमाह पत्नी को भरण-पोषण का खर्च नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने अपने घोषणापत्र में यह एलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यदि उनकी सरकार बनी तो वह बेरोजगारों के खाते में हर महीने छह हजार रुपये देंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने पूरे होशोहवास में यह लिखकर देता हूं कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जो भी राशि मुझे मिलेगी उसमें से प्रतिमाह साढ़े चार हजार रुपये पत्नी को दे दूंगा। यदि अदालत चाहे तो वह बेरोजगारी भत्ते की राशि में से पत्नी के भरण-पोषण की रकम सीधे उसके खाते में जमा करने का आदेश दे सकती है।'

अदालत ने शर्मा के बयान को अपने रिकॉर्ड में ले लिया है। इसपर 29 अप्रैल को बहस होगी। अदालत ने 12 मार्च को हुई सुनवाई में शर्मा को आदेश दिया था कि वह पत्नी के भरण-पोषण के लिए हर महीने तीन हजार रुपये और 12 साल की बेटी आर्या के लिए डेढ़ हजार रुपये दें।

प्रधान न्यायाधीश के सामने आवेदन देते हुए आनंद ने कहा कि उनका इरादा न्यायालय की अवमानना करना नहीं है लेकिन बेरोजगार होने की वजह से वह भरण-पोषण की राशि देने में असमर्थ हैं। आनंद और दीपमाला की शादी साल 2006 में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। जिस कारण पत्नी ने उनपर मामला दर्ज किया हुआ है।✍🏽

शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट का 10 साल तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं

अभिनेता से नेता बने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। खबरों की मानें तो वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। बीजेपी के बागी नेताओं की लिस्ट में रहे शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट का 10 साल तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 


कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने से पहले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को छोड़ने पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने ट्विटर पर बीजेपी के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा- 'बीजेपी से निकलना उनके लिए सबसे ज्यादा दुख भरा था, लेकिन मेरे प्रिय दोस्त लालू यादव के आकर्षक और गतिशील नेतृत्व में उम्मीद है कि सब कुछ अच्छी दिशा में होगा,वहीं नेहरू गांधी परिवार से नेता के बारे में भी सबसे ज्यादा बात की ... राष्ट्र निर्माण करने वालों का सच्चा परिवार ...'


शत्रुघ्न सिन्हा के फैंस और समर्थक उनके इस ट्वीट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी के शत्रु बन चुके शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। लंबे समय से भाजपा के स्टार प्रचारक और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके शत्रुघ्न का काफी समय से राजद-कांग्रेस से दोस्ताना बढ़ता दिख रहा था।


 भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना फिलहाल टल गया है। वह गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबर आ रही है कि वह 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं, तमाम कयासों के बीच हाल ही में सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।


 मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा इस बार महागठबंधन से भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में शत्रुघ्न सिन्हा लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते रहे। शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर साल 1992 में शुरू हुआ। जब वह नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के राजेश खन्ना के खिलाफ खड़े हुए। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव हार गए लेकिन पार्टी में उनकी जगह समय के साथ खास होती चली गई।


शत्रुघ्न सिन्हा 1996-2008 तक दो बार राज्यसभा सांसद रहे। अटल जी की सरकार ने 2003 में जब मंत्रिमंडल विस्तार किया तो शत्रुघ्न सिन्हा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और जहाजरानी मंत्री बनाया। साल 2009 में पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार चुनाव जीता। साल 2014 में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने 55 फीसद वोट पाकर जीत दर्ज तो की लेकिन मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से वह भाजपा से नाराज हो गए और तब से लेकर आज तक नाराज शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं।

उइगर मुस्लिमों पर चीन का दोहरा रवैया, अखबार ने कहा - लीबिया बनने से रोकने को यह अभियान जरूरी

चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ हो रहे अन्याय पर बीजिंग का दोमुंहा रवैया सामने आया है। चीन सरकार ने जहां उइगर मुस्लिमों के साथ भेदभावपूर्ण नीति से संबंधित रिपोर्ट को नकारा है, वहीं दूसरी ओर उसके सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस नीति को जरूरी करार देते हुए सफाई पेश की है। 


 चीन के इस दोहरे रवैये से साफ है कि इस कम्युनिस्ट देश में मुस्लिमों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया जा रहा है। चीनी सरकार ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को नकार दिया, जिसमें कहा गया है कि चीन में करीब 10 लाख उइगर मुस्लिमों को शिविरों में कैद कर के रखा गया है और उनको विचारधारा बदलने का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। 


एक चीनी अधिकारी ने जिनीवा में इस आरोप पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति को जवाब में कहा, चीन के झिंजियांग प्रांत में सुरक्षा उपायों के तहत कुछ कदम उठाए गए हैं, लेकिन किसी भी विशेष जाति को लक्षित या किसी की धार्मिक स्वतंत्रता को सीमित नहीं किया गया है। चीन के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट के निदेशक मा यूकिंग ने कहा,  झिंजियांग के रहने वाले सभी लोगों को समान स्वतंत्रता और अधिकार हैं।


यह कदम बेहद जरूरी: ग्लोबल टाइम्स

ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में उइगर मुस्लिमों के खिलाफ दबाव की नीति का समर्थन किया और लिखा, झिंझियांग प्रांत को चीन का सीरिया या चीन का लीबिया बनाने से रोकने के लिए यह अभियान बेहद जरूरी है। संपादकीय के मुताबिक, यह शांति और समृद्धि के पुनर्निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। 


संपादकीय में उन घटनाओं का जिक्र है, जिनके पीछे उिइगर व कजाख मुस्लिमों का हाथ होने की आशंका जताई गई है। संपादकीय में मुस्लिमों के लिए अलगाववादी और कट्टरपंथी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। 

Friday, March 29, 2019

बड़ी खबर: हार्दिक पटेल अब नहीं लड़ सकेंगे लोक सभा चुनाव, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

