Sunday, March 24, 2019
गिरिडीह पुलिस को नक्सल विरूद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी
निमियाघाट(गिरिडीह) ၊ निमियाघाट थाना क्षेत्र में आज पुलिस को नक्सल विरूद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है ၊ निमियाघाट सीआरपीएफ के कमांडेंट 154 बीएन एवं पुलिस अधीक्षक,गिरिडीह के निर्देश पर निमियाघाट थाना स्थित सीआरपीएफ 154 बटालियन एसी सुनील कुमार सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में साथ निमियाघाट थाना प्रभारी पुअनि विजय कुमार केरकेट्टा सअनि निकोलस सोरेन एवम् सीआरपीएफ बल के जवान एवम् रिजर्व गार्ड ने थाना क्षेत्र के जंगल में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया ၊ बताया कि नक्सली आसन्न लोकसभा चुनाव को बाधित करने हेतु जमावड़ा कर इकठ्ठे थे ၊ दूसरी ओर माओवादी अजय महतो,रणविजय महतो, नुनूचंद, वीरसेन,कृष्णा हांसदा एवम् अन्य सहयोगियों के साथ भागने में सफल रहे तथा सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया ၊ जिसमें दो बारह बोर का बंदूक, 303 लोकल मेड, सिंगल शॉट बंदूक (I), दो 315 बोर सिंगल मेड देशी बंदूक,एयरगन, डोटोनेटर, पीठू, पावर जिलेटिन 5 जेल एवं अन्य देनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। इस संबंध निमियाघाट थाना कांड संख्या 24/19 दिनांक 24/03/19 धारा 147/148/149/353 भा0द0 वि0 एवं 17 सीएलसी एक्ट ,13 यूएपी एक्ट एवं 3/4 बिस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 25 (आईबी)ए 26/35 अमर्स एक्ट अन्तर्गत अजय महतो, नुनु चंद,रणविजय महदो,वीर सेन, कृष्णा हांसदा एवं 20 - 25 अन्य माओवादियों के विरुद्ध दर्ज किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment