■गिरिडीह■
*समय रहते गिरिडीह पुलिस ने अंतर जिले 8 कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार कर जिले में बड़ी डकैती कांड होने से बचा लिया है।*
*बता दें कि गिरिडीह पुलिस कप्तान को मिली गुप्त सूचना मिल रही थी कि जिले के डुमरी थाना क्षेत्र एवं बिरनी थाना क्षेत्र के बीच गरागरु जंगल में अंतर जिला डकैतों का जमवाड़ा बड़ी डकैती कांड को अंजाम देने के लिए हुआ है, गिरिडीह एसपी के निर्देश पर निर्णय ने पुलिस बिरनी पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर बिना समय गवाये उस स्थल को चारो तरफ से सील करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की आने की भनक लगते ही कुछ अपराधी जंगल की ओर भागने में सफल रहे, परंतु 8 कुख्यात डकैतो को पुलिस ने पकड़ लिया ।
*
*गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी गिरिडीह ,धनबाद ,बोकारो जिले से संबंध रखते हैं तथा झारखंड के कई जिलों में कई बड़े डकैती कांड को अंजाम दे चुके हैं तथा अभी अपराधी गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र में बड़ी डकैती कांड को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।*
*बताया कि अपराधियों के पास से तीन लोडेड देसी पिस्टल 5 सुतली बम,2 छूरा स्प्रिंग चाकू, विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल ,3 बाइक, एक स्कूटी तथा एक टेंपो बरामद किए गए हैं।*
*यह सभी अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के हेतु योजना बनाने के लिए इस जंगल में दोपहिया वाहनों एवं टेंपो से सवार होकर आए हुए थे ।*
*गिरफ्तार अपराधियों में इरफान अंसारी जो बोकारो जिला के चलकरी निवासी हैं , वही बसंत साहू जो गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशना टुंडा गांव के निवासी हैं।इम्तियाज अंसारी धनबाद के मुग्मा के निवासी हैं तथा अकरम राय जो बोकारो जिला के नावाडीह थाना क्षेत्र के जूनोडीह निवासी हैं ।*
*वहीं शेख सज्जाद धनबाद के बलियापुर निवासी है तथा लक्ष्मण सिंह, गिरिडीह जिले के गांव थाना क्षेत्र का जमदार गांव के निवासी हैं । मोहम्मद वाहिद तथा मुस्ताक अंसारी दोनों ही सिंधिया टांड़, जिला धनबाद के निवासी है । ये सभी अंतरजिला डकैती कांड को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य हैं जिसे गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है ၊
No comments:
Post a Comment