अहमदाबाद,पाटीदार नेता और हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हार्दिक पटेल को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक पटेल को गुजरात की जामनगर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया जाना था लेकिन अब कोर्ट ने साफ तौर पर हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी ।


गौरतलब है कि साल 2018 में कोर्ट ने हार्दिक पटेल को बीजेपी विधायक के कार्यालय पर तोड़फोड़ और दंगा मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद हार्दिक पटेल ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। अब जल्द ही हार्दिक पटेल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़ी डकैती कांड को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

■गिरिडीह■
*समय रहते गिरिडीह पुलिस ने अंतर जिले 8 कुख्यात डकैतों को  गिरफ्तार कर  जिले में बड़ी डकैती कांड होने से बचा लिया है।*
*बता दें कि गिरिडीह पुलिस कप्तान को मिली गुप्त सूचना मिल रही थी कि जिले के डुमरी थाना क्षेत्र एवं बिरनी थाना क्षेत्र के बीच गरागरु जंगल में अंतर जिला डकैतों का जमवाड़ा बड़ी डकैती कांड को अंजाम देने के लिए हुआ है, गिरिडीह एसपी के निर्देश पर निर्णय ने पुलिस बिरनी पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर बिना समय गवाये उस स्थल को चारो तरफ से सील करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की आने की भनक लगते ही कुछ अपराधी  जंगल की ओर भागने में सफल रहे, परंतु 8 कुख्यात डकैतो को पुलिस ने पकड़ लिया ।

*
*गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी गिरिडीह ,धनबाद ,बोकारो जिले से संबंध रखते हैं तथा झारखंड के कई जिलों में कई बड़े डकैती कांड को अंजाम दे चुके हैं तथा अभी अपराधी गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र में बड़ी डकैती कांड को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।*

*बताया कि अपराधियों के पास से तीन लोडेड देसी पिस्टल 5 सुतली बम,2 छूरा स्प्रिंग चाकू, विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल ,3 बाइक, एक स्कूटी तथा एक टेंपो बरामद किए गए हैं।*
*यह सभी अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के हेतु योजना बनाने के लिए  इस जंगल में दोपहिया वाहनों एवं टेंपो से सवार होकर आए हुए थे ।*
*गिरफ्तार अपराधियों में इरफान अंसारी जो बोकारो जिला के चलकरी निवासी हैं , वही बसंत साहू जो गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशना टुंडा गांव के निवासी हैं।इम्तियाज अंसारी धनबाद के मुग्मा के निवासी हैं तथा अकरम राय जो बोकारो जिला के नावाडीह थाना क्षेत्र के जूनोडीह निवासी हैं ।*

*वहीं शेख सज्जाद धनबाद के बलियापुर निवासी है तथा लक्ष्मण सिंह, गिरिडीह जिले के गांव थाना क्षेत्र का जमदार गांव के निवासी हैं । मोहम्मद वाहिद तथा मुस्ताक अंसारी दोनों ही सिंधिया टांड़, जिला धनबाद के निवासी है । ये सभी अंतरजिला डकैती कांड को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य हैं जिसे गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है ၊

धनबाद में धड़ल्ले से हो रही है विलुप्त पक्षी गोरैया की बिक्री, 150 पक्षियों के साथ एक गिरफ्त में

*

धनबाद : विलुप्त होने के कगार पर गौरैया पक्षी  बिक्री धनबाद में धड्ड्ले से हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब धनबाद में एनीमल वेलफेयर के सदस्य ने एक व्यक्ति को बगेरी के नाम पर गौरैया पक्षी को बेचते हुए पाया। एनिमल वेलफेयर संगठन के सदस्य राणा घोष ने बताया की उन्हें गुप्त सुचना मिली की एक व्यक्ति बाबूडीह में गौरैया को बेरहमी के साथ मारकाट कर बेच रहा है। इसके बाद उन्होंने इसे ट्रेस किया लेकिन वह बाबूडीह से निकल गया था।
फिर उसे इन्होने सिटी सेंटर के पास पकड़ा लेकिन कुछ लोग इस व्यक्तो को गरीब बताकर इसके पक्ष से बात करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए। फिर उन्होंने लोगो को समझाया की यह चिड़िया विलुत होने की कगार पर है और इसकी खरीद बिक्री करना वन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। तब लोग शांत हुए। राणा घोष ने सुचना वन विभाग के अधिकारियो को देकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की ၊

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने गया के पूर्व विधायक के घर को विस्फोट कर उड़ा दिया और परिजनों को जमकर पीटा


रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित, बिहार से ၊

बिहार के जिला गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने गया के पूर्व विधायक अनुज कुमार सिंह के घर को बीती रात विस्फोट कर उड़ा दिया और परिजनों को भी जमकर पीटा। नक्सलियों के द्वारा किये गए इस विस्फोट से पूर्व विधायक  का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद से उनके गांव में दहशत का माहौल कायम है और एक भी ग्रामीण रात भर सो नही सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग पचास की संंख्या में नक्सलियों का एक जत्था विधायक  के डुमरिया के बोधी बिगहा स्थित घर पर पहुंचा और सभी परिजनों को घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान नक्सलियों ने घर मे रहे विधायक के चाचा एवं भाई की भी जमकर पिटाई की और विस्फोटक पदार्थ लगाकर उड़ा दिया।नक्सलियों के द्वारा इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद जमकर नारेबाजी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है। ज्ञात हो कि नक्सलियों द्वारा पूर्व में भी विधायक के घर को निशाना बनाया था और ऐसी घटना होने की सूचना खुफिया विभाग के द्वारा भी दी गई थी ध्यान न दिया गया।

यमुना एक्सप्रेस-वेः यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 8 की मौत, 30 से अधिक घायल


यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह तड़के 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रहा है।


जानकारी के अनुसार आगरा से नोएडा आ रही थी। रबुपुरा के पास तेज रफ्तार बस चालक अंधेरा होने के चलते ट्रक को नहीं देख पाया और यह बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे होते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण पहुंचे, जिन्होंने प्रशासन को हादसे की जानकारी दी, जिसके पास घायलों को जेवर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अंतरिक्ष में कचरा बढ़ाने को ले अमेरीका और नासा ने भारत को किया आगाह

 

भारत के एंटी-सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण के बाद अमरीका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहान ने अंतरिक्ष में कचरा बढ़ने को लेकर आगाह किया है.

