बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत भलमारा पंचायत में गांव असनाटांड निवासी 40 वर्षीय चमनी देवी विगत 10 महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रही है।बताया जाता है कि महिला की प्रत्येक दो-तीन माह में डायलिसिस की जाती है। उसके पति रतन महतो मजदूरी का काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठे हुए हैं। उसका बेटा दुलारचंद महतो ड्राइवर का काम करता है। अब पूरे परिवार को महिला के इलाज में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इधर पुत्र ने मां की इलाज के लिए युवा साथी संगठन से मदद की गुहार लगाई है।पुत्र दुलारचंद महतो ने संगठन के लोगों को बताया कि उसकी मां 10 फरवरी 2020 को अचानक बीमार पड़ गई थी।जब उसे निचीतपुर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर कतरास बाजार धनबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि चमनी देवी को किडनी की बीमारी है।साथ ही उसे मुस्कान हॉस्पिटल बोकारो रेफर कर दिया गया। लेकिन चमनी देवी की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
थक हारकर उक्त महिला को उसके घर पर ही रखा है।पुत्र के अनुसार महिला को हर 10 या 12 दिनों के बाद बोकारो ले जाना पड़ता है।कोरोना संक्रमण काल के कारण निजी गाड़ी से ही उक्त महिला को निजी वाहन द्वारा ही मुस्कान हॉस्पिटल बोकारो पहुंचाना पड़ता है।जिसमें काफी ज्यादा खर्च हो रहा है घर पर रक्त का प्रबंध और दवाओं का खर्च वहन करना मुश्किल हो रहा है।
उक्त महिला के पुत्र ने प्रदेश सरकार व समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई।खबर पाकर युवा साथी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुस्कान हॉस्पिटल बोकारो पहुंच कर मदद का आश्वासन दिया।
जिसमे नावाडीह के युवा साथी संगठन प्रखण्ड अध्यक्ष मिथलेश महतो, चंद्रपुरा प्रखंड युवा साथी संगठन अध्यक्ष सुनील कुमार, डुमरी प्रखंड युवा साथी संगठन कोषाध्यक्ष मनोज महतो ,डुमरी प्रखंड युवा साथी संगठन उपसचिव सुनील महतो आदि सम्मिलित थे।