पैट्रिक का कहना है कि इस तरह के परीक्षण से अंतरिक्ष में 'कचरा' पैदा होता है. बुधवार को भारत ने अपने ही उपग्रह को मार गिराया था.

पैट्रिक का कहना है कि अमरीका इस बात का अध्ययन कर रहा है, जिसमें भारत ने कहा है कि उसने अंतरिक्ष में कचरा नहीं छोड़ा है.

अमरीका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा ऐसा देश है जिसने इस तरह का परीक्षण किया है.

चीन ने साल 2007 में एंटी सैटेलाइट मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी काफ़ी आलोचना हुई थी.

 नासा ने भी जारी की चेतावनी


चीन ने यह पीरक्षण 2007 में किया था. उसने इस परीक्षण में एक पुराने मौसम उपग्रह को 865 किलोमीटर की ऊंचाई पर मार गिराया था. चीन के इस परीक्षण से अंतरिक्ष में बड़े पैमाने पर कचरा पैदा हुआ था. नासा ने भारत के परीक्षण से भी कचरा बढ़ने की चेतावनी दी है.

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख जिम ब्रिडेंस्टाइन ने बुधवार को कांग्रेस से कहा, ''कुछ लोग एंटी-सैटलाइट परीक्षण जानबूझकर करते हैं और अंतरिक्ष में कचरा फैलाते हैं. हम इस समस्या से पहले से ही जूझ रहे हैं.''

Thursday, March 28, 2019

तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी पर हरियाणा उच्च न्यायालय सख्त,डीजीपी, आईजी,विजिलेंस एसपी व कई पुलिस अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर

हरियाणा ၊ फरीदाबाद में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के मामले में अब हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस मामले में पीड़ित पत्रकारों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद अब कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीएस संधू, हिसार रेंज के आईजी अमिताभ सिंह ढिल्लों और विजिलेंस एसपी सुखबीर सिंह व कई अन्य पुलिस अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर 23 मई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

इस मामले में पीड़ित पत्रकार संजय कपूर ने बताया कि 15 अप्रैल, 2018 को उन्होने अपने ऑनलाइन वेब पॉर्टल पर एक विधायक और एक नेत्री के मामले में बिना किसी का नाम लिखे खबर प्रकाशित की थी। यह खबर अन्य ऑनलाइन वेब न्यूज पोर्टलों पर भी छपी थी जिसके बाद एक महिला नेत्री ने पुलिस को शिकायत दी कर दी थी और पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते 16 अप्रैल 2018 वरिष्ठ पत्रकार नवीन धमीजा, संजय कपूर और नवीन गुप्ता के खिलाफ आईटी एक्ट 67A, 354D व 499 की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

संजय कपूर ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद हम तीनों पत्रकारों को हिमाचल प्रदेश के ऊना से अवैध तौर पर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीनों ही पत्रकार किसी धार्मिक स्थल पर जा रहे थे, जिसके बाद पत्रकार नवीन धमीजा के पिता की इस सदमे से मौत भी हो गई थी।

हरियाणा पुलिस द्वारा यह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन था। तीनों पीड़ित पत्रकारों ने इस बर्बर कार्यवाही के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली।
हाईकोर्ट की माननीय न्यायाधीश निर्मलजीत कौर की अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस. बरार, पवन सांखला एवं ललित सांखला ने पेश होकर उक्त मामले में तीनों पत्रकारों का पक्ष रखा।


RBI ने जारी किया आदेश, रविवार को खुली रहेंगी सरकारी लेनदेन करने वाली बैंक शाखायें


रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि भारत सरकार ने कहा है कि सरकारी प्राप्तियों और भुगतान के लिये 31 मार्च 2019 को उसके सभी पे एण्ड एकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे.


मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि सरकारी लेनदेन करने वाली सभी बैंक शाखायें इस रविवार (31 मार्च) को खुली रहेंगी. केन्द्रीय बैंक ने इस संबंध में संबंधित बैंकों को निर्देश जारी किया है. चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च है और इस दिन रविवार पड़ रहा है इसलिये सरकारी लेनदेन वाली बैंक शाखाओं को खुला रखने का आदेश दिया गया है.


रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है, ''भारत सरकार ने कहा है कि सरकारी प्राप्तियों और भुगतान के लिये 31 मार्च 2019 को उसके सभी पे एण्ड एकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे.


इस लिहाज से सभी एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि सरकारी व्यवसाय करने वाली उनकी सभी शाखाओं को रविवार 31 मार्च 2019 को खुला रखा जाये.''


केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि इस लिहाज से सरकारी लेनदेन करने वाले सभी एजेंसी बैंकों की प्राधिकृत शाखाओं को सरकारी लेनदेन के लिये 30 मार्च 2019 को शाम आठ बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम छह बजे तक खुला रखा जाये. सर्कुलर में कहा गया है आरटीजीएस और एनईएफटी सहित सभी तरह के इलेक्ट्रानिक लेनदेन भी 30 और 31 मार्च 2019 को बढ़े समय तक खुले रहेंगे.

Wednesday, March 27, 2019

विश्व समुदाय द्वारा अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा सीरियाई क्षेत्र पर इस्राईली क़ब्ज़े को मान्यता देने की कड़ी निंदा

विश्व समुदाय ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा सीरियाई क्षेत्र गोलान हाइट्स पर इस्राईली क़ब्ज़े को मान्यता देने की कड़ी निंदा की है।

विश्व के कई देशों ने ट्रम्प के इस क़दम को अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन क़रार दिया है।


 सोमवार को सबसे पहले सीरियाई सरकार ने ट्रम्प के इस फ़ैसले की निंदा की और इसे सीरियाई संप्रभुता एवं अखंडता पर घातक हमला बताया।

दमिश्क़ सरकार ने एक बयान जारी करके कहा, ट्रम्प को इस बात का कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी दूसरे देश के छीने गए क्षेत्र पर अवैध क़ब्ज़े को मान्यता प्रदान करें।

सोमवार को इससे पहले ट्रम्प ने अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स के इलाक़े पर इस्राईली क़ब्ज़े को मान्यता देने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

ट्रम्प ने अपने इस क़दम को यह कहते हुए सही ठहराने की कोशिश की है कि 1967 के युद्ध में क़ब्ज़े में लिया गया यह इलाक़ा इस्राईल की सुरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।


इस्राईल ने सीरिया के इस इलाक़े का 1981 में अवैध अधिकृत इलाक़ों में विलय कर लिया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कभी स्वीकार नहीं किया।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का यह क़दम भी उनकी उन विवादास्पद नीतियों का एक भाग है, जिसकी विश्व स्तर पर कड़ी निंदा की गई है।

सोमवार को लेबनानी विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के इस फ़ैसले को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि ट्रम्प ने मूल अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन किया है। बेरुत ने इस्राईल को भी कड़ी चेतावनी दी है।

लेबनानी सरकार ने कहा है कि गोलान हाइट्स अरब और सीरियाई क्षेत्र है, कोई भी दावा इस वास्तविकता को बदल नहीं सकता। कोई भी देश इस इतिहास को दोबारा नहीं लिख सकता।

तुर्क राष्ट्रपति ने भी ट्रम्प के इस क़दम की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अमरीका को अपने इस प्रयास में कभी सफलता नहीं मिलेगी।

ईरान ने भी ट्रम्प के इस फ़ैसले की निंदा करते हुए अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स की आज़ादी पर बल दिया है। 

सन्नी देओल भी भाजपा की टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से किस्मत आजमायेंगे, क्या!

भारत  में  लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बॉलीवुड सितारों को चुनावी अखाड़े में उतारने में जुटी हैं. कल अभिनेत्री उर्मिता मातोंडकर कांग्रेस में शामिल होंगी. वहीं ऐसी चर्चा है कि दिग्गज अभिनेता सनी देओल भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सनी देओल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेगे. हालांकि इसे लेकर बीजेपी या फिर सनी देओल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.                               ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी दओल को चुनाव लड़ाना चाहती है. ये सीट पंजाब के 13 लोकसभा सीटों में से एक है.


दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना चार बार यहां से सांसद चुने गए. विनोद खन्ना 1999 से 2009 और 2014 से 2017 तक इस सीट से सांसद रहे. 2009 में विनोद खन्ना को इस सीट पर हार मिली और 2017 में उनके निधन के बाद ये सीट फिर से कांग्रेस के पाले में चली गई थी. 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर  कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी.

Mumbai:Team Manipadma launches their programs at Impact Meet 2019

Manipadma is the world’s largest human development origins to have a world free of sufferings. The vision of Manipadma is to identify obsession for ownership as the root cause of all human sufferings. It also commits to global women empowerment as a highest priority measure for the upliftment of humanity.

Manipadma also acknowledges ruby consciousness as the collective consciousness for the next 2500 years. The organisation seeks to spearhead and felicitate supreme self intelligence.

Manipadma has several projects such as clubs council, human services and excellence projects, pilot stage, pilot programs, pilot initiatives, pre pilot projects, campaigns.


Manish Paliwal, founder, chairman and CMD, Manipadma had a keen interest in human development causes from a very young age. Darryl D’souza is a co-founder, prime director-technical and an apex member. Mandeep Dalor is a prime director- communications and an apex member.


Actress Deepshikha Nagpal, who graced the event, says, “I Believe in women empowerment so I appreciate that Manipadma has taken this step as it helps women who are undergoing depression. Even I was under depression once and I got support from my family as I was lost but but finally I overcame it and started working. I wanted to say all the best of luck to this great Initiative.”

भारत बना विश्व का चौथा महाशक्ति; जमीन से सेटेलाइट को मार गिराया ,इमरान की बेचैनी बढ़ी

 

नई दिल्लीः वर्तमान गरमागरम चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा एलान किया है ၊ उन्होंने कहा कि भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूम में दर्ज करा दिया है. अभी तक दुनिया के तीन देश को यह उपलब्धि हासिल है भारत चौथा देश बना है. हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑर्बिट लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है. भारत ने यह ऑपरेशन मात्र तीन मिनट में पूरा कर लिया.


पीएम मोदी ने कहा, ''भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है. भारत ने आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है.''

 कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला चौथा देश बन गया है. इससे पहले यह क्षमता अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी.


उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘स्पेस पावर’को लेकर किए गए पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर निशाना साधा है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ''आज नरेन्द्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया.डीआरडीओ और इसरो को बधाई, यह आपकी सफलता है. भारत को और सुरक्षित बनाने के लिए धन्यवाद.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने जो नई क्षमता हासिल की है, यह किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि तेज गति से बढ़ रहे हिन्दुस्तान की रक्षमात्मक पहल है.

आयोग ने दी चेतावनी,व्हॉट्सएप पर वायरल एक मैसेज पर बिल्कुल यकीन न करें

       

चुनाव आयोग ने भारतीय वोटर्स को चेतावनी दी है कि वो व्हॉट्सएप पर आए हुए एक मैसेज पर बिल्कुल यकीन न करें. इस मैसेज में यूजर्स से ये अपील की जा रही है कि वो ऑनलाइन भी वोटिंग कर सकते हैं.                                                       यहाँ क्लिक करें     .  .      .                             चुनाव आयोग प्रवक्ता शेफाली शरण ने ट्विटर पर यूजर्स को इस फेक मैसेज की जानकारी दी और कहा कि, ' ये फेक मैसेज कुछ यूजर्स के व्हॉट्सएप ग्रुप पर घूम रहा है. इस मैसेज में ये जानकारी दी गई है कि आप वोट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए आप लिंक क्लिक कर सकते हैं.                                                          के साथ ही शरण ने फेक व्हॉट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें ये कहा जा रहा है कि इंडियन पासपोर्ट होलडर्स ऑनलाइन वोट के लिए साल 2019 में अप्लाई कर सकते हैं.


बता दें कि नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल वेबसाइट यानी किhttps://www.nvsp.inवेबसाइट पर यूजर्स जाकर कई सारी चीजें ऑनलाइन कर सकते हैं. इसमें वोटर आईडी कार्ड पर ऑनलाइन पता बदलना भी शामिल है.


बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर फेक मैसेज को लेकर लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है. जिसमें ये कहा जा रहा है कि वो ऐसे किसी भी जाल में न फंसे जिससे उनका नुकसान हो जाए ၊

Tuesday, March 26, 2019

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी है. तोड़-गठजोड़ भी जारी है. राजनीतिक पार्टियां सिंगर सपना से लेकर बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों तक को चुनावी मैदान में उतारना चाहती हैं. अब ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.


खबरों के मुताबिक कांग्रेस इस अभिनेत्री को North Mumbai सीट पर अपना उम्मीदवार बना सकती है. उम्मीदवारी मिलते ही उर्मिता मातोंडकर तुरंत पार्टी में शामिल होंगी. इसी सीट से मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी है.


मुम्बई नार्थ वेस्ट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरुपम के मुताबिक जिस उत्तर मुंबई सीट को उन्होंने छोड़ा है वहां से कोई कांग्रेस का नेता चुनांव लड़ने को तैयार नहीं. पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे. यही वजह है कि इस बार कांग्रेस यहां से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतारने के लिए उन्हें मना रही है.


मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरुपम और मुंबई कांग्रेस प्रेसीडेंट मिलिंद देवरा ने इस बात की पुष्टि की है. संजय निरुपम ने बताया, ''हमने उनसे मुलाकात की है. हमने उनसे अनुरोध किया है कि वो नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें.''


कांग्रेस नेताओं को लगता है कि उर्मिला मातोंडकर उनका ये प्रपोजल स्वीकार कर लेंगी और इस सीट पर उन्हें भारी मतों से जीत मिलेगी.


अभी इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं. उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है.


इस सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. गोविंदा ने 2004 को लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था. 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने. इसके बाद 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई

बिहार के औरंगाबाद जिले में वज्रपात से 4 व्यक्तियों की मौत

 

 अजय कुमार पांडे ၊                                      औरंगाबाद: ( बिहार ) मंगलवार की सुबह अचानक मौसम ने मिजाज बदल कर औरंगाबाद जिले के अंदर चार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कहर बरपाते हुए 4 लोगों की जिंदगी ले ली ! बताया जाता है कि नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बज्रपात की वजह से बड़की पाडी गांव में नरेश पांडे नामक व्यक्ति की मौत हो गई ! दूसरी ओर माली थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरसा गांव में भी थाना प्रभारी के मुताबिक बज्रपात से ही रूपा कुमारी की मौत हो गई ! तीसरी वज्रपात से अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत जौडा गांव में नरेश पासवान की हो गई है !  इसकी पुष्टि भी अंबा थाना प्रभारी वीरेंद्र राम ने किया है !  चौथी बज्रपात से हुई मौत  की जानकारी  ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत  अतरौली गांव का  टोला  कंचन बीघा कि मिली ! जहां मृतक का नाम धन मतिया देवी बताया गया है ! इस संबंध में जब नबीनगर थाना प्रभारी से संवाददाता ने सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर जानकारी लेना चाहा तो काम में व्यस्त होने का हवाला देते हुए कहा कि घटना हुई है !  सुरेंद्र बाबू के मोबाइल पर लगा कर बात कर लीजिए ! सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से जब ओबरा थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर मांग कर जानकारी लेना चाहा तो कहा कि कुछ समय लगेगा ! ऐसे आप सरकारी मोबाइल नंबर का अंतिम सीरियल 35  लगा कर देख लीजिए ! संभवत  यही नंबर होगा !  जब संवाददाता ने कहां के ओबरा थाना प्रभारी का निजी नंबर होता है !  तब कहा कि सरकारी नंबर लगा कर देखिए न! लेकिन संवाददाता ने जब ओबरा थाना का अंतिम नंबर 35 डायल करना चाहा तो दूसरे थाने का नंबर था !  अंत में घटना से संबंधित जानकारी लेने के उद्देश्य से औरंगाबाद सिविल सर्जन के सरकारी नंबर पर फोन किया गया तो कहा कि मैं मुख्यालय में नहीं हूं ! आप उपाधीक्षक राजकुमार बाबू से बात कर लीजिए ! जब उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो फोन काट दिया गया !

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में भाषाविद् डाॅ. जाॅन पीटरसन, जर्मनी के कील स्थित क्रिश्चयन अल्ब्रेच्टस यूनिवर्सिटि में भाषा-अध्ययन एवं शोध विषय पर संगोष्ठी

रांची : आज दिनांक 26 मार्च, दिन मंगलवार को राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची में प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में भाषाविद् डाॅ. जाॅन पीटरसन जर्मनी के कील स्थित क्रिश्चयन अल्ब्रेच्टस यूनिवर्सिटि में लिंग्वेटिक के प्रोफेसर के द्वारा भाषा-अध्ययन एवं शोध विषय पर अपना विचार रखें। झारखंड के भाषाओं के प्रति वे गहन अध्ययन कर व्याकरण पर भी कार्य किये हैं। विश्व के भाषाओं के साथ झारखंडी भाषाओं का संबंध एवं महत्व के बारे बताया। आगे उन्होंने झारखंड के आर्य भाषा परिवार में नागपुरी, कुरमालि, खोरठा, पंचपरगनिया, आॅस्ट्रिक भाषा परिवार के खड़िया, मुण्डारी, संताली, हो, द्रविड़ भाषा परिवार के कुड़ुख भाषाओं के महत्व एवं रहस्यों के बारे में भी बताया।

 भाषा को लुप्त होने से बचाने के लिए घर-परिवार में अपनी भाषा में बात करने पर जोर दिया जाना आवश्यक है। झारखंडी भाषाओं में यहां के लोगों की आत्मा है, क्योंकि बहुत से भाषाओं में पारम्परिक रीति रिवाज एवं औषधीय गुणों के बारे में जानकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि भाषाओं के अध्ययन में वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करना चाहिये। कोई भी भाषाएं गलत नहीं हो सकती हैं। सभी भाषाएं स्टैंडर्ड होती हैं। हमारे लिये सिर्फ भाषाएँ हैं, शब्द हैं, मान्यताएं नहीं हो सकती। उन्होंने भाषाओं के विविध आयामों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भाषा अलग होती है और व्याकरण अलग। यह भाषा वैज्ञानिक के लिये भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सात हजार भाषाएँ बोली जाती है। हरेक वर्ष कुछ भाषाएँ विलुप्त हो रही हैं। हमें भाषाओं के बीच के अन्तर और सामंजस्य को जानना होगा। भाषा विज्ञान के बारे में सीखना चाहिये साथ ही अपनी भाषाओं के बारे में खुद लिखना चाहिये। उन्होंने कहा कि भाषाओं को जानने व समझने के लिये फिल्ड वर्क होना चाहिये। लोगों के बीच जाकर बोलना और पूछना चाहिये। 

विभागाध्यक्ष डाॅ. खालिक अहमद ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि डाॅ. पीटरसन जैसे विद्वानों का आना और भाषा के प्रति कार्य करने की रूचि को देखते ही बनती है। यहां के खड़िया और नागपुरी भाषाओं में कार्य किये हैं और आगे अन्य भाषाओं पर भी काम करना चाहते हैं। हमें भी अपनी भाषा और संस्कृति को बचाने के लिये जमीनी स्तर पर एक मुहिम छेड़ने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि भाषा से ही हमारी पहचान है। मातृ भाषा हमारी आत्मा होती है, इसके बगैर हमारा कोई भी अस्तित्व नहीं है। जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के प्रति लोगों की घटती रुचि पर चिंता व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि हमें अपनी भाषाओं पर अधिक से अधिक लेखन कार्य करने की जरूरत है साथ ही लोगों को इसकी महत्ता से रुबरु कराने की भी आवश्यकता है ၊

रांची विश्वविद्यालय के प्राध्यापक बीरेन्द्र कुमार महतो ने डाॅ. पीटरसन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डाॅ. पीटरसन 2001 में झारखंड आये। खड़िया पर तीन डिक्शनरी लिखे। नागपुरी भाषा पर 2010 में डिक्शनरी पर काम किये। इसके साथ-साथ मुण्डारी, संताली, कुड़ुख आदि भाषाओ पर भी कार्य करने की रूची रखते हैं। श्री महतो ने कहा कि किसी व्यक्ति अथवा समुदाय को नष्ट करना है तो उनकी भाषा और संस्कृति को नष्ट कर दीजिये, वे स्वतः ही नष्ट हो जायेंगे। झारखंड की कई जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं का अस्तित्व खतरे में है। हमें उन भाषाओं के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि यह महाविद्यालय के इतिहास में आज स्वर्णिम दिन यानि गोल्डेन डे है जो जर्मनी के विद्वान झारखंडी भाषाओं पर कार्य कर रहे हैं और वैसे विद्वान का व्याख्यान काॅलेज में होना ही सौभाग्य की बात है। इसलिए लोगों को अपनी भाषा के प्रति शर्म  नहीं होनी चाहिए बल्कि गर्व की बात है। हमें अपनी भाषा-संस्कृति को सजाने व संवारने का संकल्प लेना होगा। जब दूसरे देश के भाषा विद्वान हमारी भाषाओं को बचाने की दिशा में प्रयासरत हैं तो हम और आप यह कार्य क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने खासकर के युवाओं से इस दिशा में आगे आने की बात कही। 


इस मौके पर प्रोफेसर (डॉ.) पीटरसन एवं अन्य अतिथियों ने भाषा संस्कृति को बचाने के संकल्प के साथ महाविद्यालय परिसर में शाल (सखुआ) का पौधा लगाया। पौधा रोपण के पश्चात प्रोफेसर पीटरसन ने कहा कि मैंने जिंदगी में पहली बार कोई पौधा लगाया है। जिस तरह यह सखुआ का पौधा विशाल वृक्ष का रुप धारण करेगा, उसी प्रकार यहाँ की भाषाएँ समृद्ध हों ताकि यहाँ की संस्कृति पूरी दुनिया के लिये एक मिशाल बन सके। हम और अधिक उन्नत हों। क्योंकि भाषा और संस्कृति को बचाये रखने के लिये हमें स्वच्छ वातावरण की भी आवश्यकता होगी।


महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारम्परिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही सॉल और पुष्प गुच्छ देकर के अतिथियों का स्वागत किया गया। कुडुख भाषा के प्राध्यापक डाॅ. ए. खाखा ने स्वगत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया।

मंच संचालन डाॅ. स्मिता किरण टोपो तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. दिनेश कुमार ने किया। 

व्याख्यानमाला में मुख्य रुप से डाॅ. अजीत मुण्डा, प्रो. अमर कुमार, प्रो. सरोज कुमारी खलखो, डाॅ. किरण मिंज, प्रो. लाउलिन होरो, डाॅ. पारूल, डाॅ. मनीष चन्द्र टुडु डाॅ. स्नेहलता, डाॅ. कुमारी रीता, डाॅ. नीता लाल, डाॅ. मृदुला प्रसाद, डाॅ. विजय कुमार साथ ही छात्र-छात्राओं में पप्पु कुमार, सरिता कुमारी, सोनु सोपवार, संजय मुण्डा,सुनिता कुजुर, मनिता तिग्गा, अमन मुण्डा के अलावे महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

युद्ध विराम के बावजूद इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर की बमबारी

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के अध्यक्ष सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने चेतावनी दी है कि यदि पश्चिमी मयन के हुदैदा प्रांत में हमले तेज़ हुए तो यमन की सेना और स्वयं सेवी बल सऊदी अरब और इमारत के भीतर हमले करेंगे।

अलमसीरा टीवी चैनल से प्रसारित होने वाले अपने भाषण में अब्दुल मलिक अलहौसी ने यमन पर सऊदी गठबंधन की सैनिक चढ़ाई को चार साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि सऊदी गठबंधन स्वेडन में होने वाले संघर्ष विराम का बार बार उल्लंघन कर रहा है इससे यह साबित होता है कि उसका एक ही लक्ष्य है यमन पर कब़्ज़ा करना। उन्होंने कहा हमने शुरू से ही फ़ैसला किया कि स्वेडन समझौते का पालन करेंगे और हम आज तक उसका पालन कर रहे हैं।

अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि जहां तक सामरिक उद्योग और तकनीक की बात है तो हमारे पास वह है जो जो सऊदी अरब और इमारात के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यमन के ख़िलाफ़ युद्ध का पांचवां साल बड़ी सफलताओं का साल होगा इसमें हम अपनी रक्षा शक्ति और बढ़ाएंगे तथा भीतरी मोर्चों को और भी मज़बूत बनाएंगे।

अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि हमलावर ताक़तों को अंतर्राष्ट्रीय समर्थन भी प्राप्त है लेकिन हमारे राष्ट्र की दृढ़ता और प्रतिरोध के आगे सारी साज़िशें नाकाम रहीं। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और हमारी धरती के जिस भाग में भी हमलावर हैं उन्हें भागने पर मजबूर कर देंगे।

सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने मंगलवार को देश के अलग अलग भागों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों का आहवान किया है ताकि हमलावरों को यह संदेश दिया जाए कि युद्ध का पांचवां साल शुरू हो गया है और हम पूरी दृढ़ता के साथ डटे हुए हैं। युद्ध विराम के बावजूद इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर की बमबारी

बगोदर के गंधोनिया में शहीद कामरेड लालधन महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

   बगोदर प्रखण्ड  के गंधोनियाँ में सोमवार को शहीद कामरेड लालधन महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उदघाटन।उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बगोदर के पूर्व क्रिकेटर सुजीत कुमार चौरसिया ने किया।उदघाटन मैच गोमो के माही क्लब परसगजरा और बगोदर के आल स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।माही क्लब ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 81 रन बनाए वहीं आल स्टार क्लब ने जबाब में 8 ओवर में 6 विकेट पर 50 रन हीं बना पाया और इस प्रकार से 31 रन से माही क्लब ने उदघाटन मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार को दिया गया।

मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के अध्यक्ष नरेश कुमार,सचिव संजय कुमार,सुनील कुमार शर्मा,महेश कुमार,शम्भू कुमार महतो,सहदेव कुमार,रमेश,सुनील,सीताराम,घनशयाम सन्तोष समेत सैकड़ो खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।मैच की अंपायरिंग करन कुमार और सुरेंद्र कुमार ने की।

तीन सूत्री मांग को लेकर 39 दिन से धरना पर बैठे समाजसेवी कुंजलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

बगोदर(गिरिडीह) ၊ तीन सूत्री मांग को लेकर 39 दिनों से धरना पर बैठे ग्रामीण समाजसेवी कुंजलाल साव को बगोदर पुलिस ने  देर रात्रि बैनर व पोस्टर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि बगोदर पुलिस ने उन पर चुनाव आचार संहिता के तहत जमानती धारा का मामला दर्ज किया था। साथ ही  थाने से ही जमानत दिया जा रहा था परन्तु श्री साव ने जमानत लेने से इनकार कर दिया तथा जेल जाने पर अड़े रहे।जिसके कारण  पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।जानकारी हो कि विगत 15 फरवरी से ही तीन सूत्री मांग को लेकर वे बगोदर थाना के सामने दिन रात लगातार धरना पर बैठे हुए थे।उनकी मांग थी कि बगोदर बीआरसी के बीईओ रामसेवक दांगी पर एफआईआर दर्ज किया जाय,प्राईवेट स्कूलों में आरटीआइ कानून लागू किया जाय ၊ पिछले 39 दिनो से धरना पर बैठे थे।इसे लेकर बगोदर बीडीओ रवीन्द्र कुमार व सीओ एके ओझा ने कुंजलाल साव को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का हवाला देकर धरना समाप्त करने की अपील की थी ၊परंतु कुंजलाल साव नहीं माने और धरना जारी रखा।आखिरकार बगोदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जबकि उनकी मांग पर किसी ने सुध नहीं ली ၊


  

Monday, March 25, 2019

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तारी से मिले अंतरिम बेल की अवधि 27 मार्च तक बढ़ी

सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तारी से मिले अंतरिम बेल की अवधि सोमवार को 27 मार्च तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा को अंतरिम राहत दी.


वाड्रा की ओर से पेश सीनियर वकील के टी एस तुलसी ने उनके (वाड्रा) खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वाड्रा ने अदालत द्वारा उन्हें दी गई छूट का दुरुपयोग नहीं किया है. वाड्रा पर लंदन के 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर स्थित 19 लाख पौंड की एक संपत्ति की खरीद में धनशोधन के आरोप लगाये गये हैं.

[25/03, 7:28 pm] Sarwesh Tiwari: उधर दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा की अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका की विचारणीयता पर ईडी से जवाब मांगा. इस मामले में जांच एजेंसी ने वाड्रा से पूछताछ की है. ईडी ने वाड्रा की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने तथ्यों को जान बूझकर छिपाया है इसलिए उन्हें कोई राहत नहीं दी जानी चाहिए.


केंद्र और ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वाड्रा की याचिका विचारणीय नहीं है और यह कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है.


जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस विनोद गोयल की पीठ ने जांच एजेंसी से दो हफ्ते के अंदर इस बारे में एक एफिडेविट दाखिल करने को कहा कि वाड्रा और उनके सहायक मनोज अरोड़ा की दो अलग-अलग लेकिन एक जैसी याचिकाएं विचारणीय हैं या नहीं. साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई दो मई को तय कर दी. मामले में वाड्रा का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे हैं.


वाड्रा ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) 2002 के कुछ प्रावधानों को असंवैधानिक घोषित किए जाने की मांग भी की है. बेंच ने पूछा कि क्या वाड्रा और अरोड़ा को कोई अंतरिम राहत मिली है. इस पर पीठ को बताया गया कि निचली अदालत ने दोनों को ही गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है. ईडी का प्रतिनिधित्व वकील डी पी सिंह और अमित महाजन भी कर रहे हैं. एजेंसी ने कहा कि वाड्रा ने ईमानदारी के साथ अदालत से संपर्क नहीं किया और उन्होंने तथ्यों को छिपाया.


वाड्रा ने पीएमएलए कानून की धारा तीन (धनशोधन का अपराध), 17 (तलाशी और जब्ती), 19 (गिरफ्तारी का अधिकार), 24 (सबूतों का जिम्मा), 44 (विशेष अदालत में सुनवाई वाले अपराध) और 50 (समन जारी करने, दस्तावेज पेश करने और सबूत देने आदि के बारे में अधिकारियों की शक्तियों) को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है.

सीट बदलने को लेकर नाराज गिरिराज सिंह ने बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने से कर दिया इनकार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीट बदलने को लेकर नाराज हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को नवादा सीट बदलने के लिए दोषी ठहराया. सूत्रों ने कहा कि गिरिराज सिंह को बीजेपी के पांच बड़े नेताओं ने मनाने की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हो चुकी है.


ध्यान रहे कि गिरिराज सिंह नवादा से सांसद हैं. एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) में सीट बंटवारों के बाद नवादा की सीट एलजेपी के खाते में गई है. ऐसे में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है. इस बात से गिरिराज सिंह नाराज हैं और उनका कहना है कि वह लड़ेंगे तो नवादा सीट से ही.

बेगूसराय सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि इस सीट से सीपीआई ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं महागठबंधन तनवीर हसन को टिकट दे सकता है. ऐसे में चुनाव त्रिकोणीय होगा.


रविवार को कन्हैया कुमार ने कहा कि उनकी मुख्य लड़ाई गिरिराज सिंह से है, न कि आरजेडी (महागठबंधन) से। गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार को 'देशद्रोही' के रूप में प्रचारित करते रहे हैं बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी

तमिलनाडु के 111 किसानों ने लोक सभा चुनाव 2019 में वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ेंगे !

राजधानी दिल्ली में बीते काफ़ी समय से अलग-अलग ढंग से विरोध प्रदर्शन करने के बाद तमिलनाडु के 111 किसानों ने आगामी आम चुनाव 2019 में वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में वाराणसी और वड़ोदरा से चुनाव लड़कर दोनों जगहों से जीत प्राप्त की थी। 2019 के आगामी आम चुनाव में भी मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं। किसानों के नेता पी. अय्याकन्नू ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि वह वाराणसी के लोगों को दिखाना चाहते हैं कि देश के किसान किस स्थिति में अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं, हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में उनके मुद्दों को शामिल करने का आश्वासन दिया तो वे अपने फ़ैसले को टाल देंगे।

आपको बता दें कि तमिलनाडु से वाराणसी आकर चुनाव लड़ने का फ़ैसला करने वाले 111 किसानों के दल के नेता पी. अय्याकन्नू ने कहा, "मैं नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटर लिंकिंग फार्मर असोशिएसन का प्रदेश अध्यक्ष हूं। हम 400 किसानों ने दिल्ली जाकर 140 दिनों तक खेती से जुड़े उत्पादों के लिए मुनाफ़े वाली क़ीमत की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।" "हमारी मांगों में किसानों की क़र्ज़ माफ़ी की मांग भी शामिल थी। 2014 के चुनाव के दौरान हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह खेती से जुड़े उत्पादों को दुगनी क़ीमत देंगे।"

उल्लेखनीय है कि भारत की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने प्रदर्शन के दौरान इन किसानों ने विरोध की कई अलग-अलग शैलियों का प्रयोग किया था। सबसे पहले मोदी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नर खोपड़ियों के साथ प्रदर्शन किया और प्रदर्शनाकरियों ने दावा किया था कि  प्रदर्शन में शामिल सभी खोपड़ियां आत्महत्या करने वाले किसानों की हैं। फिर इन किसानों ने एक दिन अर्द्ध-नग्न होकर भी प्रदर्शन किया था और उसके बाद भीषण गर्मी में किसानों ने सड़क पर लेट कर अपना विरोध दर्ज कराया था और फिर प्रदर्शनारी किसानों ने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ कटाकर भी प्रदर्शन किया था। लेकिन इन सबके बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन किसानों से मुलाक़ात तक नहीं की थी।

नाबालिग लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर शादी करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार, सुषमा स्वराज ने जताई थी चिंता


पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन को लेकर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को ‘नोट वर्बल’ जारी करके घटना को लेकर अपनी चिंता साझा की हैं और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की रक्षा और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान किया है ၊

पाकिस्तान: हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर शादी करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार, सुषमा स्वराज ने जताई थी चिंता


नई दिल्ली: पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था. पाकिस्तानी मीडिया में आयी खबर के अनुसार इन नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगायी है.


जियो न्यूज की उर्दू वेबसाइट जंग.कॉम के मुताबिक नाबालिग ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिये गुहार लगाई है. इसमें कहा गया कि निकाह करवाने वाले मौलवी को सिंध में खानपुर से गिरफ्तार किया गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं. 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का इलाके के ‘प्रभावशाली’ लोगों के एक समूह ने घोटकी जिले स्थित उनके घर से कथित रूप से अपहरण कर लिया था.

इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी थी. जिसके बाद सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी के बीच इस मुद्दे को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया.


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...